आज का राशिफल एवं  पञ्चाङ्ग

🕉श्री हरिहरौ विजयतेतराम🕉
🌄सुप्रभातम🌄
🗓आज का राशिफल एवं  पञ्चाङ्ग🗓
🌻शनिवार, १७ सितम्बर २०२२🌻

सूर्योदय: 🌄 ०६:१४
सूर्यास्त: 🌅 ०६:२१
चन्द्रोदय: 🌝 २२:५१
चन्द्रास्त: 🌜१२:४२
अयन 🌖 दक्षिणायने (उत्तरगोलीय)
ऋतु: ❄️ शरद
शक सम्वत: 👉 १९४४ (शुभकृत)
विक्रम सम्वत: 👉 २०७९ (राक्षस)
मास 👉 आश्विन
पक्ष 👉 कृष्ण
तिथि 👉 सप्तमी (१४:१४ से अष्टमी)
नक्षत्र 👉 रोहिणी (१२:२१ से मृगशिरा)
योग 👉 सिद्धि (पूर्ण रात्रि तक)
प्रथम करण 👉 बव (१४:१४ तक)
द्वितीय करण 👉 बालव (२७:२१ तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 कन्या
चंद्र 🌟 मिथुन (२५:४३ से)
मंगल 🌟 वृष (उदित, पश्चिम, मार्गी)
बुध 🌟 कन्या (अस्त, पूर्व, मार्गी)
गुरु 🌟 मीन (उदित, पूर्व, वक्री)
शुक्र 🌟 सिंह (उदित, पूर्व)
शनि 🌟 मकर (उदित, पूर्व, वक्री)
राहु 🌟 मेष
केतु 🌟 तुला
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त 👉 ११:४७ से १२:३६
अमृत काल 👉 ०८:५० से १०:३६
द्विपुष्कर योग 👉 १२:२१ से १४:१४
सर्वार्थसिद्धि योग 👉 ०६:०२ से १२:२१
अमृतसिद्धि योग 👉 ०६:०२ से १२:२१
रवियोग 👉 ०६:०२ से १२:२१
विजय मुहूर्त 👉 १४:१४ से १५:०३
गोधूलि मुहूर्त 👉 १८:०८ से १८:३२
सायाह्न सन्ध्या 👉 १८:२० से १९:३०
निशिता मुहूर्त 👉 २३:४८ से २४:३५
राहुकाल 👉 ०९:०७ से १०:३९
राहुवास 👉 पूर्व
यमगण्ड 👉 १३:४३ से १५:१६
होमाहुति 👉 गुरु
दिशाशूल 👉 पूर्व
नक्षत्र शूल 👉 पश्चिम (१२:२१ तक)
अग्निवास 👉 पाताल (१४:१४ से पृथ्वी)
चन्द्र वास 👉 दक्षिण (पश्चिम २५:४४ से)
शिववास 👉 श्मशान में (१४:१४ से गौरी के साथ)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – काल २ – शुभ
३ – रोग ४ – उद्वेग
५ – चर ६ – लाभ
७ – अमृत ८ – काल
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – लाभ २ – उद्वेग
३ – शुभ ४ – अमृत
५ – चर ६ – रोग
७ – काल ८ – लाभ
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
पश्चिम-दक्षिण (वायविंडिंग अथवा तिल मिश्रित चावल का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️
संक्रांति सूर्य कन्या मे ०७:२० से (पुण्य काल प्रातः ०७:३६ से दिन १४:०७ तक, श्री महालक्ष्मी व्रत पूर्ण आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज १२:२१ तक जन्मे शिशुओ का नाम
रोहिणी नक्षत्र के चतुर्थ चरण अनुसार क्रमश (वू) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम मृगशिरा नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चरण अनुसार क्रमशः (वे, वो, क) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
सिंह – २७:४७ से ०६:०५
कन्या – ०६:०५ से ०८:२३
तुला – ०८:२३ से १०:४४
वृश्चिक – १०:४४ से १३:०४
धनु – १३:०४ से १५:०७
मकर – १५:०७ से १६:४८
कुम्भ – १६:४८ से १८:१४
मीन – १८:१४ से १९:३८
मेष – १९:३८ से २१:११
वृषभ – २१:११ से २३:०६
मिथुन – २३:०६ से २५:२१
कर्क – २५:२१ से २७:४३
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
अग्नि पञ्चक – ०६:०२ से ०६:०५
शुभ मुहूर्त – ०६:०५ से ०८:२३
रज पञ्चक – ०८:२३ से १०:४४
शुभ मुहूर्त – १०:४४ से १२:२१
चोर पञ्चक – १२:२१ से १३:०४
शुभ मुहूर्त – १३:०४ से १४:१४
रोग पञ्चक – १४:१४ से १५:०७
शुभ मुहूर्त – १५:०७ से १६:४८
मृत्यु पञ्चक – १६:४८ से १८:१४
अग्नि पञ्चक – १८:१४ से १९:३८
शुभ मुहूर्त – १९:३८ से २१:११
मृत्यु पञ्चक – २१:११ से २३:०६
अग्नि पञ्चक – २३:०६ से २५:२१
शुभ मुहूर्त – २५:२१ से २७:४३
रज पञ्चक – २७:४३ से ३०:०३
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज भी दिन आर्थिक दृष्टिकोण से सुधार वाला रहेगा फिर भी धन को लेकर आज आप संतुष्ट नही रहेंगे। जिस भी कार्य से लाभ होगा उसमे कुछ न कुछ कमी ही रहेगी ज्यादा पाने के लालच में जितना मिलना है उसमें भी कमी आ सकती है। व्यवसाय में आज किसी को भूलकर भी उधार ना दें अन्यथा वापसी में परेशानी आ सकती है। भाई बंधुओ से पैतृक कार्य अथवा किसी अन्य पुराने कार्य को लेकर अनबन होने की संभावना है निर्णय लेने मे जल्दबाजी ना करें अन्य लोगो के विचार सुनने के बाद ही अपना पक्ष रखें इससे समाधान शीघ्र हो सकता है। भागीदारी के कार्य विशेष कर जमीन संबंधित कार्य मे विवाद हो सकता है आज इनको टालना ही बेहतर रहेगा। सर दर्द अपच की शिकायत हो सकती है।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज आपका संतोषि स्वभाव विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य बनाये रखेगा। सोचे हुए कार्य ना बनने पर कुछ समय के लिये क्रोध आएगा फिर भी किसी का मीठा व्यवहार मिलेने से शांत हो जाएंगे। महिला वर्ग आज जितना मील उसी में संतोष करे अन्यथा स्वयंजन को दुख हो सकता है। काम-धंधे में कोई बड़ी चूक होने की संभावना है यहां भी किसी स्वजन का सहयोग बड़ी हानि होने से बचा लेगा। घर मे आज मातृ शक्ति का बोलबाला रहेगा इनसे बनाकर रखने में ही भलाई है अन्यथा दिन शांति से नही बिता पाएंगे। भाई बंधुओ से ईर्ष्या युक्त संबंध रहेंगे एक दूसरे की बात काटने पर तीखी बहस हो सकती है। माता का सुख उत्तम रहेगा अपनी बात आसानी से मनवा लेंगे। सेहत में आकस्मिक गिरावट आएगी सतर्क रहें।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायी रहेगा। स्वभाव से विनोदी रहेंगे व्यस्तता से समय निकाल कुछ समय के लिये प्रियजनों के साथ मसखरी करेंगे। लेकिन कार्य के समय लापरवाही करना पसंद नही करेंगे आज धार्मिक भावनाएं भी बढ़ने से मानसिक रूप से राहत अनुभव करेंगे मन मे अवश्य उथल पुथल लगी रहेगी फिर भी जाहिर नही होने देंगे। कार्य क्षेत्र पर मेहनत तो करेंगे परन्तु लाभ उचित मात्रा में नही हो सकेगा। कुछ महत्त्वपूर्ण विषयो को लेकर किसी प्रतिद्वन्दी से समझौता करना पड़ सकता है। धन लाभ मध्यान बाद थोड़े अंतराल पर होता रहेगा परन्तु खर्च की तुलना में पर्याप्त नही होगा। गृहस्थ में कुछ ना कुछ उलझनों के बाद भी स्थिति सामान्य बनी रहेगी। नाक-कान-गले संबंधित रोग हो सकते है।