आज का राशिफल एवं  पञ्चाङ्ग

🕉श्री हरिहरौ विजयतेतराम🕉
🌄सुप्रभातम🌄
🗓आज का राशिफल एवं  पञ्चाङ्ग🗓
🌻मंगलवार, ६ सितम्बर २०२२🌻

सूर्योदय: 🌄 ०६:१०
सूर्यास्त: 🌅 ०६:२४
चन्द्रोदय: 🌝 १५:४९
चन्द्रास्त: 🌜२६:०३
अयन 🌖 दक्षिणायने (उत्तरगोलीय)
ऋतु: ❄️ शरद
शक सम्वत: 👉 १९४४ (शुभकृत)
विक्रम सम्वत: 👉 २०७९ (राक्षस)
मास 👉 भाद्रपद
पक्ष 👉 शुक्ल
तिथि 👉 एकादशी (२७:०४ से द्वादशी)
नक्षत्र 👉 पूर्वाषाढ (१८:०९ से उत्तराषाढ)
योग 👉 आयुष्मान् (०८:१६ से सौभाग्य, २८:५० से शोभन)
प्रथम करण 👉 वणिज (१६:३१ तक)
द्वितीय करण 👉 विष्टि (२७:०४ तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 सिंह
चंद्र 🌟 मकर (२३:३८ से)
मंगल 🌟 वृष (उदित, पश्चिम, मार्गी)
बुध 🌟 कन्या (उदित, पश्चिम, मार्गी)
गुरु 🌟 मीन (उदित, पूर्व, वक्री)
शुक्र 🌟 सिंह (उदित, पूर्व)
शनि 🌟 मकर (उदित, पूर्व, वक्री)
राहु 🌟 मेष
केतु 🌟 तुला
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त 👉 ११:५० से १२:४०
अमृत काल 👉 १३:४५ से १५:१३
त्रिपुष्कर योग 👉 २७:०४ से २९:५७
रवियोग 👉 ०५:५६ से १८:०९
विजय मुहूर्त 👉 १४:२१ से १५:१२
गोधूलि मुहूर्त 👉 १८:२१ से १८:४५
सायाह्न सन्ध्या 👉 १८:३४ से १९:४२
निशिता मुहूर्त 👉 २३:५२ से २४:३८
राहुकाल 👉 १५:२४ से १६:५९
राहुवास 👉 पश्चिम
यमगण्ड 👉 ०९:०६ से १०:४०
होमाहुति 👉 शनि
दिशाशूल 👉 उत्तर
अग्निवास 👉 पृथ्वी
भद्रावास 👉 पाताल (१६:३१ से २७:०४)
चन्द्र वास 👉 पूर्व (दक्षिण २३:३८ से)
शिववास 👉 क्रीड़ा में (२७:०४ से कैलाश पर)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – रोग २ – उद्वेग
३ – चर ४ – लाभ
५ – अमृत ६ – काल
७ – शुभ ८ – रोग
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – काल २ – लाभ
३ – उद्वेग ४ – शुभ
५ – अमृत ६ – चर
७ – रोग ८ – काल
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
दक्षिण-पूर्व (दलिया अथवा धनिया का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️
पद्मा जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी (स्मार्त), विवाह मुहूर्त (हिमाचल, हरियाणा, पंजाब, जम्मू कश्मीर आदि प्रांतो के लिए) गोधुलि सायं ०५:३८ से ०७:०८, कर्क सिंह ल. अंतरात्रि ०३:०५ से प्रातः ०६:०२ तक आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज १८:०९ तक जन्मे शिशुओ का नाम
पूर्वाषाढ नक्षत्र के तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमश (फा, ढा) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम उत्तराषाढ नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चरण अनुसार क्रमशः (भे, भो, ज) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
सिंह – २८:३० से ०६:४९
कन्या – ०६:४९ से ०९:०७
तुला – ०९:०७ से ११:२८
वृश्चिक – ११:२८ से १३:४७
धनु – १३:४७ से १५:५०
मकर – १५:५० से १७:३२
कुम्भ – १७:३२ से १८:५७
मीन – १८:५७ से २०:२१
मेष – २०:२१ से २१:५५
वृषभ – २१:५५ से २३:४९
मिथुन – २३:४९ से २६:०४
कर्क – २६:०४ से २८:२६
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
शुभ मुहूर्त – ०५:५६ से ०६:४९
रज पञ्चक – ०६:४९ से ०९:०७
शुभ मुहूर्त – ०९:०७ से ११:२८
चोर पञ्चक – ११:२८ से १३:४७
शुभ मुहूर्त – १३:४७ से १५:५०
रोग पञ्चक – १५:५० से १७:३२
शुभ मुहूर्त – १७:३२ से १८:०९
मृत्यु पञ्चक – १८:०९ से १८:५७
अग्नि पञ्चक – १८:५७ से २०:२१
शुभ मुहूर्त – २०:२१ से २१:५५
मृत्यु पञ्चक – २१:५५ से २३:४९
अग्नि पञ्चक – २३:४९ से २६:०४
शुभ मुहूर्त – २६:०४ से २७:०४
रज पञ्चक – २७:०४ से २८:२६
शुभ मुहूर्त – २८:२६ से २९:५७
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आप दिन के पूर्वार्ध में ही योजनाबद्ध होकर कार्य करेंगे मध्यान तक परिश्रम का फल नही मिलने से थोड़े निराश भी होंगे लेकिन आज की गई मेहनत शीघ्र ही धन के साथ नए लाभ के संबंध बनाने में सहायक होगी। नौकरी वाले लोग अपने क्षेत्र पर सहकर्मियों से प्रतिस्पर्धा के बाद अव्वल रहेंगे। धन को लेकर ज्यादा परेशान ना हों आज नही तो कल अवश्य ही सकारत्मक परिणाम मिलेंगे। सरकारी कार्य आज अवश्य ही जोड़-तोड़ कर पूर्ण करने का प्रयास करें इसके बाद सहयोग तो मिलेगा परन्तु कार्य सफलता में विलंब होगा। परिजनों की मांगें असहज करेंगी टालने पर कलह हो सकती है। स्वास्थ्य में छोटे मोटे विकार लगे रहेंगे फिर भी दिनचार्य खराब नही होगी।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन उदासीनता से भरा रहेगा। सेहत आज भी हल्की रहने से शारीरिक एवं मानसिक कमजोरी रहेगी। किसी का स्नेह सहयोग भी बुरा लगेगा लेकिन बेमन से ही सही व्यवहारिकता में कमी ना आने दे अन्यथा सम्बंधो में खटास आने पर वापस जोड़ना मुश्किल होगा। कार्य व्यवसाय में आज सहकर्मी अथवा कर्मचारियों के भरोसे रहना पड़ेगा। कार्य स्थल पर चोरी अथवा अन्य किसी कारण से नुकसान हो सकता है। धन को लेकर मध्यान बाद परेशानी होगी कही से मिलने वाली रकम में व्यवधान आने से आगे के कार्य प्रभावित होंगे। परिजन हर प्रकार से सहयोग करेंगे।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपको अवश्य की कुछ ना कुछ यादगार पल देगा। व्यवसाइयों को व्यापार से धन की आमद रुक रुक कर होती रहेगी लेकिन आर्थिक मामलों में आज किसी भी प्रकार की जोर-जबरदस्ती ना करें अन्यथा संबंध खराब होने से भविष्य में कठिनाई आएगी। आज आपकी सोची सभी योजनाए पूर्ण होने में संदेह रहेगा लेकिन जितने कार्य पूर्ण होंगे उनसे संतोषजनक लाभ अर्जित कर लेंगे अति आवश्यक कार्य को प्राथमिकता दें आज जैसी सुविधा कल नही मिलेगी। आज आप परिजन एवं मित्र रिश्तेदारों की भावनाओ को समझेंगे फिर भी किसी कार्य अथवा इच्छा पूर्ति में विलंब होने पर नाराजगी देखनी पड़ेगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आप पूर्व में की गई गलतियों से सीख लेंगे भविष्य में ऐसा न यही इसका विचार भी करंगे परन्तु फिर भी कोई प्रसंग अचानक बनने से फिर वही गलती दोहराएंगे लेकिन आज परिश्रम और मीठे व्यवहार के बल पर इस पर पर्दा भी डाल देंगे। कार्य व्यवसाय से मेहनत के बाद भी मन इच्छित सफलता नही मिलने का खेद रहेगा लेकिन हतोत्साहित ना हों संध्या बाद से स्थित आपके पक्ष में आने लगेगी शुभ समाचार मिलने से उत्साह बढ़ेगा। आर्थिक अथवा अन्य पारिवारिक मामलों को लेकर घर मे खींच-तान होगी व्यर्थ के विवादों से दूर रहें। स्वास्थ्य कुछ समय के लिये खराब होगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आप अपने बुद्धि विवेक का प्रयोग कर लाभ कमाएंगे लेकिन सही समय की प्रतीक्षा अवश्य करें ऐसा ना हो असमय लिया निर्णय लाभ की जगह निराश करें। दिन के आरंभ से मध्यान तक कार्यो के प्रति लापरवाह रहेंगे लेकिन मध्यान बाद किसी वरिष्ठ की दखल के बाद स्वभाव में गंभीरता आएगी। परिश्रम भी आज अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक करना पड़ेगा लेकिन इसका लाभ निकट भविष्य में धन के रूप में मिलेगा आज धन संबंधित समस्या यथावत रहेगी। परिजन आपसे किसी ना किसी कारण से नाराज हो सकते है। सेहत का भी ख्याल रखें।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन आपके स्वभाव में आलस्य और लापरवाहि दोनो रहने के कारण आस पास के लोगो को असुविधा होगी। आपके मुह पर लोग स्वार्थ वश मीठा व्यवहार करेंगे लेकिन पीछे से जो गलती आपने नही की उसका भी दोष लगाएंगे फिर भी आप इन सबसे बेपरवाह होकर अपने मे मस्त रहेंगे। कार्य व्यवसाय को लेकर मानसिक चिंता रहेगी परन्तु साधनों की कमी के चलते मन मारकर रहना पड़ेगा। नौकरी वाले जातक अधिकारियों के कोप भाजन बन सकते है। महिलाये बड़बोले पन के कारण स्वयं की कलह को निमंत्रण देंगे। सर दर्द को छोड़ स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन लाभदायक तो है लेकिन विपरीत लिंगीय आकर्षण और स्वभाव की कामुकता किसी परेशानी में ना डाल दे इसका विशेष ध्यान रखें। दिन के आरम्भ में किसी नजदीकी से शुभ समाचार प्राप्त होगा। लेकिन पूर्व में की गई गलती के कारण मन मे भय भी बना रहेगा। कार्य व्यवसाय से धन की संतोषजनक आमद निश्चित होगी परन्तु उटपटांग खर्च भी अधिक रहने से बचत नही कर सकेंगे। व्यवसायी वर्ग प्रतिस्पर्धा के कारण कुछ समय के लिये निराश होंगे फिर भी प्रयास करते रहे आर्थिक लाभ थोड़ा थोड़ा होता रहेगा। सेहत असंयमित खान-पान के कारण बिगड़ सकती है।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपके स्वभाव में उतावलापन रहेगा पहले स्वयं ही काम के प्रति लापरवाही करेंगे बाद में जल्दबाजी करने पर गड़बड़ होगी। मध्यान तक का समय किसी अन्य के ऊपर निर्भर रहने के कारण किसी महत्त्वपूर्ण कार्य को लेकर असमंजस रहेगा दिन भर की मेहनत संध्या से रंग लाने लगेगी धन की आमद आवश्यकता अनुसार हो जाएगी लेकिन पैसा आते ही जाने के रास्ते खोज लेगा। व्यवसायी वर्ग आज संध्या बाद ही प्रसन्न नजर आएंगे। परिवार के सदस्य अनैतिक मांग मनवाने के लिये जिद करेंगे। स्वास्थ्य को लेकर भी आज आशंकित रहेंगे बाहर के खान-पान से परहेज करें।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपकी मानसिकता अधिक से अधिक सुखोपभोग की रहेगी इसके लिये धन अथवा समाज की परवाह नही करेंगे। कार्य व्यवसाय मध्यान बाद तक सुचारू रूप से चलेगा इसके बाद का समय थोड़ा विघ्न बाधाओं वाला रहेगा लोग जबरदस्ती आपसे उलझेंगे। किसी भी प्रकार के अनैतिक आचरण से बचे अन्यथा निकट भविष्य में विवाद बढ़ने की संभावना है। पारिवारिक वातावरण आवश्यकता पूर्ति के ऊपर निर्भर रहेगा समय पर मांग पूरी करने पर शांति रहेगी अन्यथा गरमा गर्मी हो सकती है। सेहत संध्या बाद नरम होगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन भी उतार-चढ़ाव वाला रहेगा आज आप जिस कार्य से लाभ की उम्मीद लगाए रहेंगे अंत समय मे उससे निराशा ही हाथ लगेगी लेकिन आज मेहनत करने में कसर ना रखें अन्यथा निकट समय मे होने वाले लाभ से वंचित रहना पड़ेगा कार्य व्यवसाय में दुविधा की स्थिति हानि से बाहर नही निकलने देगी अनुभवी व्यक्ति की सलाह के बाद जोखिम लेने से ना डरे इसका आने वाले समय मे कुछ ना कुछ लाभ और अनुभव मिलेगा। सहकर्मी अथवा परिजनों से नुकसान हो सकता है धर्य से समय बिताये बेवजह की कलह से दूर रहने का प्रयास करें शांति बनी रहेगी। स्वास्थ्य मानसिक विकार को छोड़ लगभग सामान्य रहेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन सामान्य से उत्तम रहेगा लाभ के कई अवसर हाथ आएंगे लेकिन आज आपका मन काम के समय कही और भटकेगा धन के साथ विपरीत लिंगीय के प्रति अधिक आसक्त रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर धन संबंधित मामलों को मन मे चल रही उठापटक के कारण नजरअंदाज करेंगे इसके परिणामस्वरूप लाभ विलम्ब से और आशा से कम होगा। सहकर्मी और घर के सदस्य आपके लापरवाह व्यवहार से परेशान होंगे आपस मे नोकझोंक भी हो सकती है। पर्यटन मनोरंजन के अवसर मिलेंगे लेकिन उदासीन व्यवहार के कारण इनका आनंद नही ले सकेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन परिस्थिति आपके अनुकूल बनी रहेगी लेकिन आलस्य और मौज शौक की प्रवृत्ति भी रहने के कारण समय का पूर्ण लाभ नही उठा पाएंगे। आज आप जिस भी कार्य को आरम्भ करेंगे उसमे सफलता निश्चित मिलेगी।धन प्राप्ति की कामना दिन के आरंभ से ही लगी रहेगी लेकिन इसके अनुसार कर्म एवं सहयोग ना मिलने के कारण कुछ ना कुछ कमी अनुभव करेंगे। नौकरी पेशा आज काम मे ढील देंगे इससे बाद में परेशानी होगी। पारिवारिक वातावरण शांत रहेगा घर के सभी सदस्य अपनी धुन में मस्त रहेंगे महिलाओ को छोड़ अन्य जल्दी कोई काम करने के लिए तैयार नही होंगे।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️🙏राधे राधे🙏

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 06 सितंबर 2022 मंगलवार संवत् 2079 मास भाद्रपद शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि मध्य रात्रि पश्चात् 03:05 बजे तक रहेगी बाद द्वादशी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:15 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:37 बजे होगा । पूर्वाषाढा नक्षत्र सायं 06:09 बजे तक रहेगा पश्चात् उत्तराषाढा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा धन राशि मे रात्रि 11:38 बजे तक भ्रमण करते हुए मकर राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 03:36 से 05:09 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:06 से 12:59 बजे तक रहेगा । दिशाशूल उत्तर दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो गुड का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।

~: विशेष :~

आज भद्रा सायं 06:32 से मध्य रात्रि पश्चात् 03:05 बजे तक , जलझूलनी एकादशी , परिवर्तनी एकादशी , डोल ग्यारस ।।

ज्योतिषाचार्य
डाॅ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351

आज का राशिफल

मेष :~ आज आप सांसारिक बातें भूलकर आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में रहेंगे । गूढ़ रहस्तमय विद्याओं और गहरी चिंतनशक्ति मानसिक भार को हलका करेंगे । आध्यात्मिक सिद्धियों के लिए बहुत अच्छा योग है । वाणी संयमित रखने से अनर्थ नहीं होगा । हितशत्रु हानि कर सकते हैं । नए कार्य का आरंभ नही करें ।

वृषभ :~ आज आप परिवार के साथ सामाजिक समारोहों में बाहर घूमने या पर्यटन पर जाएँगे और आनंद में समय बीतेगा । तन – मन से प्रसन्नता होगी । सार्वजनिक व्यश – कीर्ति होगी । व्यापार में विकास कर सकेंगे । भागीदारी से लाभ होगा । आकस्मिक लाभ और विदेश से समाचार मिलेंगे ।

मिथुन :~ आज आपके परिवार में आनंद का माहौल रहेगा । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । कार्यों में यश – कीर्ति मिलेगी । अन्य लोगों के साथ बातचीत मे क्रोध पर काबू रखें और वाणी असंयमित से मनमुटाव होगा । धन की प्राप्ति होगी । आवश्यक खर्च ही होंगे । प्रतिस्पर्धियों पर विजय होगी । नौकरी वालों को लाभ होगा ।

कर्क :~ आपका आज का दिन शारीरिक – मानसिक उद्वेगपूर्ण रहेगा । पेट – दर्द से परेशानी हो सकती है । आकस्मिक खर्च हो सकता है । प्रेमीजनों के बीच वाद – विवाद से खटपट हो सकती है । नए कार्य आरंभ या यात्रा नही करे ।

सिंह :~ आज आप मानसिक अस्वस्थता रहेंगे , परिवारिक मनमुटाव होगा । माता से अनबन होगी या उनका स्वास्थ्य खराब हो सकता है । जमीन , मकान तथा वाहन की खरीदारी या उसके दस्तावेजी कार्य नही करे । नकारात्मक विचारों से हताशा होगी । जलाशय खतरनाक हो सकता है । नौकरी में स्त्रीवर्ग से बच कर रहें ।

कन्या :~ आज आप बिना विचारे साहस नही करे । भावनात्मक सम्बंध बनेंगे । भाई – बहनों से मेल जोल रहेगा । मित्रों और स्नेहीजनों से मुलाकात होगी । गूढ़ रहस्यमय विद्याओं के प्रति आकर्षण होगा और सिद्धि मिलेगी । विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों का डटकर सामना करेंगे ।

तुला :~ आज आपकी मानसिक वृत्ति नकारात्मक रहेगी । क्रोधावेश में वाणी असंयम होने से पारिवारिक विवाद होंगे । अनावश्यक खर्च होगा । स्वास्थ्य खराब होगा । मन में ग्लानि रहेगी । अनैतिक प्रवृत्तियों से बचे । विद्यार्थियों को विघ्न आएँगे ।

वृश्चिक :~ आपका आज का दिन शुभ होगा । शारीरिक – मानसिक प्रसन्नता रहेगी । पारिवारिक खुशी से समय बीतेगा । दोस्तों या स्नेहीजनों से उपहार मिलेगा । प्रियजन से मुलाकात हौगी । मांगलिक प्रसंग में जा सकते है । धन लाभ और प्रवास होगा ।

धनु :~ आप आज क्रोध के कारण पारिवारिक तथा अन्य लोगों के साथ सम्बंध बिगड़ेंगे । वाणी और व्यवहार से झगड़े हो सकते हैं । दुर्घटना से बचें । बीमारी पर खर्च होगा । अदालती कामकाज में सतर्क रहे । व्यर्थ कार्यों में शक्ति खर्च होगी ।

मकर :~ आपका आज का दिन हर क्षेत्र में लाभदायक है । स्नेहीजनों और मित्रों से भेंट होगी । प्रिय व्यक्तियों की मुलाकात रोमांचक बनेगी । व्यापारियों और नौकरीवालों को आय वृद्धि होगी । गृहस्थजीवन में आनंद रहेगा । नई वस्तुओं की खरीदारी होगी ।

कुंभ :~ आज आपके हर कार्य सरलता से होंगे और सफलता मिलेगी । नौकरी – व्यवसाय मे अनुकूलता रहेगी । सरकारी कार्य निर्विघ्न पूर्ण होंगे । उच्च पदाधिकारियों का व्यवहार सहयोगपूर्ण रहेगा । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । मानसिक स्फूर्ति रहेगी । पदोन्नति और धन प्राप्ति होगी । गृहस्थजीवन आनंदपूर्ण रहेगा और मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी ।

मीन :~ आपके आज के दिन की शुरुआत भय और उद्विग्नता से होगी । शारीरिक सुस्ती और थकान रहेगी । कार्य पूरा न होने से हताशा होगी । भाग्य साथ नही देगा । आफिस में अधिकारीवर्ग के साथ संभलकर कार्य करे । संतानों की चिंता रहेगी । व्यर्थ में खर्च होंगे । ( डाॅ. अशोक शास्त्री )

।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *