आज का राशिफल एवं पञ्चांग

 ।। ? ।।
??जय श्री राम??
       ?? सुप्रभातम् ??
 ? ««« आज का राशिफल एवं पञ्चांग »»»?
कलियुगाब्द………………………5122
विक्रम संवत्……………………..2077
शक संवत्………………………..1942
मास……………………(अधिक)अश्विन
पक्ष………………………………..कृष्ण
तिथी………………………………अष्टमी
संध्या 06.10 पर्यंत पश्चात नवमी
रवि…………………………दक्षिणायन
सूर्योदय………….प्रातः 06.21.51 पर
सूर्यास्त…………संध्या 06.05.47 पर
सूर्य राशि………………………..कन्या
चन्द्र राशि……………………….मिथुन
गुरु राशी……………………………धनु
नक्षत्र……………………………पुनर्वसु
रात्रि 01.10 पर्यंत पश्चात पुष्य
योग……………………………….शिव
रात्रि 12.16 पर्यंत पश्चात सिद्ध
करण…………………………..कौलव
संध्या 06.10 पर्यंत पश्चात तैतिल
ऋतु……………………………….शरद
दिन…………………………….शनिवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
10 अक्तूबर सन 2020 ईस्वी ।
☸ शुभ अंक………………………1
? शुभ रंग………………………हरा
⚜ अभिजीत मुहूर्त :-
दोप 11.50 से 12.36 तक ।
?‍? राहुकाल :-
प्रात: 09.19 से 10.46 तक ।
? उदय लग्न मुहूर्त –
कन्या
04:37:14 06:53:45
तुला
06:53:45 09:13:47
वृश्चिक
09:13:47 11:32:44
धनु
11:32:44 13:37:05
मकर
13:37:05 15:19:42
कुम्भ
15:19:42 16:47:24
मीन
16:47:24 18:12:35
मेष
18:12:35 19:48:03
वृषभ
19:48:03 21:43:53
मिथुन
21:43:53 23:58:51
कर्क
23:58:51 26:19:34
सिंह
26:19:34 28:37:14
? दिशाशूल :-
पूर्वदिशा – यदि आवश्यक हो तो अदरक या उड़द का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें ।
✡ चौघडिया :-
प्रात: 07.51 से 09.18 तक शुभ
दोप. 12.12 से 01.39 तक चर
दोप. 01.39 से 03.06 तक लाभ
दोप. 03.06 से 04.34 तक अमृत
संध्या 06.01 से 07.34 तक लाभ
रात्रि 09.07 से 10.39 तक शुभ ।
?  आज का मंत्र :-
|| ॐ दुर्गतिनाशिन्यै  नम: ||
? संस्कृत सुभाषितानि –
अभ्यासेन क्रियाः सर्वाः अभ्यासात् सकलाः कलाः ।
अभ्यासात् ध्यानमौनादिः किमभ्यासस्य दुष्करम् ॥
अर्थात :-
अभ्यास से सब क्रिया होती है । अभ्यास से सब कला, ध्यान, मौन आदि होते हैं । अभ्यास से क्या दुष्कर है ?
? आरोग्यं सलाह :-
किडनी के रोगों को दूर करने के लिए कुछ प्राकृतिक उपायों की मदद लेना बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। ऐसे ही कुछ खास उपाय :-
1. बेकिंग सोडा :-
किडनी के रोगों से बचने के लिए सोडियम बाइकार्बोनेट का सेवन फायदेमंद होता है। इसके सेवन से किडनी के रोगों की गति को कम किया जा सकता है। बेकिंग सोडा की मदद से रक्त में होने वाली एसिडिटी की समस्या खत्म हो जाती है जो कि किडनी की समस्याओं के मुख्य कारणों में से एक है।
2. नमक की मात्रा कम लें :-
किडनी की समस्या से ग्रस्त लोगों को अपने आहार पर खास ध्यान देना चाहिए। खाने में नमक व प्रोटीन की मात्रा कम रखनी चाहिए जिससे किडनी पर कम दबाव पड़ता है। इसके अलावा फासफोरस और पौटेशियम युक्त आहार से भी दूर ही रहना चाहिए।
3. सब्जियों का रस :-
किडनी की समस्या होने पर गाजर, खीरा, पत्तागोभी तथा लौकी के रस पीना चाहिए। इससे किडनी के रोगों से उबरने में मदद मिलती है और किडनी स्वस्थ रहती है। इसके अलावा तरबूज तथा आलू का रस भी गुर्दे के रोग को ठीक करने के लिए सही होता है इसलिए पीड़ित रोगी को इसके रस का सेवन सुबह शाम करना चाहिए।
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
घर में अतिथियों का आगमन होगा। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आराम का वक्त मिलेगा। शारीरिक कष्ट संभव है। अनहोनी की आशंका रहेगी। घर-परिवार में प्रसन्नता तथा संतुष्टि से जीवन निर्वाह होगा। आय में वृद्धि होगी।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। सट्टे व लॉटरी से दूर रहें। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। निवेश आदि शुभ फल देंगे। भाग्य का साथ रहेगा। परीक्षा, प्रतियोगिता व साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जल्दबाजी न करें।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
किसी व्यक्ति विशेष से विवाद हो सकता है। मान घटेगा। किसी भी अपरिचित की बातों में न आएं। जल्दबाजी न करें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पुराना रोग उभर सकता है। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। विवेक से कार्य करें। धनार्जन होगा।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
लाभ के अवसर हाथ आएंगे। रोजगार में वृद्धि होगी। शत्रु सक्रिय रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। यात्रा लाभदायक रहेगी। बकाया लेनदारी वसूल होगी। भाग्य का साथ रहेगा। निवेशादि शुभ फल देगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
नए कार्य मिल सकते हैं। सामाजिक कार्य करने का मन बनेगा। मान-सम्मान प्राप्त होगा। आय में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। घर-परिवार की चिंता रहेगी। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। जल्दबाजी न करें।
??‍♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
धार्मिक कार्य, पूजा-पाठ-दान इत्यादि में खर्च होगा। कोर्ट व कचहरी तथा सरकारी कार्यालयों में रुके कार्य मनोनुकूल रहेंगे। दुष्टजनों से दूर बनाएं। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि में लाभ होगा। शारीरिक कष्ट के योग हैं, सावधानी रखें।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
किसी विशेष व्यक्ति से अकारण विवाद हो सकता है। आशंका-कुशंका के चलते निर्णय लेने की क्षमता घटेगी। पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। धनार्जन होगा।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
चैन की सांस ले पाएंगे। थकान व कमजोरी रह सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। धन प्राप्ति सुगम होगी। निवेश शुभ फल देगा। शत्रु नतमस्तक होंगे। आराम का वक्त प्राप्त होगा। कारोबार में वृद्धि होगी। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। प्रमाद न करें।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
शारीरिक कष्ट संभव है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। भूमि व भवन संबंधी खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। प्रेम-प्रसंग में जल्दबाजी न करें। अज्ञात भय रहेगा। कोई कारोबारी बड़ा सौदा हो सकता है। बेरोजगारी दूर होगी।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
अध्ययन संबंधी बाधा दूर होगी। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। विद्यार्थी वर्ग अपने कार्य में सफलता प्राप्त करेगा। मित्रों के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा। आय के साधनों में वृद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। नकारात्मकता रहेगी। भागदौड़ अधिक होगी। दुविधा रहेगी। पुराना रोग उभर सकता है। बेवजह विवाद की स्थिति निर्मित होगी। जोखिम बिलकुल नहीं लें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे। मान-सम्मान प्राप्त होगा। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। उत्साव व एकाग्रता में वृद्धि होगी। थोड़े प्रयास से काम बनेंगे। कार्य की प्रशंसा होगी। व्यापार – व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा। शुभ समय।
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो |
।। शुभम भवतु ।।
???? भारत माता की जय??
।।  सुप्रभातम्  ।।
                ।।  संस्था  जय  हो  ।।
        ।।  दैनिक  राशि  –  फल  ।।
        आज दिनांक 10 अक्टूबर 2020 शनिवार संवत् 2077 मास द्वितीय आश्विन ( अधिक ) कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि सायं 06:18 बजे तक रहेगी पश्चात् नवमी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:24 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:03 बजे होगा । पुनर्वसु नक्षत्र मध्य रात्रि पश्चात् 01:20 बजे तक रहेगा पश्चात् पुष्य नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा मिथुन राशि मे सायं 07:11 बजे तक भ्रमण करते हुए कर्क राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल प्रातः 09:21 से 10:48 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त प्रातः 11:53 से 12:38 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पूर्व दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो उडद का सेवन कर यात्रा आरंभ करे । जय हो ।
                    आज का राशिफल
          मेष :~ आपको नए कार्य करने की प्रेरणा देंगे । हालाकि आपके विचारों में अस्थिरता रहने से कुछ मामलों में उलझन होगी । नौकरी या व्यवसाय में स्पर्धात्मक वातावरण रहेगा । लघु यात्रा पर जा सकते है । भाई – बंधुओं के साथ मेल – जोल रहेगा । उससे लाभ होगा । स्त्रियों को वाणी पर नियंत्रण रखना चाहिए ।
          वृषभ :~ मन की डवाँडोल वृत्ति महत्त्वपूर्ण अवसरों से आपको वंचित रखेगी । आज नए कार्य का आरंभ करना उचित नहीं है । बातचीत में आपका झक्की व्यवहार संघर्ष करेगा । आर्थिक लाभ होगा । विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है ।
          मिथुन :~ आज आप ताजगी और स्फूर्ति से परिपूर्ण रहेंगे । उत्तम भोजन सुंदर वस्त्रालंकार और मित्रों स्वजनों के साथ खूब आनंद में बितेगा । आर्थिक लाभ और आयोजनों के लिए अनुकूल दिन है । खर्च अधिक होगा । इसलिए उस पर संयम रखें ।
          कर्क :~ परिवारिक मनमुटाव होंगे , इसलिए बेचैनी रहेगी । मन मे दुविधा रहैगी इसलिए महत्त्वपूर्ण निर्णय टाले । किसी के साथ गलतफहमी या वाद – विवाद की संभावना है । स्वास्थ्य सम्बंधी लापरवाही तंदुरुस्ती खराब करेगी । कोर्ट कचहरी के मामलों में संभलकर काम करे । मानहानि और धन हानि होने की संभावना है ।
          सिंह :~ आज आपके लिए लाभदायक होगा , परंतु मन की डवाँडोल स्थिति हाथ में आए हुए अवसर खो न दे इसका ध्यान रखे । स्त्री मित्रों से मुलाकात और लाभ होगा । घर में माँगलिक कार्य होंगे । व्यापारियों के व्यापार में वृद्धि होगी । नौकरी पेशावालों की आय में वृद्धि होगी । बाहर जाने का आयोजन होगा ।
          कन्या :~ नए कार्यों की शुरुआत करने के लिए मन में बनाई हुई योजनाएँ साकार होंगी । पिता के साथ आत्मीयता बढ़ेगी । उनसे लाभ होगा । व्यापारी और नौकरीवालों को अपने क्षेत्र में आगे बढ़ सकते है । धन , मान – सम्मान में वृद्धि होगी । सरकार की तरफ से लाभ होगा । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । वसूली या व्यापार के काम से बाहर जाना होगा ।
          तुला :~ बौद्धिकों या साहित्यनुरागियों की मुलाकात से आप ज्ञान गोष्ठि में समय बिताएंगे । नए कार्य का आरंभ कर सकेंगे । लंबी दूरी की यात्रा या तीर्थस्थान जा सकते है । विदेशगमन के अवसर निर्मित होंगे तथा विदेश बसनेवाले मित्रों या स्नेहीजनों के समाचार मिलेंगे । स्वास्थ्य थोड़ा नरम – गरम रहेगा ।
          वृश्चिक :~ वाणी और व्यवहार पर आज संयम रखें । दैनिक कार्यों के अतिरिक्त नए कार्य हाथ में ले । बीमार पड़ सकते है , इसलिए खान – पान में ध्यान रखें । अचानक धन लाभ होगा । आध्यात्मिक साधना के लिए अच्छा समय है । चिंतन – मनन में समय व्यतीत करने से मानसिक शांति के साथ उपाधियों से दूर रह सकेंगे ।
          धनु :~ पार्टी पिकनिक प्रवास , सुंदर भोजन और वस्त्र परिधान आज के दिन की विशेषता रहेगी । मनोरंजन की दुनिया में विहार करेंगे । सार्वजनिक सम्मान और ख्याति मिलेगी । बौद्धिक , तार्किक विचार – विनिमय होगा । भागीदारी में लाभ होगा ।
          मकर :~ व्यापार – धंधे के विकास और आर्थिक आयोजन के लिए आज अनुकूल दिन है । वसूली या पैसे की लेन – देन में सफलता मिलेगी । आयात – निर्यात के व्यापारियों को लाभ होगा । परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा । आर्थिक लाभ होगा । कानूनी उलझनों से सचेत रहें । तंदुरुस्ती अच्छी रहेगी । विरोधियों की चाल निष्फल जाएगी ।
          कुंभ :~ मानसिक अशांति और उद्वेग भरा दिन है । तेजी से बदलते विचारों अनिर्णायकता रहेगी , इसलिए ठोस निर्णय नहीं ले सकेंगे । संतानों के प्रश्न उलझन में डालेंगे । पेट की बीमारी से बचे । कार्य निष्फलता हताशा पैदा करेगी और आकस्मिक खर्च होगा ।
          मीन :~ आज सावधानी रखे । पारिवारिक मतभेद पैदा होगा । माता का स्वास्थ्य चिंता रहेगी । स्वास्थ्य खराब हो सकता है । मानसिक उद्वेग और धन और मानहानि होगी । नौकरी में समस्याएँ होंगी । स्थावर मिल्कियत के दस्तावेज बनवाने में ध्यान रखें । स्त्रियों से सम्बंध हानिकारक  हो सकते हैं । ( डाँ. अशोक शास्त्री )
।।  शुभम्  भवतु  ।।  जय  सियाराम  ।।
।।  जय  श्री  कृष्ण  ।।  जय  गुरुदेव  ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *