
🕉श्री हरिहरो विजयतेतराम🕉
🌄सुप्रभातम🌄
🗓आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग🗓
🌻शुक्रवार, १ जुलाई २०२२🌻
सूर्योदय: 🌄 ०५:३२
सूर्यास्त: 🌅 ०७:१४
चन्द्रोदय: 🌝 ०६:५३
चन्द्रास्त: 🌜२१:२१
अयन 🌖 दक्षिणायने (उत्तरगोलीय)
ऋतु: ⛈️ वर्षा
शक सम्वत: 👉 १९४४ (शुभकृत)
विक्रम सम्वत: 👉 २०७९ (राक्षस)
मास 👉 आषाढ
पक्ष 👉 शुक्ल
तिथि 👉 द्वितीया (१३:०९ से तृतीया)
नक्षत्र 👉 पुष्य (२७:५६ से आश्लेशा)
योग 👉 व्याघात (१०:४७ से हर्षण)
प्रथम करण 👉 कौलव (१३:०९ तक)
द्वितीय करण 👉 तैतिल (२६:१४ तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 मिथुन
चंद्र 🌟 कर्क
मंगल 🌟 मेष (उदित, पश्चिम, मार्गी)
बुध 🌟 वृष (उदित, पूर्व, मार्गी)
गुरु 🌟 मीन (उदित, पूर्व, मार्गी)
शुक्र 🌟 वृष (उदित, पूर्व, वक्री)
शनि 🌟 कुम्भ (उदित, पूर्व, वक्री)
राहु 🌟 मेष
केतु 🌟 तुला
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त 👉 ११:५३ से १२:४९
अमृत काल 👉 २०:४७ से २२:३४
रवियोग 👉 २७:५६ से २९:१९
विजय मुहूर्त 👉 १४:४१ से १५:३७
गोधूलि मुहूर्त 👉 १९:०८ से १९:३२
सायाह्न सन्ध्या 👉 १९:२२ से २०:२२
निशिता मुहूर्त 👉 २४:०१ से २४:४१
राहुकाल 👉 १०:३५ से १२:२१
राहुवास 👉 दक्षिण-पूर्व
यमगण्ड 👉 १५:५१ से १७:३७
होमाहुति 👉 सूर्य (२७:५६ से बुध)
दिशाशूल 👉 पश्चिम
अग्निवास 👉 आकाश
चन्द्रवास 👉 उत्तर
शिववास 👉 गौरी के साथ (१३:०९ से सभा में)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – चर २ – लाभ
३ – अमृत ४ – काल
५ – शुभ ६ – रोग
७ – उद्वेग ८ – चर
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – रोग २ – काल
३ – लाभ ४ – उद्वेग
५ – शुभ ६ – अमृत
७ – चर ८ – रोग
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
उत्तर-पश्चिम (दहीलस्सी अथवा राई का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️
जुलाई मास आरम्भ, जगन्नाथ रथ यात्रा पुरी, उपनयन (जनेऊ) संस्कार+उद्योग एवं मशीनरी आरम्भ+व्यवसाय आरम्भ+देवप्रतिष्ठा मुहूर्त प्रातः ०५:४० से १०:४७ तक, भूमि-भवन, क्रय-विक्रय मुहूर्त दोपहर १२:३१ से ०२:१४ तक, आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज २७:५६ तक जन्मे शिशुओ का नाम
पुष्य नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमश (हू, हे, हो, डा) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशु का नाम आश्लेषा नक्षत्र के प्रथम चरण अनुसार क्रमशः (डी) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
मिथुन – २८:१७ से ०६:३२
कर्क – ०६:३२ से ०८:५३
सिंह – ०८:५३ से ११:१२
कन्या – ११:१२ से १३:३०
तुला – १३:३० से १५:५१
वृश्चिक – १५:५१ से १८:१०
धनु – १८:१० से २०:१४
मकर – २०:१४ से २१:५५
कुम्भ – २१:५५ से २३:२१
मीन – २३:२१ से २४:४४
मेष – २४:४४ से २६:१८
वृषभ – २६:१८ से २८:१३
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
मृत्यु पञ्चक – ०५:१९ से ०६:३२
अग्नि पञ्चक – ०६:३२ से ०८:५३
शुभ मुहूर्त – ०८:५३ से ११:१२
रज पञ्चक – ११:१२ से १३:०९
शुभ मुहूर्त – १३:०९ से १३:३०
चोर पञ्चक – १३:३० से १५:५१
शुभ मुहूर्त – १५:५१ से १८:१०
रोग पञ्चक – १८:१० से २०:१४
शुभ मुहूर्त – २०:१४ से २१:५५
मृत्यु पञ्चक – २१:५५ से २३:२१
अग्नि पञ्चक – २३:२१ से २४:४४
शुभ मुहूर्त – २४:४४ से २६:१८
मृत्यु पञ्चक – २६:१८ से २७:५६
अग्नि पञ्चक – २७:५६ से २८:१३
शुभ मुहूर्त – २८:१३ से २९:१९
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन भी कई अशांति वाले प्रसंग बनेंगे। आज आप अन्य लोगो से मतलब का व्यवहार रखेंगे जिस कारण काम पड़ने पर मदद करने की जगह लोग अपना स्वार्थ साधेंगे। आर्थिक स्थिति भी गड़बड़ाने से क्रोध अधिक आएगा। संबंधों के प्रति लापरवाह रहेंगे जिससे घर मे अशांति के प्रसंग ज्यादा बढ़ेंगे। महिलाओ के अन्य पारिवारिक सदस्यों के साथ विचार मेल नही खाएंगे। व्यवसायी वर्ग मध्यान बाद तक व्यापार को लेकर परेशान रहेंगे इसके बाद स्थिति में सुधार आएगा परन्तु आपकी छोटि मानसिकता आज ओरो को परेशान करेगी। सेहत का भी ध्यान रखें असंयमित दिनचर्या हानि पहुचायेगी।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आपका आज का दिन थोड़ा उतार चढ़ाव वाला रहेगा लेकिन आज की मेहनत संध्या बाद से रंग लाने लगेगी आलस्य भी बने रहने से जल्दी से किसी कार्य के लिये हाँ नही करेंगे अपनी इस प्रवृत्ति को बदले अन्यथा भविष्य में आर्थिक परेशानी खड़ी होगी। मनमानी रवैये के चलते भी हानि हो सकती है। कार्य व्यवसाय में आज कुछ विशेष सफलता नही मिलेगी। परिवार में आज किसी सदस्य की इच्छा पूर्ति ना होने पर वातावरण खराब होगा। नए कार्य की योजना बना रहे है तो आज अवश्य आरम्भ करें। नौकरी पेशा जातक काम मे ऊबन अनुभव करेंगे। मनोरंजन के अवसर नही मिलने से निराशा बढ़ेगी।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन परिश्रम को छोड़ अन्य सभी विषयों में उत्तम रहेगा। मेहनत आज अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक करनी पड़ेगी लेकिन इसका फल आशानुकूल मिलने से संतोष होगा। आपको आस-पास का वातावरण भी उत्साह बढ़ाने वाला मिलेगा। कार्य व्यवसाय में आरंभिक उदासीनता के बाद मध्यान पश्चात लाभजनक स्थिति बनेगी। निवेश भी निसंकोच होकर कर सकते है लाभ ही होगा। कुछ दिनों से जिस वस्तु की कामना कर रहे थे आज उसकी प्राप्ति होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। धन लाभ के साथ साथ खर्च में भी बढ़ोतरी होगी फिर भी आर्थिक संतुलन बना रहेगा। आज कोई निकटस्थ व्यक्ति घर अथवा कार्य क्षेत्र पर आपके भेदों को सार्वजनिक कर सकता है सतर्क रहें।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन आपकी मानसिकता कम समय एवं परिश्रम से अधिक लाभ पाने की रहेगी पर आज आपके कार्यो में सफाई कम रहेगी विफलता मिलने पर क्रोध भी आएगा फिर भी कार्यो के प्रति एकाग्र रहे शीघ्र ही परिस्थितियां आपके अनुकूल बनने वाली है। सहकर्मी सहयोग करने में आनाकानी करेंगे जिससे कुछ समय के लिए कार्यो में अवरोध रहेगा लेकिन शीघ्र ही अन्य विकल्प भी मिल जायेंगे। मध्यान के बाद जिस भी काम मे निवेश करेंगे भविष्य में उससे दुगना धन मिलने की संभावना रहेगी लेकिन आज धन की आमद कम रहेगी। पारिवारिक वातावरण में थोड़ा विरोधाभास रहेगा परन्तु महत्त्वपूर्ण विषयो में सभी एकजुट हो जाएंगे। सेहत में सुधार आएगा।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन भी आपकी आशाओ के विपरीत रहेगा। दिन के आरंभ से ही कुछ गड़बड़ होने की आशंका रहेगी कार्य क्षेत्र अथवा परिवार में कोई छोटी-बड़ी दुर्घटना होने की संभावना है अकस्मात होने से सतर्क होने का समय मुश्किल ही मिलेगा। किसी से बंधी आशा टूटने से मन दुखी होगा। आर्थिक कारणों से मध्यान तक का समय संघर्ष वाला रहेगा कार्य क्षेत्र पर प्रतिस्पर्धा अधिक रहने से लाभ में कमी आएगी इसके बाद कही से थोड़ा धन लाभ होने से राहत मिलेगी। घर मे धार्मिक कार्य होने से मन हल्का होगा। महिलाये आज परिजनों के ऊपर अधिक आश्रित रहेंगी। संतानो के विषय मे नई चिंता बनेगी। वाहन अथवा उपकरणों से सावधानी बरतें दुर्घटना का भय है।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके उच्च प्रतिष्ठित लोगो से संबंध बनेंगे सरकारी कार्यो के लिए दिन उत्तम है सरकार की तरफ से शुभ समाचार मिलने से व्यवसाय एवं अन्य महत्त्वपूर्ण कार्यो की उलझन दूर होगी। धन लाभ की कामना लगी रहेगी इसके लिए कुछ ना कुछ तिकड़म लगाते रहेंगे आमद मध्यान पश्चात ही संभव हो सकेगी। प्रयास करने पर पुराने धन की वापसी हो सकती है। महिलाये खरीदारी पर धन खर्च करेंगी अज्ञानता में हानि होने की संभावना है सतर्क रहें। आपकी जरूरत लोगो को अधिक होने से सम्मान के साथ धन लाभ के अवसर भी मिलते रहेंगे। गृहस्थ में पूर्ण ध्यान नही देने से किसी की नाराजगी देखनी पड़ेगी लेकिन कुछ समय के लिए ही।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन कार्य सफलता वाला रहेगा। सेहत ठीक रहने पर भी कार्यो के प्रति आलस्य दिखाएंगे लेकिन जिस भी कार्य को हाथ मे लेंगे उसमे हानि लाभ की परवाह नही करेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी मौज शौक की प्रवृति के पीछे खर्च अधिक होगा। घर मे सुख सुविधा के सामान की बढ़ोतरी होगी। धन संबंधित योजनाओ को गति देने के लिए आज किसी अन्य की सहायता की आवश्यकता पड़ेगी। मध्यान तक किये परिश्रम का फल संध्या तक मिल जाएगा। जोड़-तोड़ कर धन कोष में वृद्धि होगी लेकिन दैनिक से अतिरिक्त खर्च आने से बचत नही हो पाएगी। आज किसी की सहायता मजबूरी में करेंगे। बाहर घूमने का आयोजन होगा धार्मिक कार्यो पर खर्च बढेगा।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आध्यात्मिक उन्नति वाला रहेगा। दिन के आरंभ से ही घर मे धार्मिक कार्य को लेकर चहल-पहल रहेगी इसके लिए दैनिक कार्यो में बदलाव भी करना पड़ेगा। आध्यात्मिक एवं परोपकारी स्वभाव का लाभ किसी ना किसी रूप में अवश्य मिलेगा। नौकरी पेशा जातको को नई जगह से प्रस्ताव मिलेंगे। बेरोजगारों के भी नए रोजगार से जुड़ने की संभावना है प्रयासरत रहें। धन लाभ रुक-रुक कर परन्तु प्रचुर मात्रा में होगा जिससे अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति आसानी से कर सकेंगे। फिजूल के खर्च भी मध्यान के बाद अकस्मात ही बढ़ेंगे इनकी परवाह आज नही करेंगे। पति-पत्नि में मामूली नोक-झोंक हो सकती है। संध्या के समय थकान ज्यादा रहेगी।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज भी मध्यान तक सेहत में उतार-चढ़ाव लगा रहेगा मध्यान बाद ही इसमे स्थिरता आएगी फिर भी ज्यादा परिश्रम वाले कार्यो से बचें। बनी बनाई योजनाए अधर में लटकी रहेंगी। परिवार अथवा रिश्तेदारी में दुखद घटना होने की संभावना है। जोखिम वाले कार्यो से दूर रहना ही हितकर रहेगा। नौकरी पेशा जातको पर आकस्मिक कोई संकट आ सकता है अधिकारियों से बच कर रहें। कार्य व्यवसाय में उदासीनता दिखाने से होने वाले लाभ में कमी आएगी। आपके स्वभाव में रूखापन रहने से स्नेहीजनों को तकलीफ होगी। परिवार अथवा अन्य से किये वादे पूरे नही कर सकेंगे। आय की अपेक्षा खर्च अधिक होगा। महिलाओ को शारीरिक कमजोरी अनुभव होगी।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन लाभदायक है लेकिन मानसिक रूप से गंभीर होने भी आवश्यक है निर्णय लेने में आज भी दुविधा होगी दिमाग पर ज्यादा दबाव न डालें निसंकोच होकर फैसले ले विजय आज आपकी ही होगी। अधिकांश कार्यो में सहज सफलता मिल जाएगी। फिर भी धन संबंधित कार्य देखभाल कर ही करें। प्रतिस्पर्धा कम रहेगी जिससे लाभ के अवसर बढ़ेंगे। सेहत भी अनुकूल रहने से हर प्रकार की परिस्थितियों में काम कर लेंगे। जो लोग अबतक आपके विपरीत चल रहे थे वो भी आपका सहयोग एवं प्रशंशा करेंगे फिर भी आकस्मिक वाद-विवाद के प्रसंग बनेंगे इससे बच कर रहें। घर मे थोड़ी उग्रता रहने पर भी प्रेम बना रहेगा।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन लाभ-हानि बराबर रहेगी। दिन के आरंभ से ही लाभदायक प्रसंग बनेंगे। आज आप व्यवसाय के साथ सामाजिक कार्य भी आने से अधिक व्यस्त रहेंगे कमाई संतोषजनक रहेगी लेकिन खर्च भी आज कम नही रहेंगे। आध्यात्म के प्रति आस्था बढ़ने पर भी धन कमाने को ज्यादा महत्त्व देंगे। आपकी मनोवृति सुखोपभोग की अधिक रहेगी। जिस भी कार्य को करने का मन बनाएंगे उनके निर्णय आरंभिक व्यवधान के बाद आपके ही पक्ष में रहेंगे। सरकारी कार्यो भी आज किसी के सहयोग मिलने से आगे बढ़ेंगे। महिलाये आज जो भी विचारेंगी फल उसके विपरीत ही मिलेगा। धार्मिक स्थानों की यात्रा के प्रसंग बन सकते है।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपकी दिनचार्य व्यवस्थित रहेगी अधिकांश कार्यो की योजना पूर्व में ही बना लेंगे फिर भी कुछ काम अकस्मात आने से फेरबदल करना पड़ेगा। नौकरी व्यवसाय में धन के साथ सम्मान की प्राप्ति भी होगी। अधिकारी वर्ग आपसे महत्त्वपूर्ण विषयों को लेकर परामर्श करेंगे। व्यापारी वर्ग को कुछ दिनों से अटके कार्य आज पूर्ण होने से तसल्ली मिलेगी। लेकिन परिवार में आर्थिक अथवा किसी अन्य वजह से खींच-तान होने की संभावना है। धन की अपेक्षा संबंधों को अधिक महत्त्व दे अन्यथा वैर-विरोध का सामना करना पड़ेगा। मध्यान के बाद का समय पूरे दिन की अपेक्षा ज्यादा सुखदायी रहेगा। धार्मिक कार्य एवं संतानो पर खर्च होगा।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️🙏राधे राधे🙏

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 01 जुलाई 2022 शुक्रवार संवत् 2079 मास आषाढ शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि दोपहर 01:09 बजे तक रहेगी बाद तृतीया तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 05:49 बजे एवं सूर्यास्त सायं 07:12 बजे होगा । पुष्य नक्षत्र मध्य रात्रि पश्चात् 03:56 बजे तक रहेगा पश्चात् अश्लेषा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा कर्क राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल प्रातः 11:01 से 12:22 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पश्चिम दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो जौ का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
~: विशेष :~
आज रवि योग मध्य रात्रि पश्चात् 03:56 बजे से पूरी दिनरात रहेगा , गुरु उत्तरा भाद्रपदा नक्षत्र मे प्रातः 11:32 बजे से , रथयात्रा उत्सव , श्री जगदीश रथयात्रा , राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस , गंडमूल प्रारंभ मध्य रात्रि पश्चात् 03:56 बजे से ।।
ज्योतिषाचार्य
डाॅ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ आज के दिन आप परिवार और कार्य में समझौता व्यवहार से संघर्ष टालेंगे । वाणी अनियंत्रित रहने से किसी से वाद – विवाद या झगड़ा कर सकते है । स्त्री वर्ग से लाभ होगा । मन की उदासी से नकारात्मक विचार आएंगे । अधिक खर्च होगा ।
वृषभ :~ आज के दिन आप विचारों की दृढ़ता के साथ सावधानी से काम करेंगे । व्यवस्थित आर्थिक आयोजन कर सकेंगे । कलात्मकता को निखार सकेंगे । वस्त्र , आभूषण , सौंदर्य प्रसाधनों और मनोरंजन पर खर्च होगा । पारिवारिक सुख – शांति रहेगी ।
मिथुन :~ आज आप वाणी या व्यवहार किसी से गलतफहमी हो सकती हैं । परिवार तथा सगे – सम्बंधियों से संभलकर रहे । बीमारी या दुर्घटना से सावधानी रखें । मान प्रतिष्ठा को हानि पहुँचेगी । खर्च बढ़ेगा ।
कर्क :~ आज आपका दिन आर्थिक आयोजनों और नए कार्य करने के लिए शुभ है । व्यापार में लाभ , नौकरी में पदोन्नति और आय स्त्रोतों में वृद्धि होने से आनंद और संतोष होगा । मित्र , पत्नी , पुत्र आदि से शुभ समाचार मिलेंगे । मांगलिक कार्य होंगे ।
सिंह :~ आज आपका दिन नौकरी तथा व्यवसाय में लाभदायक है । कार्यक्षेत्र में वर्चस्व और प्रभाव जमा सकेंगे । भरपूर आत्मविश्वास और दृढ़ मनोबल से कार्य सरलता से पूर्ण होंगे । उच्च पदाधिकारियों द्वारा काम की प्रशंसा होगी । पदोन्नति हो सकती है । पिता से लाभ होगा ।
कन्या :~ आपका आज का दिन धार्मिक प्रवृत्तियों में बीतेगा । तीर्थ स्थान की यात्रा होगी । विदेश यात्रा के लिए अवसर बनेंगे । भाई – बंधुओं से लाभ होगा । आफिस में उच्च पदाधिकारियों से संभलकर रहें । लाभ मिलेगा । शारीरिक मानसिक स्वस्थता रहेगी ।
तुला :~ आज आपका दिन आकस्मिक लाभ का है । आध्यात्मिक प्रवृत्तियाँ तथा सिद्धि के लिए उत्तम है । फिर भी नए कार्य आरंभ नही करे । स्वास्थ्य का ध्यान रखे । हितशत्रु सक्रिय रहेंगे । जलाशय और स्त्री वर्ग से सचेत रहें ।
वृश्चिक :~ आज आपका दैनिक प्रवृत्तियों में परिवर्तन आएगा । मौज – मस्ती और मनोरंजन के मूड में होंगे । इसमें मित्रों और परिवार का साथ मिलेगा । सार्वजनिक मान – प्रतिष्ठा बढ़ेगी । नए वस्त्र परिधान और वाहनसुख मिलेगा ।
धनु :~ आज का दिन नौकरी वालों के लिए लाभदायक है । घर में आनंद का माहौल रहेगा । नौकर और सहकर्मी सहायक बनेंगे । कार्य में सफलता और यश होगा । विरोधी और हितशत्रु चाल में नाकामयाब होंगे ।
मकर :~ आज कला – साहित्य में रुचि रखनेवाले व्यक्ति अपने कार्यक्षेत्र में विशेष योगदान दे सकेंगे । रचनात्मक और सृजनात्मक शक्तियों का परिचय करा सकेंगे । शेयर – सट्टा से लाभ होगा । संतानों के प्रश्न हल होंगे । मित्रों से लाभ होगा ।
कुंभ :~ आज आप अधिक भावुकता से मानसिक बेचैन रहेंगे । आर्थिक आयोजन होगा । माता से अधिक प्रेम और भावनाएं रहेंगी । स्त्रियां सौंदर्य प्रसाधन , वस्त्र या आभूषणों की खरीदी पर खर्च करेगी । विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी । स्वभाव में हठीलापन रहेगा ।
मीन :~ आपका आज का दिन कार्य सफलता के लिए और महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए शुभ है । वैचारिक स्थिरता से कोई भी कार्य अच्छी तरह कर सकेंगे । कलाकारों को कला प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा और उसकी कदर भी होगी । ( डॉ. अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।