
🕉श्री हरिहरो विजयतेतराम🕉
🌄सुप्रभातम🌄
🗓आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग🗓
🌻गुरुवार, ११ अगस्त २०२२🌻
सूर्योदय: 🌄 ०५:५२
सूर्यास्त: 🌅 ०६:५७
चन्द्रोदय: 🌝 १८:५४
चन्द्रास्त: 🌜२९:३६
अयन 🌖 दक्षिणायने (उत्तरगोलीय)
ऋतु: ⛈️ वर्षा
शक सम्वत: 👉 १९४४ (शुभकृत)
विक्रम सम्वत: 👉 २०७९ (नल)
मास 👉 श्रावण
पक्ष 👉 शुक्ल
तिथि 👉 चतुर्दशी (१०:३८ से पूर्णिमा)
नक्षत्र 👉 उत्तराषाढ (०६:५३ से श्रवण, २८:०७ से धनिष्ठा)
योग 👉 आयुष्मान् (१५:३२ से सौभाग्य)
प्रथम करण 👉 वणिज (१०:३८ तक)
द्वितीय करण 👉 विष्टि (२०:५० तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 कर्क
चंद्र 🌟 मकर
मंगल 🌟 वृष (उदित, पश्चिम, मार्गी)
बुध 🌟 सिंह (उदित, पश्चिम, मार्गी)
गुरु 🌟 मीन (उदित, पूर्व, वक्री)
शुक्र 🌟 कर्क (उदित, पूर्व)
शनि 🌟 मकर (उदित, पूर्व, वक्री)
राहु 🌟 मेष
केतु 🌟 तुला
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त 👉 ११:५५ से १२:४९
अमृत काल 👉 १८:५५ से २०:२०
रवियोग 👉 ०५:४१ से ०६:५३
विजय मुहूर्त 👉 १४:३५ से १५:२९
गोधूलि मुहूर्त 👉 १८:४९ से १९:१३
सायाह्न सन्ध्या 👉 १९:०२ से २०:०६
निशिता मुहूर्त 👉 २४:०१ से २४:४३
राहुकाल 👉 १४:०२ से १५:४२
राहुवास 👉 दक्षिण
यमगण्ड 👉 ०५:४१ से ०७:२२
होमाहुति 👉 चन्द्र
दिशाशूल 👉 दक्षिण
अग्निवास 👉 पृथ्वी (१०:३८ तक)
भद्रावास 👉 पाताल १०:३८ से २०:५०
चन्द्रवास 👉 दक्षिण
शिववास 👉 भोजन में (१०:३८ से श्मशान में)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – शुभ २ – रोग
३ – उद्वेग ४ – चर
५ – लाभ ६ – अमृत
७ – काल ८ – शुभ
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – अमृत २ – चर
३ – रोग ४ – काल
५ – लाभ ६ – उद्वेग
७ – शुभ ८ – अमृत
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
दक्षिण-पूर्व (दही का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️
श्रीसत्यनारायण (पूर्णिमा) व्रत, रक्षाबंधन, हयग्रीव जयन्ती, कोकिला व्रत पूर्ण, श्रावणी उपाकर्म, विवाहादि मुहूर्त (हिमाचल-पंजाब -कश्मीर-हरियाणा) आदि प्रांतो के लिये सिंह- कन्या ल. प्रातः ०६:२४ से १०:३९, मीन- मिथुन ल. रात्रि ०८:५० से अंतरात्रि ०४:०५ तक, नींव खुदाई एवं गृहारम्भ+वाहन क्रय-विक्रय+देवप्रतिष्ठा मुहूर्त प्रातः १०:५१ से प्रातः ०३:४९ तक , गृहप्रवेश मुहूर्त प्रातः १०:५३ से दोपहर १२:३२ तक आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज ०६:५३ तक जन्मे शिशुओ का नाम
उत्तराषाढ नक्षत्र के चतुर्थ चरण अनुसार क्रमश (जी) नामाक्षर से तथा इसके बाद २८:०७ तक जन्मे शिशु का नाम श्रवण नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (खी, खू, खे, खो) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम धनिष्ठा नक्षत्र के प्रथम चरण अनुसार क्रमशः (ग) नामक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
कर्क – २७:५१ से ०६:१२
सिंह – ०६:१२ से ०८:३१
कन्या – ०८:३१ से १०:४९
तुला – १०:४९ से १३:१०
वृश्चिक – १३:१० से १५:२९
धनु – १५:२९ से १७:३३
मकर – १७:३३ से १९:१४
कुम्भ – १९:१४ से २०:४०
मीन – २०:४० से २२:०३
मेष – २२:०३ से २३:३७
वृषभ – २३:३७ से २५:३२
मिथुन – २५:३२ से २७:४७
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
रोग पञ्चक – ०५:४१ से ०६:१२
शुभ मुहूर्त – ०६:१२ से ०६:५३
मृत्यु पञ्चक – ०६:५३ से ०८:३१
अग्नि पञ्चक – ०८:३१ से १०:३८
शुभ मुहूर्त – १०:३८ से १०:४९
रज पञ्चक – १०:४९ से १३:१०
शुभ मुहूर्त – १३:१० से १५:२९
चोर पञ्चक – १५:२९ से १७:३३
शुभ मुहूर्त – १७:३३ से १९:१४
रोग पञ्चक – १९:१४ से २०:४०
शुभ मुहूर्त – २०:४० से २२:०३
शुभ मुहूर्त – २२:०३ से २३:३७
रोग पञ्चक – २३:३७ से २५:३२
शुभ मुहूर्त – २५:३२ से २७:४७
शुभ मुहूर्त – २७:४७ से २८:०७
मृत्यु पञ्चक – २८:०७ से २९:४२
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आपके लिये आज का दिन सफलता दायक है लेकिन आपका मिजाज अन्य लोगो से जल्दी मेल नही खायेगा जिससे कार्यक्षेत्र एवं घर मे दो राय बनेगी। किसी भी प्रकार के पुराने अधुरे कार्य आज थोड़े से प्रयास के बाद पूर्ण हो सकते है। आर्थिक रूप से दिन शुभ रहेगा धन की आमद में थोड़ा विलम्ब होगा लेकिन आवश्यकता अनुसार सजह हो जाएगी। व्यवसायी वर्ग ना चाहकर भी उधार देने के कारण थोड़े परेशान रहेंगे। भाग-दौड़ भरी दिनचार्य के कारण स्वास्थ्य प्रतिकूल होने की संभावना है। पारिवारिक वातावरण में छोटी मोटी छींटा कशी लगी रहेगी। बुजुर्गो की चिंता होगी।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन आप मानसिक रूप से शान्त रहेंगे। दिन का आरंभ शुभ कार्यो में व्यतीत होगा आध्यात्मिक पक्ष बलवान रहेगा धर्म कर्म का किसी ना किसी रूप में फल अवश्य मिलेगा। आर्थिक लाभ पाने के लिये ज्यादा परिश्रम करना पड़ेगा। घर एवं व्यवसाय में तालमेल बैठाने के कारण दुविधा में रहेंगे। एक कार्य को करने के चक्कर मे अन्य कार्य अधूरे रहेंगे। सरकारी अथवा किसी भी प्रकार के जमीन-जायदाद संबंधित कार्य मे उलझने पड़ेंगी यथा संभव आज टालें। धन के व्यवहारों में जबरदस्ती ना करें। स्वास्थ्य में कमी रहेगी कमजोरी अथवा पेट संबंधित व्याधि परेशान करेगी। घर मे आज शांति रहेगी।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन सेहत के लिए प्रतिकूल रहने वाला है लापरवाही से बचें अन्यथा परिणाम गंभीर हो सकते है। दिन के आरंभिक भाग में आपको परिजनों की उपेक्षा का शिकार होना पड़ेगा मानसिक एवं शारीरिक बेचैनी आज दिन भर ही रहेगी। कार्य स्थल पर अव्यवस्थ रहेगी समय भी कम ही दे पाएंगे लेकिन फिर भी धन लाभ कही ना कही से अकस्मात हो जायेगा। आपकी वाणी की सौम्यता नए सम्बंध स्थापित करने में सहायता करेगी। बुजुर्ग वर्ग से शुभकार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। शुभ समाचार मिलने से खुशी होगी। संतानों के व्यवहार से थोड़ी पीड़ा भी होगी। वाहन सावधानी से चलाए चोट लगने का भय है।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके अनुकूल तो रहेगा लेकिन आज निर्णय लेने में कोई चूक होगी जिससे पाद में पछताना पड़ेगा कोई भी बड़ा काम करने से पहले ही अनुभवियों से सलाह कर लें हानि से बचेंगे। कार्य क्षेत्र पर काम के समय मन कही और भटकने के कारण कुछ ना कुछ नुक्स रह जायेगा फिर भी आज आपका व्यक्तित्त्व उच्च कोटि का रहेगा। लोग आपकी गलती को स्वार्थ सिद्धि के कारण अनदेखा करेंगे। रिश्तेदार अथवा पड़ोसी अपनी उलझनों को सुलझाने के लिये आपकी सहायता मागेंगे लेकिन किसी को बिन मांगे सलाह ना दे। ना ही किसी के कार्यो में दखल दें। धन लाभ मध्यान के बाद ही अल्प मात्रा में होगा। शारीरिक अकडन जोड़ो में दर्द संबंधित व्याधि सताएगी।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिये साधारण रहेगा दिन का पहला भाग किसी ना किसी कारण अशान्त बनेगा कार्य क्षेत्र पर भी आरम्भ में व्यवधान आने से परेशान रहेंगे लेकिन दोपहर के बाद स्थिति सामान्य हो जाएगी धन लाभ आशा से कम फिर भी खर्च निकालने लायक हो जाएगा। नौकरी वालो से अधिकारी वर्ग संतुष्ट रहेंगे लेकिन मन की इच्छा आज प्रकट ना करें निराशा मिलेगी। सरकारी कार्य मे कागजी कमी रुकावट डालेगी। आपका हृदय नरम रहेगा अपना काम छोड़कर अन्य की सहायता करेंगे। दोपहर बाद चक्कर आने पेट मस्तिष्क संबंधित समस्या खड़ी होगी। परिजनों से संबंध ठीक होंगे।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन परिस्थितियां कुछ राहत वाली रहेंगी लेकिन आपका अकड़ू स्वभाव शांत हुए विवाद को फिर ताजा करेगा लेकिन स्थिति गंभीर होने से पहले संभल भी जाएंगे। घर अथवा भर के बुजुर्गो से सतर्क रहें अन्यथा कड़वी बाते सुनने को मिलेंगी। कार्य व्यवसाय में थोड़े परिश्रम के बाद मध्यान बाद से धन की आमद शुरू हो जाएगी जो संध्या तक रुक रुक कर चलती रहेगी। आज कंजूस प्रवृति रहने के कारण खर्च भी हिसाब से करेंगे। महिलाये आज अपने मन की ही करेंगी टोका टाकी करने पर उग्र हो सकती है। सेहत लगभग सामान्य ही रहेगी थोड़ा मानसिक दबाव अनुभव होगा।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन कलहकारी रहेगा दिन के आरम्भ में ही किसी छोटी सी गलती के कारण घरवालो से भिड़ंत होगी इसके बाद भी शांति नही मिलेगी रही सही कसर कार्य क्षेत्र पर सहकर्मी के ऊपर निकाल देंगे आज आपके साथ लोग केवल काम के लिये ही व्यवहार करेंगे।पारिवारिक संबंधो को जोड़ कर रखने का प्रयास करें। आपकी अविवेकी कार्यशैली रहने से आपसी विवादों को बढ़ने से रोक नही पाएंगे ध्यान रहे इसके परिणाम आगे गंभीर हो सकते है धैर्य से काम लें। सरकारी अथवा किसी भी प्रकार के जमीन-जायदाद संबंधित कार्य संभव आज टालें। घर मे किसी ना किसी की दवा पर खर्च होगा।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपको आकस्मिक धन लाभ करा कर आश्चर्यचकित करेगा। दिन के पूर्वार्ध से ही शुभ संकेत मिलने लगेंगे लेकिन स्थिति स्पष्ट ना होने के कारण दुविधा में रहेंगे। मध्यान बाद किसी पुराने व्यवहार से धन लाभ होगा आवश्यकता के समय पर होने से मन अधिक प्रसन्न रहेगा। आपका व्यवहार अन्य लोगो के लिए सहायक रहेगा लेकिन सोच-विचार कर ही किसी की बातों पर विश्वासः करें धोखा हो सकता है। पारिवारिक वातावरण भी परिजनों की मांग मान लेने से प्रसन्न रहेग। आज खर्च करने के लिए आपको सोचना नही पड़ेगा फिर भी व्यर्थ खर्च ना हो इसका भी ध्यान रखें। सेहत उत्तम रहेगी लेकिन अकस्मात क्रोध आएगा।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन आपको घरेलू कार्यो के अकस्मात आने से दिनचार्य में फेर बदल करना पड़ेगा। दिन का आरंभिक भाग दुविधा में बीतेगा जल्दी से किसी काम को करने का मन नही बनेगा जिससे अधिकांश कार्य मध्यान बाद तक लटके रहेंगे। पूर्व में की गई गलतियों का भय बना रहेगा। महिलाओ का मिजाज भी आज बिगड़ा रहेगा लेकिन किसी के भड़काने पर ही विवाद करेंगी। कार्य क्षेत्र पर अव्यवस्था को सुधारने की असफल कोशिश करेंगे लापरवाही अधिक करेंगे।
धन संबंधित कार्यो को लेकर धैर्य दिखाये आंशिक मात्रा में मध्यान के बाद ही अचानक से होगा। कोई नई योजना ना बनाए धैर्य से समय व्यतीत करे शीघ्र ही स्थिति आपके पक्ष में होने वाली है।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन लाभदायक रहेगा। स्वभाव से चंचल रहेंगे लेकिन अन्य लोगो के ऊपर इसका अनुकूल प्रभाव पड़ेगा लोग आपके सानिध्य में हल्कापन अनुभव करेंगे। कार्य क्षेत्र पर कोई भी काम निश्चित समय पर नही होगा फिर भी धन लाभ कही ना कही से अचानक होगा। आप घर मे सुख सुविधा बढ़ाने पर विचार करेंगे निकट भविष्य में इनके ऊपर खर्च करना पड़ेगा। आर्थिक मामलो में स्पष्टता ना रहने के कारण किसी प्रियपात्र से कलह हो सकती है। मध्यान के बाद शारीरिक कमजोरी अनुभव होगी हाथ पैरों में शिथिलता आएगी। महिलाओं को गृहस्थी में तालमेल बैठाने में अधिक मशक्कत करनी पड़ेगी।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन भी उठापटक वाला रहेगा। किसी पुराने विवाद अथवा अन्य व्यावसायिक कारणों से मध्यान तक दौड़धूप करनी पड़ेगी आज आपको जिसकी जरूरत पड़ेगी वही आपके कार्यो से दूर भागेगा जिससे असुविधा के साथ विलम्ब होगा। समाज मे मान-सम्मान बढेगा परन्तु घर मे आपका अनादर होगा। आर्थिक मामले लचीले व्यवहार के कारण लंबित रहेंगे फिर भी निर्वाह योग्य आय बना ही लेंगे। जोडतोड़कर काम चलाना आर्थिक दृष्टिकोण से हित में ही रहेगा। परिवार के बुजुर्ग आपकी किसी बुरी आदत से परेशान रहेंगे महिलाये आध्यात्म में ज्यादा रुचि लेंगी घर अस्त-व्यस्त कार्यो को सुधारने में गुस्सा आएगा। सेहत आलस्य को छोड़ सामान्य ही रहेगी।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिये उन्नति कारक रहेगा। आज आप थोड़े में संतोष नही करेंगे अधिक से अधिक लाभ कमाने के चक्कर मे सेहत की भी अनदेखी करेंगे। आर्थिक रूप से आज का दिन उत्तम रहेगा व्यवहारिकता के बल पर लाभ और सम्मान कमाएंगे। महिलाये भी परिवार एवं अपने कार्यो के प्रति ज्यादा समर्पित रहेंगी जिस कार्य को करने की ठान लेंगी उसे अकेले ही पूर्ण करने का सामर्थ्य रखेंगी भविष्य के लिये संचय भी करेंगी। व्यवसायी वर्ग को अकस्मात लाभ के अनुबंध मिलेंगे जोखिम वाले कार्य करने में हिचकेंगे नही। नौकरी पेशा जातको को कोई महत्त्वपूर्ण कार्य सौंपा जाएगा।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 11 अगस्त 2022 गुरुवार संवत् 2079 मास श्रावण शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि प्रातः 19:39 बजे तक रहेगी बाद पूर्णिमा तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:06 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:57 बजे होगा । उत्तराषाढा नक्षत्र प्रातःकाल 06:53 बजे तक रहेगा पश्चात् श्रवण नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा मकर राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 02:11 से 03:47 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:08 से 12:59 बजे तक रहेगा । दिशाशूल दक्षिण दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो जव का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
~: विशेष :~
आज भद्रा प्रातः 10:39 से रात्रि 08:52 बजे तक ( पाताल लोक की ) , चंद्र पूर्णिमा व्रत , रक्षाबंधन ।।
ज्योतिषाचार्य
डाॅ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ आज आपमे ताजगी और स्फूर्ति का अभाव रहेगा । क्रोध की अधिकता से काम बिगड़ सकते है अतः गुस्से पर नियंत्रण रखे । कार्यालय में अधिकारियों और घर में परिजनों तथा विरोधियों से वादविवाद में पड़े बिना मौन रहकर दिन बिताना बेहतर रहेगा ।
वृषभ :~ आज के दिन आप अधिक कार्यभार और खानपान में लापरवाही से स्वास्थ्य खराब होगा । समय से भोजन और नींद न होने मानसिक बेचैनी रहेगी । प्रवास न करें । निर्धारित समय कार्य पूरा नहीं होने से क्रोध होगा । योग ध्यान और आध्यात्मिक राहत देगा ।
मिथुन :~ आज आप पारिवारिक मित्रों या प्रिय व्यक्ति के साथ घूमने – फिरने जाएंगे । सार्वजनिक मान प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी । दान – धर्म तथा सखावत कार्य होंगे ।
कर्क :~ आपका आज का दिन खुशी और सफलता का है । परिवार में सुख – शांति रहेगी । नौकरी वालों को अनुकूल माहौल रहेगा । नौकर औऱ ननिहाल से लाभ होगा । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । लाभ होगा । आवश्यक खर्च होंगे । प्रतिस्पर्धी परास्त होंगे ।
सिंह :~ आज आप शारीरिक मानसिक स्वस्थता से काम करेंगे । सृजनात्मकता मे दिलचस्पी रहेगी । साहित्य – कला में कुछ नए करने की प्रेरणा मिलेगी । प्रेमीजनों एवं प्रिय व्यक्तियों से मिलन होगा । संतानों के शुभ समाचार मिलेंगे । धार्मिक या परोपकार कार्य मन को आनंदित करेंगे ।
कन्या :~ आज आप प्रतिकूलताओं का सामना करने के लिए तैयार रहे । स्वास्थ्य की शिकायत रहेगी । मानसिक चिंता से मानसिक बेचैनी रहेगी । पारिवारिक खटपट होगी । माता के स्वास्थ्य की चिंता होगी । पढ़ाई के लिए अनुकूल नहीं है । स्थाई संपत्ति , वाहन से सम्बंधित समस्याएँ आयेंगी ।
तुला :~ आपका आज का दिन भाग्यवृद्धि होने से साहस और कार्य के लिए शुभ है । योग्य पूँजी निवेश लाभदायक रहेगा । परिवार में भाई – बंधुओं से आत्मीयता और मेल – मिलाप रहेगा । छोटे धार्मिक यात्रा होगी । विदेश से अच्छे समाचार मिलेंगे ।
वृश्चिक :~ आज आप नकारात्मक मानसिक वृत्ति टाले । न बोलने में नौगुण की नीति अपनाकर चलेंगे तो पारिवारिक संघर्ष से बच सकेंगे । स्वास्थ्य की शिकायत रहेगी । अनावश्यक खर्च पर अंकुश रखे । विद्यार्थियों को अवरोध आएगा ।
धनु :~ आज आपके निर्धारित कार्य में सफलता और लाभ हो सकता हैं । सपरिवार माँगलिक प्रसंग में जाएंगे । तीर्थयात्रा हो सकती है । स्वजनों के मिलन से हर्षित रहेंगे । समाज में यश – कीर्ति में वृद्धि होगी ।
मकर :~ आज आप धार्मिक और आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में व्यस्त रहेंगे । पूजा – पाठ या धार्मिक कार्य मे खर्च होगा । सगे – सम्बंधियों तथा परिवार के साथ संभलकर बोलें क्योंकि वाणी से किसी को चोट पहुँच सकती है । परिश्रम से कम सफलता से हताशा होगी । स्वास्थ्य का ध्यान रखें ।
कुंभ :~ आज आप नए कार्य कर सकेंगे । नौकरी व्यवसाय में लाभ के साथ अतिरिक्त आय होगी । मित्र , विशेष स्त्री मित्रों से लाभ होगा । सामाज मे ख्याति और प्रतिष्ठा होगी । प्रवास , पर्यटन और वैवाहिक संयोग बनेंगे । तन – मन से प्रसन्नचित्त रहेंगे।
मीन :~ आपका आज का दिन शुभ फलदायक है । काम की सफलता और उच्च पदाधिकारियों के प्रोत्साहन से उत्साह बढेगा । व्यापारियों को व्यापार और आय वृद्धि होगी । बकाया राशि का भुगतान होगा । पिता एवं बुजुर्ग से लाभ होगा । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । परिवार में सुख – शांति रहेगी । उन्नति होगी । सरकार से लाभ होगा । ( डाॅ. अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।