आज का राशिफल एवं पञ्चांग

  ।। ? ।।
??जय श्री राम??
   ? ? सुप्रभातम् ??
?««« आज का राशिफल एवं पञ्चांग »»»?
कलियुगाब्द…………………….5122
विक्रम संवत्……………………2077
शक संवत्………………………1942
मास………………….(अधिक)अश्विन
पक्ष………………………………कृष्ण
तिथी…………………………….नवमी
संध्या 05.46 पर्यंत पश्चात दशमी
रवि………………………..दक्षिणायन
सूर्योदय…………प्रातः 06.22.25 पर
सूर्यास्त………..संध्या 06.05.47 पर
सूर्य राशि……………………….कन्या
चन्द्र राशि……………………….कर्क
गुरु राशि…………………………धनु
नक्षत्र……………………………पुष्य
रात्रि 01.11 पर्यंत पश्चात अश्लेशा
योग……………………………..सिद्ध
रात्रि 10.40 पर्यंत पश्चात साध्य
करण……………………………गरज
संध्या 05.46 पर्यंत पश्चात वणिज
ऋतु……………………………..शरद
दिन…………………………..रविवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
11 अक्तूबर सन 2020 ईस्वी ।
☸ शुभ अंक………………………2
? शुभ रंग…………………….लाल
⚜ अभिजीत मुहूर्त :-
दोप 11.49 से 12.36 तक ।
?‍? राहुकाल :-
संध्या 04.33 से 06.00 तक ।
? उदय लग्न मुहूर्त :-
कन्या
04:33:18 06:49:44
तुला
06:49:44 09:09:50
वृश्चिक
09:09:50 11:28:47
धनु
11:28:47 13:33:09
मकर
13:33:09 15:15:45
कुम्भ
15:15:45 16:43:27
मीन
16:43:27 18:08:38
मेष
18:08:38 19:44:06
वृषभ
19:44:06 21:39:57
मिथुन
21:39:57 23:54:55
कर्क
23:54:55 26:15:37
सिंह
26:15:37 28:33:18
? दिशाशूल :-
पश्चिमदिशा – यदि आवश्यक हो तो दलिया, घी या पान का सेवनकर यात्रा प्रारंभ करें ।
✡ चौघडिया :-
प्रात: 07.51 से 09.18 तक चंचल
प्रात: 09.18 से 10.45 तक लाभ
प्रात: 10.45 से 12.12 तक अमृत
दोप. 01.39 से 03.06 तक शुभ
सायं 06.00 से 07.33 तक शुभ
संध्या 07.33 से 09.06 तक अमृत
रात्रि 09.06 से 10.39 तक चंचल ।
? आज का मंत्रः
।। ॐ सुरूपायै नम: ।।
 संस्कृत सुभाषितानि :-
उत्तमं स्वार्जितं द्रव्यं मध्यमं पितुरर्जितम् ।
कनिष्ठं भ्रातृवित्तं च स्त्रीवित्तं चाधमाधमम् ॥
अर्थात :-
स्वयं ने अर्जित किया हुआ द्रव्य उत्तम, पिता ने प्राप्त किया मध्यम, भाई ने प्राप्त किया हुआ कनिष्ठ, और स्त्री ने प्राप्त किया हुआ द्रव्य अधम में अधम है ।
? आरोग्यं सलाह :-
आंखों की देखभाल एवं घरेलु नुस्खे :-
1. आलू –
आलू आसानी से हर घर में उपलब्ध होता है। कई व्यंजनों के स्वाद को बढ़ाने के अलावा, यह किसी भी प्रकार की आंखों की सूजन को कम करने में भी मदद कर सकता है। इसके प्रभाव के लिए इसकी एंटीमाइक्रोबायल गुण जिम्मेदार हैं। यह आंखों के चारों ओर डार्कनेस को हल्का करता है। इसके लिए आप आलू को छिलकर उसे घिस लीजिए। इसका जूस निकाल लीजिए। फिर कॉटन बॉल को भिगोकर 15 मिनट के लिए अपने आंखों पर रखें। दिन में एक बार जरूर इस उपाय को अपनाएं।
2. हल्दी –
आँखों की देखभाल के लिए आप एक गिलास पानी को गर्म कीजिए और उसमें एक चम्मच हल्दी का पाउडर मिलाएं। फिर इसे छानकर रोजाना दो बार आंखे धोयें। आंखें बन्द रखें जिससे हल्दी का पानी अन्दर नहीं जाए और सिकाई भी हो जाए। इससे आंखों की लाली, सूजन, आँखों से पानी गिरना आदि रोग ठीक हो जाते हैं।
3. खीरा –
आंखों के घरेलू उपाय में खीरे को सबसे आगे रखा जाता है। आप खीरे की सहायता से आंखों की सुंदरता को बढ़ा सकते हैं। यह एक ज्ञात तथ्य है कि खीरा हमारे शरीर पर कूलिंग प्रभाव डालती है। यह हमारी आंखों पर भी वही प्रभाव डालता है। यह आंखों को शांत है और किसी भी दर्द या जलन को ठीक करता है। यदि आपको डार्क सर्कल या पफ्फी आइज की समस्या है, तो खीरा स्लाइस उन समस्याओं से छुटकारा पाने में मदद करेगी। इसके लिए आप ठंड़े पानी में खीरे की 2 स्लाइस को दो से तीन मिनट के लिए रखें। इसके इसे निकालकर 10 मिनट के लिए आंखों पर रखें। जब आंखों में कोई दिक्कत हो तो आप इस उपाय को अपना सकते हैं।
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
किसी मांगलिक कार्य में शामिल होने का अवसर प्राप्त हो सकता है। आत्मसम्मान बना रहेगा। कोई बड़ा काम करने का मन बनेगा। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। व्यय होगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। सुख के साधन जुटेंगे। प्रसन्नता रहेगी। लाभार्जन होगा।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य के नजरअंदाज न करें। समय अनुकूल है। आय में वृद्धि होगी। यात्रा लाभदायक रहेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। उत्साह व प्रसन्नता से काम कर पाएंगे। रुके कार्य बनेंगे।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। चोट व दुर्घटना आदि से हानि के योग हैं। अत: किसी भी काम को करते समय लापरवाही न करें। आय में निश्चितता रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कारोबार में वृद्धि के योग हैं। शेयर मार्केट तथा म्युचुअल फंड लाभदायक रहेंगे। दुष्टजन तथा ईष्यालु व्यक्तियों से सावधान रहें। डूबा हुआ धन प्राप्त हो सकता है। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। बेरोजगारी दूर होगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। समय अनुकूल है।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
योजना फलीभूत होगी। मित्रों का सहयोग करने का अवसर प्राप्त होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। समय की अनुकूलता का लाभ लें।नए कारोबारी अनुबंध हो सकते हैं। दूर से काम मिल सकता है। आर्थिक नीति में सुधार होगा।  प्रमाद न करें। प्रसन्नता रहेगी।
??‍♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आय में वृद्धि होगी। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। रुके कामों में गति आएगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा। तंत्र-मंत्र में रुचि जागृत होगी। सत्संग का लाभ प्राप्त होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कुसंगति से हानि होगी। किसी तीर्थयात्रा की योजना बनेगी।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
परिवार में तनाव रह सकता है। यथासंभव यात्रा टालें। जल्दबाजी न करें। चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। किसी भी तरह के विवाद में न पड़ें। बोलचाल में हल्केपन को न वापरें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यापार ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड लाभ देंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यस्तता रहेगी। शत्रु पस्त होंगे। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। जल्दबाजी न करें। उत्साह रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। कोई आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। बेकार बातों पर ध्यान न दें। संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। उत्साह में वृद्धि होगी।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
पार्टी व पिकनिक का आनंद प्राप्त होगा। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। व्यापार ठीक चलेगा। लाभार्जन होगा। पठन-पाठन व लेखन इत्यादि काम सफल रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ समय सुखमय व्यतीत होगा। प्रमाद न करें।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
दौड़धूप अधिक रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। असमंजस की स्थिति बन सकती है। दूर से कोई बुरी खबर मिल सकती है, धैर्य रखें। किसी अपने ही व्यक्ति से बिना कारण विवाद को हो सकता है। चिंता तथा तनाव रहेंगे।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
भाग्य का साथ मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। काफी समय से लंबित कार्य पूर्ण होंगे। नौकरी में कोई नया काम कर पाएंगे। उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। उत्साह व प्रसन्नता से कार्य कर पाएंगे। प्रमाद न करें।
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।
।। ? शुभम भवतु ? ।।
???? भारत माता की जय ??
।।  सुप्रभातम्  ।।
                ।।  संस्था  जय  हो  ।।
        ।।  दैनिक  राशि  –  फल  ।।
        आज दिनांक 11 अक्टूबर 2020 रविवार संवत् 2077 मास द्वितीय आश्विन ( अधिक ) कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि सायं 05:43 बजे तक रहेगी पश्चात् दशमी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:24 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:02 बजे होगा । पुष्य नक्षत्र मध्य रात्रि पश्चात् 01:14 बजे तक रहेगा पश्चात् अश्लेषा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा कर्क राशि मे दिन रात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल सायं 04:36 से 06:02 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त प्रातः 11:51 से 12:38 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पश्चिम दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो दलिया का सेवन कर यात्रा आरंभ करें । जय हो ।
                   ज्योतिषाचार्य
          डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
         श्री मंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245, एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
                  मो. नं.  9425491351
                    आज का राशिफल
          मेष :~ आज आप मानसिक व्यग्र रहेंगे । आज भावना के प्रवाह में कुछ अधिक ही बहे । इससे वाणी पर संयम न रहने से ग्लानि हो सकती है । माता के स्वास्थ्य के विषय में अधिक ध्यान रखे । स्थावर संपत्ति से संबंधित चर्चा टाले । वाहन चलाते समय ध्यान रखे तथा जलाशयो से दूर रहे ।
          वृषभ :~ आज आप तन और मन से हलकापन अनुभव करेंगे । आपके उत्साह में वृद्धि होगी । मन भी संवेदनशील रहेगा । आप की कल्पनाशक्ति में वृद्धि होने के कारण आप काल्पनिक दुनिया की सैर करेंगे । पारिवारिक विषयो में रुचि लेंगे और प्रवास होगा । आर्थिक पर अधिक लक्ष्य रखेंगे । रुचिकर भोजन होगा ।
          मिथुन :~ कार्य संपन्न होने में विलंब होगा , फिर भी प्रयास चालू रखे । आपके कार्य निर्धारित रुप से होंगे । आर्थिक आयोजन में प्रारंभ में कुछ बाधाएँ आएँगी , लेकिन बाद में फिर आपके मार्ग प्रशस्त हो जायेंगे । नौकरी तथा व्यावसायिक स्थल पर सहकर्मचारियों के साथ वातावरण मेलजोल भरा रहेगा ।
          कर्क :~ मित्रों व स्नेहीजनों के साथ आज  बहुत उल्लासमय वातावरण में आप बिताएँगे । प्रवास या यात्रा हो सकती है । सुरुचिपूर्ण भोजन का स्वाद लेंगे । भावनाशील भी रहेंगे । आर्थिक लाभ का दिन है ।
          सिंह :~ अधिक भावुकता के कारण आपके मन में व्यग्रता रहेगी । स्त्रीवर्ग से आज संभले । दलीलबाजी या चर्चा , विवाद से बचे । कोर्ट – कचहरी के मामले में सावधान रहे । व्यवहार में संयम और विवेक रखे । खर्च अधिक होगा ।
          कन्या :~ आज का दिन आनंद – उल्लास में बीतेगा । आज विविध क्षेत्रों में लाभ मिलेगा । इससे स्त्री मित्रों की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी । मित्रो के साथ सुंदर , मनोहर स्थल का आयोजन करेंगे । संतानो के शुभ समाचार मिलेंगे ।
          तुला :~ आज का दिन आपके लिए शुभ है । नौकरी या व्यावसायिक क्षेत्र में अनुकूल वातावरण रहेगा । उच्चाधिकारियों के साथ आप महत्वपूर्ण चर्चा करेंगे । पदोन्नति की भी संभावना है । सरकारी कार्यो में सफलता मिलेगी ।
          वृश्चिक :~ नौकरी या व्यावसायिक स्थल पर संभलकर कार्य करे । उच्चाधिकारियों के नकारात्मक रवैये के कारण आपको कष्ट हो सकता है । शारीरिक आलस्य रहेगा । संतानो के साथ मतभेद रहेगा । महत्वपूर्ण निर्णयो को आज टाले । खर्च की संभावना है ।
         धनु :~ आज किसी भी नए कार्य का प्रारंभ न करें । बीमारी के उपचार का भी प्रारंभ न करे । वाणी और व्यवहार पर संयम रखे । अधिक संवेदनशीलता मन को व्यथित रहेगा । स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें । धन का खर्च बढेगा । अनैतिक संबंध और निषेधात्मक कार्यों से दूर रहें ।
          मकर :~ आज का दिन शुभ बीतेगा । व्यावसायिक क्षेत्र में आपका व्यापार विकसित होने की बहुत संभावनाएँ हैं । दलाली , कमिशन , ब्याज आदि की आय में वृद्धि होगी । इससे आपका आर्थिक स्तर मजबूत बनेगा । आपकी मान – प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है ।
          कुंभ :~ आज का दिन आपके लिए आनंददायी होगा । आपके कार्य में सफलता तथा यश – कीर्ति होगी । परिवारजनों के साथ अच्छी तरह से दिन बीतेगा । नौकरी और व्यावसायिक क्षेत्र में आपको सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा । घर में आनंदपूर्ण वातावरण रहेगा । शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा ।
          मीन :~ आज आपकी सृजनशक्ति में अधिक निखार आएगा। कल्पनाशक्ति के कारण आज आप साहित्य के विश्व की सैर करेंगे। विद्यार्थियों के लिए समय बहुत अनुकूल है । स्वभाव में भावुकता विशेष मात्रा में रहेगी । ( डाँ. अशोक शास्त्री )
।।  शुभम्  भवतु  ।।  जय  सियाराम  ।।
।।  जय  श्री  कृष्ण  ।।  जय  गुरुदेव  ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *