आज का राशिफल एवं  पञ्चाङ्ग

🕉श्री हरिहरौ विजयतेतराम🕉
🌄सुप्रभातम🌄
🗓आज का राशिफल एवं  पञ्चाङ्ग🗓
🌻सोमवार, १२ सितम्बर २०२२🌻

सूर्योदय: 🌄 ०६:१२
सूर्यास्त: 🌅 ०६:२३
चन्द्रोदय: 🌝 १९:४९
चन्द्रास्त: 🌜०७:४३
अयन 🌖 दक्षिणायने (उत्तरगोलीय)
ऋतु: ❄️ शरद
शक सम्वत: 👉 १९४४ (शुभकृत)
विक्रम सम्वत: 👉 २०७९ (राक्षस)
मास 👉 आश्विन
पक्ष 👉 कृष्ण
तिथि 👉 द्वितीया (११:३५ से तृतीया)
नक्षत्र 👉 उत्तराभाद्रपद (०६:५९ से रेवती)
योग 👉 गण्ड (०९:३२ से वृद्धि)
प्रथम करण 👉 गर (११:३५ तक)
द्वितीय करण 👉 वणिज (२३:०० तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 सिंह
चंद्र 🌟 मीन
मंगल 🌟 वृष (उदित, पश्चिम, मार्गी)
बुध 🌟 कन्या (उदित, पश्चिम, मार्गी)
गुरु 🌟 मीन (उदित, पूर्व, वक्री)
शुक्र 🌟 सिंह (उदित, पूर्व)
शनि 🌟 मकर (उदित, पूर्व, वक्री)
राहु 🌟 मेष
केतु 🌟 तुला
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त 👉 ११:४८ से १२:३८
अमृत काल 👉 २८:१४ से २९:४९
विजय मुहूर्त 👉 १४:१७ से १५:०७
गोधूलि मुहूर्त 👉 १८:१४ से १८:३८
सायाह्न सन्ध्या 👉 १८:२६ से १९:३६
निशिता मुहूर्त 👉 २३:५० से २४:३६
राहुकाल 👉 ०७:३३ से ०९:०६
राहुवास 👉 उत्तर-पश्चिम
यमगण्ड 👉 १०:४० से १२:१३
होमाहुति 👉 मंगल
दिशाशूल 👉 पूर्व
अग्निवास 👉 पृथ्वी (११:३५ तक)
भद्रावास 👉 मृत्यु (२३:०० से)
चन्द्र वास 👉 उत्तर
शिववास 👉 सभा में (११:३५ से क्रीड़ा में)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – अमृत २ – काल
३ – शुभ ४ – रोग
५ – उद्वेग ६ – चर
७ – लाभ ८ – अमृत
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – चर २ – रोग
३ – काल ४ – लाभ
५ – उद्वेग ६ – शुभ
७ – अमृत ८ – चर
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
उत्तर-पश्चिम (दर्पण देखकर अथवा खीर का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️
तृतीया तिथि का श्राद्ध आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज ०६:५९ तक जन्मे शिशुओ का नाम
उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के चतुर्थ चरण अनुसार क्रमश (ञ) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम रेवती नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (दे, दो, च, ची) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
सिंह – २८:०६ से ०६:२५
कन्या – ०६:२५ से ०८:४३
तुला – ०८:४३ से ११:०४
वृश्चिक – ११:०४ से १३:२३
धनु – १३:२३ से १५:२७
मकर – १५:२७ से १७:०८
कुम्भ – १७:०८ से १८:३४
मीन – १८:३४ से १९:५७
मेष – १९:५७ से २१:३१
वृषभ – २१:३१ से २३:२६
मिथुन – २३:२६ से २५:४१
कर्क – २५:४१ से २८:०२
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
शुभ मुहूर्त – ०५:५९ से ०६:२५
चोर पञ्चक – ०६:२५ से ०६:५९
शुभ मुहूर्त – ०६:५९ से ०८:४३
रोग पञ्चक – ०८:४३ से ११:०४
शुभ मुहूर्त – ११:०४ से ११:३५
मृत्यु पञ्चक – ११:३५ से १३:२३
अग्नि पञ्चक – १३:२३ से १५:२७
शुभ मुहूर्त – १५:२७ से १७:०८
रज पञ्चक – १७:०८ से १८:३४
शुभ मुहूर्त – १८:३४ से १९:५७
शुभ मुहूर्त – १९:५७ से २१:३१
रज पञ्चक – २१:३१ से २३:२६
शुभ मुहूर्त – २३:२६ से २५:४१
चोर पञ्चक – २५:४१ से २८:०२
शुभ मुहूर्त – २८:०२ से ३०:००
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका व्यवहार अनाड़ियों जैसा रहेगा बिना सोचे समझे कुछ भी बोल देंगे जिससे लोगो मे आपकी छवि खराब हो सकती है। घर मे भी महत्त्वपूर्ण कार्यो को अनदेखा कर बेतुकी बातो पर बहस के लिये तैयार रहेंगे। कार्य व्यवसाय में कुछ लाभ के अनुबंध हाथ लगेंगे। आज आपको हानि होते होते किसी अनुभवी का मार्गदर्शन बचा लेगा लेकिन अभिमानी स्वभाव रहने के कारण फिरभी कृतज्ञ नही रहेंगे। धन की आमद किसी ना किसी रूप में अवश्य होगी परन्तु खर्च की तुलना में ना काफी रहेगी। गृहस्थी में शांति बनाए रखने के लिये पूर्व में किये वादों पर कायम रहें टालमटोल करना भारी पड़ेगा। संध्या बाद अकस्मात स्वास्थ्य संबंधित समस्या पनपेगी।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन लाभदायक होते हुए भी इसका उचित लाभ नही उठा सकेंगे। पूर्व में बनाई योजना के कारण कार्य व्यवसाय की और ज्यादा ध्यान नही दे सकेंगे कार्य क्षेत्र पर आज सहकर्मियों की कमी भी लाभ को सीमित करने का कारण बनेगी फिर भी काम चलाऊ धन किसी ना किसी प्रकार मिल ही जायेगा। मित्र रिश्तेदारी के साथ आज धार्मिक कार्यो के खर्च भी अतिरिक्त करने पड़ेंगे। व्यवहारिकता स्वभाव में दिखावा मात्र ही रहेगी स्वार्थ साधने के लिये मीठा व्यवहार करेंगे अन्यथा किसी से बात करना भी पसंद नही होगा। आवश्यक कार्य संध्या से पहले पूर्ण कर लें इसके बाद व्यर्थ की गतिविधियों में फंसने के कारण अधूरे रह सकते है। सेहत सामान्य रहेगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपको कुछ अतिरिक्त कार्य सौपे जाएंगे लापरवाह एवं आलसी स्वभाव के चलते आरम्भ में ये झंझट लगेंगे लेकिन कुछ समय बीतने पर इनमे ही मग्न हो जाएंगे कार्य व्यवसाय में मध्यान तक ही रुचि लेंगे इसके बाद का समय एकांत में बिताना पसंद करेंगे। आज आप एकबार लिए निर्णय से पीछे नही हटेंगे चाहे हानि ही क्यो ना हो घर मे मांगलिक आयोजन होंगे वातावरण आत्मबल देने वाला रहेगा। दिन का कुछ समय पूर्व में किये कार्यो की समीक्षा में बीतेगा इससे संतोष की प्राप्ति होगीं। संध्या बाद मन काल्पनिक दुनिया मे खोया रहेगा। परिवार के सदस्य अपनी अनदेखी से उदास रहेंगे। सेहत कुछ समय के लिये नरम बनेगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपको धर्म कर्म पूजा पाठ में सम्मिलित होने के सुअवसर प्रदान करेगा। आध्यत्मिक भावना भी बढ़ी रहने से पुण्य और परोपकार के कार्य में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेंगे लेकिन आज घरेलू एवं व्यावसायिक कार्यो में ढील देने के कारण गृहस्थ में कलह के साथ ही व्यवसाय से उचित लाभ नही उठा पाएंगे। सहकर्मियों का सहयोग भी आज ना के बराबर रहेगा अधिकांश कार्य स्वयं के बल पर ही करने पड़ेंगे। घर के किसी सदस्य की जिद कुछ समय के लिये परेशानी में डालेगी पूरी होने पर ही वातावरण सामान्य बन सकेगा। सेहत को लेकर आशंकित रहेंगे।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज भी परिस्थिति प्रतिकूल रहेगी जल्दी से की कार्य कोंकरने का मन नही करेगा इस कार्य को करेंगे उसमे कोई स्वयंजन ही टांग अडायेगा। शारीरिक रूप से भी कुछ ना कुछ कमजोरी बनी रहेगी महिलाये विशेष ध्यान रखें कमजोरी के कारण हाथ पैर में शिथिलता रहेगी। कार्य व्यवसाय में हानि के डर से आज महत्त्वपूर्ण फ़ैसले लेने से डरेंगे। ज्यादा सोच विचारने के चक्कर मे लाभ के सौदे हाथ से निकल सकते है। धन लाभ आज लेदेकर हो ही जायेगा परन्तु पर्याप्त नही होगा। हित शत्रुओं से सावधान रहें पीठ पीछे अहित कर सकते है। परिजनों की सांत्वना मिलने से राहत अनुभव होगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन आपका लक्ष्य घर मे सुख के साधनों की वृद्वि करना रहेगा इसमे काफी हद तक सफल भी रहेंगे व्यवसायी वर्ग खर्च करने से पीछे नही हटेंगे आर्थिक स्थिति ठीक रहने और परिजनों के सुख को देखते हुए अखरेगा भी नही। कार्य व्यवसाय में आकस्मिक उछाल आने से व्यस्तता बढ़ेगी पूर्वनियोजित कार्य मे फेरबदल करना पड़ेगा। नौकरी वाले जातको से मितव्ययी व्यवहार के कारण परिजन नाराज हो सकते है। मध्यान के बाद काम से ऊबन होने लगेगी लेकिन आज अतिरिक्त परिश्रम करते है तो कल इसका आश्चर्जनक लाभ देखने को मिलेगा। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा छोटी बातों को अनदेखा करें। सेहत ठीक रहेगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिये थोड़ा उठापटक वाला रहेगा। आज आप बाहर के लोगो को आचरण में रहने का उपदेश देंगे लेकिन घर मे स्वयं के ऊपर लागू नही करेंगे। परिजन आपसे किसी ना किसी बात को लेकर विरोधाभास रखेंगे। आज आप अपने निर्णय पर ज्याददेर नही टिकेंगे इससे आस-पास के लोगो को खासी परेशानी होगी। कार्य क्षेत्र पर भी सहकर्मी अथवा अधीनस्थों पर नाजायज रौब दिखाना अपमानित कराएगा। धन लाभ के लिये किसी की चाटुकारिता करनी पड़ेगी जो आपको पसंद ना होने पर सीमित साधनों से निर्वाह करना पड़ेगा। खर्च आय की तुलना में अधिक रहने से आर्थिक संतुलन गड़बड़ायेगा। परिजनों की नाराजगी शांति से बैठने नही देगी।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन आप पूर्व नियोजित योजनाओं को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थित रूप से कार्य करेंगे परन्तु फिर भी कोई काम अचनाक आने से असुविधा होगी कार्यक्रम में फेरबदल भी करना पड़ेगा। धर का वातावरण आशा से अधिक शांत मिलेगा सभी सदस्य अपने अपने काम मे मस्त रहेंगे लेकिन किसी काम की बोलने पर विपरीत व्यवहार भी कर सकते है। काम-धंधा आज पहले से कुछ मंदा रहेगा धन लाभ के एक दो प्रसंग ही बनेंगे लेकिन खर्च के हिसाब से पर्याप्त नही होंगे। आज आपका मन अनैतिक कार्यो में शीघ्र आकर्षित होगा बचकर रहें वरना बैठे बिठाये नई मुसीबत खड़ी होगी। स्वास्थ्य में पहके से राहत लेकिन पूर्ण ठीक नही रहेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन भी विपरीत फलदायी बना रहेगा। दिन के आरम्भ में ही घर का मंगलमय वातावरण आपकी लापरवाहि अथवा उद्दंड व्यवहार के कारण अशान्त बनेगा। बात बात पर गर्मी दिखाकर मुख्य समस्या से बचने का प्रयास करेंगे। परिजनों से तालमेल बिठाना आज नामुमकिन ही रहेगा। कार्य क्षेत्र पर भी स्वयं गलती करेंगे और दोषी अन्य को ठहराएंगे सहकर्मियों अथवा देनदारों से धन को लेकर विवाद गहरा सकता है। मित्र मंडली में भी आपका रुखा व्यवहार रंग में भंग डालेगा। विवेक से काम लें आर्थिक लाभ के अवसर हाथ आते आते निकल सकते है। आवश्यक कार्यो को छोड़ व्यसन अथवा अन्य व्यर्थ के कार्यो पर खर्च करेंगे। धर्म के प्रति आस्था अन्य दिनों से कम रहेगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन आप पिछले कुछ दिनों से बेहतर अनुभव करेंगे लेकिन आज धन को लेकर कुछ ना कुछ समस्या बनी रहेगी। स्वयं की तुलना अन्य लोगों से करने पर मन हीन भावना से ग्रस्त रहेगा। आज आप मेहनत करने के पक्ष में बिलकुल नही रहेंगे बैठे बिताये लाभ पाने के चक्कर मे छोटे मोटे लाभ से भी वंचित रहना पड़ेगा। कार्य क्षेत्र पर धन लाभ की संभावनाए बनेंगी लेकिन अंत समय मे निराश ही होना पड़ेगा। लोग मतलब से व्यवहार रखेंगे काम निकलने के बाद भूल जाएंगे। गृहस्थ में भी धन संबंधित अभाव अनुभव होगा मन की इच्छाएं आज कम रखें अन्यथा दुख होगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा फिर भी आलस करेंगे। घर मे मंगल कार्य होंगे।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आपके लिये आज की दिनचार्य थोड़ी सुस्त रहेगी लेकिन फिर भी शान्तिप्रद रहेगा। आरंभिक भाग में प्रत्येक कार्य मे आलस्य करेंगे घरेलू कार्यो की टालमटोल से परिजनों को परेशानी होगी बहस भी हो सकती है। काम-धंधे को लेकर आज ज्यादा झंझट में पड़ना पसंद नही करेंगे नौकरी वाले लोग भी आज का दिन शांति से बिताना पसंद करेंगे लेकिन कुछ ना कुछ काम आने से कामना पूर्ति नही हो सकेगी। आज आपको धन की अपेक्षा सम्मान लाभ अधिक मिलेगा। सार्वजनिक कार्यो में रुचि बढ़ेगी। मित्र परिचितों के साथ धार्मिक क्षेत्र की यात्रा होगी। सेहत में संध्या बाद नरमी आने लगेगी सतर्क रहें।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन आप काम की बातों को छोड़ अनर्गल विषयो में भटकेंगे। दिन के पूर्वार्ध से मध्यान तक आलस्य अधिक रहेगा घरेलू कार्य के साथ पूर्वनियोजित कार्य एक साथ सर पर आने से असुविधा होगी। जबरदस्ती करने पर ही कार्य करने के लिए तैयार होंगे लेकिन एकबार आरम्भ करने के बाद पूर्ण करके ही छोड़ेंगे। परिजन आपके हित के लिये कड़ा व्यवहार करेंगे लेकिन अंदर से हमदर्दी भी रखेंगे। मध्यान के आस-पास किसी से गरमा गरमी हो सकती है यहाँ धर्य और विवेक का परिचय दें अन्यथा मन की इच्छा मन मे ही रह जायेगी। संध्या का समय अपेक्षाकृत शांत रहेगा धार्मिक कार्यो के साथ मनोरंजन के अवसर भी मिलेंगे। स्वास्थ्य स्वयं की गलती से खराब हो सकता है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️🙏राधे राधे🙏

