आज का राशिफल एवं  पञ्चाङ्ग

🕉श्री हरिहरो विजयतेतराम🕉
🌄सुप्रभातम🌄
🗓आज का राशिफल एवं  पञ्चाङ्ग🗓

🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻
🌞 ~ वैदिक पंचांग ~ 🌞

🌤️ दिनांक – 20 जुलाई 2022
🌤️ दिन – बुधवार
🌤️ विक्रम संवत – 2079 (गुजरात-2078)
🌤️ शक संवत -1944
🌤️ अयन – दक्षिणायन
🌤️ ऋतु – वर्षा ऋतु
🌤️ मास -श्रावण (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार आषाढ़)
🌤️ पक्ष – कृष्ण
🌤️ तिथि – सप्तमी सुबह 07:36 तक तत्पश्चात अष्टमी
🌤️ नक्षत्र – रेवती दोपहर 12:50 तक तत्पश्चात अश्र्विनी
🌤️ योग – सुकर्मा दोपहर 12:43 तक तत्पश्चात धृति
🌤️ राहुकाल – दोपहर 12:45 से दोपहर 02:24 तक
🌞 सूर्योदय – 06:08
🌦️ सूर्यास्त – 19:21
👉 दिशाशूल – उत्तर दिशा में
🚩 व्रत पर्व विवरण – बुधवारी अष्टमी सुबह 07:37 से 21 जुलाई सूर्योदय तक
🔥 विशेष – सप्तमी को ताड़ का फल खाने से रोग बढ़ता है तथा शरीर का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)
💥 चतुर्मास के दिनों में ताँबे व काँसे के पात्रों का उपयोग न करके अन्य धातुओं के पात्रों का उपयोग करना चाहिए।(स्कन्द पुराण)
💥 चतुर्मास में पलाश के पत्तों की पत्तल पर भोजन करना पापनाशक है।
🌞 ~ वैदिक पंचांग ~ 🌞

🌷 शिव विशेष मंत्र 🌷
👉🏻 “ॐ नम: शिवाय शुभं शुभं कुरु कुरु शिवाय नम: ॐ”
“Om Namah Shivay Shubham Shubham Kuru Kuru Shivay Namah Om”
🙏🏻 शिवपुराण‬, रूद्रसंहिता, युद्ध खंड के अनुसार यह शुभ मन्त्र महान पुण्यमय तथा शिव को प्रसन्न करने वाला है | यह भुक्ति – मुक्ति का दाता, सम्पूर्ण कामनाओं का पूरक और शिवभक्तों के लिये आनंदप्रद है | यह स्वर्गकामी पुरुषों के लिये धन, यश और आयु की वृद्धि करनेवाला है | यह निष्काम के लिये मोक्ष तथा साधन करने वाले पुरुषों के लिये भुक्ति – मुक्ति का साधक है | जो मनुष्य पवित्र होकर सदा इस मन्त्र क कीर्तन करता है, सुनता है अथवा दूसरे को सुनाता है, उसकी सारी अभिलाषाएँ पूर्ण हो जाती हैं |
🌞 ~ वैदिक पंचांग ~ 🌞

🌷 चातुर्मास में करने योग्य 🌷
🙏 चातुर्मास में ३ बिल्व पत्र डाल कर “ॐ नमः शिवाय” ५ बार जप करके और “ब्रह्म ही जल रूप बन कर आया है” ऐसी भावना करके नहाना चाहिये । आंवला, जौ और तिल का पेस्ट बनाकर शरीर पर रगड़कर अथवा तो ये तीनो का पाऊडर पानी में डालकर नहाना चाहिये । स्नान में कभी गर्म पानी का प्रयोग ना करें, वायु की तकलीफ वाले ना ज्यादा गर्म ना ज्यादा ठंडा पानी प्रयोग करें। सिर पर तो कभी भी गर्म पानी नहीं डालना चाहिये । ऐसा करने पर सभी तीर्थ स्नान करने का पुण्य मिलता है ।
🙏 *
🌞 ~ वैदिक पंचांग ~ 🌞

🌷 गर्भ की रक्षा 🌷
👉 चांदी की कटोरी में दही जमाकर खाने से गर्भपात नहीं होता ।
🙏
🌞 ~ वैदिक पंचांग ~ 🌞

🌷 बार बार बुखार आना 🌷
👉 बार-बार बुखार आता हो तो भोजन से पहले २-३ ग्राम अदरक और थोड़ा नींबू खाएं फिर भोजन करें ।
🙏
🌞 ~ वैदिक पंचांग ~ 🌞मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहने वाला है,लेकिन आपको घर व बाहर दोनों जगह कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना होगा,तभी आप अपने काम को आसानी से निकलवा पाएंगे। कार्यक्षेत्र में भी कोई आपसे यदि कुछ कठोर शब्दों को कहे,तो आपको उसमें पहले सोच विचारकर ही कुछ बोलना बेहतर रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। संतान के स्वास्थ्य में अकस्मात गिरावट के कारण आपको परेशानी होगी। रात्रि का समय आप प्रियजनों के साथ आमोद प्रमोद में व्यतीत करेंगे।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन राजनीति के क्षेत्र में प्रयास कर रहे लोगों के लिए बेहतर रहेगा। शासन सत्ता का भी आज आपको लाभ मिलता दिख रहा है,लेकिन आपको किसी सरकारी योजना में धन का निवेश करने से बचना होगा,नहीं तो वह आपके लिए नुकसानदायक रहेगी। आपको कुछ अप्रिय व्यक्तियों के मिलने से अनावश्यक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। आपको संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा,नहीं तो वह किसी गलत कार्य की ओर अग्रसर हो सकते हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज कई प्रकार के काम एक साथ आने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ेगी,लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है और शांत बैठकर यह सोचना है कि किसे पहले करूं और किसे बाद में। यदि किसी यात्रा पर जाएं,तो वहां अपनी कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें,नहीं तो उसके खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है। संतान को कोई पुरस्कार मिल सकता है,जिसे देखकर आपका मन प्रसन्न रहेगा। सायंकाल के समय आप किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित होंगे। आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी कुछ धन व्यय करेंगे।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत लेकर आ रहा है। आपके मान व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होने से आपका मन प्रसन्न होगा,लेकिन विदेशों से आयात निर्यात का व्यवसाय कर रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपका कोई प्रियजन आपसे किसी बात पर बहसबाजी में पड़ सकता है। सायंकाल से लेकर रात्रि तक आपको प्रिय व्यक्तियों के दर्शन और कोई समाचार सुनने को मिलेगा। यदि कोई कारोबार के लेन-देन की समस्या लंबे समय से आ रही थी,तो वह भी समाप्त होगी।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आमदनी के नए नए स्त्रोत लेकर आएगा और सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को वाणी की सौम्यता मान सम्मान दिलवाएगी। विद्यार्थियों को शिक्षा व प्रतियोगिता में विशेष सफलता मिलेगी। यदि आप किसी नए व्यवसाय को करना चाहते हैं,तो उसे छोटे व बड़े की भावना को मन में रखकर ना करें। आपकी तरक्की देखकर कुछ नए शत्रु उत्पन्न होंगे,लेकिन वह आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे,इसलिए आप सावधान रहें। पिताजी को कोई नेत्रों से संबंधित समस्या हो सकती है,जिसके लिए आप भाग दौड़ में लगे रहेंगे।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहेगा,लेकिन कुछ खर्चों से आपके यश व कीर्ति में वृद्धि होगी। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई संतोषजनक बात पता चलेगी। आपको जीवनसाथी से बातचीत करते समय उनकी बातों को समझना होगा, तभी आप ऐसी लड़ाई झगड़े को होने से बचा पाएंगे। व्यापार में यदि आप किसी नई योजना को लांच करना चाहते हैं,तो उसमें किसी से भी सलाह मशवरा करने से बचना होगा,नहीं तो वह आपको गलत सलाह दे सकता है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज आपकी लम्बे समय से आ रही लेनदेन की कोई समस्या हल होगी। पर्याप्त मात्रा में धन हाथ लगने से आपको प्रसन्नता होगी। आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी कुछ खरीदारी कर सकते हैं। आज पास व दूर की यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। घर परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लगने से खुशियां बढ़ेगी। विद्यार्थी जो लोग विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं,उन्हें कोई बेहतर अवसर हाथ लग सकता है। आपको किसी को धन उधार देने से पहले वरिष्ठ सदस्यों से सलाह मशवरा अवश्य करना होगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके स्वास्थ्य में कुछ व्यवधान लेकर आ सकता है। आपको आज कुछ यात्राएं भी करनी पड़ेगी। कार्यक्षेत्र में यदि आप कुछ परिवर्तन करना चाहते हैं,तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगा। परिवार के किसी सदस्य को कोई नया पद मिल सकता है,जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं,उन्हें कोई नया पदभार मिलेगा,लेकिन भाइयों से चल रहे विरोध को आज आपको मिलजुलकर समाप्त करना होगा। किसी वरिष्ठ सदस्य के लिए आप कोई उपहार लेकर आ सकते हैं,जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं,वह आज विवाह बंधन में बंध सकते हैं।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज आपको शासन में सत्ता के गठजोड़ का लाभ भी मिलता दिख रहा है। आपको ससुराल पक्ष से भी पर्याप्त मात्रा में धन हाथ लग सकता है,जो आपकी प्रसन्नता का कारण बनेगी। सायंकाल के समय आप किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम में जा सकते हैं। आपके कुछ विरोधी भी आपकी प्रशंसा करते नजर आएंगे, जिन्हें देखकर आपको हैरानी होगी,लेकिन आपको किसी पर भी अंधाविश्वास करने से बचना होगा। आपकी यदि कोई डील चल रही थी,तो वह आज पूरी होगी। माताजी द्वारा आपको कुछ जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी,जिन्हें आपको समय रहते पूरा करना होगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई मनपसंद कार्य सौपा जा सकता है,जिसके कारण उनकी आर्थिक समस्याएं भी सुलझेगी। आज आपके घर किसी व्यक्ति का आगमन हो सकता है। सायंकाल के समय आपको आस-पड़ोस व अपने परिवार में किसी भी लड़ाई झगडे़ की स्थिति को उत्पन्न होने से रोकना होगा,नहीं तो वह आपसी रिश्तों में दरार पैदा कर सकती है। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने काम निकलवाने के लिए मीठी वाणी का प्रयोग करना होगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। आपकी किसी संपत्ति प्राप्ति की अभिलाषा पूरी होगी,लेकिन आपका कोई कानूनी कार्य सिर दर्द बन सकता है,जिसे आपको समझदारी दिखाकर निपटाने की पूरी कोशिश करनी होगी। कोई विपरीत समाचार सुनकर आपको अक्समात यात्रा पर जाना पड़ सकता है,इसलिए सावधान रहें। आप अपने शत्रुओं को मात देने में कामयाब रहेंगे। विद्यार्थियों को परीक्षा में अत्यधिक मेहनत करनी होगी,तभी सफलता पाएंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज आप संतान की शिक्षा से संबंधित समस्याओं व उनके कामों को लेकर चिंतित नजर आएंगे और आपके साले व बहनोई से यदि लेनदेन की समस्या चल रही थी,तो वह भी सुलझेगी। आपको धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा करने पर भी कुछ धन खर्च करना पड़ेगा। दांपत्य जीवन में लंबे समय से चल रहा अवरोध समाप्त होगा। आपकी कोई प्रिय व मूल्यवान वस्तु चोरी हो सकती है,इसलिए आपको सावधान रहना होगा। आपको कुछ नैतिक जिम्मेदारियों का भी पालन करना होगा

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
दिनांक 20 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख-दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। ग्यारह की संख्या आपस में मिलकर दो होती है इस तरह आपका मूलांक दो होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है।

चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता।

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

कैसा रहेगा यह वर्ष
लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 20 जुलाई 2022 बुधवार संवत् 2079 मास श्रावण कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि प्रातःकाल 07:35 बजे तक रहेगी बाद अष्टमी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 05:57 बजे एवं सूर्यास्त सायं 07:09 बजे होगा । रेवती नक्षत्र दोपहर 12:50 बजे तक रहेगा पश्चात् अश्विनी नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा मीन राशि मे दोपहर 12:50 बजे तक भ्रमण करते हुए मेष राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 12:31 से 02:12 बजे तक रहेगा । दिशाशूल उत्तर दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो तिल का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।

~: विशेष :~

आज सूर्य पुष्य नक्षत्र मे प्रातः 10:49 बजे से , वर्षा मध्यम , कालाष्टमी , पंचक दोपहर 12:50 बजे तक , गन्डमूल दिनरात ।।

ज्योतिषाचार्य
डाॅ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351

आज का राशिफल

मेष :~ आपका आजका दिन मित्रों और सामाजिक कार्यों की भागदौड़ में बीतेगा । खर्च भी करना पडेगा । नए मित्रों भेंट हो सकती है , जो भविष्य में लाभदायक रहेंगे । सरकारी कार्यो में सफलता प्राप्त होगी । बडों का सहयोग भी प्राप्त होगा और आनंद में वृद्धि होगी ।

वृषभ :~ आपका आज का दिन शुभ फलदायक है । विशेषकर व्यवसायियों के लिए बहुत लाभदायक रहेगा । कार्यालय में उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा । पारिवारिक जीवन में सुख – संतोष रहेगा । मित्रों से मुलाकात आनंदित करेगी ।

मिथुन :~ आज आपको मानसिक व्यग्रता और शारीरिक शिथिलता रहेगी । कार्य मे उत्साह नहीं होगा । व्यवसाय मे उच्चाधिकारी और सहकर्मचारी का व्यवहार नकारात्मक रहेगा । खर्च हो सकता है । संतानों से मतभेद या उनकी चिंता से व्यग्र रहेंगे । प्रतिस्पर्धियों से सतर्क रहे ।

कर्क :~ आज आपमे वैचारिक नकारात्मकता से दिनभर शारीरिक – मानसिक अस्वस्थता रहेगी । इसलिए नकारात्मकता से दूर रहे । क्रोध संयमित रखे । खर्च अधिक रहेगा । परिवारिक घर्षण न हो इसका ध्यान रखें । नये कार्यों का प्रारंभ न करें । नए परिचय भी लाभदायी नहीं होंगे ।

सिंह :~ आज पति – पत्नी में अनबन होने से कलेश हो सकता है । दोनों में से किसी का स्वास्थ्य न बिगडे़ इसका ध्यान रखें । सांसारिक तथा अन्य प्रश्नो के कारण भी मन उदासीन रहेगा । सामाजिक क्षेत्र में अपयश न हो इसका ध्यान रखे । भागीदारो से व्यवहार में मतभेद हो सकता है । कोर्ट – कचहरी से दूर रहें ।

कन्या :~ आज आपको व्यवसाय में यश प्राप्त हो सकता हैं । सहकर्मचारियों का सहयोग मिलेगा । पारिवारिक वातावरण अच्छा होगा । शारीरिक – मानसिकरुप स्वस्थ रहेंगे । आर्थिक लाभ होगा । रोगी व्यक्ति के स्वास्थ्य में सुधार होगा । प्रतिस्पर्धियों पर विजय होगी ।

तुला :~ आज आप वैचारिक विशालता और वाणी की मधुरता अन्य लोगों को प्रभावित करेगी और इसके साथ संबंधों में मेलमिलाप रहेगा । च।विचार-विमर्श में प्रभाव जमा सकेंगे । परिश्रम की तुलना में संतोषजनक लाभ नहीं होगा । कार्य में संभलकर आगे बढे । अजीर्ण होने से खान – पान में ध्यान रखें ।

वृश्चिक :~ आज आप शारीरिक – मानसिक अस्वस्थता से व्यग्रता रहेगी । माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है । धन – कीर्ति की हानि होगी । पारिवारिक माहौल कलेशमय रहेगा । मन की अप्रसन्नता से अनिद्रा भी सताएगी ।

धनु :~ आज आप शारीरिक – मानसिक स्वस्थ्य रहेंगे । नए कार्य शुभारंभ करने के लिए अनुकूल है । स्नेहीजनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे । आध्यात्मिकता जीवन में रहेगी । मित्रों और स्नेहीजनों की भेंट से हर्ष होगा ।

मकर :~ आज आप परिवारिक गलतफहमी या मनमुटाव से मन में ग्लानि रहेगी । निरर्थक खर्च होगा । स्वास्थ्य का ध्यान रखें । विद्यर्थियों का मन नहीं लगेगा । शेयर में पूंजी – निवेश कर सकेंगे । गृहणियों को असंतोष रहेगा । आध्यात्मिकता शांतिदायी सिद्ध होगी ।

कुंभ :~ आपका आज का दिन लाभदायक है । परिवारिक वातावरण आनंदमय रहेगा । मित्रों और परिजनों के साथ अच्छा समय बीतेगा । प्रवास और पर्यटन का आनंद उठा सकेंगे । आध्यात्मिकता का आश्रय लेकर वैचारिक नकारात्मकता को दूर करे ।

मीन :~ आज आप कोर्ट – कचहरी अथवा स्थाई संपत्ति के झंझट में न पड़े । सभी कार्यो में एकाग्रता से फायदा होगा । स्वास्थ्य का ध्यान रखे । स्वजनों से वियोग होगा । पारिवारिक मतभेद रहेगा । लाभ पाने में हानि न हो जाए इसका ध्यान रखे । लेन – देन में सोच – विचार कर निर्णय ले । अकस्मात और गलतफहमी से बचे । ( डॉ. पं. अशोक शास्त्री )

।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *