आज का राशिफल एवं  पञ्चाङ्ग

🕉श्री हरिहरो विजयतेतराम🕉
🌄सुप्रभातम🌄
🗓आज का राशिफल एवं  पञ्चाङ्ग🗓
🌻मंगलवार, २ अगस्त २०२२🌻

सूर्योदय: 🌄 ०५:४२
सूर्यास्त: 🌅 ०७:०५
चन्द्रोदय: 🌝 ०९:३२
चन्द्रास्त: 🌜२२:०२
अयन 🌖 दक्षिणायने (उत्तरगोलीय)
ऋतु: ⛈️ वर्षा
शक सम्वत: 👉 १९४४ (शुभकृत)
विक्रम सम्वत: 👉 २०७९ (राक्षस)
मास 👉 श्रावण
पक्ष 👉 शुक्ल
तिथि 👉 पञ्चमी (पूर्ण रात्रि)
नक्षत्र 👉 उत्तराफाल्गुनी (१७:२९ से हस्त)
योग 👉 शिव (१८:३८ से सिद्ध)
प्रथम करण 👉 बव (१७:३१ तक)
द्वितीय करण 👉 बालव (पूर्ण रात्रि)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 कर्क
चंद्र 🌟 कन्या
मंगल 🌟 मेष (उदित, पश्चिम, मार्गी)
बुध 🌟 सिंह (उदित, पश्चिम, मार्गी)
गुरु 🌟 मीन (उदित, पूर्व, वक्री)
शुक्र 🌟 मिथुन (उदित, पूर्व, वक्री)
शनि 🌟 मकर (उदित, पूर्व, वक्री)
राहु 🌟 मेष
केतु 🌟 तुला
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त 👉 ११:५६ से १२:५०
अमृत काल 👉 ०९:५२ से ११:३४
रवियोग 👉 १७:२९ से २९:३७
विजय मुहूर्त 👉 १४:३९ से १५:३३
गोधूलि मुहूर्त 👉 १८:५६ से १९:२०
सायाह्न सन्ध्या 👉 १९:१० से २०:१२
निशिता मुहूर्त 👉 २४:०२ से २४:४४
राहुकाल 👉 १५:४६ से १७:२८
राहुवास 👉 पश्चिम
यमगण्ड 👉 ०८:५९ से १०:४१
होमाहुति 👉 बुध
दिशाशूल 👉 उत्तर
नक्षत्र शूल 👉 उत्तर – १७:२९ तक
अग्निवास 👉 आकाश
चन्द्रवास 👉 दक्षिण
शिववास 👉 कैलाश पर
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – रोग २ – उद्वेग
३ – चर ४ – लाभ
५ – अमृत ६ – काल
७ – शुभ ८ – रोग
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – काल २ – लाभ
३ – उद्वेग ४ – शुभ
५ – अमृत ६ – चर
७ – रोग ८ – काल
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
दक्षिण-पूर्व (धनिया अथवा दलिया का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️
नाग पञ्चमी, मंगला गौरी व्रत, विवाह मुहूर्त (हिमाचल, हरियाणा, कश्मीर एवं पंजाब आदि प्रांतो के लिए) कर्क- धनु ल. प्रातः ०५:५५ से सायं ०५:२९ तक मेष- कर्क ल. रात्रि ११:४५ से प्रातः ०५:५५ तक आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज १७:२९ तक जन्मे शिशुओ का नाम
उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र के द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमश (टो, प, पी) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशु का नाम हस्त नक्षत्र के प्रथम, एवं द्वितीय चरण अनुसार क्रमशः (पू, ष) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
कर्क – २८:२६ से ०६:४८
सिंह – ०६:४८ से ०९:०६
कन्या – ०९:०६ से ११:२४
तुला – ११:२४ से १३:४५
वृश्चिक – १३:४५ से १६:०४
धनु – १६:०४ से १८:०८
मकर – १८:०८ से १९:४९
कुम्भ – १९:४९ से २१:१५
मीन – २१:१५ से २२:३८
मेष – २२:३८ से २४:१२
वृषभ – २४:१२ से २६:०७
मिथुन – २६:०७ से २८:२२
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
चोर पञ्चक – ०५:३६ से ०६:४८
शुभ मुहूर्त – ०६:४८ से ०९:०६
रोग पञ्चक – ०९:०६ से ११:२४
शुभ मुहूर्त – ११:२४ से १३:४५
मृत्यु पञ्चक – १३:४५ से १६:०४
अग्नि पञ्चक – १६:०४ से १७:२९
शुभ मुहूर्त – १७:२९ से १८:०८
रज पञ्चक – १८:०८ से १९:४९
शुभ मुहूर्त – १९:४९ से २१:१५
चोर पञ्चक – २१:१५ से २२:३८
रज पञ्चक – २२:३८ से २४:१२
शुभ मुहूर्त – २४:१२ से २६:०७
चोर पञ्चक – २६:०७ से २८:२२
शुभ मुहूर्त – २८:२२ से २९:३७
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आपका आज का दिन सामान्यतः शुभ ही रहेगा। परन्तु आज घरेलु खर्च अधिक रहने से आर्थिक समस्या खड़ी हो सकती है। घर में दैनिक उपभोग की वस्तुओं के साथ सुख के साधनों पर अधिक खर्च होगा। मित्र-परिजन आज आपकी दरियादिली के कायल हो जाएंगे। कार्य क्षेत्र पर आज मध्याह्न तक ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे मध्याह्न के बाद गंभीर होकर कार्य मे जुटने से और संतोषजनक व्यवसाय होने से धन की आमद बनी रहेगी। सामाजिक कार्य से अथवा धार्मिक यात्रा के योग भी बन रहे है। आरोग्य लगभग सामान्य ही रहेगा। भूख लगने पर ही खाये अन्यथा पेट संबंधित समस्या हो सकती है।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन भी सुख शांति से व्यतीत करेंगे। आलस्य आज अधिक रह सकता है जिससे दिनचर्या दिन के आरंभ से ही धीमी रहेगी लेकिन भाग्य का साथ मिलने से कार्य-व्यवसाय से आज भी उम्मीद के अनुसार लाभ मिलेगा। सामाजिक कार्यो पर समय के साथ धन भी खर्च करेंगे छवि बेहतर बनेगी। कमीशन अथवा थोक के व्यवसाय में अधिक लाभ होगा। नौकरिपेशाओ को अतिरिक्त कार्य मिलने से परेशानी आएगी लेकिन इसका लाभ मिलने से संतोष होगा। परिजनों से आत्मीयता बनी रहेगी लेकिन पत्नी से शंकालु प्रवृति के चलते विवाद भी हो सकता है। स्वास्थ्य सामान्य बना रहेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आपका आज का दिन लगभग चिंता परेशानी में ही व्यतीत होने वाला है। प्रातःकाल से दिमाग को ठंडा रखने का प्रयास करेंगे लेकिन आसपास वातावरण क्रोध दिलाएगा। घरेलु कलह के कारण दोपहर तक बेचैनी रहेगी। आवेश में आकर आज किसी प्रियजन का दिल दुखायेंगे इसकी ग्लानि भी मन में रहेगी। परिजनों के स्वास्थ्य पर भी आज विशेष खर्च हो सकता है। कार्य क्षेत्र पर आय के साधन उपलब्ध होने के बाद भी बेमन से कार्य करने के कारण अल्प लाभ से संतोष करना पड़ेगा। मानसिक तनाव को ना बढ़ने दे अन्यथा रक्तचाप के साथ अन्य शारीरिक समस्या जन्म ले सकती है।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आपका आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। आज कार्य क्षेत्र से समय निकाल कर एकांत में समय व्यतीत करना पसंद करेंगे घरेलु कार्य में फंस कर आज का दिन खराब ना हो ये शंका दिमाग में लगी रहेगी लेकिन इसमें कुछ न कुछ व्यवधान जरूर आएगा। कार्य व्यवसाय में आज थोड़े समय में ही दिन भर की पूर्ति कर लेंगे। संतोषजनक धन लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिये दिन सामान्य ही रहेगा। मध्यान के बाद का समय आनंद मनोरंजन में व्यतीत करेंगे। घर में आज आपकी कोई बात किसी परिजन को चुभ सकती है। सेहत को लेकर कुछ समय परेशान हो सकते है।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपको मिला जुला फल देने वाला रहेगा। दिन के आरंभ दे मध्याह्न तक किसी कार्य को करने के लिये जोड़ तोड़ में लगे रहेंगे आज आप पुराने कार्यो को विराम दे नए अनुबंध हाथ में लेने के प्रयास करेंगे परंतु इसमें कई व्यवधान आ सकते है प्रयासरत रहें सफलता अवश्य मिलेगी। नौकरी पेशा जातको को आज अतरिक्त कार्य करने का शुभ फल मिलेगा। आर्थिक मामलो में विलम्ब होगा लेकिन धन लाभ आवश्यकता अनुसार हो जाएगा। संध्या बाद का समय परिजनों के साथ समय शांति से व्यतीत करेंगे। मसम के कारण जुखाम बुखार की शिकायत हो सकती है।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन व्यक्तित्त्व निखरा रहने से आप जहां भी रहेंगे वहां अपनी अलग पहचान बनाएंगे। कार्य क्षेत्र से धन के साथ-साथ वर्चस्व में भी वृद्धि होगी। कई दिनों से चल रहा प्रयास आज रंग लाएगा व्यापार को नई दिशा देने में सफल रहेंगे। धन लाभ आवश्यकता अनुसार हो जाएगा। आज आपकी उदारता से सहकर्मी भी प्रसन्न रहेंगे। आपमें नेतृत्व करने की प्रबल अभिलाषा रहेगी जो की शीघ्र पूर्ण होने वाली है। परिजनों की जरूरतों को पूर्ण करने से घर में प्रेम का वातावरण रहेगा। बुजुर्गो के साथ भावनात्मक सम्बन्ध बनेंगे। स्वास्थ्य को लेकर मध्याह्न बाद थोड़े आशंकित रहेंगे मौसम का प्रभाव शरीर पर देखने को मिलेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आपको आज का दिन विवेकी व्यवहार से बिताने की सलाह है। आपके ऊपर कई लोगो की नजर रहेगी लोग आज आपकी छोटी-छोटी गलतियां तलाशेंगे। आज सुनेंगे सबकी लेकिन ना तो खुद कुछ करेंगे ना किसी और को ही करने देंगे मौज-शौक की प्रवृत्ति परेशानी में डाल सकती है। मन में आध्यात्मिक विचार भी रहेंगे परन्तु इनका पालन नहीं कर पाएंगे। कार्य क्षेत्र पर दिन सामान्य ही व्यतीत होगा। धन सम्बंधित कार्य देरी से बनेंगे आवश्यकता के समय औरो का मुंह ताकेंगे। मनमाना व्यवहार करने से बचें। सेहत भी बीच बीच मे नरम होने की संभावना है।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आपका आज का दिन प्रेम-प्रसंगों में यादगार अनुभूति कराएगा। प्रातः काल से ही लघु यात्रा की योजना बनाएंगे। आज फिजूल खर्च भी अधिक रहने वाला है जिस पर नियंत्रण की आवश्यकता है। किसी सामाजिक कार्यक्रम के कारण कार्य व्यवसाय का दायित्व आज नौकरों अथवा सहकर्मियों के ऊपर छोड़ना पड़ेगा जिसके कारण लाभ की ज्यादा अपेक्षाएं ना रखें। परिजनों के साथ किसी सामाजिक कार्यक्रम में उपस्थित हो सकते है। कार्य स्थल के साथ पारिवारिक वातावरण भी अस्त व्यस्त रहेगा। धन लाभ सामान्य से कम रहेगा। सेहत छुटपुट बातो को छोड़ ठीक रहेगी रात्रि के बाद अत्यंत थकान बुखार आने की संभावना है।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आपका आज का दिन हर प्रकार से लाभदायक रहने वाला है। विशेषकर कार्य क्षेत्र पर आज आपकी रुकी हुई योजनाओं में आकस्मिक गति आने से धन लाभ के मार्ग खुलेंगे नौकरिपेशाओ को भी अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा लेकिन कोई उलझन में डालने वाला कार्य भी मिलने से कुछ परेशानी होगी। परिवार में भी आज आपसी सौहार्द बनने से मानसिक रूप से प्रसन्न रहेंगे। पत्नी का सहयोग आज महत्त्वपूर्ण सिद्ध होगा।कार्य भार बढ़ने से पर्यटन सैर की योजना अधूरी रह सकती है। शरीर मे वात का प्रकोप रहने से जोड़ो अथवा शरीर मे दर्द अकड़न की शिकायत हो सकती है।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए राहत भरा रहेगा। किसी दिव्य अनुभूति के कारण आध्यत्म के प्रति आस्था बढ़ेगी। धार्मिक क्रियाओं में समय एवं धन का सदुपयोग करेंगे। कार्य का बोझ आज अधिक रहने के कारण धार्मिक कार्यो को ज्यादा समय नही दे पाएंगे या ध्यान इधर उधर भटकेगा। आर्थिक उलझने रहने पर भी इस पर ज्यादा ध्यान नहीं देंगे। संध्या के बाद किसी भी काम में थोड़े से प्रयास से सफलता मिल सकती है। परिजनों विशेष बुजुर्गो का सानिध्य मिलेगा। स्वास्थ्य में कुछ कमी का भी अनुभव करेंगे। आज की यात्रा कुछ ना कुछ लाभ देकर जाएगी।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन आपको सेहत का विशेष ध्यान रखने की सलाह है। असंयमित दिनचर्या के कारण आज शारीरिक रूप से कमजोरी थकान अनुभव होगी अकस्मात बुखार आने की भी संभावना है। आकस्मिक यात्रा के योग दुविधा में डाल सकते है यथा संभव आज यात्रा टालें। कार्य क्षेत्र पर आज मन मारकर काम करना पड़ेगा कम समय मे अधिक लाभ कमाने के प्रलोभन में आकर आज कोई भी वर्जित कार्य ना करें धन के साथ सम्मान हानि हो सकती है। घर के सदस्यों के साथ तालमेल बनाये अन्यथा जरूरत के समय परेशानी होगी। उधारी के व्यवहार संयमित रखें।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन व्यापारियों के लिए लाभदायक रहेगा लेकिन इसके लिये आलस्य का त्याग करना पड़ेगा। आपके पूर्व नियोजित कार्यक्रम अधिक व्यस्तता के कारण निरस्त होंगे लेकिन आज किये नये खासकर जोखिम के कार्यो से अधिक लाभ की संभावना है। आज परिवार के ऊपर बजट से ऊपर खर्च करना पड़ सकता है। सेहत आज सामान्य ही रहेगी लेकिन अनियमित दिनचार्य के कारण कमर पीठ दर्द की शिकायत रह सकती है। संध्या के बाद का समय थोड़ा मनोरंजन होने से थकान मिटेगी। गृहस्थ जीवन शांत रहेगा।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️🙏राधे राधे🙏

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 02 अगस्त 2022 मंगलवार संवत् 2079 मास श्रावण शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि अगले दिन सूर्योदय पूर्व प्रातःकाल 05:42 बजे तक रहेगी बाद षष्ठी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:03 बजे एवं सूर्यास्त सायं 07:03 बजे होगा । उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र सायं 05:29 बजे तक रहेगा पश्चात् हस्त नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा कन्या राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 03:57 से 05:27 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:04 से 12:58 बजे तक रहेगा । दिशाशूल उत्तर दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो गुड का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।

~: विशेष :~

आज ऋक् व शुक्ल यजुर्वेदी उपाकर्म , नाग पंचमी , मंगला गौरी पूजन , जाग्रत गौरी पंचमी ।।
आज नाग पंचमी पर शिव – पार्वती की कृपा का बन रहा अनोखा संयोग ( डाॅ. अशोक शास्त्री )

प्रति वर्ष की तरह श्रावण शुक्ल पंचमी आज दिनांक 02 अगस्त मंगलवार को नाग पंचमी मनाई जाएगी । इस संदर्भ मे मालवा के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डाॅ. अशोक शास्त्री ने विशेष मुलाकात मे विस्तृत जानकारी देते हुए बताया की इस वर्ष नाग पंचमी पर भगवान शिव के साथ – साथ माता पार्वती की कृपा पाने का विशेष संयोग बन रहा है । ऐसे मे भक्तों को इस बार नाग पंचमी की विधिवत पूजा करने से भगवान शिव के साथ माॅ पार्वती का भी आशिर्वाद भी प्राप्त होगा । डाॅ. शास्त्री के अनुसार नाग पंचमी के दिन मंगलवार पड रहा है । ऐसे मे श्रावण के मंगलवार को मंगला गौरी का व्रत भी रखा जाएगा । इस बार जंहा नाग पंचमी के दिन नाग देवता के साथ भगवान शिव की पूजा की जाएगी वंही मंगला गौरी का व्रत भी होगा । इस बार नाग पंचमी शिव के साथ माॅ पार्वती की विधिवत पूजा से दोनों देवी – देवता की कृपा प्राप्त होगी ।
डाॅ. अशोक शास्त्री के मुताबिक इस बार नाग पंचमी पर शिव योग एवं सिद्ध योग का शुभ संयोग भी बन रहा है । शिव योग 02 अगस्त को सायं 06:38 बजे तक रहेगा । इसके पश्चात् सिद्धि योग आरंभ होगा । ऐसे नाग पूजन के साथ मंगला – गौरी पूजन के महत्व के साथ नाग देवता की विशेष कृपा के साथ जातक की संपूर्ण मनोकामनाएं पूरी होगी ।
डाॅ. शास्त्री ने बताया की नाग पंचमी दिन अष्ट नागों इनमे अनंत , वासुकी , पद्म , महापद्म , तक्षक , कुलीर , कर्कट , और शंख नाग का पूजन करना चाहिए । इसके लिए एक चौकी पर नाग देवता की फोटो या मूर्ति स्थापित कर दूध , फल , फूल , हल्दी , रोली , अक्षत आदि अर्पित करे । पश्चात् नाग पंचमी की कथा सुने और आरती करे । इस दिन सपेरों को दान – दक्षिणा जरुर देना चाहिए । हो सके तो नाग पंचमी का व्रत करे और सायं एक समय भोजन करे ।

ज्योतिषाचार्य
डाॅ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351

आज का राशिफल

मेष :~ आज आप छाती में दर्द या अन्य किसी विकार से व्यग्रता रहेगी । निरर्थक खर्च से बचे । मन चिंताग्रस्त रह सकता है । शारीरिक – मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । बौद्धिक चर्चा से दूर रहे ।

वृषभ :~ आज आपको हर कार्य में सफलता मिलेगी । प्रतिस्पर्धियों पर विजय होगी । सामाजिक मान – सन्मान मिलेगा । परंतु मध्याहन के बाद झगडे का माहौल रहेगा । प्रफुल्लितता और स्फूर्ति हताशा में बदल जाएगी । फिर भी मानहानि से बचे ।

मिथुन :~ आज आप शारीरिक – मानसिक व्यग्र रहेंगे । व्यर्थ खर्च होगा । विद्यार्थीयों को अपेक्षित परिणाम नहीं मिलेंगे । परंतु मध्याहन के बाद मित्रों व स्नेहीजनों की भेंट से प्रसन्न होंगे । लाभ भी होगा । भाई – बंधुओं के साथ प्रेम बढेगा । भाग्यवृध्धि के प्रसंग बनेंगे ।

कर्क :~ आज आप कुछ अधिक संवेदनशील रहेंगे । शारीरिक – मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । स्नेहीजन और मित्रों से भेंट होगी । परंतु मध्याहन के बाद परिवार मे उग्रता से मन व्यथित हो सकता है । मनोवृत्ति में नकारात्मक परिवर्तन एवं हताशाजनक विचार आ सकते हैं । क्रोध संयमित रखे ।

सिंह :~ आज आपका स्नेहीजनों के साथ मनदुःख हो सकता है । अपेक्षा से अधिक खर्च होगा । मानसिक भ्रांतियों को दूर करे । स्वास्थ्य के प्रति जागरुक रहे । मध्याहन के बाद समय अनुकूल रहेगा । नए कार्यो का प्रारंभ कर सकेंगे । स्नेहीजनो से भेंट होगी । कार्य सरलता से होंगे ।

कन्या :~ आज आपको व्व्यावसाय में लाभ होगा । सहकर्मियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा । मित्रों के लिए जो व्यय होगा वह लाभप्रद रहेगा । प्रवास होगा । परंतु मध्याहन के बाद मन अनिश्चितता में रहेगा । संबंधियो से भेदभाव के प्रसंग बनेंगे । क्रोध में किसी से उग्र चर्चा न हो इसका ध्यान रखे ।

तुला :~ आज आपको धार्मिक काम और दैवियदर्शन के लाभ मिलेंगा । विविध क्षेत्रों में लाभ मिल सकता है । उपरी अधिकारीयों से प्रोत्साहन मिलेगा । पदोन्नति के योग हैं एवं मनवाँछित वृद्धि होगी । प्रियपात्र व मित्रों से भेंट होगी । पर्यटन स्थल की यात्रा होगी । तन – मन का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा ।

वृश्चिक :~ आज आप धार्मिक यात्रा या दैवदर्शन का लाभ लेंगे । विविध क्षेत्रो में लाभ मिल सकता है । विदेश गमन अनुकूल रहेगा । अधिकारीयों को कार्य से प्रसन्नता हो सकती है और वे प्रोत्साहित कर सकते हैं । स्थानवृद्धि हो सकता है। प्रियपात्र और मित्रों से भेंट होगी तथा उनके साथ पर्यटनस्थल पर जाएंगे ।

धनु :~ आज आप हताशा और ग्लानि मन में रहेगी । क्रोध संयमित रखे । परिवार के साथ वादञ- विवाद न करे । फिरभी मध्याहन के बाद शारीरिक – मानसिक स्थिति में सुधार हो सकता है । पारिवारिक कठिनाइयाँ भी कम होंगी । मित्रों की भेंट से आनंद होगा ।

मकर :~ आज आप मनोरंजन प्रवृत्तियों का आनंद लेंगे । भागीदारी से लाभ होगा । प्रवास की सुस्मृतियाँ मन में अंकित रहेंगी । व्यापार में भी लाभ होगा , परंतु मध्याहन के बाद समय प्रतिकूल है । शारीरिक – मानसिक अस्वस्थ होंगे । नकारात्मक विचारों से मन व्यग्र रहेगा ।

कुंभ :~ आपका आजका दिन शुभ फलदायक रहेगा । व्यवसायियों के लिए अनुकूल रहेगा । शारीरिक – मानसिक स्वस्थ रहेंगे । दिनभर मनोरंजक प्रवृत्ति में व्यस्त रहेंगे ।

मीन :~ आज आपका मन अशांत और उद्वेलित रहेगा। आकस्मिक खर्च होगा । स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा , परंतु मध्याहन के बाद घर में आनंद और शांति का माहौल बनेगा । कार्य में यशकिर्ति मिलेगी । परिवार के साथ समय आनंदपूर्वक बिताएँगे । व्यवसाय में लाभ होगा । ( डाॅ. अशोक शास्त्री )

।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *