
🕉श्री हरिहरौ विजयतेतराम🕉
🌄सुप्रभातम🌄
🗓आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग🗓
🌻गुरुवार, ८ सितम्बर २०२२🌻
सूर्योदय: 🌄 ०६:११
सूर्यास्त: 🌅 ०६:२४
चन्द्रोदय: 🌝 १७:३०
चन्द्रास्त: 🌜२८:२५
अयन 🌖 दक्षिणायने (उत्तरगोलीय)
ऋतु: ❄️ शरद
शक सम्वत: 👉 १९४४ (शुभकृत)
विक्रम सम्वत: 👉 २०७९ (राक्षस)
मास 👉 भाद्रपद
पक्ष 👉 शुक्ल
तिथि 👉 त्रयोदशी (२१:०२ से चतुर्दशी)
नक्षत्र 👉 श्रवण (१३:४६ से धनिष्ठा)
योग 👉 अतिगण्ड (२१:४१ से सुकर्मा)
प्रथम करण 👉 कौलव (१०:३३ तक)
द्वितीय करण 👉 तैतिल (२१:०२ तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 सिंह
चंद्र 🌟 कुम्भ (२४:३९ से)
मंगल 🌟 वृष (उदित, पश्चिम, मार्गी)
बुध 🌟 कन्या (उदित, पश्चिम, मार्गी)
गुरु 🌟 मीन (उदित, पूर्व, वक्री)
शुक्र 🌟 सिंह (उदित, पूर्व)
शनि 🌟 मकर (उदित, पूर्व, वक्री)
राहु 🌟 मेष
केतु 🌟 तुला
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त 👉 ११:४९ से १२:३९
अमृत काल 👉 २६:०८ से २७:३५
रवियोग 👉 १३:४६ से २९:५८
विजय मुहूर्त 👉 १४:२० से १५:१०
गोधूलि मुहूर्त 👉 १८:१९ से १८:४३
सायाह्न सन्ध्या 👉 १८:३१ से १९:४०
निशिता मुहूर्त 👉 २३:५२ से २४:३७
राहुकाल 👉 १३:४९ से १५:२३
राहुवास 👉 दक्षिण
यमगण्ड 👉 ०५:५७ से ०७:३२
होमाहुति 👉 शनि (१३:४६ से चन्द्र)
दिशाशूल 👉 दक्षिण
अग्निवास 👉 पृथ्वी
चन्द्रवास 👉 दक्षिण (पश्चिम २४:३९ से)
शिववास 👉 नन्दी पर (२१:०२ से भोजन में)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – शुभ २ – रोग
३ – उद्वेग ४ – चर
५ – लाभ ६ – अमृत
७ – काल ८ – शुभ
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – अमृत २ – चर
३ – रोग ४ – काल
५ – लाभ ६ – उद्वेग
७ – शुभ ८ – अमृत
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
पश्चिम-दक्षिण (दही का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️
प्रदोष व्रत, पंचक आरम्भ २४:३९ से, विवाह मुहूर्त (हिमाचल, हरियाणा, पंजाब, जम्मू कश्मीर आदि प्रांतो के लिए) कन्या – वृश्चिक ल. प्रातः ०६:५० से दोपहर ०१:४२ तक, नींव खुदाई एवं गृहाआरम्भ+गृह प्रवेश+ उद्योग मशीनरी आरम्भ+देवप्रतिष्ठा मुहूर्त प्रातः १०:५१ से दोप. १२:२४ तक, भूमि-भवन क्रय-विक्रय मुहूर्त प्रातः ११:०० से दोपहर १२:५६ तक, वाहन क्रय-विक्रय मुहूर्त प्रातः १०:५१ से दोपहर ०३:३१ तक आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज १३:४६ तक जन्मे शिशुओ का नाम
श्रवण नक्षत्र के तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमश (खे, खो) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम धनिष्ठा नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चरण अनुसार क्रमशः (ग, गी, गू) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
सिंह – २८:२२ से ०६:४१
कन्या – ०६:४१ से ०८:५९
तुला – ०८:५९ से ११:२०
वृश्चिक – ११:२० से १३:३९
धनु – १३:३९ से १५:४३
मकर – १५:४३ से १७:२४
कुम्भ – १७:२४ से १८:५०
मीन – १८:५० से २०:१३
मेष – २०:१३ से २१:४७
वृषभ – २१:४७ से २३:४२
मिथुन – २३:४२ से २५:५७
कर्क – २५:५७ से २८:१८
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
शुभ मुहूर्त – ०५:५७ से ०६:४१
मृत्यु पञ्चक – ०६:४१ से ०८:५९
अग्नि पञ्चक – ०८:५९ से ११:२०
शुभ मुहूर्त – ११:२० से १३:३९
रज पञ्चक – १३:३९ से १३:४६
शुभ मुहूर्त – १३:४६ से १५:४३
चोर पञ्चक – १५:४३ से १७:२४
शुभ मुहूर्त – १७:२४ से १८:५०
रोग पञ्चक – १८:५० से २०:१३
चोर पञ्चक – २०:१३ से २१:०२
शुभ मुहूर्त – २१:०२ से २१:४७
रोग पञ्चक – २१:४७ से २३:४२
शुभ मुहूर्त – २३:४२ से २५:५७
मृत्यु पञ्चक – २५:५७ से २८:१८
अग्नि पञ्चक – २८:१८ से २९:५८
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन कार्य सफलता वाला रहेगा लेकिन आज आपको लक्ष्य बनाए कर कार्य करना पडेगा तभी सफलता निश्चित होगी। मार्ग से भ्रमित करने वाले प्रसंग उपस्थित होंगे लाभ की जगह है वाले कार्य ज्यादा आकर्षित करेंगे दुविधा की स्थिति में जानकारों से सलाह लेकर ही कदम बढ़ाए अन्यथा लाभ होते होते हानि हो सकती है। उच्च प्रतिष्ठित लोगो की सहायता सरकारी क्षेत्र के काम आसान बनाएगी लेकिन इसके लिये अनैतिक मांगे भी माननी पड़ेंगी। पारिवारिक वातावरण शंकालु रहेगा घर के सदस्य एक दूसरे के कामो में कमियां निकालेंगे। सेहत मध्यान तक ठीक रहेगी इसके बाद हाथ पैरों में शिथिलता आएगी।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन बीते कुछ दिनों की अपेक्षा में राहत प्रदान करेगा। दिन का आरम्भ घर मे धार्मिक कार्यो से होगा इसके कारण चहल पहल भी रहेगी आध्यात्मिक पक्ष आज प्रबल रहेगा। कार्य क्षेत्र पर अन्य दिन की अपेक्षा कार्य विलंब से चलेंगे मंदी भी रहेगी। आर्थिक स्थिति धन की आमद कम एवं खर्च अधिक होने से सोचनीय रहेगी। आज आपके द्वारा कोई परोपकार भी होगा जसका लाभ सम्मान के रूप में लंबे समय तक मिलेगा लेकिन विरोधियों की बातों का बुरा नही मानने से शत्रु पक्ष आगे ज्यादा उदंडता कर सकता है। महिलाये आज धैर्य रहने पर भी मन का गुबार छुपा नही सकेंगी महात्त्वकांक्षाये अधिक रहने के कारण दुखी होंगी।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन स्वास्थ्य के लीये हानि कारक रहेगा दिन के आरम्भ से ही सेहत में गिरावट अनुभव होगी लेकिन कार्य भर के कारण अनदेखी करेंगे बाद में रोग बढ़ने पर ज्यादा परेशानी होगी कार्य भी अधूरे रह सकते है बेहतर रहेगा आज ज्यादा परिश्रम करने से बचे जोखिम वाले कार्य पानी अथवा उपकरणों से सावधानी रखें। कार्यो में उत्साहहीनता रहने के कारण पूर्व निर्धारित योजनाएं टालनी पड़ सकती है। व्यवसायिक स्थल पर प्रतिस्पर्धा के कारण टकराव की स्थिति बनेगी। आज के दिन शालीनता के साथ व्यवहार करना फायदेमंद रहेगा। अधिक क्रोध एवं ईर्ष्या की प्रवृति धन के साथ आपसी व्यवहार बिगाड़ेगी। लाभ हानि बराबर रहेंगे धन को लेकर भाग दौड़ व्यर्थ जाएगी।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आप बेहतर रूप से व्यतीत करेंगे दिन के पूर्वार्ध में घर के किसी आवश्यक कार्य मे व्यस्त रहेंगे इससे कार्य क्षेत्र पर थोड़ा विलम्ब होगा फिर भी आज का दिन नौकरी पेशा और व्यवसायी दोनो के लिये विजय दिलाने वाला रहेगा। जिस भी कार्य मे हाथ डालेंगे वहां से पहले निराश होंगे लेकिन प्रयास करते रहने पर आश्चर्यजनक सफलता मिल सकती है। व्यवसाय में बेजिझक निवेश करे शीघ्र ही इसका लाभ मिलेगा। आपकी अथवा किसी सहकर्मी की गलती से हानि होने की भी सम्भावना है परंतु इसका ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। घर के सदस्य आपसे कई उम्मीदे लगाए रहेंगे संभवतः उन्हें निराश नही करेंगे। स्त्रीवर्ग आपकी मनोदशा को भली भांति समझेगी।