
🕉श्री हरिहरो विजयतेतराम🕉
🌄सुप्रभातम🌄
🗓आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग🗓
🌻शनिवार, ९ जुलाई २०२२🌻
सूर्योदय: 🌄 ०५:३५
सूर्यास्त: 🌅 ०७:१३
चन्द्रोदय: 🌝 १४:४२
चन्द्रास्त: 🌜२५:४२
अयन 🌖 दक्षिणायने (उत्तरगोलीय)
ऋतु: ⛈️ वर्षा
शक सम्वत: 👉 १९४४ (शुभकृत)
विक्रम सम्वत: 👉 २०७९ (नल)
मास 👉 आषाढ
पक्ष 👉 शुक्ल
तिथि 👉 दशमी (१६:३९ से एकादशी)
नक्षत्र 👉 स्वाती (११:२५ से विशाखा)
योग 👉 सिद्ध (०६:४९ से साध्य, २८:०३ से शुभ)
प्रथम करण 👉 तैतिल – ०५:३७ तक)
द्वितीय करण 👉 गर – १६:३९ तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 मिथुन
चंद्र 🌟 वृश्चिक (२८:२१ से)
मंगल 🌟 मेष (उदित, पश्चिम, मार्गी)
बुध 🌟 मिथुन (अस्त, पूर्व, मार्गी)
गुरु 🌟 मीन (उदित, पूर्व, मार्गी)
शुक्र 🌟 वृष (उदित, पूर्व, वक्री)
शनि 🌟 कुम्भ (उदित, पूर्व, वक्री)
राहु 🌟 मेष
केतु 🌟 तुला
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त 👉 ११:५४ से १२:५०
अमृत काल 👉 २५:४० से २७:१०
सर्वार्थसिद्धि योग 👉 ०५:२२ से ११:२५
रवियोग 👉 पूरे दिन
विजय मुहूर्त 👉 १४:४२ से १५:३८
गोधूलि मुहूर्त 👉 १९:०८ से १९:३२
सायाह्न सन्ध्या 👉 १९:२१ से २०:२२
निशिता मुहूर्त 👉 २४:०२ से २४:४२
राहुकाल 👉 ०८:५२ से १०:३७
राहुवास 👉 पूर्व
यमगण्ड 👉 १४:०७ से १५:५२
होमाहुति 👉 शुक्र (११:२५ तक)
दिशाशूल 👉 पूर्व
अग्निवास 👉 पाताल (१६:३९ से पृथ्वी)
भद्रावास 👉 पाताल (२७:३१ से २८:२१
,स्वर्ग – २८:२१ से)
चन्द्रवास 👉 पश्चिम (उत्तर २८:२१ से)
शिववास 👉 सभा में (१६:३९ से क्रीड़ा में)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – काल २ – शुभ
३ – रोग ४ – उद्वेग
५ – चर ६ – लाभ
७ – अमृत ८ – काल
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – लाभ २ – उद्वेग
३ – शुभ ४ – अमृत
५ – चर ६ – रोग
७ – काल ८ – लाभ
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
उत्तर-पश्चिम (वायविंडिंग अथवा तिल मिश्रित चावल का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️
उल्टा रथ यात्रा पुरी, विवाहादि मुहूर्त मिथुन लग्न प्रातः ०५:४३ से ०६:१६, कन्या लग्न प्रातः १०:५१ से ११:२५ तक, नींवखुदाई एवं गृहारम्भ+गृह प्रवेश+उद्योग एवं मशीनरी आरम्भ+देवप्रतिष्ठा मुहूर्त प्रातः ०७:२४ से ०९:०५ तक, वाहन क्रय-विक्रय मुहूर्त दोपहर १२:३१ से सायं ०५:४० तक आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज ११:२५ तक जन्मे शिशुओ का नाम
स्वाति नक्षत्र के तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमश (रो, ता) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशु का नाम विशाखा नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चरण अनुसार क्रमशः (ती, तू, ते) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
मिथुन – २७:४५ से ०६:००
कर्क – ०६:०० से ०८:२२
सिंह – ०८:२२ से १०:४१
कन्या – १०:४१ से १२:५९
तुला – १२:५९ से १५:१९
वृश्चिक – १५:१९ से १७:३९
धनु – १७:३९ से १९:४२
मकर – १९:४२ से २१:२४
कुम्भ – २१:२४ से २२:४९
मीन – २२:४९ से २४:१३
मेष – २४:१३ से २५:४७
वृषभ – २५:४७ से २७:४१
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
रोग पञ्चक – ०५:२२ से ०६:००
शुभ मुहूर्त – ०६:०० से ०८:२२
मृत्यु पञ्चक – ०८:२२ से १०:४१
अग्नि पञ्चक – १०:४१ से ११:२५
शुभ मुहूर्त – ११:२५ से १२:५९
रज पञ्चक – १२:५९ से १५:१९
शुभ मुहूर्त – १५:१९ से १६:३९
चोर पञ्चक – १६:३९ से १७:३९
शुभ मुहूर्त – १७:३९ से १९:४२
रोग पञ्चक – १९:४२ से २१:२४
शुभ मुहूर्त – २१:२४ से २२:४९
मृत्यु पञ्चक – २२:४९ से २४:१३
रोग पञ्चक – २४:१३ से २५:४७
शुभ मुहूर्त – २५:४७ से २७:४१
मृत्यु पञ्चक – २७:४१ से २९:२३
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपको सभी जगह से मान-सम्मान दिलाएगा। आज आपकी जीवनशैली भी उच्चवर्गीय जैसी रहेगी। कैसी भी परिस्थितियां हो खर्च करने से पीछे नही रहेंगे आडम्बर भी आज कुछ अधिक रहेगा। महिलाये भी आज दिखावा करने से नही चूकेंगी आवश्यकता से अधिक खर्च कर बाद में पछताएगी। कार्य व्यवसाय आशानुकूल रहेगा किसी पुराने अनुबंद से धन लाभ होगा। राज पक्ष से भी शुभ समाचार मिलने की संभावना है सरकारी कार्यो में ढील ना दे आज पूरे तो नही होंगे लेकिन सफलता की संभावना अधिक रहेगी। घर का वातावरण मिला जुला रहेगा सभी सदस्य अपने कार्य मे मस्त रहेग।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन भी आपके अनुकूल बना हुआ है लेकिन आज किसी महत्त्वपूर्ण कार्यो को लेकर अन्य के भरोसे बैठना पड़ेगा जिसमे निराशा मिलने की संभावना अधिक है आज अपने बलबूते जो भी कार्य करेंगे उसमे देर से ही सही आशाजनक परिणाम मिलेंगे। व्यवसाय में वृद्धि तो होगी लेकिन आर्थिक लाभ समय पर ना होने के कारण आगे के कार्य प्रभावित होंगे। आज धन लाभ एवं खर्च बराबर रहने से संतुलन बना रहेगा। सहकर्मी आपसे कुछ अपेक्षा रखेंगे इसमे टालमटोल ना करें अन्यथा परेशानी हो सकती है। घर के सदस्य मनोकामना पूर्ण होने पर प्रसन्न रहेंगे लेकिन बुजुर्ग आपकी खर्चीली वृति से असंतोष जताएंगे।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपकी तार्किक शक्ति बढ़ी हुई रहेगी लेकिन इसका सही जगह प्रयोग नही करेंगे। प्रत्येक कार्य वह चाहे घरेलू हो अथवा व्यावसायिक उसमे कुछ ना कुछ नुक्स ही निकालेंगे इससे आपके सम्मान में कमी आ सकती है साथ ही परिजनों से कलह भी हो सकती है। आप आज सम्मान पाने के लिये अन्य लोगो के आगे स्वयं को हद से ज्यादा बुद्धिमान के रूप में पेश करेंगे लेकिन आज आपके विचार अन्य लोगो से कम ही मेल खाएंगे सम्मान मिलने की जगह हास्य के पात्र बन कर रह जाएंगे। कारोबार की दशा नीचे जाएगी किसी के सहयोग से खर्च लायक आमदनी हो ही जाएगी। सेहत ठीक रहेगी।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन आप स्वयं ही कलहकारी परिस्थितियों का निर्माण करेंगे। जबरदस्ती किसी के कार्यो में दखल देने अथवा बिना मांगे राय देने से बेज्जती हो सकती है इसका ध्यान रखें। कार्य क्षेत्र पर आपको सहकर्मियों का कार्य पसंद नही आएगा और सहकर्मियों को आपका व्यवहार इससे आपसी तालमेल नही बनने के कारण सामूहिक कार्य अधूरे ही रहेंगे। धन लाभ के लिए प्रयास करेंगे फिर भी आज आय की अपेक्षा व्यय का पलड़ा भारी रहेगा। घर मे परिजनों को आपके व्यवहार से पीड़ा होगी। वादा करके मुकरने पर वातावरण अशान्त होगा। मित्र रिश्तेदार भी आज आपसे दूरी बना कर ही रहेंगे। सर अथवा बदन दर्द की शिकायत हो सकती है।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिये थोड़ा उलझनों वाला रहेगा। आज कोई भी कार्य भाग दौड़ किये बिना बनाना संभव नही रहेगा व्यवसायी वर्ग भी आज मंदी रहने के कारण लेदेकर काम बनाने के चक्कर मे रहेंगे बाद में असकमात धन लाभ हो जाने से पश्चाताप करेंगे। सरकारी अथवा पैतृक संपत्ति संबंधित कार्यो में थोड़ी परेशानी के बाद नतीजा आपके पक्ष में ही रहेगा। दो पक्षो के झगड़े को सुलझाने में मध्यस्थता करनी पड़ेगी परन्तु पक्षपात का आरोप लग सकता है निष्पक्ष होकर फैसला करें सम्मान में वृद्धि होगी। घरेलू वातावरण आज अन्य दिनों की अपेक्षा शांत रहेगा। संध्या बाद स्वास्थ्य में विकार आएगा।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन भी आपके लिए विशेष नही रहेगा। आज आप संचित धन के ऊपर ही निर्भर रहेंगे आर्थिक लाभ होते होते टल ने पर निराश होंगे। व्यावसायिक क्षेत्र पर आज भय का वातावरण रहेगा अपनी किसी कमजोरी को लेकर मन मे चिंतित रहेंगे परन्तु जाहिर नही होने देंगे। विरोधी आपके लचीले व्यवहार का फायदा उठाएंगे लेकिन सहकर्मियों का सहयोग आवश्यकता पड़ने पर मिल जाएगा। आज ना चाह कर भी किसी से उधारी का व्यवहार करना पड़ेगा। खर्च आज कम रहने से आय-व्यय में संतुलन बना रहेगा। घरेलू कामो में टालमटोल करने पर वातावरण उग्र होगा कुछ समय मे स्वतः ही सामान्य भी हो जाएगा। आलस्य अधिक रहेगा।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन शुभ फलदायी है आज आप दिन के आरंभ में अपने कार्यो के प्रति लापरवाही करेंगे परन्तु धीरे धीरे व्यस्तता बढ़ने के साथ ही कार्य शैली में निखार आएगा मानसिक रूप से चंचल भी रहेंगे महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने में दुविधा होगी इसलिये किसी अनुभवी की सलाह अवश्य लें धन लाभ आज अचानक होगा दुबे धन की प्राप्ति भी हो सकती है। व्यवसायी वर्ग मेहनत का उचित फल मिलने से प्रसन्न रहेंगे। आज आपके ऊपर कोई आरोप भी लग सकता है जिससे परिवार में गलतफहमी पनपेगी परिजन आपकी बातों पर आज मुश्किल से ही यकीन करेंगे। महिलाये आज ज्यादा सतर्क रहें ज्यादा हंसना भी नुकसान करा सकता है। सेहत में सुधार आएगा।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन भी परिस्थितियां आपकी आशाओ के विपरीत रहने वाली है धन संबंधित अथवा अन्य महत्त्वपूर्ण कार्य आज निरस्त करने ही बेहतर रहेगा। आज आप किसी सरकारी उलझन में भी फंस सकते है वाणी एवं व्यवहार संयमित रखें। धन को लेकर घर एवं बाहर विवाद के प्रसंग बनेंगे विवेक से काम ले अन्यथा मामला गंभीर रूप ले सकता है। नौकरी वाले लोगो के अधिकारियों से मतभेद रहेंगे फिर भी मनमारके इच्छा के विपरीत कार्य करना पड़ेगा। मित्र परिचित भी आपसे मतलबी व्यवहार करेंगे किसी से आज कोई वादा ना करें पूरा नही कर पाएंगे। धन के साथ ही आरोग्य में भी कमी आएगी। बड़े बुजुर्गों की बातों को अनदेखी ना करे।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज दिन के आरंभ में आप किसी कार्य को लेकर दुविधा में रहेंगे लेकिन बाद में उसी कार्य को करने पर धन लाभ के साथ ही सम्मान भी बढ़ेगा। नौकरी वाले जातक आज अपने मृदु व्यवहार के कारण अधिकारियों को प्रसन्न रखेंगे लेकिन सहकर्मियों को इससे जलन हो सकती है फिर भी निश्चिन्त रहे आज कोई चाहकर भी आपका अहित नही कर सकता। व्यवसायी वर्ग जिसभी कार्य मे हाथ डालेंगे उसमे जय होगी धन की आमद एकसाथ ना होकर रुक रुक कर होगी जिससे अन्य कार्य आरम्भ करने में थोड़ी परेशानी आ सकती है। गृहस्थ में आपकी बातों को महत्त्व दिया जाएगा भाइयो से फिर भी आज राग द्वेष बना रहेगा। प्रेम प्रसंगों में निकटता बढ़ेगी। सेहत उत्तम रहेगी।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज दिन के आरंभ में आर्थिक लाभ की संभावनाए बनेंगी इनके मध्यान के आस-पास पूर्ण होने की संभावना है। व्यवसायी वर्ग आज एक साथ कई कार्यो में भाग्य आजमाएंगे इनमे से कुछ लंबित रहेंगे लेकिन शेष कार्यो से अवश्य ही कुछ ना कुछ लाभ होगा। धन लाभ के लिए आज किसी अन्य के भरोसे नही रहना पड़ेगा। नौकरी करने वाले लोगो को आज अधिक भागदौड़ करनी पड़ेगी जिससे आरम्भ में थोड़ी परेशानी पर बाद में परिणाम पक्ष में रहने से प्रसन्नता मिलेगी। आज किसी पुराने परिचित से यादगार भेंट होगी कुछ समय के लिए अतीत की यादों में खोए रहेंगे। परिजनों के स्नेह में वृद्धि होगी। सेहत को लेकर आज पूर्ण संतुष्ट नही रहेंगे।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके लिये साधारण रहेगा। आज आप मानसिक रूप से शांत एवं संतुष्ट रहेंगे लेकिन महिलाओ के मन मे कुछ ना कुछ तिकड़म लगी रहेगी अपना काम बनाने के लिये आज किसी की बुराई करने से भी नही चूकेंगी।
कार्य व्यवसाय की गति सामान्य से कुछ कम रहेगी फिर भी निर्वाह योग्य आज हो जाएगी। आज आप अन्य लोगो से अपना काम निकालने के लिये मीठा व्यवहार करेंगे लेकिन किसी का कार्य स्वयं करने में आनाकानी करेंगे। सहकर्मी अधिकारियों से आपकी चुगली कर सकते है सतर्क रहें। धन लाभ परिश्रम करने के बाद ही सीमित मात्रा में होगा। परिवार में आपको छोड़ अन्य सभी कुछ ना कुछ अभाव अनुभव करेंगे। घर किसी सदस्य की सेहत खराब रहेगी।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन भी आप किसी ना किसी कारण से परेशान रहेंगे। सेहत आज भी प्रतिकूल रहेगी लेकिन कल की अपेक्षा में थोड़ा सुधार अवश्य आएगा। व्यवसाय की स्थिति भी दयनीय रहेगी दैनिक खर्च निकालने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। नौकरी वाले लोग अधिकारी वर्ग को प्रसन्न रखने में असफल रहेंगे भाग्य साथ ना देने के कारण दिन भर की भागदौड़ व्यर्थ जाएगी। लेकिन बेरोजगार लोग आज प्रयास करने में कमी ना रखें शीघ्र ही किसी रोजगार से जुड़ सकेंगे। पारिवारिक वातावरण उथल-पुथल रहेगा घरेलू कार्य सुलझने की जगह और अधिक उलझेंगे। भाई बंधुओ में आत्मीयता की कमी रहेगी। बुजुर्गो का सहयोग मिलने से कुछ राहत अनुभव करेंगे।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 09 जुलाई 2022 शनिवार संवत् 2079 आषाढ शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि सायं 04:40 बजे तक रहेगी बाद एकादशी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 05:52 एवं सूर्यास्त सायं 07:10 बजे होगा । स्वाती नक्षत्र प्रातः 11:25 बजे तक रहेगा पश्चात् विशाखा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा तुला राशि मे अगले दिन सूर्योदय पूर्व प्रातःकाल 04:21 बजे तक भ्रमण करते हुए वृश्चिक राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल प्रातः 09:14 से 10:56 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:06 से 12:58 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पूर्व दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो उडद का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
~: विशेष :~
आज भद्रा मध्य रात्रि पश्चात् 03:27 बजे से , आशा दशमी व्रत , गुप्त नवरात्र व्रत पारणा व नवरात्रोत्थान , मन्वादि , गिरिजा पूजा दशमी , उल्टारथ व पुनर्यात्रा , द्वितीय शनिवार , सर्वार्थ सिद्ध योग प्रातःकाल 05:52 से 11:25 बजे तक रहेगा , रवियोग संपूर्ण दिनरात रहेगा ।।
ज्योतिषाचार्य
डाॅ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ आपका आज का दिन आर्थिक और व्यावसाय मे लाभदायक रहेगा । लंबे समय का आर्थिक आयोजन पूरा कर सकेंगे । व्यवसाय में भी योजनाएँ बना सकेंगे । परोपकार के कार्य से मन प्रफुल्लित रहेगा । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । सतत जन सम्पर्क में रहना होगा । बीमार व्यक्ति के स्वास्थ्य में होगा ।
वृषभ :~ आज आपको परिश्रम की तुलना मे परिणाम नही मिलने पर भी निष्ठापूर्वक कार्य को आगे बढ़ाएँगे । क्षेत्र की विशालता और वाणी की मधुरता अन्य लोगों को प्रभावित करेगी और उनसे लाभ ले सकेंगे । मृदुवाणी नए सम्बंध बना सकेंगे । कला तथा पढ़ने , लिखने में रुचि रहेगी।
मिथुन :~ आज आप अधिक भावनाशील से मन संवेदनशील रहेगा । विशेष जलाशय और स्त्रीवर्ग से सतर्क रहे । मनःस्थिति डावाँडोल रहने से अनिर्णय की स्थिति रहेगी । माताजी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी । पारिवारिक या जमीन जायदाद संबंधित कार्य टाले ।
कर्क :~ आपको आज कार्य मे सफलता मिलने से आनंद उत्साह बढेगा । मन ताजगी और प्रफुलता रहेगा । मित्रो , सगे – सम्बंधियों के साथ मुलाकात और प्रवास पर्यटन का कार्यक्रम बनेगा । भाग्यदेवी का प्रबल सहयोग मिलेगा । कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धी पराजित होंगे ।
सिंह :~ आज आपका दिन मिश्र फलदायी रहेगा । लंबी अवधि के आयोजन दुविधा में डालेंगे । कार्य में निर्धारित सफलता नहीं मिलेगी । परिवार में मेल – मिलाप रहेगा । दूरस्थ मित्रों स्नेहीजनों का संदेश – व्यवहार लाभदायक होगा । आय की अपेक्षा व्यय अधिक होगा । क्रोध और अहं काम बिगाड़ेगा ।
कन्या :~ आज आपकी वाणी का माधुर्य नए सौहार्दपूर्ण सम्बंध स्थापित कर सकेंगे । वैचारिक समृद्धि बढ़ेगी । व्यवसाय में लाभ के साथ सफलता मिलेगी । शारीरिक – मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा । मित्रों एवं स्नेहीजनो से मुलाकात के साथ मिले हुए भेंट – उपहार से प्रसन्न रहेंगे ।
तुला :~ आज आप स्वास्थ्य पर ध्यान रखे । मानसिक स्वस्थता भी कम रहेगी । अविचारी और मनमाना व्यवहार परेशानी में डाल सकता है । वाणी संयम रखे अन्यथा किसी से विवाद हो सकता है । मौजशौक और मनोरंजन पर खर्च होगा ।
वृश्चिक :~ आज आपको नौकरी – व्यवसाय में लाभ ही लाभ है । साथ मित्रों , सगे – सम्बंधियों और बुजुर्गों से भी लाभ मिल सकता है । सामाजिक समारोह , पर्यटन जैसे प्रसंगों में जाएँगे । शरीर और मन से प्रफुल्लित रहेंगे । आय के स्त्रोत बढ़ेंगे । अविवाहितों के लिए विवाह योग है।
धनु :~ आज आपकी यश, कीर्ति और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी । कार्यक्षेत्र में उच्च पदाधिकारी खुश रहने से पदोन्नति हो सकती है । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । परिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा । पिता तथा सरकार से लाभ मिलेगा । आर्थिक योजना अच्छी तरह पूर्ण कर सकेंगे । व्यवसाय हेतु प्रवास हो सकता है । अन्य लोगों की सहायता करने की कोशिश करेंगे ।
मकर :~ आज का दिन आपके लिए बौद्धिक कार्य या साहित्य लेखन जैसी प्रवृत्तियों के लिए अनुकूल है । व्यवसाय में नई विचारधारा कार्यों को नया स्वरूप देंगे । व्यवसाय में प्रतिकूल वातावरण से मन अस्वस्थ रहेगा । शारीरिक थकान होगी । संतान की समस्या परेशान करेगी । गलत खर्च होगा । प्रतिस्पर्धियों से वाद – विवाद टालें ।
कुंभ :~ आज आप निषेधात्मक कार्यों और नकारात्मक विचारों से दूर रहे । झगड़े – विवाद से बचें , क्रोध और वाणी संयमित रखें । पारिवारिक वातावरण कलुषित रहेगा । आर्थिक तंगी का होगी । अत्यधिक मनोमंथन करने से मानसिक थकान रहेगी । ईश्वर का स्मरण और आध्यात्मिकता मानसिक बोझ को हल्का करेंगे ।
मीन :~ आज आप दैनिक कार्यों के अलावा घूमने – फिरने और मनोरंजन मे समय बिताएँगे । स्वजनों तथा मित्रों के साथ पिकनिक पर जा सकते हैं । सिनेमा , नाटक या बाहर भोजन का आनंद लेंगे । कलाकार एवं कारीगरों को कला – कारीगरी प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा । व्यवसाय में भागीदारी के लिए शुभ है । ( डाॅ. अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।