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 12 सितंबर 2022 सोमवार संवत् 2079 मास आश्विन कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि प्रातः 11:36 बजे तक रहेगा बाद तृतीया तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:17 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:32 बजे होगा । उत्तरा भाद्रपदा नक्षत्र प्रातःकाल 06:59 बजे तक रहेगा पश्चात् रेवती नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा मीन राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल प्रातः 07:41 से 09:21 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:06 से 12:58 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पूर्व दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो दर्पण देख कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।

~: विशेष :~

आज भद्रा रात्रि 11:07 बजे से , तीज का श्राद्ध , पंचक , गन्डमूल प्रारंभ प्रातःकाल 06:59 बजे से , महापात दोपहर 02:20 से सायं 06:15 बजे तक ।।

ज्योतिषाचार्य
डाॅ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351

आज का राशिफल

मेष :~ आज आप स्नेहीजनों , आत्मजनों एवं मित्रों के साथ सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे । मित्रों से लाभ होगा एवं उन पर खर्च होगा । बड़े – बुजुर्गों तथा स्नेहीजनों से संपर्क होगा और उनसे व्यवहार भी बढ़ेगा । किसी रमणीय स्थल की सैर करेंगे । आकस्मिक लाभ है एवं संतान से लाभ होगा ।

वृषभ :~ आज आप नए कार्यों को कर पाएँगे । नौकरी वालों एवं व्यावसायियों के लिए अच्छा है । नौकरी वालों पर उच्चाधिकारियों की कृपादृष्टि रहेगी । पुराने अपूर्ण कार्य की पूर्ण हो सकते है । पदोन्नति से आर्थिक लाभ हो सकता है । गृहस्थजीवन में वर्चस्व एवं माधुर्य बढ़ेगा । उपहारों एवं मिले मान – सम्मान से प्रसन्न रहेंगे ।

मिथुन :~ आज के दिन आप शारीरिक अशक्त होने और आलस्य से कार्य में उत्साह नहीं रहेगा । पेट दर्द से परेशानी होगी । अपव्यय होगा । व्यवसाय में बाधाएँ आएंगी । सहकर्मियों का सहयोग नहीं मिलेगा । संतानों की चिंता रहेगी । शासकीय बाधाएँ परेशान करेंगी अतः किसी भी कार्य का प्रारंभ न करें और प्रतिस्पर्धियों के साथ किसी गहनचर्चा में न पडे ।

कर्क :~ आपका आजका दिन प्रतिकूलताओं लिए रहेगा । अतः किसी नए कार्य का प्रारंभ ना करें व शल्यचिकित्सा न करवाएँ । क्रोध से बचे । चोरी जैसे अनैतिक विचारों पर संयमित रखे क्योंकि असंयमी होने से कार्य बिगड़ सकते हैं । सरकारी कार्यों में विघ्न आएँगे । परिवार में झगड़े – फसाद न हों इसका खास ध्यान रखें । मानसिक अस्वस्थता रहेगी ।

सिंह :~ आपका आज का दिन मध्यम फलदायक है । दांपत्यजीवन में तू-तू मैं-मैं होगी एवं व्यापार में भागीदारों से मनमुटाव हो सकता है । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा पर जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर मन चिंतित रहेगा । सामाजिक जीवन में सफलता मिलेगी ।

कन्या :~ आपका आजका दिन शुभ है । घर में सुख – शांति का माहौल रहेगा और मन भी प्रसन्न रहेगा । सुखप्रद प्रसंग बनेंगे । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । बीमारी की परिस्थिति में सुधार आएगा । आर्थिक लाभ एवं यश भी मिलेगा । सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा ।

तुला :~ आज आप का दिन अच्छा बीतेगा । बौद्धिक प्रवृत्तियों एवं चर्चाओं में दिन बीत सकता है । कल्पनाशक्ति एवं सृजनात्मकता का श्रेष्ठ उपयोग कर पाएँगे । प्रगति होगी और स्त्री मित्रों से सहयोग मिलेगा । शारीरिक स्फूर्ति एवं मन प्रफुल्लित होगा पर आने वाले अधिक विचार मन को विचलित कर सकते हैं ।

वृश्चिक :~ आपका आज का दिन शांतिपूर्ण बीताए , क्योंकि मन चिंताग्रस्त रहेगा एवं निजी सम्बंधियों से अनबन होगी । स्वास्थ्य की चिंता रहेगी , धनहानि – यशहानि हो सकती है । स्त्रीयों एवं पानी से भय रहेगा । दस्तावेजी कार्यवाहियों में सावधानी बरतें ।

धनु :~ आज आपका बंधु – बाँधवों से व्यवहार अच्छा रहेगा । नए कार्यों के प्रारंभ के लिए अच्छा है । मित्रों एवं स्नेहीजनों से मुलाकात होगी । कार्य सफलता एवं प्रतिस्पर्धियों में विजय मिलेगी । छोटे प्रवास पर जा सकते हैं । भाग्यवृद्धि के साथ सामाजिक मान – सम्मान भी मिलेगा ।

मकर :~ आज आप शेयरमार्केट के सट्टों एवं व्यापार में पूँजी लगाएँगे । आकस्मिक लाभ होगा । पारिवारिक विवाद से गृहस्थ वातावरण बिगड़ सकता है । गृहिणियों को मानसिक असंतोष रहेगा । विद्यार्थियों को अधिक परिश्रम करना पड़ेगा । शारीरिक स्वास्थ्य मध्यम रहेगा एवं आँखों में पीड़ा हो सकती है । साहसिक प्रवृत्तियों के लिए अच्छा है ।

कुंभ :~ आज आप शारीरिक – मानसिक उत्साहित रहेंगे । आर्थिक रूप से लाभदायक है । परिजनों एवं मित्रों के साथ सैर – सपाटे पर जा सकते है । आध्यात्मिकता एवं चिंतनशक्ति अच्छी रहेगी । मित्रों एवं स्वजनों से उपहार मिल सकते हैं । दांपत्यजीवन सुखमय होगा । मन से नकारात्मक विचारों को दूर रखें ।

मीन :~ आप आज अधिक मानसिक व्याकुल रहने से एकाग्रता मे कमी रहेगी । धार्मिक कार्यों में खर्च हो सकता है । पूँजी निवेश में विशेष ध्यान रखे । स्वजनों से दूर रहें , क्योंकि उनसे मनमुटाव हो सकता हैं । किसी छोटे लाभ के पीछे बड़ी हानि न हो इसका खास ध्यान रखें । कोर्ट – कचहरी मे सावधानी रखे । आध्यात्मिक कार्यों में ही दिन पूर्ण हो जाएगा । ( डाॅ. अशोक शास्त्री )

।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय गुरुदेव ।। जय श्री कृष्ण ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *