
🕉श्री हरिहरो विजयतेतराम🕉
🌄सुप्रभातम🌄
🗓आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग🗓
🌻बुधवार, २७ जुलाई २०२२🌻
सूर्योदय: 🌄 ०५:३१
सूर्यास्त: 🌅 ०७:०९
चन्द्रोदय: 🌝 २८:४८
चन्द्रास्त: 🌜१८:३७
अयन 🌖 दक्षिणायने (उत्तरगोलीय)
ऋतु: ⛈️ वर्षा
शक सम्वत: 👉 १९४४ (शुभकृत)
विक्रम सम्वत: 👉 २०७९ (राक्षस)
मास 👉 श्रावण
पक्ष 👉 कृष्ण
तिथि 👉 चतुर्दशी (२१:११ से अमावस्या)
नक्षत्र 👉 पुनर्वसु (पूर्ण रात्रि तक)
योग 👉 हर्षण (१७:०७ से वज्र)
प्रथम करण 👉 विष्टि (०८:०० तक)
द्वितीय करण 👉 शकुनि (२१:११ तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 कर्क
चंद्र 🌟 कर्क (२४:२२ से)
मंगल 🌟 मेष (उदित, पश्चिम, मार्गी)
बुध 🌟 कर्क (अस्त, पूर्व, मार्गी)
गुरु 🌟 मीन (उदित, पूर्व, मार्गी)
शुक्र 🌟 वृष (उदित, पूर्व, वक्री)
शनि 🌟 मकर (उदित, पूर्व, वक्री)
राहु 🌟 मेष
केतु 🌟 तुला
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त 👉 ❌️❌️❌️
अमृत काल 👉 २८:२३ से ०६:११
विजय मुहूर्त 👉 १४:४० से १५:३५
गोधूलि मुहूर्त 👉 १९:०० से १९:२४
सायाह्न सन्ध्या 👉 १९:१४ से २०:१६
निशिता मुहूर्त 👉 २४:०३ से २४:४४
ब्रह्म मुहूर्त 👉 २८:१० से २८:५१
राहुकाल 👉 १२:२३ से १४:०६
राहुवास 👉 दक्षिण-पश्चिम
यमगण्ड 👉 ०७:१५ से ०८:५८
होमाहुति 👉 केतु
दिशाशूल 👉 उत्तर
अग्निवास 👉 पाताल (२१:११ से पृथ्वी)
भद्रावास 👉 स्वर्ग (०८:०० तक)
चन्द्रवास 👉 पश्चिम (उत्तर २४:२२ से)
शिववास 👉 श्मशान में (२१:११ से गौरी के साथ)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – लाभ २ – अमृत
३ – काल ४ – शुभ
५ – रोग ६ – उद्वेग
७ – चर ८ – लाभ
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – उद्वेग २ – शुभ
३ – अमृत ४ – चर
५ – रोग ६ – काल
७ – लाभ ८ – उद्वेग
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
उत्तर-पश्चिम (गुड़ अथवा दूध का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज २९:३१ तक जन्मे शिशुओ का नाम
पूनर्वसु नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमश (के, को, ह, ही) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
कर्क – २८:५० से ०७:११
सिंह – ०७:११ से ०९:३०
कन्या – ०९:३० से ११:४८
तुला – ११:४८ से १४:०९
वृश्चिक – १४:०९ से १६:२८
धनु – १६:२८ से १८:३२
मकर – १८:३२ से २०:१३
कुम्भ – २०:१३ से २१:३९
मीन – २१:३९ से २३:०२
मेष – २३:०२ से २४:३६
वृषभ – २४:३६ से २६:३१
मिथुन – २६:३१ से २८:४६
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
रोग पञ्चक – ०५:३२ से ०७:११
शुभ मुहूर्त – ०७:११ से ०९:३०
मृत्यु पञ्चक – ०९:३० से ११:४८
अग्नि पञ्चक – ११:४८ से १४:०९
शुभ मुहूर्त – १४:०९ से १६:२८
रज पञ्चक – १६:२८ से १८:३२
शुभ मुहूर्त – १८:३२ से २०:१३
चोर पञ्चक – २०:१३ से २१:११
शुभ मुहूर्त – २१:११ से २१:३९
रोग पञ्चक – २१:३९ से २३:०२
चोर पञ्चक – २३:०२ से २४:३६
शुभ मुहूर्त – २४:३६ से २६:३१
रोग पञ्चक – २६:३१ से २८:४६
शुभ मुहूर्त – २८:४६ से २९:३३
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन भी आपके पक्ष में रहेगा। परन्तु सेहत में थोड़ा उतार चढ़ाव बना रहेगा। पुराने लटके कार्यो में गति आएगी। नई योजनाएं अधिक फलीभूत होंगी। सामाजिक कारणों से भी आज अधिक व्यस्त रह सकते है। सरकारी अथवा धन सम्बंधित कार्य आज करना ठीक रहेगा थोड़े विलम्ब से ही सही निश्चित सफलता मिलेगी। संध्या के समय धन की आमद होने से आर्थिक स्थिति सुधरेगी। विरोधी आज शांत रहेंगे। घरेलु कार्य से बचने के चक्कर मे कहासूनी हो सकती है। अकस्मात यात्रा के प्रसंग बाण सकते हैं।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आपका आज का दिन पहला भाग निराशा से भरा रहेगा। सम्पति का विवाद अथवा धन्यवाद सम्बंधित करणो से मानसिक रूप से चिंतित रहेंगे लेकिन किसी के आगे प्रकट नहीं होने देंगे। कार्य क्षेत्र पर ज्यादातर समय उदासीनता छायी रहेगी। लाभ के अवसर मिलते हुए भी हाथ से निकल सकते है। स्वयं अथवा किसी परिजन के स्वास्थ्य में अचानक खराबी आने से समय एवं धन व्यर्थ होगा। आज हर क्षेत्र पर विवेक एवं संयम का परिचय दें कल से स्थिति आपके पासख मे बनने लगेगी। स्वाभाव मे संतोष लाये तो आज का दिन खुशहाल बन सकता है।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन भी कल की ही भांति सुख-शांति से व्यतीत करेंगे। स्वास्थ्य आज सर्दी जुखाम अथवा अन्य कारणों से नरम रह सकता है फिर भी आपकी दिनचर्या पर इसका विशेष असर नहीं पड़ेगा। नौकरी व्यवसाय में आज आपके कार्य की प्रशंसा होगी। धन लाभ के कोई भी अवसर आज नहीं चूकेंगे। दाम्पत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी। पत्नी संतान के साथ आज अच्छी पटेगी। प्रेम प्रसंग मे भी मधुरता आएगी सुखोपभोग के साधनों मे वृद्धि होंगी संध्या के आसपास किसी से कहा सुनी हो सकती है धैर्य का परिचय दें अन्यथा बात गंभीर हो सकती हैं।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपकी आशाओं के विपरीत रहने वाला है। रिश्तों को आज अहमियत दे अन्यथा व्यर्थ में अशान्ति बढ़ेगी। उधारी के व्यवहारों के कारण भी आज परेशान रहेंगे। आर्थिक रूप से दिन उलझन वाला है धन की कमी अनुभव होगी। नए कार्यो के प्रस्ताव अभी रोके रखें। बीमारी पर भी खर्च हो सकता है। नकारात्मक सोच से बचे। प्रेम प्रसंगों में आज दूरी बनाए अन्यथा मन दुःख के प्रसंग बनेंगे। यात्रा के प्रसंग बने तो टालना ही बेहतर रहेगा।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन मिला-जुला फल देगा। दिन के पूर्वार्ध में थोड़ी बहुत स्वास्थ्य सम्बंधित शिकायते रह सकती है। आलस्य के कारण कार्य में मन नहीं लगेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन सामान्य रहेगा। आकस्मिक यात्रा करनी पड़ सकती है। चोट आदि का भय है सावधान रहें। परिजनो के साथ भी आज कम ही जमेगी। लेकिन सामाजिक क्षेत्र पर आपके विचार अथवा निर्णयो को पसंद किया जायेगा। आध्यात्म से जुड़ें मानसिक शांति मिलेगी। संध्या के समय किसी रुके काम के बनने की सम्भावना है। अकस्मात धन लाभ हो सकता हैं।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन भी आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज आप निश्चिन्त होकर दिनचर्या बितायेंगे। कार्य क्षेत्र पर सहयोगी वातावरण रहने से आशा से अधिक लाभ कमा सकते है। व्यवहार में मधुरता रखने से अटके काम बना सकते है। बड़े लोगो की दया दृष्टि रहने से अपनी बात मनवा लेंगे। परिजनों के साथ भी आज मित्र की तरह व्यवहार करने से आनंद की प्राप्ति होगी। सेहत छुट् पुट बातो को छोड़ सामान्य ही रहेगी। किसी से उधारी के व्यवहार को लेकर कहा सुनी होने की सम्भावना है।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन भाग्य पक्ष मे वृद्धि कराने वाला रहेगा। आज के दिन आप में धर्म कर्म के प्रति विशेष लगाव रहेगा। गूढ़ विषयो को जानने में अधिक रुचि लेंगे। नास्तिक लोग भी आज चमत्कारिक रूप से धर्म का पालन करते दिखेंगे। विद्यार्थी वर्ग आज पढाई में ध्यान लगाएंगे परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। कार्य व्यवसाय के लिए आज का दिन सामान्य ही रहेगा। लाभ खर्च बराबर रहेंगे। परिवार में थोड़ी नोक-झोंक हो सकती है। लघु यात्रा के योग बनेंगे इससे कुछ ना कुछ लाभ मिलेगा। सेहत भी आज सामान्य ही रहेगी।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन आप शारीरिक एवं मानसिक रूप से अस्वस्थ्य रहेंगे। शरीर में दर्द की शिकायत रह सकती है जिस कारण कार्य में व्यधान पड़ सकता है। आज घर एवं बाहर के कार्यो की अधिकता रहेगी इनमे से कुछ एक से धन की आमद भी होंगी लेकिन काम चलाउ ही। मध्यान के बाद अत्यन्त थकान रहेगी। परिजनों से किन्ही अंदरूनी विषयो पर मतभेद भी रह सकता है। धन लाभ से खर्च अधिक रहेंगे उधार आज किसी को ना दें। शांति से दिन व्यतीत करें।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन आपका लक्ष्य मुख्य रूप से भौतिक संसाधनों में वृद्धि करना रहेगा। इसमें काफी हद तक सफलता भी मिल जायेगी। भागीदारी के कार्य आज सावधानी से करें छल होने का भय है। आज आप जो भी कार्य करें उसमे बड़ो की सलाह जरूर ले लाभदायक रहेगा। मध्यान तक आवश्यक कार्य पूर्ण कर लें इसके बाद थोड़ा व्यवधान आ सकता है। यात्रा लाभदायीं रहेगी। मित्र परिचितों के साथ आनंददायक समय बितायेंगे। सेहत भी आज ठीक ठाक रहेगी।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा। दिन के पूर्वार्ध में कार्य क्षेत्र पर बेहतर वातावरण मिलने से धन लाभ होगा। इसके बाद का समय गलत निर्णय लेने से हानिकर रहेगा। खर्च पर नियंत्रण नहीं रहने से आर्थिक समस्या भी बन सकती है। परिजनों का सहयोग बराबर मिलते रहने से मानसिक रूप से शान्ति रहेगी। मित्रो का भी साथ मिलेगा। सेहत मे कोई विकार आ सकता है। आज बोल चाल मे सतर्कता बरते। किसी दूर रहने वाले प्रिय जन से दुखद समाचार भी मिल सकता है।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन भी आपके लिए अनुकूल रहेगा। किसी परिचित की समस्या का समाधान करने पर सामाजिक क्षेत्र पर आज आपकी छवि बुद्धिमान जैसी बनेगी। आज के दिन सामाजिक अथवा मांगलिक कार्यक्रमो के कारण व्यस्तता अधिक रहेगी। कार्य क्षेत्र से भी आज धन का आगमन होगा। फिजूल खर्च भी लगे रहेंगे जिन पर अंकुश रखे। विपरीत लिंगीय से आज आकस्मिक लाभ हो सकता है नजदीकियां भी बढ़ेंगी। उपहार सम्मान मिलेगा। सेहत मे संध्या के समय बदलाव आ सकता है।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आपका आज का दिन भी विषम परिस्थिति वाला रहेगा। आज आपके वाणी अथवा व्यवहार से किसी का अहित भी हो सकता है। कार्यो में असफलता मिलने से क्रोध अधिक रहेगा। आज परिजन अथवा अधिकारी आपके खिलाफ कोई कठोर निर्णय ले सकते है। अनिर्णय की स्थिति रहने के कारण आज कोई महत्त्वपूर्ण कार्य हाथ में ना लें। धन की आमद आज बिना किसी के सहयोग के होना मुश्किल ही रहेगा और जो होंगी उसमे भी कोई ना कोई अडचन डालेगा सतर्क रहें। सर अथवा अन्य शारीरिक अंगों मे दर्द की समस्या हो सकती है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️🙏राधे राधे🙏

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 27 जुलाई 2022 बुधवार संवत् 2079 मास श्रावण कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि रात्रि 09:12 बजे तक रहेगी बाद अमावस्या तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 05:59 बजे एवं सूर्यास्त सायं 07:07 बजे होगा । पुनर्वसु नक्षत्र संपूर्ण दिन रात रहेगा । आज का चंद्रमा मिथुन राशि मे मध्य रात्रि 12:22 बजे तक भ्रमण करते हुए कर्क राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 12:39 से 02:04 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:04 से 12:58 बजे तक रहेगा । दिशाशूल उत्तर दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो तिल का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
ज्योतिषाचार्य
डाॅ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ आज आपकी व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी । प्रयास सफल रहेंगे । लाभ के अवसर आएंगे । सामाजिक कार्य करने में रुचि रहेगी । मान – सम्मान मिलेगा । निवेश शुभ रहेगा । जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे । पार्टनरों का सहयोग मिलेगा । कार्यसिद्धि होगी । घर – बाहर प्रसन्नता रहेगी । बेवजह बेचैनी रह सकती है लेकिन वास्तव में ऐसा कुछ भी नहीं है जिससे बेचैनी हो ।
वृषभ :~ आज आपकी यात्रा मनोरंजक रहेगी । स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेंगे । विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा । कारोबार में वृद्धि होगी । व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य प्रभावित होगा । धन प्राप्ति सुगम होगी । मित्रों का सहयोग मिलेगा । रुके कार्यों में गति आएगी । प्रसन्नता रहेगी । जोखिम न उठाएं । आनन्द से दिनचर्या व्यतीत करें ।
मिथुन :~ आज आपकी आय बढेगी । व्यवसाय ठीक चलेगा । जल्दबाजी नही करें । दूर से कोई समाचार मिल सकता है । वाणी संयमित रखें ताकि बेवजह कहासुनी न हो । थकान व कमजोरी रह सकती है , आराम करे़ं । स्वास्थ्य पर खर्च होगा । नौकरी में व्यस्तता रह सकती है । आध्यात्मिक मे मन लगेगा ।
कर्क :~ आज आप कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी । थकान व कमजोरी रह सकती है । जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा । व्यवसाय लाभप्रद रहेगा । निवेश में जल्दबाजी न करें । नौकरी में शांति रहेगी । धन प्राप्ति सुगम होगी । मित्रों का सहयोग मिलेगा । कार्य समय पर होंगे । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा ।
सिंह :~ आज आपका व्यवसाय ठीक चलेगा । लाभ के योग है । पुराना रोग उभर सकता है । दूर से कोई समाचार मिल सकता है । व्यर्थ की भागदौड़ से बचें । किसी व्यक्ति के व्यवहार से खिन्नता रहेगी । कार्य विलंब से होंगे । प्रयास अधिक करना पड़ सकता है । किसी व्यक्ति विशेष की नाराजगी न करें । मनोरंजन के योग हैं ।
कन्या :~ आज आपका नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा । आय वृद्धि होगी । रोजगार के प्रयास सफल रहेगे । जल्दबाजी से बचें खासकर लेन – देन में जल्दबाजी न करें । कोई समस्या हो सकती है । भूमि व भवन इत्यादि की खरीदी की योजना बनेगी । प्रमाद न करें । स्वास्थ्य लाभ होगा ।
तुला :~ आज आपके बकाया वसूली हो सकती है । यात्रा लाभदायक रहेगी । व्यावसाय मनोनुकूल चलेगा । नौकरी में लाभ होगा । धनहानि से बचें व सावधानी रखें । किसी के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है । जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी । शत्रु शांत रहेंगे । स्वास्थ्य सामान्य रहेगा ।
वृश्चिक :~ आज आपके अप्रत्याशित खर्च आएंगे । वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें । परिवार मे किसी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी । पुराना रोग उभर सकता है । लेन – देन में सावधानी रखें । किसी की बातों में न आएं । महत्वपूर्ण निर्णय सोच – समझकर करें । लाभ होगा ।
धनु :~ आज आपको व्यवसाय मे लाभ होगा । निवेश मे लाभ होगा । परीक्षा व साक्षात्कार में सफलता मिलेगी । भाग्य साथ देगा । प्रसन्नता रहेगी । शत्रु सक्रिय रहेंगे लेकिन हानी नहीं पहुंचा पाएंगे । शारीरिक कष्ट से बचें । दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप नही करें । व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी । अप्रत्याशित लाभ हो सकता है ।
मकर :~ आज आपको धन प्राप्ति आसानी से होगी । नई योजना बनेगी । तत्काल लाभ नहीं होगा । कार्यप्रणाली में सुधार होगा । सामाजिक कार्य में भाग लेंगे । मान – सम्मान मिलेगा । शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि से लाभ होगा । कष्ट , तनाव व चिंता का माहौल बन सकता है । शत्रु परास्त होंगे ।
कुंभ :~ आज आपका पूजा – पाठ में मन लगेगा । साधु – संत का आशीवार्द मिल सकता है । कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे । व्यवसाय लाभप्रद रहेंगा । नौकरी में प्रभाव बढेगा । मातहतों का सहयोग मिलेगा । लंबित कार्य पूर्ण होंगे । प्रमाद न करें ।
मीन :~ आज आपका समय मिला जुला रहेगा । घर में अतिथियों के आने के साथ व्यय भी होगा । दूर से शुभ समाचार मिलेंगे । व्यवसाय अच्छा चलेगा । नौकरी में संतोष रहेगा । निवेश शुभ रहेगा । आत्मविश्वास बढेगा । कलेश से बचें । पुराना रोग उभर सकता है । परिवार की चिंता रहेगी। जल्दबाजी न करें । ( डाॅ. अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।