
।। ? ।।
??जय श्री राम??
?? सुप्रभातम् ??
?««« आज का राशिफल एवं पंचांग »»»?
कलियुगाब्द…………………..5122
विक्रम संवत्………………….2077
शक संवत्…………………….1942
रवि……………………….दक्षिणायन
मास………………..(अधिक)अश्विन
पक्ष…………………………….कृष्ण
तिथी………………………….दशमी
दोप 04.32 पर्यंत पश्चात एकादशी
सूर्योदय……….प्रातः 06.22.45 पर
सूर्यास्त……….संध्या 06.०4.34 पर
सूर्य राशि………………………कन्या
चन्द्र राशि………………………कर्क
गुरु राशि………………………..धनु
नक्षत्र……………………….अश्लेशा
रात्रि 12.21 पर्यंत पश्चात मघा
योग……………………………साध्य
रात्रि 08.23 पर्यंत पश्चात शुभ
करण…………………………..विष्टि
दोप 04.32 पर्यंत पश्चात बव
ऋतु…………………………….शरद
दिन…………………………सोमवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
12 अक्तूबर सन 2020 ईस्वी ।
⚜ अभिजीत मुहूर्त :-
प्रातः 11.49 से 12.36 तक ।
?? राहुकाल :-
प्रात: 07.52 से 09.19 तक ।
? उदय लग्न मुहूर्त :-
कन्या
04:29:21 06:45:43
तुला
06:45:43 09:05:54
वृश्चिक
09:05:54 11:24:51
धनु
11:24:51 13:29:12
मकर
13:29:12 15:11:48
कुम्भ
15:11:48 16:39:31
मीन
16:39:31 18:04:42
मेष
18:04:42 19:40:10
वृषभ
19:40:10 21:36:00
मिथुन
21:36:00 23:50:58
कर्क
23:50:58 26:11:41
सिंह
26:11:41 28:29:21
? दिशाशूल :-
पूर्व दिशा- यदि आवश्यक हो तो दर्पण देखकर यात्रा प्रारंभ करें ।
☸ शुभ अंक………………..5
? शुभ रंग………………सफ़ेद
✡ चौघडिया :-
प्रात: 06.25 से 07.51 तक अमृत
प्रात: 09.18 से 10.45 तक शुभ
दोप. 01.38 से 03.05 तक चंचल
अप. 03.05 से 04.32 तक लाभ
सायं 04.32 से 05.59 तक अमृत
सायं 05.59 से 07.32 तक चंचल ।
? आज का मंत्र :-
।। ॐ वेदविद्यायै नम: ।।
? संस्कृत सुभाषितानि :-
काकतालीयवत्प्राप्तं दृष्ट्वापि निधिमग्रतः ।
न स्वयं दैवमादत्ते पुरुषार्थमपेक्षते ॥
अर्थात :-
काकतालीय न्याय से (संयोगवशात्) प्राप्त हुए खजाने को सामने देखकर, अपने आप दैव भी उसे नहि लेता, पुरुषार्थ की अपेक्षा रखता है ।
? आरोग्यं :-
आंखों की देखभाल एवं घरेलु नुस्खे :-
4. एलोवेरा –
एलोवेरा का इस्तेमाल शरीर की बीमारियों को दूर करने के लिए ही नहीं बल्कि त्वचा एंव बालों के लिए भी फायदेमंद है। एलोवेरा कई तरह की बीमारियों में उपचार गुणों के लिए जाना जाता है। इसकी सुखदायक गुणों के कारण यह आपकी आंखों पर बेहद आरामदायक प्रभाव डालता है। इसमें एंटीमाइक्रोबायल कंपाउंड और एंटीऑक्सिडेंट भी होते हैं जो आपकी आंखों में दर्द के कारणों का इलाज कर सकते हैं। इसके लिए आप एक चम्मच एलोवेरा जेल लीजिए और दो बड़े चम्मच ठंड़े पानी में मिला दीजिए। फिर रुई को इसमें भिगोकर 10 मिनट के लिए पलकों पर रखें। आप इसे दिन में दो बार कर सकते हैं।
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
सामाजिक काम करने की इच्छा प्रबल होगी। मान-सम्मान मिलेगा। वाणी में संयम रखें। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें। प्रयास सफल रहेंगे। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। कारोबार में वृद्धि होगी।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
किसी मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। दूर से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा। घर में अतिथियों का आगमन होगा। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। ईर्ष्यालु व्यक्तियों से सावधान रहें। धन प्राप्ति सु्गम होगी।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। किसी बड़ी समस्या का हल मिल सकता है। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ के योग बनते हैं। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य खराब हो सकता है। धनार्जन होगा।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आय में कमी होगी। अप्रत्याशित खर्च सामने आ सकते हैं। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। आशा व निराशा के भाव रहेंगे। खर्च से हाथ तंग रहेगा। किसी अपने ही व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेंगे। जोखिम बिलकुल न उठाएं।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। थकान व कमजोरी रह सकती है।
??♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। नई आर्थिक योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। काफी समय से रुके काम पूर्ण हो सकते हैं। शत्रु सक्रिय रहेंगे। चुगलखोरों से सावधान रहें। मान-सम्मान मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। प्रमाद न करें।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
तीर्थयात्रा की योजना बनेगी। कोर्ट-कचहरी व सरकारी कार्यालय के काम मनोनुकूल रहेंगे। आय में वृद्धि होगी। घर-परिवार की चिंता रहेगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। शारीरिक कष्ट संभव है। पूजा-पाठ में मन लगेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी से बचें।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
किसी भी तरह के विवाद में भाग न लें। स्वाभिमान को चोट पहुंच सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। कुसंगति से बचें। पुराना रोग उभर सकता है। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में लापरवाही न करें। शारीरिक हानि हो सकती है। महत्वपूर्ण निर्णय टालें।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
दांपत्य जीवन में आनंद रहेगा। कोर्ट व कचहरी तथा सरकारी कार्यालयों में रुके कार्य मनोनुकूल रहेंगे। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। कुंआरों को वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। भाग्य का साथ मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। प्रमाद न करें।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
तनाव रहेगा। घर के वृद्धजनों के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। कोई बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है। भय रहेगा। आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। समय पर नहीं मिलेगी। भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होकर उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। लाभ होगा।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
विद्यार्थी वर्ग अपने शिक्षण-अध्ययन संबंधी कार्य में सफलता प्राप्त करेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। किसी मनोरंजक यात्रा का आयोजन हो सकता है। जल्दबाजी में कोई कार्य न करें तथा विवाद की स्थिति न आने दें। कोई अरुचिकर घटना संभव है।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
भावना को वश में रखें। मन की बात किसी को न बतलाएं। नौकरी में अपेक्षाएं बढ़ेंगी। धैर्यशीलता की कमी रहेगी। कोई बड़ी धनहानि की आशंका है। लापरवाही न करें। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। भागदौड़ होगी।
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।
।। ? शुभम भवतु ? ।।
???? भारत माता की जय ??

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 12 अक्टूबर 2020 सोमवार संवत् 2077 मास द्वितीय आश्विन ( अधिक ) कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि सायं 04:37 बजे तक रहेगी पश्चात् एकादशी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:25 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:01 बजे होगा । अश्लेषा नक्षत्र मध्य रात्रि 12:29 बजे तक रहेगा पश्चात् मघा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा कर्क राशि मे मध्य रात्रि 12:29 बजे तक भ्रमण करते हुए सिंह राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल प्रातःकाल 07:49 से 09:17 बजे तक रहेगा । अभिजीत् मुहूर्त प्रातः 11:47 से 12:34 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पूर्व दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो दर्पण देख कर यात्रा आरंभ करे । जय हो ।
ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्री मंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245, एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार, एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ किसी भी बात से आपका मन दुखी हो सकता है साथ भावनाओं को ठेस पहुंच सकती है । माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी । विद्योपार्जन वालों के लिए दिन मध्यम है । संपत्ति सम्बंधित कोई भी कार्य करने के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है । आपके स्वाभिमान को ठेस न पहुंचे इसका विशेष ध्यान रखें ।
वृषभ :~ आज आपकी चिंताएँ कम होंगी और उत्साह बढेगा । मन प्रफुल्लित रहेगा । आज आप अधिक संवेदनशीलता और भावुकता रहेगी । आपकी कल्पनाशक्ति पूर्णरुप से खिलने के कारण साहित्यलेखन में किसी रचना का सृजन करेंगे । आज आपको रुचिपूर्ण भोजन मिल सकता है ।
मिथुन :~ आज आप थकान , व्यग्रता एवं प्रसन्नता का मिलाजुला अनुभव करेंगे । निर्धारित कार्यों को पूर्ण करेंगे । धनोपार्जन की योजना पहले नष्ट होता हुआ और बाद में पूर्ण होता हुआ प्रतीत होगा । शुभेच्छकों तथा मित्रों से मुलाकात होगी । व्यवसाय के स्थान में उत्साह और प्रसन्नता होगी । सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा ।
कर्क :~ आज आप हर प्रकार से आनंदित रहेंगे । तन और मन से आप स्वस्थ और प्रफुल्लित रहेंगे । परिवारजन , स्नेहीजन एवं मित्रो से सुख और आनंद होगा और उपहार मिलेगा । आनंददायक प्रवास होगा । शुभ समाचार मिलेंगे । पत्नी से शुभ समाचार मिलेंगे । मन में संवेदनशीलता बढे़गी ।
सिंह :~ आप अपनी संवेदनशीलता पर नियंत्रण रखे । आरोग्य के विषय में चिंतित रहेंगे । चिंता के कारण शारीरिक , मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यर्थ के वाद विवाद को टालें । कोर्ट कचहरी के कामों को संभालकर करे । विदेश से समाचार मिलेगा । असंयमित व्यवहार न करें। आज अधिक व्यय होगा । भ्रांतियों को दूर रखें ।
कन्या :~ विविध क्षेत्रों से यश , कीर्ति तथा लाभ प्राप्त होगा । धनप्राप्ति के लिए आज का दिन शुभ है । विशेषकर स्त्री मित्रों से लाभ होगा । व्यापार में आय की वृद्धि होगी । संतान के शुभ समाचार मिलेंगे । लाभ मिलेगा। ऑफिस के काम से यात्रा हो सकती है। गृहस्थजीवन में सामंजस्य रहेगा।
तुला :~ आज का दिन शुभफलदायी रहेगा। आपके घर तथा कार्यालय में सानुकूल वातावरण रहेगा । नौकरीपेशा लोगों के लिए पदोन्नति के योग है। पारिवारिक जीवन में हर्षोल्लास रहेगा । उच्च पदाधिकारियों से प्रोत्साहन मिलेगा। माता से लाभ होगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। सहकारी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।
वृश्चिक :~ आज आप शारीरिक थकान , आलस्य और मानसिक चिंतित रहेंगे । व्यवसाय में बाधा आऐगी । संतान से मतभेद रहेगा । उनके स्वास्थ्य की चिंता रहेगी । आज प्रतिस्पर्धियों से वादविवाद न करें । अनावश्यक खर्च बढ़ेगा । उपरी अधिकारीयों का व्यवहार नकारात्मक रहेगा । आज कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय न लें । राजकीय प्रश्न खडे होंगे ।
धनु :~ आज आप अत्यंत सावधानी पूर्वक रहें । आज कोई भी नए काम एवं व्याधियों के उपचार का प्रारंभ न करें । अत्यंत संवेदनशीलता के कारण आपकी मानसिक स्थिति व्याकुल रहेगी । पानी से संभले । वाणी एवं व्यवहार में संयम रखें । क्रोध पर संयम रखे । निषेधात्मक कार्यों से दूर रहें । अनैतिक कार्यों और सरकार – विरोधी प्रवृत्तियों से दूर रहें । स्वास्थ्य के मामले में संभलकर रहें ।
मकर :~ विविध कारणों से आपके व्यापार का विस्तृतीकरण होगा और उसमें वृद्धि आएगी । दलाली , कमिशन , ब्याज आदि स्त्रोतों से आय बढेगी । धनलाभ का प्रबल योग है । संतान के विषय में चिंतित रहेंगे । कार्यों में सफलता मिलेगी । विचारो में कुछ दुविधा और अस्थिरता रहेगी । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । वाहन तथा सम्मान प्राप्त होंगे । नए वस्त्रों की खरीदी के योग हैं ।
कुंभ :~ कार्य की सफलता के लिए आज शुभ दिन है । आज किये गए कार्यों से आप यशस्वी बनेंगे तथा आप की कीर्ति में वृद्घि होगी । परिवारजनों के साथ वक्त गुजरेगा । घर का वातावरण अच्छा रहेगा । तन – मन से प्रफुल्लित रहेंगे । आज का दिन भावनाशील विचारों का है । नौकरी में सहकर्मियों के सहयोगपूर्वक कार्य कर सकेंगे । कार्य के सम्बंध में व्यय होगा ।
मीन :~ आज आप काल्पनिक दुनिया में रहेंगे । विद्योपार्जन करने वाले अच्छा प्रदर्शन करेंगे । प्रणय के लिए अच्छा दिन है । पानी से आज संभले । स्वभाव में संयम रखें । मानसिक संतुलन बनाए रखे । ( डाँ. अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।