आज का राशिफल एवं पञ्चांग

 ।। ? ।।
??जय श्री राम??
     ?? सुप्रभातम् ??
?««« आज का राशिफल एवं पञ्चांग »»»?
कलियुगाब्द…………………….5122
विक्रम संवत्……………………2077
शक संवत्………………………1942
मास………………….(अधिक)अश्विन
पक्ष………………………………कृष्ण
तिथी………………………….द्वितीया
प्रातः 07.27 पर्यंत पश्चात तृतीया
रवि………………………..दक्षिणायन
सूर्योदय……….प्रातः 06.19.34 पर
सूर्यास्त……….संध्या 06.11.47 पर
सूर्य राशि……………………….कन्या
चन्द्र राशि…………………………मेष
गुरु राशि………………………….धनु
नक्षत्र………………………….अश्विनी
प्रातः 11.51 पर्यंत पश्चात भरणी
योग……………………………..हर्षण
रात्रि 11.00 पर्यंत पश्चात वज्र
करण…………………………….गरज
प्रातः 07.27 पर्यंत पश्चात वणिज
ऋतु……………………………..शरद
दिन…………………………..रविवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
04 अक्तूबर सन 2020 ईस्वी ।
☸ शुभ अंक………………………4
? शुभ रंग…………………….लाल
⚜ अभिजीत मुहूर्त :-
दोप 11.51 से 12.38 तक ।
?️‍?️ राहुकाल :-
संध्या 04.39 से 06.07 तक ।
? उदय लग्न मुहूर्त :-
कन्या
05:00:53 07:17:34
तुला
07:17:34 09:37:26
वृश्चिक
09:37:26 11:56:23
धनु
11:56:23 14:00:45
मकर
14:00:45 15:43:21
कुम्भ
15:43:21 17:11:03
मीन
17:11:03 18:36:14
मेष
18:36:14 20:11:42
वृषभ
20:11:42 22:07:32
मिथुन
22:07:32 24:22:31
कर्क
24:22:31 26:43:13
सिंह
26:43:13 29:00:53
? दिशाशूल :-
पश्चिमदिशा – यदि आवश्यक हो तो दलिया, घी या पान का सेवनकर यात्रा प्रारंभ करें ।
✡ चौघडिया :-
प्रात: 07.50 से 09.18 तक चंचल
प्रात: 09.18 से 10.46 तक लाभ
प्रात: 10.46 से 12.14 तक अमृत
दोप. 01.42 से 03.10 तक शुभ
सायं 06.06 से 07.38 तक शुभ
संध्या 07.38 से 09.10 तक अमृत
रात्रि 09.10 से 10.42 तक चंचल ।
? आज का मंत्रः
।। ॐ वेदविद्यायै नम: ।।
 संस्कृत सुभाषितानि :-
आलस्यं हि मनुष्याणां शरीरस्शो महारिपुः ।
नास्त्युद्यमसमो बन्धुः कुर्वाणो नावसीदति ॥
अर्थात :-
आलस्य इन्सान के शरीर का सबसे बडा शत्रु है । उद्योग जैसा साथी नहीं क्यों कि उद्योग करनेवाले का नाश नहीं होता ।
? आरोग्यं सलाह :-
प्याज़ के कुछ सरल औषधीय प्रयोग –
१- यदि जी मिचला रहा हो तो प्याज़ काटकर उसपर थोड़ा काला – नमक व थोड़ा सेंधा -नमक डालकर खाएँ , लाभ होगा |
२-पेट में अफ़ारा होने पर दिन में तीन बार निम्न औषधि का प्रयोग किया जा सकता है – प्याज़ का रस -२० ml ; काला -नमक -१ ग्राम व हींग -१/४ ग्राम लें ,इन सबको मिलाकर रोगी को पिलाएँ |
३-हिचकी की समस्या होने पर १० ग्राम प्याज़ के रस में थोड़ा सा काला – नमक व सेंधा -नमक  मिलकर लेने से लाभ होता है |
४- प्रातःकाल उठकर खाली पेट १ चम्मच प्याज़ का रस पीने से रक्त में कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है |
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
नौकरी में अधिकार प्राप्त हो सकते हैं। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कोर्ट-कचहरी तथा सरकारी कार्यालय में रुके काम पूरे होंगे। शारीरिक कष्ट संभव है। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। गुरु का सान्निध्य प्राप्त हो सकता है। वस्तुएं संभालकर रखें।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य की चिंता रहेगी। फालतू बातों पर ध्यान न देकर अपने काम पर ध्यान दें। विवाद से बचें। चोट-दुर्घटना, दु:ख-बीमारी से शारीरिक तथा आर्थिक हानि संभव है। व्यापार-व्यवसाय की गति बनी रहेगी।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रमाद से बचकर ध्यान दें। दांपत्य जीवन में खुशी रहेगी। कारोबार अच्छा चलेगा। निवेश इत्यादि मनोनुकूल रहेंगे। यात्रा की योजना बनेगी।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कारोबारी बड़े फैसले ले पाएंगे। कोई बड़ा लाभ हो सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। स्थायी संपत्ति में वृद्धि के योग हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। किसी पुरानी शत्रुता की चिंता रहेगी।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग का मन पठन-पाठन आदि में लगेगा। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। आय बनी रहेगी। प्रसन्नता रहेगी।
??‍♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
असमंजस की स्थिति बन सकती है। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। कोई शोक समाचार प्राप्त हो सकता है। आय में निश्चितता रहेगी। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। लाभ होगा।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। आय में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। निवेशादि शुभ फल देंगे। पारिवारिक चिंता रहेगी। मेहनत का फल प्राप्त होगा। सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा प्राप्त होगी। विवाद न करें। जोखिम से बचें।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। घर में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। प्रसन्नता रहेगी। घर में अतिथियों का आगमन होगा। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। भाइयों का साथ रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शत्रु पस्त होंगे। लाभ होगा।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
जल्दबाजी न करें। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी। पारिवारिक चिंता रहेगी। लेन-देन में सावधानी रखें। निवेश शुभ रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। कोई बड़ी समस्या का हल सहज ही होगा।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
शारीरिक कष्ट से बाधा संभव है। किसी अपने का व्यवहार समझ में नहीं आएगा। प्रेम-प्रसंग में भेंट व उपहार देना पड़ सकता है। यात्रा पर व्यय होगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। रोजगार में वृद्धि होगी। कोई नया कार्य मिलने के योग हैं। किसी यात्रा का अचानक कार्यक्रम बन सकता है। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें। ऐश्वर्य के साधन मिलेंगे।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
शरीर में दर्द रह सकता है। नई योजना बनेगी। तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। आय में वृद्धि होगी। किसी नए कार्य को प्रारंभ करने की रूपरेखा बनेगी। राजभय रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। उत्साह से कार्य कर पाएंगे।
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।
।। ? शुभम भवतु ? ।।
???? भारत माता की जय ??
।।  सुप्रभातम्  ।।
                ।।  संस्था  जय  हो  ।।
        ।।  दैनिक  राशि  –  फल  ।।
       आज दिनांक 04 अक्टूबर 2020 रविवार संवत् 2077 मास द्वितीय आश्विन ( अधिक ) कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि प्रातःकाल 07:29 बजे तक रहेगी पश्चात् तृतीया लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:21 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:09 बजे होगा । अश्विनी नक्षत्र प्रातः 11:54 बजे तक रहेगी पश्चात् भरणी नक्षत्र का आरंभ होगा । आज का चंद्रमा मेष राशि मे दिन रात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल सायं 04:44 से 06:11 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त प्रातः 11:54 से 12:41 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पश्चिम दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो दलिया का सेवन कर यात्रा आरंभ करे । जय हो ।
                  –:  विशेष  :–
आज भद्रा रात्रि 08:47 बजे से , मंगल रेवती 04 मीन मे प्रातः 10:07 पर , द्वितीया तिथि वृद्धि , गन्डमूल प्रातः 11:54 बजे तक रहेगा ।
                   ज्योतिषाचार्य
          डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
         श्री मंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245, एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार, एम. पी.
                  मो. नं.  9425491351
                    आज का राशिफल
          मेष :~ आज आपका दिन अनुकूल रहेगा । आपको सभी कार्यों में सफलता मिलने से मन में हर्ष और प्रसन्नता रहेगी । आर्थिक क्षेत्र में आपका दिन लाभदायक साबित होगा । मित्रों और सगे – सम्बंधियों के साथ मिलने से घरेलू वातावरण आनंद और उल्लास से भरा रहेगा ।
          वृषभ :~ आज आपका मन अनेक प्रकार की चिंताओं मे रहेगा । स्वास्थ्य भी नरम – गरम रहेगा । विशेष रूप से आँख में तकलीफ होगी । स्नेहीजनों और परिवार मे मनमुटाव से मन में ग्लानि होगी । आपके द्वारा अपनाए गए कार्य अधूरे रहेंगे । खर्च बढ़ेगा । अविचारी कदम या निर्णय से गलतफहमी न हो इसका ध्यान रखें ।
          मिथुन :~ आपका आज  विविध लाभों की प्राप्ति होगी । मित्रों के साथ मिलन – मुलाकात से आप आनंदित रहेंगे । व्यापारियों की आय में वृद्धि होगी । नौकरी में उच्च पदाधिकारियों की कृपादृष्टि रहेगी । स्त्री मित्रों से लाभ मिलेगा । आनंददायक प्रवास होगा । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा ।
          कर्क :~ नौकरी या व्यवसाय वालों के लिए आज  लाभदायक  हैं । नौकरी वालों पर उच्च पदाधिकारियों की कृपादृष्टि से पदोन्नति की संभावना रहेगी । उच्च पदाधिकारियों के साथ महत्त्वपूर्ण मामलों मे खुले मन से चर्चा करेंगे । शारीरिक – मानसिक ताजगी रहेगी । माता से सम्बंध अच्छे रहेंगे । धन मान – सम्मान प्राप्त होगा ।
          सिंह :~ आज का दिन मध्यम फलदायक होगा । आप धार्मिक और माँगलिक कार्यों में उपस्थित रहेंगे ।व्यवहार न्याय प्रिय रहेगा । स्वास्थ्य साधारण नरम – गरम रहेगा । पेट दर्द से परेशान रहेंगे । विदेश में रहनेवाले स्वजनों का समाचार मिलेगा । उच्च पदाधिकारियों के साथ सावधानी पूर्वक बर्ताव करें । नौकरी धंधे में तकलीफ आएगी । संतानों की चिंता रहेगी । शरीर में आलस , थकान और अनमनस्यकता रहेगी ।
          कन्या :~ आज नए कार्य शुरू न करे । बाह्य खाद्य पदार्थ खाने से स्वास्थ्य खराब हो सकता है । गुस्सा अधिक रहेगा अतः बोलने पर संयम रखें । पानी से बचें , महत्त्वपूर्ण निर्णय या जोखिम से बचे । विल , विरासत से सम्बंधित समस्याएँ  होंगी । उचित पारिश्रमिक न मिलने से उदासी रहेगी । हित शत्रुओं से संभले ।
          तुला :~ आप आज सफलता और आमोद – प्रमोद से रहेगा , जिससे मन में प्रसन्नता रहेगी । सार्वजनिक कार्यों में सफलता और सिद्धि प्राप्ती होगी । मौज – मस्ती मे खर्च होगा । नए वस्त्राभूषण की खरीदारी होगी । शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा ।
          वृश्चिक :~ आज कुछ आकस्मिक घटनाएँ घटेंगी । पूर्वनिर्धारित मुलाकातें रद्द होने से हताशा और क्रोध होंगा । आपके काम के अवसर हाथ से जा सकते है । पारिवार मे मतभेद होंगे । आय की अपेक्षा व्यय  अधिक होगा । नए कार्य या योजनाओं का आरंभ न करें ।
          धनु :~ आज का दिन मध्यम रहेगा । आपको पेट की समस्या होंगी। संतानों का स्वास्थ्य और उनकी पढ़ाई की चिंता से मन व्यग्र रहेगा । कार्य में सफलता न मिलने से क्रोध की पर काबू रखें । प्रणय के लिए उचित समय है । साहित्य और लेखन में रुचि रहेगी । बातचीत तथा बौद्धिक चर्चाओं से दूर रहें ।
          मकर :~ आपका आज का दिन प्रतिकुलताओं से भरा रहेगा , जिससे मन में खिन्नता रहेगी । शरीर में स्फूर्ति और ताजगी का अभाव रहेगा । सार्वजनिक जीवन में मानहानि हो सकती है । छाती में दर्द हो सकता है । स्त्रीयों के साथ काम लेने में अपने को संभाले ।
          कुंभ :~ आज आप तन – मन से प्रसन्न रहेंगे । मन की चिंता के बादल दूर होने से आपका उत्साह बढ़ेगा । भाई – बंधुओं से साथ मिलकर नए कार्य हाथ में लेंगे । उनके साथ आनंदपूर्वक समय बितेगा । मित्रों तथा स्वजनों के साथ मुलाकात आपको प्रसन्नता होगी ।
          मीन :~ अपनी वाणी पर संयम रखें । क्रोध से किसी के साथ तकरार या मनमुटाव होगा । शारीरिक कष्ट होगा । विशेष रूप से आँख का ध्यान रखें । गलत खर्च होगा । नकारात्मक विचार हावी न हो , ध्यान रखें । खान – पान पर संयम रखें । सामान्य रूप से आज सोच – समझकर चलने जैसा है । ( डाँ. अशोक शास्त्री )
।।  शुभम्  भवतु  ।।  जय  सियाराम  ।।
।।  जय  श्री  कृष्ण  ।।  जय  गुरुदेव  ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *