आज का राशिफल एवं पंचांग

।। ॐ ।।
      ?? सुप्रभातम् ??
 ?««« आज का राशिफल एवं पंचांग »»»?
कलियुगाब्द……………………5122
विक्रम संवत्…………………..2077
शक संवत्……………………..1942
रवि……………………….दक्षिणायन
मास………………..(अधिक)अश्विन
पक्ष……………………………..कृष्ण
तिथी………………………….चतुर्थी
दोप 12.31 पर्यंत पश्चात पंचमी
सूर्योदय………प्रातः 06.20.16 पर
सूर्यास्त……..संध्या 06.09.48 पर
सूर्य राशि……………………..कन्या
चन्द्र राशि……………………..वृषभ
गुरु राशि………………………..धनु
नक्षत्र……………………….कृत्तिका
संध्या 05.50 पर्यंत पश्चात रोहिणी
योग……………………………सिद्धि
रात्रि 12.47 पर्यंत पश्चात व्यतिपात
करण………………………..बालव
दोप 12.31 पर्यंत पश्चात कौलव
ऋतु…………………………….शरद
दिन………………………..मंगलवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
06 अक्तूबर सन 2020 ईस्वी |
☸ शुभ अंक………………….6
? शुभ रंग……………….सफ़ेद
⚜ अभिजीत मुहूर्त :-
दोप 11.51 से 12.37 तक ।
?‍? राहुकाल :-
दोप 03.10 से 04.37 तक ।
? उदय लग्न मुहूर्त :-
कन्या
04:53:00 07:09:40
तुला
07:09:40 09:29:33
वृश्चिक
09:29:33 11:48:30
धनु
11:48:30 13:52:52
मकर
13:52:52 15:35:28
कुम्भ
15:35:28 17:03:10
मीन
17:03:10 18:28:21
मेष
18:28:21 20:03:49
वृषभ
20:03:49 21:59:39
मिथुन
21:59:39 24:14:38
कर्क
24:14:38 26:35:20
सिंह
26:35:20 28:53:00
? दिशाशूल :-
उत्तरदिशा – यदि आवश्यक हो तो गुड़ का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें ।
✡ चौघडिया :-
प्रात: 09.18 से 10.46 तक चंचल
प्रात: 10.46 से 12.13 तक लाभ
दोप. 12.13 से 01.41 तक अमृत
दोप. 03.09 से 04.37 तक शुभ
रात्रि 07.37 से 09.09 तक लाभ ।
? आज का मंत्र :-
।। ॐ सिंहवाहिन्यै नमः ।।
? संस्कृत सुभाषितानि :-
शुभकार्ये विलम्बः स्यात् नाशुभे तु कदाचन ।
विलम्बो जायते गेहनिर्माणे न तु पातने ॥
अर्थात :
शुभ कार्य में विलंब होता है, (पर) अशुभ कार्य में कभी विलंब नही होता । घर बांधने में देर लगती है, पर गिराने में नही ।
? आरोग्यं :-
करेले के 1 कप जूस में है कई बीमारियो से लड़ने की क्षमता
हैजा के उपचार में लाभदायक
हैजा एक बहुत ही खतरनाक बीमारी है जो किसी भी आयु के व्यक्ति को हो सकती है| करेले का जूस इसमें मदद कर सकता है | इसके लिए दो चम्मच करेले के जूस को बराबर मात्रा में सफ़ेद प्याज के रस के साथ प्रतिदिन स्वस्थ हो जाने तक लिया जाना चाहिए|
यह आँखों की नजर बढ़ाता है
लगातार करेले के जूस का सेवन कर आप विभिन्न दृष्टि दोषों को दूर कर सकते हैं| करेले में बीटा- कैरोटीन और विटामिन ए की अधिकता होती है जिससे दृष्टि ठीक होती है| इसके अलावा इसमें उपस्थित विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स, ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से होने वाली नजरों की कमजोरी से बचाता है|
त्वचा के रोगों में फायदेमंद
करेले के रस के सेवन से रक्त साफ होता हैं और त्वचा के रोग ठीक हो जाते है | करेले से पाचन क्रिया ठीक होती हैं इस कारण भी चेहरे पर मुंहासे जैसे रोग नहीं होते | करेला पेट साफ़ करने में भी सहायक होता हैं जिससे चर्म रोग नहीं होते| करेले की पत्तियों में भी विशेष गुण होते हैं आप चाहे तो इसका लैप भी बना के लगा सकते है।
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
आशंका-कुशंका के चलते समय पर निर्णय नहीं ले पाएंगे। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें। आय में निश्चितता रहेगी। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। कुसंगति से बचें। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। तनाव रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। व्यापार में लाभ होगा।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
शेयर मार्केट व मुच्युअल फंड लाभदायक रहेगा। जल्दबाजी न करें। समय की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। यात्रा लाभदायक रहेगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। डूबी हुई रकम प्राप्ति के योग हैं, प्रयास करें। सफलता मिलेगी। पार्टनरों व मित्रों का सहयोग व मार्गदर्शन मिलेगा।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
नई योजना बनेगी। मित्रों व रिश्तेदारों का सहयोग कर पाएंगे। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। नए अनुबंध हो सकते हैं। कार्यस्थल पर सुधार या परिवर्तन हो सकता है। प्रतिद्वंद्विता बढ़ेगी। ईर्ष्यालु व्यक्तियों से सावधान रहें। निवेश शुभ फलदायक रहेगा।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कारोबार में वृद्धि संभव है। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में चैन रहेगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है। स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें। पूजा-पाठ में मन लगेगा। सत्संग का लाभ मिलेगा। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल बनेगी। जल्दबाजी न करें।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
किसी भी व्यक्ति के उकसाने में नहीं आएं। अपने विवेक से कार्य करें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। चोट व दुर्घटना से शारीरिक हानि की आशंका प्रबल है। लापरवाही न करें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। आय में निश्चितता रहेगी। कार्य की गति धीमी रहेगी।
??‍♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। भेंट व उपहार पर व्यय होगा। पारिवारिक सहयोग से कार्य में सफलता प्राप्त होगी। कारोबारी लाभ में वृद्धि होगी। समय की अनुकूलता का लाभ लें। राजकीय सहयोग समय पर प्राप्त होगा। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। झंझटों से दूर रहें।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
नौकरी में प्रभाव क्षेत्र बढ़ेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। किसी बड़ी समस्या का हल सहज ही मिल सकता है। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। स्थायी संपत्ति में वृद्धि के योग हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। किसी बड़े सौदे से बड़ा लाभ हो सकता है। जल्दबाजी न करें।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
किसी पारिवारिक मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रसन्नता व संतुष्टि में वृद्धि होगी। शैक्षणिक व शोध कार्यों में सफलता मिलेगी। वरिष्ठ व्यक्तियों का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। प्रमाद न करें।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। किसी से बिना वजह विवाद हो सकता है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। मन में संवेदनशीलता अधिक रहेगी। मेहनत अधिक तथा लाभ कम रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। फिजूल की बातों पर ध्यान न दें। चिड़चिड़ापन रहेगा। व्यापार ठीक चलेगा।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। मित्रों तथा संबंधियों का सहयोग करने का अवसर प्राप्त होगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड जैसे स्थानों में सफलता प्राप्त होगी। रुके कार्य पूर्ण होने के योग हैं। मेहनत का फल पूरा-पूरा मिलेगा। कार्य की प्रशंसा होगी। प्रेम-प्रसंग अनुकूल रहेंगे।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
कारोबारी लाभ होता रहेगा। नौकरी में चैन रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी। कोई बड़ा कार्य करने का मन बनेगा। निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी। घर में अतिथियों का आगमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मसम्मान बना रहेगा। आय में वृद्धि होगी।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि से लाभ होगा। समय की अनुकूलता का लाभ लें। भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। सट्टे व लॉटरी से दूरी बनाए रखें। धन प्राप्ति सुगम होगी। उत्साह बना रहेगा। प्रमाद न करें।
।। ? शुभम भवतु ? ।।
???? भारत माता की जय ??
 ।।  सुप्रभातम्  ।।
                ।।  संस्था  जय  हो  ।।
        ।।  दैनिक  राशि  –  फल  ।।
        आज दिनांक 06 अक्टूबर 2020 मंगलवार संवत् 2077 मास द्वितीय आश्विन ( अधिक ) कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि सायं 05:52 बजे तक रहेगी पश्चात् पंचमी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:26 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:07 बजे होगा । कृतिका नक्षत्र सायं 05:54 बजे तक रहेगा पश्चात् रोहिणी नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा वृषभ राशि मे दिन रात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 03:13 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त प्रातः 11:53 से 12:40 बजे तक रहेगा । दिशाशूल उत्तर दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो गुड का सेवन कर यात्रा आरंभ करे  । जय  हो  ।
                  ज्योतिषाचार्य
          डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
         श्री मंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245, एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार, एम. पी.
                  मो. नं.  9425491351
                    आज का राशिफल
          मेष :~ परिवार और कार्य क्षेत्र में समझौता पूर्ण व्यवहार संघर्ष टालेंगे । वाणी पर नियंत्रण नहीं होने से किसी के साथ वाद – विवाद या झगड़ा कर सकते है । स्त्री वर्ग से लाभ होगा । मन की उदासी आप में नकारात्मक विचार लाएँगे । परंतु उन्हें हटा दे । अत्यधिक खर्च होगा । खान – पान में संयम रखे ।
          वृषभ :~ विचारों की दृढ़ता के साथ आप सावधानी पूर्वक काम करेंगे । व्यवस्थित रूप से आर्थिक विषयों का आयोजन कर सकेंगे । अपनी कलात्मक सूझ को निखार सकेंगे । वस्त्र , आभूषण , सौंदर्य प्रसाधनों और मनोरंजन मे खर्च होगा । कौटुंबिक सुख – शांति रहेगी । धन लाभ की आशा रख सकते हैं ।
          मिथुन :~ आपकी वाणी या व्यवहार आज किसी के साथ गलतफहमी पैदा कर सकते हैं । कुटुंबीजनों तथा सगे – सम्बंधियों के साथ संभलकर रहे । बीमारी या दुर्घटना का योग होने से सावधानी रखें । मान प्रतिष्ठा को हानि पहुँचेगी । खर्च  बढ़ेगा । विशेष रूप से मौज – शौक तथा मनोरंजन मे खर्च होगा ।
          कर्क :~ आर्थिक आयोजनों और नए कार्य की शुरूआत के लिए उत्तम दिन है । व्यापार – धंधे में लाभ , नौकरी में पदोन्नति और आय स्त्रोतों में वृद्धि होने से आपमे खूब आनंद और संतोष की भावना रहेगी । मित्र , पत्नी , पुत्र आदि की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा । मांगलिक कार्य होंगे ।
          सिंह :~ नौकरी तथा व्यवसाय के क्षेत्र में लाभदायक और सफल दिन है । कार्यक्षेत्र में आप वर्चस्व और प्रभाव जमा सकेंगे । भरपूर आत्मविश्वास और दृढ़ मनोबल से आपका कार्य सरलतापूर्वक होगा । उच्च पदाधिकारियों द्वारा काम की कदर होगी । पदोन्नति की संभावनाएँ रहेंगी । पिता से लाभ होगा । जमीन तथा वाहन सम्बंधी कामकाज के लिए अनुकूल समय है ।
          कन्या :~ आपका आज का दिन धार्मिक प्रवृत्तियों में व्यतीत होगा । किसी तीर्थ स्थान की मुलाकात होंगी । विदेश गमन के लिए अवसर बनेंगे । भाई – बंधुओं से लाभ होगा । आफिस में उच्च पदाधिकारियों से संभलकर रहें । आर्थिक लाभ मिलेगा। शारीरिक , मानसिक स्वस्थ अचछा रहेगा ।
          तुला :~ आकस्मिक धन लाभ है । आध्यात्मिक प्रवृत्तियाँ तथा सिद्धियाँ प्राप्त करने के लिए उत्तम दिन है । फिर भी नए कार्य शुरू न करें । स्वास्थ्य का ध्यान रखे । हितशत्रु अहित करने का प्रयास करेंगे । जलाशय और स्त्री वर्ग से सचेत रहें ।
          वृश्चिक :~ दैनिक प्रवृत्तियों में आज परिवर्तन आएगा । आज आप मौज – मस्ती और मनोरंजन की दुनिया में घूमने के मूड में होंगे । इसमें मित्रों , कुटुंबीजनों का साथ मिलेगा । सार्वजनिक जीवन में आपकी मान – प्रतिष्ठा बढ़ेगी । नए वस्त्र परिधान और वाहनसुख की प्राप्ति होगी । भागीदारी से लाभ होगा । प्रिय व्यक्ति की मुलाकात और धनलाभ होगा ।
          धनु :~ नौकरी वर्ग के लिए लाभ का दिन है । आर्थिक लाभ है । घर में आनंद रहेगा । नौकर और सहकर्मीगण सहायक बनेंगे । कार्य में सफलता और यश की प्राप्ति होगी । विरोधी और हितशत्रु अपनी चाल में नाकामयाब साबित होंगे । स्त्री मित्रों के साथ मुलाकात होगी ।
          मकर :~ कला , साहित्य के क्षेत्र में रुचि रखने वाले व्यक्ति आज अपने कार्यक्षेत्र में विशेष योगदान देंगे । अपनी रचनात्मक और सृजनात्मक शक्तियों का परिचय करा सकेंगे । प्रेमी परस्पर धनिष्ठता रहेगी । उनकी मुलाकात रोमांचक होगी । शेयर – सट्टा से लाभ होगा । संतानों के प्रश्न हल होंगे । मित्रों से लाभ होगा ।
          कुंभ :~ स्वभाव में भावुकता होने से मानसिक बेचैनी रहेगी । आर्थिक विषयों का आयोजन होगा । माता की तरफ से अधिक प्रेम और भावनाओं का अनुभव होगा । स्त्रियों को सौंदर्य प्रसाधन , वस्त्र या आभूषणों की खरीदी के पीछे खर्च होगा । विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी । स्वभाव में हठीलापन रहेगा ।
          मीन :~ आज कार्य में सफलता के लिए और महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए उत्तम दिन है । आपके विचारों में स्थिरता रहेगी , जिससे कोई भी कार्य अच्छी तरह हल कर सकेंगे । कलाकारों को कला प्रदर्शित का मौका मिलेगा और उसकी कदर भी होगी। जीवनसाथी के साथ निकटता रहेगी ।प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी । ( डाँ. अशोक शास्त्री )
।।  शुभम्  भवतु  ।।  जय  सियाराम  ।।
।।  जय  श्री  कृष्ण  ।।  जय  गुरुदेव  ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *