
।। ?️ ।।
??जय श्री राम??
?? सुप्रभातम् ??
?««« आज का राशिफल एवं पंचांग »»»?
कलियुगाब्द…………………..5122
विक्रम संवत्………………….2077
शक संवत्…………………….1942
मास………………(अधिक)आश्विन
पक्ष……………………………कृष्ण
तिथी……………………………षष्ठी
दोप 04.32 पर्यंत पश्चात सप्तमी
रवि………………………दक्षिणायन
सूर्योदय……..प्रातः 06.21.29 पर
सूर्यास्त……..संध्या 06.07.34 पर
सूर्य राशि…………………….कन्या
चन्द्र राशि……………………वृषभ
गुरु राशि……………………….धनु
नक्षत्र………………………मृगशीर्ष
रात्रि 10.44 पर्यंत पश्चात पुनर्वसु
योग…………………………..वरिघ
रात्रि 01.33 पर्यंत पश्चात शिव
करण……………………….वणिज
दोप 04.32 पर्यंत पश्चात विष्टि
ऋतु……………………………शरद
दिन…………………………गुरुवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
08 अक्तूबर सन 2020 ईस्वी ।
⚜ अभिजीत मुहूर्त :-
प्रातः 11.50 से 12.37 तक ।
?? राहुकाल :-
दोपहर 01.41 से 03.08 तक ।
? उदय लग्न मुहूर्त :-
कन्या
04:45:07 07:01:44
तुला
07:01:44 09:21:40
वृश्चिक
09:21:40 11:40:37
धनु
11:40:37 13:44:58
मकर
13:44:58 15:27:35
कुम्भ
15:27:35 16:55:17
मीन
16:55:17 18:20:28
मेष
18:20:28 19:55:56
वृषभ
19:55:56 21:51:46
मिथुन
21:51:46 24:06:45
कर्क
24:06:45 26:27:27
सिंह
26:27:27 28:45:07
? दिशाशूल :-
दक्षिणदिशा – यदि आवश्यक हो तो दही या जीरा का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें ।
☸ शुभ अंक…………………..8
? शुभ रंग……………..केसरिया
✡ चौघडिया :-
प्रात: 10.45 से 12.13 तक चंचल
दोप. 12.13 से 01.40 तक लाभ
दोप. 01.40 से 03.08 तक अमृत
सायं 04.35 से 06.02 तक शुभ
सायं 06.02 से 07.35 तक अमृत
रात्रि 07.35 से 09.08 तक चंचल |
? आज का मंत्र :-
।। ॐ प्रज्ञापारमितायै नम: ।।
? सुभाषितम् :-
प्रयत्न स्तादृशो नैव कार्यो येन फलं न हि ।
पर्वते कूपखननात् कथं तोयसमागमः ॥
अर्थात :-
ऐसा प्रयत्न नहि करना चाहिए जिसका फल न मिले । पर्वत पर कूआ खोदने से पानी कैसे मिले ?
? आरोग्यं :-
खर्राटे से हैं परेशान तो अपनाए यह घरेलु नुस्खे :-
1. शहद है असरदार :
शहद खर्राटे को रोकने में शहद काफी प्रभावशाली होता है। एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-माइक्रोबियल गुणों से भरपूर शहद हवा के मार्ग में किसी तरह की बाधा को दूर करता है। यह आपके गले को फूलने से भी बचाता है।
2. करवट के बल सोएं :-
यूं तो पीठ के बल सोना ही सोने का सही तरीका माना जाता है, लेकिन यह भी सच है कि कई बार इस पोजीशन में सोने से खर्राटे की आशंका और बढ़ जाती है। बता दें कि इस पोजीशन में आपकी तालु व जीभ आपके गले के ऊपरी भाग पर होते हैं, जिससे ऊंची पिच में ध्वनि उत्पन्न होती है और यह खर्राटों में तब्दील हो जाती है। आपके लिए अच्छा यही होगा कि आप आज से ही करवट के बल सोना शुरु कर दें क्योंकि इस उपाय से आपके खर्राटों की आशंका ज़रूर कम हो जाएगी और आप चैन की नींद सो पाएंगे।
3. धूम्रपान ना करें :-
धूम्रपान का फेफड़ों पर सीधा प्रभाव पड़ता है। बता दें कि इससे फेफड़े की क्षमता पर भी ऑपोजिट रिएक्शन होता है। जो लोग अधिक मात्रा में धूम्रपान करते हैं, उन्हें सोते वक्त ऑक्सीजन की कमी लगती है और इस स्थिति में हमारा शरीर ऑक्सीजन को प्राप्त करने के लिए भी खर्राटे लेता है।
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। पार्टनरों से मतभेद दूर होकर सहयोग प्राप्त होगा। किसी बड़ी समस्या से मुक्ति मिलेगी। अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। सट्टे व लॉटरी के चक्कर में न पड़ें। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी।भाग्य का साथ मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। कुसंगति से हानि होगी। किसी भी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। धैर्यशीलता में कमी होगी। पुराना रोग उभर सकता है। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। धनार्जन होगा।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
शत्रुता में वृद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। कोई बुरी सूचना मिल सकती है। प्रसन्नता में कमी रहेगी। कारोबारी लाभ में वृद्धि के योग हैं। प्रमाद न करें।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
अच्छे समाचार मिल सकते हैं। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। मित्रों तथा संबंधियों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। शत्रुभय रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। शारीरिक कष्ट से बाधा संभव है। सुख के साधन जुटेंगे। आय बढ़ेगी।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
कोर्ट व कचहरी, सरकारी दफ्तरों में रुका कार्य पूर्ण अनुकूल होगा। प्रसन्नता तथा संतुष्टि रहेंगे। चोट व रोग से बचें। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। पूजा-पाठ में मन लगेगा। शत्रु परास्त होंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। साधु-संत का आशीर्वाद मिल सकता है। व्यापार ठीक चलेगा।
??♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। किसी व्यक्ति से अकारण विवाद हो सकता है। शांति बनाए रखें। पारिवारिक चिंता रहेगी। कुसंगति से हानि होगी। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय में जल्दबाजी न करें।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
धनलाभ के अवसर बार-बार प्राप्त होंगे। थकान व कमजोरी रह सकती है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। किसी प्रभावशाली प्रबुद्ध व्यक्ति से मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार ठीक चलेगा।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
स्थायी संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। कोई कारोबारी बड़ा सौदा बड़ा लाभ दे सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। शत्रुओं का पराभव होगा। सुख के साधन जुटेंगे। नौकरी में उन्नति होगी। लाभ में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जल्दबाजी बिलकुल न करें।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग को पठन-पाठन व लेखन इत्यादि के कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। दांपत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
नए संबंध बनाने से पहले विचार कर लें। मन में काम के प्रति दुविधा रहेगी। गलतफहमी के कारण विवाद संभव है। चोट व दुर्घटना से शारीरिक हानि संभव है। किसी भी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। दु:खद समाचार मिल सकता है। आय में निश्चितता रहेगी। जोखिम न लें।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
नौकरी में नई जिम्मेदारी प्राप्त हो सकती है। प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। मान-सम्मान प्राप्त होगा। जल्दबाजी में कोई कार्य न करें। विवाद संभव है। ऐश्वर्य के साधनों की प्राप्ति संभव है। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
अतिथियों का आगमन होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। घर में कोई मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। राजमान व यश में वृद्धि संभव है। व्यापार ठीक चलेगा।
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।
।। शुभम भवतु ।।
???? भारत माता की जय ??

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 08 अक्टूबर 2020 गुरुवार संवत् 2077 मास द्वितीय आश्विन ( अधिक ) कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि अपरान्ह 04:38 बजे तक रहेगी पश्चात् सप्तमी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:23 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:05 बजे होगा । मृगशीर नक्षत्र रात्रि 10:50 बजे तक रहेगा पश्चात् आद्रा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा वृषभ राशि मे प्रातः 08:48 बजे तक भ्रमण करते हुए मिथुन राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 01:43 से 03:09 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त प्रातः 11:51 से 12:39 बजे तक रहेगा । दिशाशूल दक्षिण दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो जीरा का सेवन कर यात्रा आरंभ करे । जय हो
ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्री मंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245, एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार, एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ आज समाधानकारी व्यवहार से किसी के साथ संघर्ष नहीं होगा , जो की आप के और सामने वाले व्यक्ति दोनों के हित में रहेगा । मध्याहन के बाद आप की चिंताओं में वृद्धि होगी और उत्साह कम होगा । संवेदनशीलता में वृद्धि होगी । मित्रों के साथ प्रवास का आयोजन कर पाएंगे और साथ में आर्थिक विषय में भी कार्य करेंगे ।
वृषभ :~ महत्वपूर्ण कार्यो को आज पूर्ण करें । धन लाभ की संभावना है । आप आज शारीरिक और मानसिक उत्साही रहेंगे । परिवारजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा परंतु मध्याहन के बाद आप के व्यावहारिक निर्णयों में दुविधा बढ़ेगी । हाथ में आया अवसर आप गवाँ भी सकते हैं । हठीले व्यवहार के कारण अन्य लोगों के साथ संघर्ष होगा ।
मिथुन :~ आज आप संभलकर चले । घर में परिवारजनों का विरोध होगा । कार्यों के प्रारंभ करने के बाद वे अपूर्ण रहेंगे । शारीरिक अस्वस्थता और मानसिक व्यग्रता होगी परंतु मध्याहन के बाद आप में कार्य करने का उत्साह बढेगा । पारिवारिक वातावरण में अनुकूलता रहेगी । आत्मविश्वास में वृद्धि होगी ।
कर्क :~ आज व्यापार में लाभ हैं । किसी रमणीय स्थल पर पर्यटन होगा । परंतु मध्याहन के बाद आप का शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बिगडेगा । परिवारजनों के लिए उन्हीं के साथ खर्च होगा । अकस्मात न हो इससे संभले ।
सिंह :~ नए कार्य के लिए आज का दिन शुभ है । अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे । मित्रों , स्नेहीजनों से उपहार मिलेगा । व्यापार के क्षेत्र में नए संपर्कों से भविष्य में लाभ होने की संभावना में वृद्धि होगी । परिवारजनों और मित्रों के साथ आनंददायी क्षण बिताएँगे । आय में वृद्धि हैं ।
कन्या :~ आप के व्यवसाय से अन्य व्यापारी भी धन का लाभ ले पाएँगे । लंबे प्रवास का योग बलवान है । स्वास्थ्य संभालकर चले । दूर स्थित स्नेहीजनों के समाचार मिलेंगे । मध्याहन के बाद कार्यालय में उपरी अधिकारी का सहयोग मिलेगा । व्यावसायिकों को पदोन्नति से लाभ होगा । सम्मान होने से आज मन प्रसन्न रहेगा ।
तुला :~ शिथिलता एवं अधिक कार्यभार के कारण मानसिक व्याकुल रहेगा । निर्धारित समय में अपना कार्य पूर्ण करेंगे । अपने स्वास्थ्य के लिए हानिकर भोजन न लें । प्रवास में विघ्न आ सकते है । परंतु मध्याहन के बाद दूर स्थित स्नेही सम्बंधियों के समाचार मिलने से आप का आनंद दुगना हो जाएगा । व्यापार में लाभ हो सकता है ।
वृश्चिक :~ प्रातःकाल आप शारीरिक स्फूर्ति और मानसिक प्रफुल्लित रहेंगे । परिवारजनों और मित्रों के साथ खान – पान का स्वाद लेंगे । मध्याहन के बाद आप को सहसा शारीरिक शिथिलता और मानसिक व्यग्रता होगी । मध्याहन के बाद खान – पान में ध्यान रखे । कार्य अपूर्ण रहैगा ।
धनु :~ आप आज आनंदपूर्ण और उत्साहपूर्ण मानसिकता से बीताएंगे । आप के कार्य योजनानुसार होंगे । अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे । धन लाभ की संभावना है । आकस्मिक धनलाभ के योग हैं । छोटा प्रवास होगा । व्यापारियों के व्यापार में वृद्धि होगी । विदेश स्थित स्वजनों के शुभ समाचार मिलेंगे ।
मकर :~ परिश्रम की अपेक्षा कम फल मिलेगा । फिर भी कार्य के प्रति आप की निष्ठा में कमी नहीं आएगी । अन्यजनों के साथ सम्बंध सुरुचीपूर्ण रहेंगे । स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा । और उसे संभालने के लिए बाहरी खान – पान का सहारा न ले । मध्याहन के बाद अधूरे कार्य पूर्ण होंगे । अस्वस्थ व्यक्तियों को आरोग्य में सुधार होगा । आर्थिक लाभ है ।
कुंभ :~ विद्यार्थी , कलाकार और खिलाड़ियों के लिए आज का दिन अच्छा है । पिता तथा सरकार से लाभ होगा । मनोबल दृढ़ रहेगा । इसलिए कार्यसफलता में कोई बाधा नहीं आएगी । फिर भी पाचनतंत्र बिगडने के कारण बाहरी खान – पान संभव हो तो टाले । पठन – लेखन में अभिरुची बढेगी । धन संबंधित व्यवस्थित आयोजन होगा ।
मीन :~ आज आप काल्पनिक दुनिया में ही दिन बितायांगे । सृजनात्मक शक्ति को उचित दिशा मिलेगी । परिवारजनों और मित्रों के साथ खान – पान होगा । दैनिक कार्य भी आत्मविश्वास और एकाग्र मन से पूर्ण करेंगे । विद्यार्थियों को विद्याभ्यास हेतु समय अच्छा है । पिता से लाभ होगा । ( डाँ. पं. अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।