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन भाग-दौड़ वाला रहेगा व्यस्तता के चलते शरीर की उपेक्षा बाद में भारी पड़ेगी लेकिन आशाजनक ना सही लाभ मिलते रहने से निराश नही होंगे। कार्य व्यवसाय में उन्नति के योग बन रहे है आज की मेहनत निकट भविष्य में धन-धान्य की वृद्धि करायेगी। नौकरी वाले लोग भी कई दिनों से खल रही साधनो की कमी को पूर्ण करने का प्रयास करेंगे लेकिन अभी नई वस्तुओ पर खर्च ना करें। आज के दिन आकस्मिक घटनाएं अधिक घटित होंगी चाहे वो आर्थिक या पारिवारिक हों लाभ ही देंगी। बेरोजगारों को थोड़ा प्रयास करने पर रोजगार उपलब्ध हो सकता है। खर्च भी अचानक होने से थोड़ी असहजता रहेगी। परिवार में किसी ना किसी कारण से मतभेद रहेंगे।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका स्वभाव संपर्क में आने वालों को आश्चर्य चकित करेगा। अपना मतलब साधने के लिये किसी की चापलूसी करने से भी परहेज नही करेंगे। लोगो को आपका व्यवहार हितैषी लगेगा लेकिन अंदर स्वार्थ सिद्धि की भावना रहेगी। धन संबंधित परेशानी आज नही रहेगी। दिन आपकी मनोकामनाओ की पूर्ति कराने वाला रहेगा। कार्य क्षेत्र पर परिश्रम के अनुसार लाभ मिलेने से संतोष रहेगा। नए कार्यो में निवेश कर सकते है। पैतृक संपत्ति के मामलो में उलझने रहेंगी परन्तु परिवार के सदस्यों में आपसी सामंजस्य बना रहेगा। फिर भी झगड़ो को टालने के लिए छोटी-मोटी बातों को अनदेखा करें। दिन भर मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ्य रहेंगे।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिये प्रतिकूल रहेगा। कार्य क्षेत्र पर धीमी गति से कार्य करने पर लोगो की आलोचना सुन्नी पड़ेगी आर्थिक कारण से भी किसी से तकरार होने की सम्भावना है। आप जो भी कार्य करेंगे उसका विपरीत फल ही मिलेगा। अतिरिक्त आय कमाने के प्रलोभन में हाथ लगी पूंजी ना चली जाए इसका ध्यान रखें। गलत निर्णय अवश्य हानि का कारण बनेगा। परिजनो से मतभेद रहेंगे घरेलू झगड़े से बचने के लिये मौन धारण उत्तम उपाय है। मित्र परिचितों से भी संबंधों में उदासीनता अधिक रहेगी। धार्मिक पूजा पाठ के प्रसंग बनेंगे। दवाओं पर खर्च करना पड़ सकता है।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आपके लिये आज का दिन शुभ रहेगा दिन के आरंभ में स्वास्थ्य चुस्त रहेगा मन मे धन संबंधित उलझन रहेगी लेकिन अकस्मात लाभ के समाचार मिलने से उत्साह बढ़ेगा रुके कार्यो में गति आएगी। कुछ दिनों से टल रही मनोकामना की पूर्ति आज कर सकेंगे। व्यवसाय में नए अनुबंध मिलेंगे लेकिन नए कार्य का आरंभ आज ना करें। धन का निवेश शीघ्र ही फलदायी होगा। नौकरी वाले लोग मध्यान तक कार्य के प्रति कम ही गंभीरता दिखाएंगे। मित्र अथवा रिश्तेदारों के कारण कुछ समय के लिये परेशानी में पड़ेंगे। किसी पर भी आवश्यकता से अधिक विश्वास ना करें ना ही किसी को मन के राज बताये।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन आप मानसिक रूप से दुविधा में रहेंगे जिस भी कार्य को करने का प्रयास करेंगे उसमे कोई ना कोई व्यवधान आने से मन खिन्न होगा। कार्य क्षेत्र पर सहयोग की कमी नही रहेगी लेकिन भाग्य का साथ ना मिलने से अधिक संघर्ष करना पड़ेगा। अपने बड़बोले पन के कारण स्वयं ही मुसीबतों को न्योता देंगे। परिजनो से आज अधिकतर कार्यो में वैचारिक मतभेद रहेंगे। महिलाये गलती करने पर लीपापोती करेंगी लेकिन सफल नही होंगी। नौकरी पेशाओ को लापरवाह होकर कार्य करने पर अधिकारियो की डांट सुन्नी पड़ेगी। स्वभाव में भी आज सुस्ती अधिक रहेगी। धन लाभ के अवसर हाथ से निकलने की संभावना है।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका विवेकी व्यवहार कार्य क्षेत्र पर सम्मान दिलाएगा लेकिन घर के सदस्यों के प्रति सनकी मिजाज रहने के कारण आपसी मतभेद रहेंगे। नए कार्य का आरंभ फिलहाल टालें पुराने अधूरे कार्य पूर्ण करने पर अधिक ध्यान दे समय पर कार्य पूरे ना करने पर सम्मान हानि हो सकती है। व्यावसायिक काम काज को लेकर अन्य लोगो के ऊपर ज्यादा निर्भर रहना पड़ेगा अवकाश भी लेना पड़ सकता है। लाभ आशानुकूल ना होने से थोड़ी निरशा भी रहेगी। महिलाये वाणी के प्रयोग में संतुलन बरते बेवजह कलह के प्रसंग बनने से रंग में भंग वाली स्थिति बन सकती है। संध्या के आस-पास थकान के कारण किसी काम मे मन नही लगेगा।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन विषम परिस्थितियों वाला रहेगा मन मे बड़ी बड़ी योजनाए बनती रहेंगी लेकिन सहयोग की कमी और धन के अभाव के कारण इन्हें साकार नही कर पाएंगे। धन संबंधित समस्या आज मुख्य रूप से दिनचार्य को प्रभावित करेगी धन लाभ होगा लेकिन आवश्यकता की तुलना में ना के बराबर ही। अपनी भावनाओं को किसी के आगे सांझा करने से कतराएंगे आपसी संबंध को बचाना इसका मूल उद्देश्य रहेगा। लोगो की उद्दंडता को मजबूरन नजरअंदाज करना पड़ेगा। खर्च करने में भी मितव्ययता बरतेंगे। जिस भी कार्य को लेकर निश्चिन्त रहेंगे उसी में कुछ ना कुछ विघ्न उपस्थित होगा। सरकारी कार्य लंबित रहेंगे नौकरी में भी उत्साह की कमी रहेगी। पेट संबंधी व्याधि से परेशानी होगी।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन आपके साथ आकस्मिक घटनाएं घटित होंगी इनका फल मिला जुला रहेगा। सामाजिक क्षेत्र पर सम्मान तो बढ़ेगा लेकिन किसी स्वयं जन के कारण शर्मिंदगी भी देखनी पड़ेगी। आप दिन भर किसी ना किसी कारण से व्यस्त ही रहेंगे व्यस्तता को धन के साथ ना जोड़े। आज संबंधों को ज्यादा महत्त्व दें निकट भविष्य में ये ही धन लाभ कराएंगे। कार्य व्यवसाय से काम चलाऊ आय आसानी से हो जाएगी निवेश बेझिझक होकर कर सकते है। घरेलू कार्य समय से करने पर भी परिजन किसी न किसी कारण से नाराज ही रहेंगे। गृहस्थ की बाते मित्र स्नेही जन से भी ना बांटे हानिकर हो सकता है। किसी के ऊपर छींटा कशी करने से बचे।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️🙏 राधे राधे🙏

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 08 सितंबर 2022 गुरुवार संवत् 2079 मास भाद्रपद शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि रात्रि 09:03 बजे तक रहेगी बाद चतुर्दशी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:15 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:35 बजे होगा । श्रवण नक्षत्र मध्य रात्रि पश्चात् 01:46 बजे तक रहेगा पश्चात् धनिष्ठा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा मकर राशि मे मध्य रात्रि 12:39 बजे तक भ्रमण करते हुए कुंभ राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 02:01 से 03:31 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:06 से 12:57 बजे तक रहेगा । दिशाशूल दक्षिण दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो केसर का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
~: विशेष :~
आज प्रदोष व्रत , गोत्रि रात्रि व्रत प्रारंभ , विश्व साक्षात्कारता दिवस , पंचक मध्य रात्रि 12:39 बजे से ।।
ज्योतिषाचार्य
डाॅ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ आज के दिन आपको थकान , आलस्य और व्यग्रता रहने से स्फूर्ति नहीं रहेगी । बात – बात में क्रोध आएगा । जिससे कार्य न बिगडे अथवा तो नौकरी , व्यापार मे या घर में किसी को दुःख न पहुंचे इसका ध्यान रखे । किसी धार्मिक या मांगलिक कार्य में जा सकते है ।
वृषभ :~ आज आप शारीरिक – मानसिक अस्वस्थ्य रहेंगे । नए कार्य का प्रारंभ नही करे । खान – पान में विशेष ध्यान रखे । प्रवास टाले । निश्चित समय में कार्य पूर्ण नहीं कर सकेंगे । योग – ध्यान से मानसिक शांत मिल सकती हैं ।
मिथुन :~ आपका आज के दिन मनोरंजन तथा आनंद – प्रमोद में बीतेगा । मित्रों तथा परिजनों के साथ आनंदित माहौल बिताएंगे । सामाजिक सम्मान औऱ प्रसिद्धि भी मिलेगी । दांपत्य सुख मिलेगा ।
कर्क :~ आपका आज का दिन आनंददायक सफलता वाला रहेगा । परिवारजनों के साथ समय अच्छा बितेगा । आवश्यक खर्च होंगे । फिर भी आर्थिक लाभ है । नौकरी वालो के लिए कार्यालय में अनुकूल रहेगा ।
सिंह :~ आज के दिन आपका शारीरिक – मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । सृजनात्मकता खिलने से सृजनात्मक कार्य अच्छे से होंगे । संतानो के शुभ समाचार मिलेंगे । मित्रो की भेट आनंददायक रहेगी । धार्मिक परोपकार के कार्य करेंगे ।
कन्या :~ आपका आज कआप दिन अनुकूल नहीं है । कई बातों को लेकर चिंतित रहने से शारीरिक – मानसिक अस्वस्थता रहेगी । परिवार मे अनबन होगी । मां का स्वास्थ्य बिगडेगा । दस्तावेज पर हस्ताक्षर में ध्यान रखे । खर्च होगा ।
तुला :~ आज आपका भाई – बहनों से सम्बंध अच्छे रहेंगे । धार्मिक प्रवास हो सकता है । नए कार्य प्रारंभ के लिए शुभ है । शारीरिक – मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । विदेश से शुभ समाचार मिलेंगे । हितशत्रुओं पर विजय हो सकती है । सम्मान होगा ।
वृश्चिक :~ आपका आज का दिन मध्यम फलदायक है । अनावश्यक खर्च पर अंकुश रखे । वाणी संयमित रखने से पारिवारिक सुख – शांति रहेगी । विचारों मे नकारात्मकता दूर करे । धार्मिक खर्च हो सकता है । विद्यार्थियों के लिए अधिक अनुकूल नही है ।
धनु :~ आपके आज निर्धारित कार्य पूर्ण होंगे । लक्ष्मीजी की कृपा रहेगी । शारीरिक – मानसिक स्वस्थता प्रसन्न रखेगी । प्रवास हो सकता है । स्वजनो के मिलने से आनंदित रहेंगे । स्नेहीजनो के वहां शुभ प्रसंग में जाएंगे । यश – कीर्ति में वृद्धि होगी ।
मकर :~ आज आपका मन अस्वस्थ रहेगा । धार्मिक – सामाजिक कार्यों में खर्च होगा । स्वजन और मित्रों से अनबन होगी । धनहानि और मानहानि का योग है । आध्यात्मिकता की ओर रुझान रहेगा । कोर्ट – कचहरी में असफलता मिलेगी । वाणी संयमित रखे ।
कुंभ :~ आज आपको मिलने वाले लाभों से आनंद बढ जाएगा । नए कार्य का प्रारंभ शुभ होगा । व्यापारियों को विशेष लाभ होगा । सामाजिक यश कीर्ति मिलेगी । संतानो से मेल – जोल अच्छा रहेगा । आय बढेगी । प्रवास होगा ।
मीन :~ आपका आज का दिन शुभ फलदायक है । नौकरी या व्यावसाय में सफलता मिलने से ऊपरी अधिकारी प्रसन्न रहेंगे इससे प्रसन्नता में वृद्धि होगी । व्यापार में उगाही हो सकती हैं । बडे़ एवं पिता से लाभ होगा। पारिवारिक आनंद मिलेगा ।
( डाॅ. अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।