आज का राशिफल एवं  पञ्चाङ्ग

🕉श्री हरिहरो विजयतेतराम🕉
🌄सुप्रभातम🌄
🗓आज का राशिफल एवं  पञ्चाङ्ग🗓
🌻सोमवार, २७ जून २०२२🌻

सूर्योदय: 🌄 ०५:३१
सूर्यास्त: 🌅 ०७:१४
चन्द्रोदय: 🌝 २८:१८
चन्द्रास्त: 🌜१८:०७
अयन 🌕 दक्षिणायने (उत्तरगोलीय)
ऋतु: ⛈️ वर्षा
शक सम्वत: 👉 १९४४ (शुभकृत)
विक्रम सम्वत: 👉 २०७९ (राक्षस)
मास 👉 आषाढ
पक्ष 👉 कृष्ण
तिथि 👉 चतुर्दशी (पूर्ण रात्रि)
नक्षत्र 👉 रोहिणी (१६:०२ से मृगशिरा)
योग 👉 शूल (०६:४८ से गण्ड)
प्रथम करण 👉 विष्टि (१६:३८ तक)
द्वितीय करण 👉 शकुनि (पूर्ण रात्रि)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 मिथुन
चंद्र 🌟 मिथुन (२९:३५ से)
मंगल 🌟 मेष (उदित, पश्चिम, मार्गी)
बुध 🌟 वृष (उदित, पूर्व, मार्गी)
गुरु 🌟 मीन (उदित, पूर्व, मार्गी)
शुक्र 🌟 वृष (उदित, पूर्व, वक्री)
शनि 🌟 कुम्भ (उदित, पूर्व, वक्री)
राहु 🌟 मेष
केतु 🌟 तुला
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त 👉 ११:५२ से १२:४८
अमृत काल 👉 १२:२७ से १४:१५
सर्वार्थसिद्धि योग 👉 पूरे दिन
अमृतसिद्धि योग 👉 १६:०२ से २९:१८
विजय मुहूर्त 👉 १४:४१ से १५:३७
गोधूलि मुहूर्त 👉 १९:०८ से १९:३२
सायाह्न सन्ध्या 👉 १९:२२ से २०:२२
निशिता मुहूर्त 👉 २४:०० से २४:४०
राहुकाल 👉 ०७:०३ से ०८:४९
राहुवास 👉 उत्तर-पश्चिम
यमगण्ड 👉 १०:३४ से १२:२०
होमाहुति 👉 केतु
दिशाशूल 👉 पूर्व
नक्षत्रशूल 👉 पश्चिम (१६:०२ तक)
अग्निवास 👉 पृथ्वी
भद्रावास 👉 स्वर्ग (१६:३८ तक)
चन्द्रवास 👉 दक्षिण
शिववास 👉 श्मशान में
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – अमृत २ – काल
३ – शुभ ४ – रोग
५ – उद्वेग ६ – चर
७ – लाभ ८ – अमृत
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – चर २ – रोग
३ – काल ४ – लाभ
५ – उद्वेग ६ – शुभ
७ – अमृत ८ – चर
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
पश्चिम-दक्षिण (दर्पण देखकर अथवा खीर का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️
मासिक शिवरात्रि व्रत, देवप्रतिष्ठा मुहूर्त प्रातः ०९:०३ से १०:४७ तक आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज १६:०२ तक जन्मे शिशुओ का नाम
रोहिणी नक्षत्र के तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमश (वी, वू) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशु का नाम मृगशिरा नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चरण अनुसार क्रमशः (वे, वो, क) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
मिथुन – २८:३३ से ०६:४७
कर्क – ०६:४७ से ०९:०९
सिंह – ०९:०९ से ११:२८
कन्या – ११:२८ से १३:४६
तुला – १३:४६ से १६:०७
वृश्चिक – १६:०७ से १८:२६
धनु – १८:२६ से २०:३०
मकर – २०:३० से २२:११
कुम्भ – २२:११ से २३:३७
मीन – २३:३७ से २५:००
मेष – २५:०० से २६:३४
वृषभ – २६:३४ से २८:२९
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
अग्नि पञ्चक – ०५:१८ से ०६:४७
शुभ मुहूर्त – ०६:४७ से ०९:०९
रज पञ्चक – ०९:०९ से ११:२८
शुभ मुहूर्त – ११:२८ से १३:४६
चोर पञ्चक – १३:४६ से १६:०२
शुभ मुहूर्त – १६:०२ से १६:०७
रोग पञ्चक – १६:०७ से १८:२६
शुभ मुहूर्त – १८:२६ से २०:३०
मृत्यु पञ्चक – २०:३० से २२:११
अग्नि पञ्चक – २२:११ से २३:३७
शुभ मुहूर्त – २३:३७ से २५:००
मृत्यु पञ्चक – २५:०० से २६:३४
अग्नि पञ्चक – २६:३४ से २८:२९
शुभ मुहूर्त – २८:२९ से २९:१८
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आप आर्थिक मामलों को लेकर ज्यादा गंभीर रहेंगे मध्यान तक का समय इस विषय मे निराशाजनक रहेगा लेकिन इसके बाद मेहनत का फल मिलने लगेगा। किसी पुराने संबंध से अचानक धन लाभ होने से कार्यो में उत्साह बढेगा लेकिन लाभ आज एकबार ही होकर रह जायेगा फिर भी मेहनत करते रहे आने वाला समय अवश्य ही अधिक लाभदायक रहेगा। सहकर्मियों का कारण थोड़ी बहुत परेशानी होगी फिर भी तालमेल बिठा लेंगे। दूर के संबंधियों से दोपहर बाद प्रसन्नता दायक समाचार मिलेंगे। छोटी मोटी नोकझोंक को छोड़ पारिवारिक वातावरण शांत रहेगा। सेहत भी सामान्य रहेगी।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज भी दिन आपके लिए अनुकूल बना हुआ है। आप जिस भी कार्य को आरम्भ करेंगे परिस्थितियां पहले से ही उसके योग्य बन जाएंगी। आस-पास का वातावरण भी हास्य-प्रमोद वाला मिलने से कठिन कार्य भी आसानी से पूर्ण कर लेंगे। व्यवसाय में निवेश आज न करें केवल योजना बना कर रखें भविष्य के लिए लाभदायक रहेगा। आज किये गए शुभकर्म अति लाभदायक सिद्ध होंगे।
सेहत में मामूली गिरावट अनुभव करेंगे। कार्य क्षेत्र पर थोडी माथापच्ची करनी पड़ सकती है परंतु धन लाभ के प्रयास अवश्य सफल होंगे। पैतृक संबंधो से आकस्मिक लाभ होगा। सरकारी कार्य कल के लिए छोड़ना बेहतर रहेगा। स्त्री से सुख मिलेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज भी दिन का आरंभिक भाग हानि वाला रहेगा आवश्यक कार्यो को आज मध्यान तक टालना ही बेहतर रहेगा। दिन के आरंभिक भाग में मन में किसी अरिष्ट की आशंका से भय रहेगा। व्यवहार तो करेंगे लेकिन खुल कर अपनी बात किसी को बताने से हिचकिचाएंगे। मध्यान के बाद परिस्थिति सामान्य बनने लगेगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन भविष्य की योजनाओं के लिए महत्त्वपूर्ण रहेगा। बुजुर्गो की बातों की अनदेखी ना करें। धन लाभ आज कम ही होगा लेकिन भविष्य में होने की संभावनाएं मजबूत होंगी। परिवार में किसी से गलती होने पर धर्य से कम लें अन्यथा अशांति लंबे समय के लिए बनेगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा। दिन के पूर्वार्ध में कार्य क्षेत्र पर बेहतर वातावरण मिलने से धन लाभ होगा। इसके बाद का समय गलत निर्णय लेने से हानिकर रहेगा लेकिन धन लाभ के कोई भी अवसर आज नहीं चूकेंगे। आकस्मिक खर्च रहने से आर्थिक समस्या बन सकती है। परिजनों का सहयोग बराबर मिलते रहने से मानसिक रूप से शान्ति रहेगी। मित्रो का भी साथ मिलेगा। स्वास्थ्य आज सर्दी जुखाम के कारण नरम रह सकता है फिर भी आपकी दिनचर्या पर इसका विशेष असर नहीं पड़ेगा। नौकरी व्यवसाय में आज आपके कार्य की प्रशंसा होगी। दाम्पत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी। पत्नी संतान के साथ आज अच्छी पटेगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज दिन के आरंभ में कार्य व्यवसाय अथवा सरकारी क्षेत्र से राहत वाले समाचार मिलेंगे। सरकारी कार्यो को आज प्राथमिकता दें थोड़े से परिश्रम से संतोषजनक परिणाम मिल सकते है। सार्वजनिक क्षेत्र पर योगदान देने से सम्मान में वृद्धि होगी। आज आप किसी की भी सहायता के लिये तैयार रहेंगे स्वभाव में मृदुता बिगड़े कामो को बनाने में मददगार रहेगी। धन की आमद पहले से ही निश्चित रहेगी संध्या बाद नए काम से भी अकस्मात मिलने की संभावना है। कार्य क्षेत्र पर विरोधी आज कम ही रहेंगे लेकिन परिवार में पैतृक संबंधित मामलों को लेकर स्वयंजन ही वैर भाव रखेंगे। शारीरिक रूप से स्वस्थ्य रहेंगे।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन थोड़ा राहत प्रदान करेगा। सेहत में सुधार आएगा लेकिन कार्यो के प्रति चिता रहते हुए भी ज्यादा गंभीरता नही दिखाएंगे। धर्म कर्म के प्रति विशेष लगाव रहेगा। गूढ़ विषयो को जानने में अधिक रुचि लेंगे। नास्तिक लोग भी आज चमत्कारिक रूप से धर्म का पालन करते दिखेंगे। विद्यार्थी वर्ग पढाई के प्रति चंचल रहेंगे। कार्य व्यवसाय के लिए आज का दिन सामान्य ही रहेगा सहयोगी वातावरण रहने के बाद भी लाभ खर्च बराबर रहेंगे। परिवार में थोड़ी नोक-झोंक हो सकती है। व्यवहार में मधुरता रखे अटके काम बन जाएंगे। बड़े लोगो की दया दृष्टि रहने से अपनी बात मनवा लेंगे। परिजनों के साथ मित्र की तरह व्यवहार करने से आनंद की प्राप्ति होगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज दिन के पहले भाग को छोड़ शेष भाग में कुछ ना कुछ शारीरिक एवं मानसिक विषमताएं जन्म लेंगी सेहत की जांच समय रहते करा लें अन्यथा बाद में परेशानी बढ़ेगी। दिन भर सतर्क रहने की आवश्यकता है। सेहत नरम रहने से स्वभाव मे चिढ़चिढ़ापन आएगा फलस्वरूप किसी प्रियजन से मन मुटाव के प्रसंग बनेंगे। आर्थिक कारणों से चिंता बैचेनी रहेगी। कार्य क्षेत्र पर मन कम लगेगा। कानूनी उलझनों में फंसने की संभावना है। विरोधी आपको नीचा दिखाने का हर संभव प्रयास करेंगे व्यर्थ के विवाद से दूरी बना कर रहें। आज आपके पुण्य उदय होने से धर्म-कर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी आध्यात्म से जुड़े रहें।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आप जिस भी वस्तु की कामना करेंगे उसके लिए दोपहर तक परेशान रहेंगे माथापच्ची भी करनी पड़ेगी लेकिन दोपहर के बाद अधिकांश कामनाओ के पूर्ण होने की आशा जागेगी फिर भी कुछ एक कि ही प्राप्ती हो सकेगी। आज मेहनत करने से पीछे ना हटे जल्द ही स्थिति आपके पक्ष में बनने से धन धान्य की वृद्धि होगी। कार्य क्षेत्र पर जिस भी कार्य को करेंगे उसका लाभ पाने के लिये उतावले रहेंगे परन्तु आशाजनक परिणाम कल ही मिल सकेंगे। आपकी वाणी की सौम्यता नए सम्बंध स्थापित करने में सहायता करेगी। घर के किसी बुजुर्ग से शुभकार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। खर्च भी अधिक रहेगा। लंबी यात्रा से बचे सेहत ख़राब हो सकती है।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज दिन का पहला भाग सुख शांति से बीतेगा दैनिक कार्यो में सुस्ती दिखाएंगे घर में कोई अप्रिय घटना के कारण बाहर का वातावरण ज्यादा पसंद आएगा। मध्यान के बाद परिस्थिति बदलने लगेगी इसलिए धन संबंधित व्यवहार पहले ही कर लें इसके बाद का समय कलह क्लेश की भेंट चढेगा। महिलाये छोटी बातो को बड़ा चढ़ा कर घर का माहौल खराब करेंगी। नौकरी वाले लोगो को भी मध्यान बाद अधिकारियों की नाराजगी का शिकार बनना पड़ेगा। धन की आमद के लिए ज्यादा प्रयास करना पड़ेगा मध्यान बाद रुकने की संभावना है। मानसिक तनाव अधिक रहेगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज दिन के पूर्वार्ध में कुछ सोची हुई योजनाए पूर्ण होने से उत्साह में रहेंगे लेकिन अतिआत्मविश्वास की भावना निकट भविष्य में अवश्य ही कुछ ना कुछ हानि करायेगी। स्वभाव में भावुकता अधिक रहेगी किसी की भी बातो में जल्दी आ जाएंगे मध्यान बाद इसके कारण आर्थिक हानि होने की संभावना है। कार्य क्षेत्र पर मध्यान तक अधूरे कार्य समेटने पर ध्यान दें इसके बाद प्रत्येक कार्य मे जोखिम बढेगा इससे बचते बचते भी थोड़ा बहुत नुकसान होगा ही। आज आपको प्रतिस्पर्धियों की जगह स्वयं के निर्णयों को लेकर ज्यादा सन्देह रहेगा। धन की आमद खर्च के अनुपात में बराबर रहेगी। सेहत संध्या बाद प्रतिकूल बनेगी।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन व्यर्थ की भागदौड़ वाला रहेगा। दिन का आरंभिक भाग आज भी पुरानी बातें ताजा होने पर गरमा गर्मी में खराब होगा। मध्यान बाद कार्य व्यवसाय में थोड़ी स्थिरता आने से संतोष होगा आज आप जो भी सोचेंगे उसका उल्टा परिणाम मिलेगा इसलिए धन संबंधित अथवा अन्य महत्त्वपूर्ण कार्यो को फिलहाल स्थगित रखें। स्वयं को ज्यादा बुद्धिमान दिखाने का प्रयास हास्य का पात्र बना सकता है विवेक से व्यवहार करें। नौकरी वालो को मेहनत का परिश्रम आज नही मिल सकेगा। सेहत को लेकर थोड़े चिंतित रहेंगे। परिजनों से संभलकर बात करें।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन का पूर्वाध धन लाभ की संभावनाएं जगायेगा लेकिन स्वभाव में लापरवाही रहने से प्राप्ति में संशय रहेगा। आज स्वयं के बल पर किये गए कार्य ज्यादा फायदेमंद रहेंगे लेकिन आवश्यकता पड़ने पर किसी नापसन्द व्यक्ति की मदद लेनी पड़ेगी जो कि हानिकारक ही रहेगी। मध्यान बाद आर्थिक विषयो को लेकर भागदौड़ करनी पड़ेगी इसके परिणाम संध्या तक संतोषजनक रहेंगे। नौकरी वाले लोग आलसी व्यवहार के कारण कार्य क्षेत्र पर अव्यवस्था फैलाएंगे। परिजनों का सहयोग सानिध्य कार्यो को सरल बनाएगा। खान पान संयमित रखें पेट खराब हो सकता है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️🙏राधे राधे🙏

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 27 जून 2022 सोमवार संवत् 2079 मास आषाढ कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि सूर्योदय पूर्व प्रातःकाल 05:27 बजे रहेगी बाद अमावस्या लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 05:47 बजे एवं सूर्यास्त सायं 07:11 बजे होगा । रोहिणी नक्षत्र सायं 05:47 बजे तक रहेगा पश्चात् मृगशीर नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा वृषभ राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल प्रातःकाल 07:19 से 09:03 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:04 से 12:58 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पूर्व दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो दर्पण देख कर यात्रा प्रारंभ करे ।। जय हो ।।

ज्योतिषाचार्य
डाॅ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351

आज का राशिफल

मेष :~ आज आप कम समय में अधिक लाभ के चक्कर में फँस न जाएँ इस का ध्यान रखे । कोर्ट – कचहरी चक्कर में न पडे और किसी के जामीनदार न बने । मानसिक एकाग्रता कम रहेगा । स्वास्थ्य का ध्यान रखे । लेन – देन में ध्यान रखे । भ्रांति और दुर्घटना से बचे ।

वृषभ :~ आज आप पुराने व बचपन के मित्रों की भेंट से मन प्रफुल्लित रहेंगे । नए मित्र भी बन सकते है । व्यवसायिक एवं आर्थिक लाभ होगा । फिर भी मध्याहन के बाद संभलकर चले । शारीरिक – मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है । पूँजीनिवेश मे सावधानी रखे ।

मिथुन :~ आज आपको व्यवसाय में उच्च अधिकारियों की कृपादृष्टि से प्रगति का मार्ग निर्विध्न हो जाएगा । व्यापार मे आय बढने और उगाही की वसूली हो सकती है । मध्याहन के बाद मित्रों से लाभ होगा । किसी सामाजिक प्रसंग में जा सकते है । आकस्मिक लाभ हो सकता है ।

कर्क :~ आज आप उच्च अधिकारियों से वाणी और व्यवहार संभलकर करे । शारीरिक अस्वस्थता और मानसिक चिंता रहेगी । व्यापार में विध्न आ सकते है । परंतु मध्याहन के बाद व्यवसाय में अनुकूलता रहेगी । अधिकारीगण कार्य से संतोष रहेंगे । लाभ होगा ।

सिंह :~ आज आप  स्वास्थ्य का ध्यान रखे । सरकार विरोधी प्रवृत्तियों से दूर रहे । मानसिक व्यग्रता रहेगी । परिवार मे कलह हो सकता हैं । उच्च अधिकारी , प्रतिस्पर्धियों से वाद – विवाद में न पडे । नकारात्मक विचारों से दूर रहे ।

कन्या :~ आज आपके भागीदारों के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे परंतु मध्याहन के प्रतिकूलताओं का प्रतिकार करना होगा । स्वास्थ्य का ध्यान रखे नही तो आकस्मिक खर्च हो सकता है । परंतु साथ – साथ आकस्मिक लाभ भी चिंता को कम कर देगा ।

तुला :~ आज आपके गृहस्थजीवन में सुख – शांति रहेगी । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । स्वभाव उग्र रहेगा इसलिए वाणी संयमित रखे । मध्याहन के बाद प्रवृत्तियों में परिवर्तन आएगा और आप मनोरंजन मे भाग लेंगे । शारीरिक – मानसिक स्वस्थ रहेंगे ।

वृश्चिक :~ आप आज अधिक मानसिक भावुक रहेंगे । विद्यार्थियों को अभ्यास और कैरियर सम्बंधित विषयों में सफल रहेंगे । व्यवसाय में सफलता के साथ सहकर्मियों का सहयोग भी मिलेगा । प्रतिस्पर्धीयों पर विजय होगी ।

धनु :~ आज माता का स्वास्थ्य खराब होगा । धन और प्रतिष्ठा में हानि हो सकती है । मध्याहन के बाद स्वभाव में भावुकता बढ़ सकती है । सर्जनशक्ति में सकारात्मक वृद्धि होगी । विद्यार्थियों के लिए अनुकूल है । स्नेहीजनों से घनिष्ठता में वृद्धि होगी ।

मकर :~ आज आप आवश्यक निर्णय हेतु वैचारिक दृढता और स्थिरता रखे । मित्रों और प्रियपात्र से भेंट होने से आनंददायक रहेगा । मध्याहन के बाद अरुचिकर घटनाओं से मन अस्वस्थ रहेेगा । शारीरिक स्फूर्ति नहीं रहेगी । धन और कीर्ति की हानि हो सकती है ।

कुंभ :~ आज आप नकारात्मकता मन में न आने दे । खान – पान भी संयमित रखे । मध्याहन के बाद आप वैचारिक स्थिरता से हाथ के कार्यों को पूर्ण कर सकेंगे । रचनात्मक – सर्जनात्मक क्षेत्र में मान – सन्मान मिलेगा ।

मीन :~ आज आप शारीरिक – मानसिक स्वस्थ और उत्साहित रहेंगे । नए कार्य करने के लिए अनुकूल है । परिवार के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा । परंतु मध्याहन के बाद स्वयं पर संयम रखे , नहीं तो वाद-विवाद हो सकता है । ( डॉ. अशोक शास्त्री )

।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *