आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग

🕉श्री हरिहरो विजयतेतराम🕉
🌄सुप्रभातम🌄
🗓आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग🗓
🌻मंगलवार, २१ जून २०२२🌻

सूर्योदय: 🌄 ०५:२९
सूर्यास्त: 🌅 ०७:१३
चन्द्रोदय: 🌝 २४:५४
चन्द्रास्त: 🌜१२:२५
अयन 🌕 दक्षिणायने (उत्तरगोलीय)
ऋतु: ⛈️ वर्षा
शक सम्वत: 👉 १९४४ (शुभकृत)
विक्रम सम्वत: 👉 २०७९ (राक्षस)
मास 👉 आषाढ
पक्ष 👉 कृष्ण
तिथि 👉 अष्टमी (२०:३० नवमी)
नक्षत्र 👉 उत्तराभाद्रपद (२९:०३ रेवती)
योग 👉 आयुष्मान् (०६:४१ सौभाग्य)
प्रथम करण 👉 बालव (०८:४० तक)
द्वितीय करण 👉 कौलव (२०:३० तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 मिथुन
चंद्र 🌟 मीन
मंगल 🌟 मीन (उदित, पश्चिम, मार्गी)
बुध 🌟 वृष (उदित, पूर्व, मार्गी)
गुरु 🌟 मीन (उदित, पूर्व, मार्गी)
शुक्र 🌟 वृष (उदित, पूर्व, वक्री)
शनि 🌟 कुम्भ (उदित, पूर्व, वक्री)
राहु 🌟 मेष
केतु 🌟 तुला
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त 👉 ११:५० से १२:४७
अमृत काल 👉 २४:१० से २५:४७
सर्वार्थसिद्धि योग 👉 ०५:१६ से २९:०३
विजय मुहूर्त 👉 १४:४० से १५:३६
गोधूलि मुहूर्त 👉 १९:०७ से १९:३१
सायाह्न सन्ध्या 👉 १९:२१ से २०:२१
निशिता मुहूर्त 👉 २३:५९ से २४:३९
राहुकाल 👉 १५:५० से १७:३६
राहुवास 👉 पश्चिम
यमगण्ड 👉 ०८:४७ से १०:३३
होमाहुति 👉 राहु
दिशाशूल 👉 उत्तर
अग्निवास 👉 पृथ्वी
चन्द्र वास 👉 उत्तर
शिववास 👉 गौरी के साथ (२०:३० से सभा में)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – रोग २ – उद्वेग
३ – चर ४ – लाभ
५ – अमृत ६ – काल
७ – शुभ ८ – रोग
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – काल २ – लाभ
३ – उद्वेग ४ – शुभ
५ – अमृत ६ – चर
७ – रोग ८ – काल
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
उत्तर-पश्चिम (धनिया अथवा दलिये का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️
वर्षा ऋतू आरम्भ, सूर्य दक्षिणायन, कालाष्टमी, विवाहादि मुहूर्त कर्क लग्न प्रातः ०७:२६ से ०९:०९, मकर-वृष लग्न रात्रि ०२:०५ से प्रातः ०५:१६ तक आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज २९:०३ तक जन्मे शिशुओ का नाम
उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमश (दू, थ, झ, ञ) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशु का नाम रेवती नक्षत्र के प्रथम चरण अनुसार क्रमशः (दे) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
मिथुन – २८:५६ से ०७:११
कर्क – ०७:११ से ०९:३३
सिंह – ०९:३३ से ११:५१
कन्या – ११:५१ से १४:०९
तुला – १४:०९ से १६:३०
वृश्चिक – १६:३० से १८:५०
धनु – १८:५० से २०:५३
मकर – २०:५३ से २२:३४
कुम्भ – २२:३४ से २४:००
मीन – २४:०० से २५:२४
मेष – २५:२४ से २६:५७
वृषभ – २६:५७ से २८:५२
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
मृत्यु पञ्चक – ०५:१६ से ०७:११
अग्नि पञ्चक – ०७:११ से ०९:३३
शुभ मुहूर्त – ०९:३३ से ११:५१
रज पञ्चक – ११:५१ से १४:०९
शुभ मुहूर्त – १४:०९ से १६:३०
चोर पञ्चक – १६:३० से १८:५०
शुभ मुहूर्त – १८:५० से २०:३०
रोग पञ्चक – २०:३० से २०:५३
शुभ मुहूर्त – २०:५३ से २२:३४
मृत्यु पञ्चक – २२:३४ से २४:००
अग्नि पञ्चक – २४:०० से २५:२४
शुभ मुहूर्त – २५:२४ से २६:५७
मृत्यु पञ्चक – २६:५७ से २८:५२
अग्नि पञ्चक – २८:५२ से २९:०३
शुभ मुहूर्त – २९:०३ से २९:१६
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन भी आपके लिए घरेलू एवं आर्थिक समस्याओं से भरा रहेगा। परिवार में आज भी किसी ना किसी कारण से आपस खींचतान बनी रहेगी भाई बंधुओ का मनमुटाव महिलाओ के व्यवहार को भी प्रभावित करेगा। कार्य क्षेत्र पर भी इसका असर देखने को मिलेगा बेमन से कार्य करेंगे। धन के मामले में भी आज निराशा ही मिलेगी मेहनत के बाद भी उचित फल नही मिल पायेगा। सहयोगी अथवा अधिकारियों से भी अनबन होने से अव्यवस्था बढ़ेगी। आज क्रोध को वश में रखना अतिआवश्यक है धन सम्बन्धित व्यवहारों में स्पष्टता रखें। संध्या के बाद स्थिति में थोड़ा परिवर्तन आएगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपके लिए कुछ राहत लेकर आएगा फिर भी आज बेतुकी बयानबाजी व आवेश को नियंत्रण में रखे वरना बनते कार्यं अधिक उलझ जाएंगे। कार्य क्षेत्र पर आज लोग आपसे उलझेंगे इसकी अनदेखी कर अपने काम से काम रखें परिस्थिति संध्या बाद बदलने लगेगी। आर्थिक रूप से भी आज दिन मिश्रित ही रहेगा। प्रयास करने पर ही निर्वाह योग्य आय के साधन बन सकेंगे परन्तु आज भविष्य की कार्य योजना बना कर रखें लाभ का समय निकट ही है। महिलाओ का बर्ताव स्नेही जनों के दिल को चोट पहुचायेगा जिससे घर मे विवाद का माहौल बनेगा। संध्या बाद किसी के सहयोग से शांति स्थापित हो सकेगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के दिन आप प्रत्येक कार्य को बेहतर करने का प्रयास करेंगे इसमे सफल भी रहेंगे। कार्य व्यवसाय में धन लाभ के साथ ही मान-सम्मान की भी प्राप्ति होगी। महिलाये आज अकस्मात किसी शुभसमाचार मिलने से आनंदित रहेंगी। बेरोजगार लोग भी आज हतोत्साहित ना हो प्रयास करने पर आशाजनक रोजगार से जुड़ सकते है। सार्वजनिक क्षेत्र और नए संबंध बनेंगे जिनसे भविष्य में लाभ कमाने का अवसर मिलेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन अच्छा रहेगा खर्च भी आज कम रहने से धन संचय कर पाएंगे। स्वास्थ्य थोड़ा नरम रहेगा। आलस्य के कारण नींद आने की बीमारी से ग्रस्त रह सकते है।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन आपका स्वभाव परोपकारी रहेगा किसी अन्य की परेशानी देख कर आपका दिल भी दुखी होगा इस कारण आज आपके साथ धोखा भी हो सकता है सतर्क रहें। महत्त्वपूर्ण कार्यो को आज प्राथमिकता से पूर्ण करने का प्रयास करें संध्या बाद से विघ्न-बाधाएं आने से प्रत्येक कार्य करने में मुश्किल होगी। आर्थिक रूप से दिन संतोषजनक रहेगा आवश्यकता अनुसार धन की प्राप्ति सहज हो जाएगी लेकिन आज महिलाये धन को लेकर परेशान रहेंगी मन की इच्छा पूर्ण ना होने पर झगड़ा भी कर सकती है। संतानो का उत्पाती व्यवहार रहेगा। सेहत संध्या बाद बिगड़ेंगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपको मिला जुला फल देगा। दिन के आरंभ में थोड़ा आलस्य प्रमाद रहेगा लेकिन अधूरे कार्यो को पूर्ण करने की चिंता रहने से कार्यो में निष्ठा से लग जाएंगे लेकिन लाभ के लिए संध्या तक इंतजार करना पड़ेगा। सरकारी अथवा अन्य कागजी कार्यवाही भी मध्यान बाद तक लंबित रहेगी संध्या के आस-पास इनमे गति आने लगेगी फिर भी पूर्ण सफलता मिलना आज मुश्किल ही रहेगा। धन लाभ पूर्वनियोजित रहने से प्राप्ति के लिए उत्सुक रहेंगे। पारिवारिक वातावरण आज बिखरा रहने से महिलाओ को समेटने में खासी परेशानी आएगी। दोपहर बाद अकस्मात दुर्घटना या अन्य कारण से शरीर कष्ट हो सकता हैं।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज दिन के आरंभिक भाग को छोड़ शेष दिन आशा के अनुकूल रहेगा। दिन के आरंभ में घरेलू एवं व्यावसायिक उलझनों के कारण दुविधा रहेगी परन्तु शीघ्र ही स्थिति स्पष्ट होने से बनाई हुई योजनाए सही दिशा में आगे बढ़ने लगेंगी। आज महिला एवं पुरुष दोनों ही अपने निखरे हुए व्यक्तित्त्व के बल पर समाज से सम्मान पाने के अधिकारी बनेंगे। आर्थिक लाभ के भी कई अवसर मिलेंगे साथ ही मितव्ययी प्रवृति रहने से बचत भी कर सकेंगे। जोखिम वाले कार्यो से भी अप्रत्याशित लाभ मिलेगा। स्त्री वर्ग भी आज आर्थिक मामलों में परिवार की मदद करेंगी। शारीरिक दर्द एवं सर्दी जुखाम की संभावना है।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन भी आपके अनुकूल रहेगा दिन के मध्यान तक सभी कार्य निर्विघ्न चलते रहेंगे परन्तु इसके बाद कार्यो में विघ्न आने शुरू हो जाएंगे अतिआवश्यक कार्य मध्यान तक पूर्ण कर लें। व्यवसाय में पुराने कार्यो से धन की आमद होगी। नए अनुबंद मिलने में उलझने आएगी अथवा कम लाभ वाले मिलेंगे। व्यवसायी वर्ग आज जोखिम वाले कार्य ना करें निकट भविष्य में हानि हो सकती है। नए व्यापार का आरंभ भी फिलहाल स्थगित ही रखे। सरकारी कार्य भी कागजी कार्यवाही पूर्ण ना होने पर अधूरे रहेंगे। घर का वातावरण मध्यान तक शांत रहेगा इसके बाद महिलाओ की धैर्य हीनता के कारण उथल पुथल मचेगी।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन आप का व्यवहार विवेक पूर्ण रहेगा अपने प्रत्येक कार्य को लेकर गंभीर रहेंगे जिसके बाद भी आज लाभ के कम ही अवसर मिलेंगे और जो मिलेंगे उनका भी आशुकूल लाभ नही उठा पाएंगे। आज आपके गंभीर व्यक्तित्त्व में परिवर्तन देखने को मिलेगा हास्य विनोद से आसपास का वातावरण खुशनुमा बनायेगें आपको जानने वाले भी स्वभाव परिवर्तन से आश्चर्य में।रहेंगे लेकिन आज आपके व्यवहार के पीछे स्वार्थ सिद्धि की भावना भी छुपी रहेगी जिसे केवल महिलाये ही पढ़ सकेंगी। संध्या के आसपास कही से अकस्मात धन प्राप्ति हो सकती है। बुजुर्ग आज आपके पक्ष में रहेंगे। खान-पान संयमित रखें।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन आप ख्याली पुलाव पकाएंगे मन काल्पनिक दुनिया की सैर करेगा जिस वजह से प्रत्येक कार्यो में विलंब होगा किसी से किया वादा सही समय पर पूर्ण ना करने पर खरी-खोटी सुननी पड़ेगी। धन लाभ के लिए आज जोड़तोड़ वाली नीति अपनानी पड़ेगी फिर भी आशाजनक नही रहेगा। संध्या के समय किसी कार्य अथवा परिचित द्वारा अकस्मात धन मिलने से खर्च निकल जाएंगे। नौकरी वाले लोग अधूरे कार्यो को पूर्ण करने में व्यस्त रहेंगे किसी अन्य के हिस्से का कार्य भी आपको करना पड़ेगा जिस वजह से मन मे गुस्सा रहेगा। दाम्पत्य जीवन मे संध्या बाद आत्मीयता बढ़ने से राहत मिलेगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपके अधिकांश कार्य बिना मेहनत किये सरलता से बनते चले जायेंगे आज आपको जिस जगह से हानि की उम्मीद रहेगी वहां से भी अकस्मात लाभ के समाचार मिलने पर उत्साहित रहेंगे। खाली समय मे मन पुरानी यादो में खोया रहेगा। व्यवसायी वर्ग व्यापार में निवेश करते समय अनुभवियों की सलाह अवश्य लें धन फंसने की भी संभावना है। दिन भर की गतिविधियों का संध्या के समय आंकलन करने पर संतोष की अनुभूति होगी। संध्या बाद का समय घर मे ही बिताना पसंद करेंगे महिलाओ से आज अच्छी जमेगी मनपसंद वस्तुओं की प्राप्ति सुख बढ़ाने में मददगार रहेगी। ठंडे प्रदार्थो का सेवन संयमित करें।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन भी आपकी दिनचार्य अस्त व्यस्त रहेगी जिस भी कार्य को करने का मन बनाएंगे उसी में विलंब होगा फिर भी प्रयास करना ना छोड़े दिन भर की मेहनत का फल संध्या में कम ही सही परन्तु आवश्यकता के समय होने से संतोष होगा। कार्य व्यवसाय में आज सहयोगियों की कमी अखरेगी। महिलाये भी आज शारीरिक समस्याओ के कारण अनमना व्यवहार करेंगी घर के कार्य भी बिखरे रहेंगे। नौकरी वाले जातको एवं बुजुर्गो से कोई हानि होने की संभावना है प्रत्येक कार्यो को जल्दबाजी की जगह आराम से करें। संतानो अंकुश लगाए अन्यथा बाद में पछताना पड़ेगा। संध्या बाद स्थिति सामान्य होने लगेगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिये आर्थिक दृष्टिकोण से पिछले कुछ दिनों की अपेक्षा बेहतर रहेगा। दिन का आरंभिक भाग किसी से किया वादा पूरा करने में व्यतीत होगा लेकिन इसका सकारात्मक परिणाम भी मिलेगा सामाजिक व्यक्तित्त्व में विकास आएगा। आज खर्च ना चाहते हुए भी करना पड़ेगा फिर भी आय का पलड़ा भारी रहने से बजट बिगड़ेगा नही। नौकरी वाले लोगो को ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। व्यवसायी वर्ग भी मध्यान तक खाली रहेंगे इसके बाद ही कार्यो में व्यस्तता बढ़ेगी। सरकारी कार्यो में आज व्यवधान आएंगे कल पर छोड़ना बेहतर होगा। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। शरीर मे शिथिलता रहेगी।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️🙏राधे राधे🙏

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 21 जून 2022 मंगलवार संवत् 2079 मास आषाढ कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि रात्रि 08:31 बजे तक रहेगी बाद नवमी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 05:45 बजे एवं सूर्यास्त सायं 07:11 बजे होगा । उत्तराभाद्रपदा नक्षत्र अगले दिन सूर्योदय पूर्व प्रातःकाल 05:03 बजे तक रहेगा पश्चात् रेवती नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा मीन राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 04:12 से 05:42 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:02 से 12:59 बजे तक रहेगा । दिशाशूल उत्तर दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो गुड का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।

~: विशेष :~

आज सायन कर्क राशि सूर्य दोपहर 02:44 बजे , सूर्य दक्षिणायन प्रारंभ , वर्षा ॠतु आरंभ , कालाष्टमी , बोहरा अष्टमी , पंचक , अंतरराष्ट्रीय योग दिवस , सर्वार्थ सिद्ध योग प्रातःकाल 05:03 से अगले दिन प्रातःकाल 05:03 बजे तक रहेगा ।।

ज्योतिषाचार्य
डाॅ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351

आज का राशिफल

मेष :~ आज आप घर , परिवार और संतानों के मामले में आनंद और संतोष की भावना रहेगी । व्यापार के सम्बंध में प्रवास होगा और उसमें लाभ होगा । व्यवसाय में लाभ , मान – प्रतिष्ठा होगी । नौकरी में पदोन्नति होगी ।

वृषभ :~ आज का दिन व्यापारियों के लिए शुभ है । आयोजनों को हाथ में ले सकने के साथ आर्थिक लाभ भी होगा । विदेश में रहनेवाले मित्रों या स्वजनों का समाचार से भावविभोर होंगे । अत्यधिक काम से बोझ थकान और ऊबन रहेगी ।

मिथुन :~ आज के दिन आप बदनामी और निषेधात्मक विचारों से दूर रहे । अधिक खर्च से आर्थिक तंगी रहेगी । पारिवार और आफिस में सहकर्मियों से मनमुटाव या विवाद से मन खुन्न रहेगा । बीमार मरीज़ को नई चिकित्सा और आपरेशन टाले ।

कर्क :~ आपका आज का दिन सामाजिक और व्यावसाय में लाभदायक होगा । मौजशौक के साधन , उत्तम आभूषण और वाहन की खरीदारी करेंगे । मौजमस्ती और मनोरंजन की प्रवृत्तियों में समय बीतेगा । भागीदारी में लाभ होगा ।

सिंह :~ आज आप उदासीन वृत्ति और संदेह से मानसिक अशांत रहेंगे । फिर भी घर – परिवार में शांति रहेगी । दैनिक कार्यों में अवरोध आएगा । अधिक परिश्रम करने के बाद अधिकारियों से वाद – विवाद में न पड़ें ।

कन्या :~ आज के दिन आप चिंता , उद्वेग से मन चिंतित रहेंगे । विशेष संतानों और स्वास्थ्य से चिंतित रहेंगे । पेट सम्बंधी बीमारी होगी । अनायास खर्च आ सकता है । शेयर सट्टे से दूर रहे ।

तुला :~ आज आप अधिक भावनाशील के कारण मानसिक अस्वस्थ्य रहेंगे । माता से सम्बंध बिगड़ेंगे । पारिवारिक और जमीन – जायदाद से सम्बंधित चर्चाओं में सतर्कता बरते । पानी से संभले ।

वृश्चिक :~ आज के दिन आपको कार्य सफलता , आर्थिक लाभ और भाग्यवृद्धि के लिए अच्छा है । नए कार्य आरंभ कर सकते हैं । प्रतिस्पर्धी परास्त होंगे । प्रियव्यक्ति के मिलन से मन आनंद प्रसन्न रहेगा । लघु यात्रा होगी । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा ।

धनु :~ आज के दिन आप दुविधाग्रस्त मनःस्थिति और उलझे पारिवारिक वातावरण से परेशान रहेंगे । निरर्थक खर्च होगा । पारिवारिक गलतफहमी दूर करें । मित्र – स्नेही का सामना करेंगे ।

मकर :~ आज आपके निर्धारित कार्य आसानी से पूर्ण होंगे । आफिस – व्यवसाय मे वर्चस्व बढ़ेगा । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । मानसिक स्वस्थता रहेगी । मित्रों और स्नेहीजों की मुलाकात से प्रसन्नता रहेगी ।

कुंभ :~ आज आप किसी का जमानती तथा लेन – देन नही करे । खर्च बढेगा । स्वास्थ्य का ध्यान रखें । परिवारिक मनमुटाव होगा । किसी गलतफहमी से विवाद होगा । क्रोध नियंत्रित रखे । दुर्घटना से बचें ।

मीन :~ आज आपका दिन लाभदायक है । नौकरी व्यवसाय में आय वृद्धि होगी । बुजुर्ग और मित्रों से लाभ होगा । नए मित्र बनेंगे , जो भविष्य मे लाभदायक होगी । संतानों और पत्नी से शुभ समाचार मिलेंगे । आकस्मिक लाभ होगा ।
( डॉ. अशोक शास्त्री )

।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *