
🕉श्री हरिहरो विजयतेतराम🕉
🌄सुप्रभातम🌄
🗓आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग🗓
🌻गुरुवार, ९ जून २०२२🌻
सूर्योदय: 🌄 ०५:२९
सूर्यास्त: 🌅 ०७:०९
चन्द्रोदय: 🌝 १३:४७
चन्द्रास्त: 🌜२६:००
अयन 🌕 उत्तरायने (उत्तरगोलीय
ऋतु: 🌞 ग्रीष्म
शक सम्वत: 👉 १९४४ (शुभकृत)
विक्रम सम्वत: 👉 २०७९ (राक्षस)
मास 👉 ज्येष्ठ
पक्ष 👉 शुक्ल
तिथि 👉 नवमी (०८:२१ से दशमी)
नक्षत्र 👉 हस्त (२८:२६ से चित्रा)
योग 👉 व्यतीपात (२५:५० से वरीयान्)
प्रथम करण 👉 कौलव (०८:२१ तक)
द्वितीय करण 👉 तैतिल (१९:५९ तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 वृष
चंद्र 🌟 कन्या
मंगल 🌟 मीन (उदित, पश्चिम, मार्गी)
बुध 🌟 वृष (अस्त, पश्चिम, मार्गी)
गुरु 🌟 मीन (उदित, पूर्व, मार्गी)
शुक्र 🌟 मेष (उदित, पूर्व, वक्री)
शनि 🌟 कुम्भ (उदित, पूर्व, वक्री)
राहु 🌟 मेष
केतु 🌟 तुला
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त 👉 ११:४८ से १२:४४
अमृत काल 👉 २२:२७ से २४:०३
रवियोग 👉 पूरे दिन
विजय मुहूर्त 👉 १४:३७ से १५:३३
गोधूलि मुहूर्त 👉 १९:०३ से १९:२७
सायाह्न सन्ध्या 👉 १९:१७ से २०:१७
निशिता मुहूर्त 👉 २३:५६ से २४:३६
राहुकाल 👉 १४:०१ से १५:४७
राहुवास 👉 दक्षिण
यमगण्ड 👉 ०५:१५ से ०७:००
होमाहुति 👉 शुक्र – २८:२६ तक
दिशाशूल 👉 दक्षिण
अग्निवास 👉 पृथ्वी
चन्द्रवास 👉 दक्षिण
शिववास 👉 गौरी के साथ (०८:२१ से सभा में)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – शुभ २ – रोग
३ – उद्वेग ४ – चर
५ – लाभ ६ – अमृत
७ – काल ८ – शुभ
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – अमृत २ – चर
३ – रोग ४ – काल
५ – लाभ ६ – उद्वेग
७ – शुभ ८ – अमृत
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
दक्षिण-पूर्व (दही का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️
श्रीगंगा दशहरा, श्री महेश नवमी (माहेश्वरी वंश), आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज २८:२६ तक जन्मे शिशुओ का नाम
हस्त नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमश (पू, ष, ण, ठ
) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम चित्रा नक्षत्र के प्रथम चरण अनुसार क्रमशः (पे) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
वृषभ – २७:४९ से ०५:४३
मिथुन – ०५:४३ से ०७:५८
कर्क – ०७:५८ से १०:२०
सिंह – १०:२० से १२:३९
कन्या – १२:३९ से १४:५७
तुला – १४:५७ से १७:१७
वृश्चिक – १७:१७ से १९:३७
धनु – १९:३७ से २१:४०
मकर – २१:४० से २३:२१
कुम्भ – २३:२१ से २४:४७
मीन – २४:४७ से २६:११
मेष – २६:११ से २७:४५
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
अग्नि पञ्चक – ०५:१५ से ०५:४३
शुभ मुहूर्त – ०५:४३ से ०७:५८
रज पञ्चक – ०७:५८ से ०८:२१
शुभ मुहूर्त – ०८:२१ से १०:२०
चोर पञ्चक – १०:२० से १२:३९
शुभ मुहूर्त – १२:३९ से १४:५७
रोग पञ्चक – १४:५७ से १७:१७
शुभ मुहूर्त – १७:१७ से १९:३७
मृत्यु पञ्चक – १९:३७ से २१:४०
अग्नि पञ्चक – २१:४० से २३:२१
शुभ मुहूर्त – २३:२१ से २४:४७
रज पञ्चक – २४:४७ से २६:११
अग्नि पञ्चक – २६:११ से २७:४५
शुभ मुहूर्त – २७:४५ से २८:२६
रज पञ्चक – २८:२६ से २९:१५
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन भी आपकी सुख सुविधा में बढ़ोतरी वाला है। परन्तु स्वभाव में लापरवाही भी रहने से इसका पूरा लाभ नही उठा पाएंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन पिछले कुछ दिनों से बेहतर रहेगा। कार्य क्षेत्र से अतिरिक्त आय होगी। रुके हुए कार्य पूर्ण होने से भी धन के स्त्रोत्र बढ़ेंगे। सामाजिक गतिविधियों में पूरा समय ना दे पाने से लोगो से दूरी बन सकती है। संध्या का समय पूर्वनियोजित रहेगा पर्यटन पार्टी की योजना बनाई जाएगी। उत्तम भोजन के साथ गृहस्थ का सुख मिलेगा कुछ समय के लिये पति पत्नी में गरमा गरमी भी होने की सम्भावना है। सन्तानो के ऊपर खर्च करना पड़ेगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन आपको किसी परिचित से नई व्यवहारिक सीख मिलेगी। आपके मन में भी आज कुछ नया सीखने अथवा करने की भावना रहेगी। आर्थिक दृष्टिकोण से संतुष्टि रहेगी। कार्य क्षेत्र पर बिक्री बढने से धन की आमद बनेगी। व्यक्तित्व का विकास होने से सामाजिक छवि बेहतर बनेगी। परन्तु पारिवारिक समस्याओं के कारण मन अशांत रहेगा। घर में किसी विवाद के बढ़ने की सम्भवना है। मौन दर्शक बनकर रहने में ही भलाई है। सेहत में थोड़ा बहुत बदलाव आ सकता है। विपरीत लिंगीयो से किसी ग़लतफ़हमी के कारण मतभेद होंगे। धन से अधिक संबंधो को प्राथमिकता देने पर भी शांति नही मिलेगी।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आपको आज का दिन शांत रहकर बिताने की सलाह है। अन्यथा सारा दिन संबंधियों से रूठने मनाने में ही व्यतीत हो जायेगा। घरेलू कलह विकराल रूप ले सकती है परिजनों की गलतियों को अनदेखा करने में ही आज भलाई है लेकिन आज किसी के आगे समर्पण भी ना करें । बुजुर्ग वर्ग भी आज आपकी विचारधारा के विपरीत सोच रखेंगे जिससे तालमेल बैठाने में मुश्किल होगी। कार्य क्षेत्र पर अन्य व्यक्ति आपकी लाचारी का फायदा उठा सकता है। थोड़ा धैर्य रख अच्छे समय की प्रतीक्षा करें। आर्थिक लाभ पाने के लिये ज्यादा परिश्रम करना पड़ेगा। महिलाओ से आवश्यकता अनुसार व्यवहार करें। लोभी प्रवृति नुकसान करा सकती है इससे बचें।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपको अवश्य धन लाभ करायेगा कारोबार व्यवसाय में अचानक बढ़ोतरी होगी लेकिन सहकर्मियों का विपरीत व्यवहार से क्रोध भी आयेगा। नौकरी पेशा जातक आज किसी ना किसी कारण अधिकारी वर्ग से परेशान रहेंगे। महिलाये आज गुप्त तरीके से धन संचय करेंगी सौंदर्य प्रसाधन एवं अन्य व्यक्तिगत कार्यो पर खर्च भी करेंगी। परिवार के प्रति अधिक भावनात्मक बनेंगे। आध्यात्म में रूचि होने पर भी समय नहीं दे पाएंगे। व्यसनों से दूर रहें। सरकारी कार्यो में उलझने बढ़ने से भाग-दौड़ व्यर्थ जायेगी। धन के लेन-देन सम्बंधित कार्य आज ना करें। बुजुर्गो की बात ना मानने पर बाद में पछताना पड़ेगा।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन आपकी दिनचार्य में उठापटक लगी रहेगी। आज जिस भी कार्य को करें बीच-बीच मे उसकी समीक्षा अवश्य करले गलत दिशा में जाने की संभावना है। आज आपमे व्यवहारिकता की कमी रहेगी जिससे किसी से काम निकालना मुश्किल होगा। आर्थिक विषय आज खास परेशान करेंगे। भागीदारी के कार्य में हानि होने की संभावना भी है। लंबी यात्रा लाभ की जगह खर्चीली रहेगी एवं इससे कोई विशेष प्रयोजन भी सिद्ध नहीं कर पाएंगे। आज किसी सरकारी उलझन में भी फंस सकते है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। सर्जरी अथवा अन्य महंगे इलाज अधिक विचार करने के बाद ही कराये।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन भी परिस्थिति लाभदायी बनी रहेगी लेकिन धन कमाने के लिए आपको बौद्धिक परिश्रम अधिक करना पड़ेगा। व्यवसाय में आज भूल कर भी किसी को।उधार ना दे डूबने की संभावना अधिक है।कार्य क्षेत्र से कुछ समय निकालकर मित्र परिवार के साथ मनोरंजन में व्यतीत करेंगे परन्तु आज दुर्व्यसनों से दूर रहना अति आवश्यक है शरीर के साथ मान हानि भी होने की संभावना है हालांकि आज परोपकार का शुभ फल भी मिलने की आशा है। कार्य क्षेत्र पर सहयोगियों की कमी होने के बाद भी संतोषजनक धन लाभ हो जाएगा। दाम्पत्य जीवन पहले से बेहतर रहेगा। सन्तानो की प्रगति से आत्मसंतोष होगा।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन भी आपको कुछ ना कुछ हानि ही करायेगा। परिवार अथवा कार्य क्षेत्र पर कोई दुखद घटना होने की संभावना है किसी भी प्रकार का जोखिम ना लें। आज धन बचाने की जगह अतिरिक्त खर्च होगा। पुरानी गलतियों या व्यवहार की कमी के कारण आज मन में ग्लानि रहेगी। सेहत भी आज विपरीत रहने से मन की बहुप्रतीक्षित इच्छा अधूरी रह सकती है पैतृक संपत्ति के कार्य उलझन बढ़ाएंगे। आज आप दूर की ना सोच नजदीकी लाभों से संतोष करने की वृति अपनायें। घरेलु वातावरण पहले ही अशान्त रहेगा बाहर भी किसी से धन या अन्य विषयों को लेकर बहस होने पर मानसिक अशांति रहेगी।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन आप निश्चिन्त होकर दिनचार्य बिताएंगे। दिन का अधिकांश समय शांति से व्यतीत होगा। मानसिक रूप से दृढ़ रहेंगे। जिस भी कार्य को करने की ठानेंगे उसे हानि-लाभ की परवाह किये बिना पूर्ण करके छोड़ेंगे। आर्थिक स्थिति आज बेहतर रहेगी। स्वयं एवं घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति आसानी से कर लेंगे। कार्य व्यवसाय में विस्तार होने के साथ ही सम्मान भी मिलेगा। नौकरी वाले लोगो की पदोन्नति में आरही बाधा दूर होगी। सामाजिक दायरे में वृद्धि होने से अन्य आय के साधन बनेंगे। घर परिवार में आपकी आवश्यकता रहेगी। भाई-बहनों से मित्रवत सम्बन्ध रहेंगे। स्वार्थ सिद्धि की भावना से दूर रहेंगे।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आप का दिन उत्तम रहेगा लेकिन आज आप अनजाने में किसी गलतफहमी के शिकार होंगे जिससे स्नेहीजन से तकरार होगी। कार्य-व्यवसाय के लिए आज दिन शुभ है भाग्य साथ देगा प्रत्येक कार्य में थोड़ी मेहनत करनी पड़ेगी लेकिन सफलता निश्चित मिलेगी। नौकरी वाले लोग आज कार्य भार बढ़ने से असहजता अनुभव करेंगे। कार्यो में कुछ गलती होने की आशंका है इसका दोष किसी अन्य के ऊपर मढने का प्रयास करेंगे। महिलाये आज वैसे तो शांति से अपने कार्य करेंगी लेकिन किसी की टोका-टाकी से परेशान होकर उग्र रूप भी धर सकती है। आर्थिक लाभ सामान्य से उत्तम रहेगा। सरकारी कार्य मे किसी की सहायता मिलने से आसानी होगी।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिये मिश्रित फलदायक रहेगा। दिन के आरंभ थोड़े विलम्ब से होगा पूजा-पाठ के लिये समय निकालेंगे। कार्य क्षेत्र पर आज किसी बहुप्रतीक्षित योजना में विलंब होने से मन बेचैन होगा सहयोगी भी मनमानी करेंगे। आज लाभ पाने के लिये आपको स्वयं के सामर्थ्य कार्य करने पढ़ेंगे। आर्थिक रूप से दिन सामान्य रहेगा धन की आमद निर्वाह योग्य होगी लेकिन उधार के व्यवहार ना बढ़ाये परेशानी खड़ी हो सकती है। व्यावसायिक यात्रा आज ना करें। महिलाओ का व्यवहार रहस्यमय रहेगा। बाहर के लोग आपकी किसी कमजोरी का मजाक बनाएंगे। गृहस्थ जीवन मे संघर्ष अधिक रहेगा।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन भी आपको अनचाहे हालातो का सामना करना पड़ेगा। जिस भी कार्य को करेंगे उसमे व्यवधान आएगा। आपके विचारों अथवा कार्य शैली का विरोध हो सकता है। महिलाये आज अधिक भावुक रहेंगी छोटी मोटी बातो को प्रतिष्ठा से जोड़ेंगी। शारीरिक परिश्रम की अपेक्षा दिमागी परिश्रम को ज्यादा महत्त्व देंगे इसमें सफल भी रहेंगे। गैस कब्ज अथवा स्वसन तंत्र सम्बंधित रोग होने से असहजता होगी। ज्यादा तले भुने खाने से परहेज करें। संतान की पढ़ाई को लेकर भी थोड़ी चिंता रहेगी।
सरकारी कार्यो में भी विलम्ब होगा। सामाजिक क्षेत्र पर अधिक बोलने से बचें।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज भी दिन आपके अनुकूल रहेगा आज आपके साथ लंबे समय तक के लाभ के संबंध जुड़ेंगे। रोजगार के क्षेत्र में किये जा रहे प्रयास आज फलीभूत होने से आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा। बेरोजगार व्यक्तियों को भी रोजगार मिलने की सम्भावना बनेगी। आज आपसे बहस में कोई नहीं जीत पायेगा। बड़बोलेपन के कारण महिलाओं के सम्मान में कमी होगी। दिन के उत्तरार्ध में कार्य भार बढ़ने से कमर अथवा अन्य अंगों में दर्द की शिकायत रहेगी। पारिवारिक वातावरण मिला जुला रहेगा। वाहन अथवा अन्य सुख के साधनों की खरीददारी कर सकते है। सामाजिक क्षेत्र पर योगदान देने से ख्याति बढ़ेगी।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️🙏राधे राधे🙏

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 09 जून 2022 गुरुवार संवत् 2079 मास ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि प्रातः 05:14 बजे तक रहेगी बाद दशमी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 05:45 बजे एवं सूर्यास्त सायं 07:05 बजे होगा । हस्त नक्षत्र मध्य रात्रि पश्चात् 04:26 बजे तक रहेगा पश्चात् चित्रा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा कन्या राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 02:09 से 03:49 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:01 से 12:54 बजे तक रहेगा । दिशाशूल दक्षिण दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो जीरा का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
~: विशेष :~
आज श्री महेश नवमी , श्री हरि जयंती , माहेश्वरी नवमी , व्यतिपात पुण्यं , गंगा दशमी , स्वयं सिद्ध अबूझ मुहूर्त , गंगा दशहरा व्रत समाप्त ।।
ज्योतिषाचार्य
डाॅ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ आज आप उग्र स्वभाव पर संयमित रखें । मानसिक थकान रहेगी । अधिक परिश्रम की तुलना में फल कम मिलेगा । संतानों की चिंता रहेगी । कार्य की व्यस्तता के कारण परिवार के लिए कम घ्यान देंगे । फिर भी सरकारी कार्यो में सफलता मिलेगी । पेट दर्द से परेशानी हो सकती है ।
वृषभ :~ आज आप हर कार्य को दृढ मनोबल और आत्मविश्वास के साथ करेंगे तथा सफलता भी मिलेगी । पिता से लाभ हो सकता है । विद्यार्थियों को पढने मे रुचि रहेगी । सरकारी कार्यो में आर्थिक लाभ मिल सकता है । संतानो के लिए पूँजी – निवेश करेंगे ।
मिथुन :~ आज आपको सरकारी लाभ तथा उच्चाधिकारियों से कार्य का उचित फल भी मिल सकता है । भाई – बंधु तथा अडो़स – पडो़स के लोगों से हुआ मनमुटाव दूर हो सकता है । वैचारिक परिवर्तन की संभावनाएँ अधिक हैं । आर्थिक विषयों में सावधानी बरते ।
कर्क :~ आज आप शारीरिक – मानसिक अस्वस्थ्य रहेंगे । मन निराशा और असंतोष रहेगा । पारिवारिक भ्रांति न हो इसका घ्यान रखे । विद्यार्थियों को अपेक्षित परिणाम नहीं मिलेंगे । अनैतिक प्रवृत्तियों से दूर रहे।
सिंह :~ आप आज आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे । कार्य मे त्वरित निर्णय ले सकते हैं । पिता तथा बडों से लाभ होगा । सामाजिक मान – प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है । वाणी – व्यवहार में उग्रता नही रखे । क्रोध अधिक रह सकता है । स्वास्थ्य बिगड़ सकता है ।
कन्या :~ आज आपको शारीरिक – मानसिक तनाव अधिक रहेंगा । मित्रों के साथ मनमुटाव होगा । स्वभाव में क्रोधअधिक रहेगा । धार्मिक कार्यों पर खर्च हो सकता है । स्वास्थ्य का ध्यान रखे । आकस्मिक खर्च हो सकता है । झगडे – टंटे से दूर रहे ।
तुला :~ आज आपको भिन्न – भिन्न लाभ के योग हैं । मित्रो से मुलाकात और कुछ मनोहर स्थलों पर घुमने जा सकते है । गृहस्थ जीवन में पुत्र एवं पत्नी से सुख मिलेगा । धनप्राप्ति के योग हैं । आय वृद्घि हो सकती है । व्यापारी को अच्छा लाभ मिल सकता है । स्त्री मित्रों से लाभ होगा ।
वृश्चिक :~ आज आपको गृहस्थजीवन में आनंद – उल्लास रहेगा । सभी कार्य बिना अवरोध के होंगे । मान – सन्मान मिल सकता है । नौकरी , व्यवसाय में पदोन्नति होगी । उच्च पदाधिकारियों एवं बड़े – बुजुर्गों की कृपा दृष्टि रहेगी । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । धनलाभ होगा । व्यापारियों बाहर जा सकते है ।
धनु :~ आज आपका कोई भी खतरनाक कदम परेशानी में डाल सकता है । कोई भी कार्य में उमंग – उत्साह नही रहेगा । शारीरिक – मानसिक व्यग्रता रहेगी । नौकरी – धंधे में अवरकोध आएँगे । आफिस में पदाधिकारियों वाद – विवाद में नही पडे नही तो हानि हो सकती है ।
मकर :~ आज आप ऑफिस के कार्य निपुणता से करेंगे । व्यावहारिक तथा सामाजिक कार्य के लिए बाहर जा सकते हैं । खान – पान एवं घूमने – फिरने में ध्यान रखे । आकस्मिक खर्च होगा । भागीदारों से आंतरिक मतभेद बढ़ेंगे । घुटनो में दर्द हो सकता है । क्रोध और निषेधात्मक विचार से दूर रहे ।
कुंभ :~ आज आप छोटे प्रवास या पर्यटन करेंगे । रुचिकर भोजन और नए वस्त्रों से मन प्रसन्नचित्त रहेगा । समाज में मान – सन्मान बढेगा । वाहनसुख मिलेगा । भागीदारी से लाभ होगा ।
मीन :~ आज आपमें दृढ मनोबल एवं आत्मविश्वास भरपूर रहेगा । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । दैनिक कार्य अच्छी तरह से कर सकेंगे । प्रतिस्पर्धियों पर विजय होगी । स्वभाव मे उग्रता से संयमित बोलें और विनम्र व्यवहार करें । मायके से समाचार आ सकते हैं । सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा । ( डॉ. अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।