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन भी आपके लिये हानिकर रहेगा। जिस कार्य को करने का मन बनाएंगे उसमे पहले धन का अभाव फिर सहयोग की कमी बाधक बनेगी। व्यवसायी वर्ग आज संग्रह करने से बचे अन्यथा धन फसने के प्रबल योग है। सार्वजनिक क्षेत्र पर तो आपकी छवि धनवान जैसी बनेगी लेकिन अंदर से स्थिति इसके विपरीत रहेगी उधारी को लेकर किसी से किया वादा पूरा ना करने पर अपमानित होना पड़ेगा। जल्दबाजी में कोई भी जोखिम वाला कार्य ना करें अन्यथा लेने के देने पड़ जाएंगे। लंबी यात्रा, अग्नि और मशीनरी से सावधानी बरतें दुर्घटना हो सकती है। संध्या के समय बौद्धिक परिश्रम करने पर थोड़ा बहुत धन मिल जाएगा। घर मे किसी का जिद्दी व्यवहार क्रोध दिलाएगा शांत रहने का प्रयास करें वरना बिना बात सरदर्दी बढ़ेगी। स्वसन तंत्र में खराबी आएगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन बुद्धि विवेक की कमी रहने पर भी आपका व्यक्तित्त्व निखरा हुआ रहेगा। सार्वजनिक क्षेत्र से सम्मान के साथ भविष्य में लाभ के द्वार भी खुलेंगे। कार्य क्षेत्र पर लापरवाही करेंगे जिससे कोई पुराना स्नेह संबंध खराब हो सकता है। व्यवसायी वर्ग और नौकरी पेशा जातक शारीरिक परिश्रम की जगह आज दिमागी कसरत कर लाभ कमाएंगे लेकिन जिस लाभ के हकदार है उतना नही हो पाने पर निराशा भी होगी। स्वभाव में अकड़ रहने पर भी परिजनों से अच्छी पटेगी घर के सदस्य अपने निजी स्वार्थ के लिये आपकी गलतियों को अनदेखा करेंगे जिससे स्वभाव की उद्दंडता बढ़ेगी इसपर नियंत्रण रखें। आज हाथ पैरों में शिथिलता और जननेन्द्रिय संबंधित शिकायत से परेशानी होगी। यात्रा की योजना निरस्त होगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिए सुख-समृद्धि दायक रहेगा। आज आपका स्वभाव अत्यंत आराम तालाब रहेगा जल्दी से किसी कार्य मे परिश्रम नही करेंगे फिर भी पूर्व में की गई मेहनत का फल आज अवश्य धन अथवा अन्य लाभो के रूप में मिलेगा। जमीन संबंधित एवं भागीदारी के कार्यो से हानि हो सकती है इसके विपरीत कला से जुड़े लोगों को लाभ होगा। थोक अथवा शेयर के कारोबारी निवेश का भरपूर लाभ ले सकेंगे। आपका सार्वजिक जीवन ठाठ बाट वाला रहेगा। किसी भी कार्य मे खर्च करने से पीछे नही हटेंगे इससे बीच मे थोड़ी आर्थिक विषमताएं भी आ सकती है। रहन-सहन में आडम्बर की झलक दिखेगी। गृहस्थ सुख आज उत्तम रहेगा परिजनो से पूर्ण स्नेह मिलेगा। प्रमेह अथवा चेहरे संबंधित समस्या रहेगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन पिछले कुछ दिनों से बेहतर रहेगा किसी मनोकामना पूर्ति ना होने का दुख आज भी रह सकता है। धैर्य हीनता के बाद भी दिन सुख संतोष जनक ही रहेगा। दिन के आरम्भ से मध्यान तक दैनिक कार्यो में व्यस्त रहेंगे इसके बाद कार्य क्षेत्र से कोई शुभ समाचार मिलेगा। आज आप जो भी कार्य करेंगे उसे बिना किसी सहयोग के पूर्ण कर लेंगे पठन पाठन संबंधित एवं सौंदर्य-साज सज्जा संबंधित कार्य से विशेष लाभ की उम्मीद है। धन की आमद अल्प मात्रा में लेकिन कई बार होने से दिन भर का कोटा पूर्ण कर लेंगे। नौकरी वालो के लिये मध्यान तक का समय ठीक रहेगा इसके बाद कार्यो में उलझन बढ़ेगी। घर के छोटे छोटे खर्च परेशान करेंगे। अग्नि से कष्ट एवं पेट से उपर के भाग में कष्ट हो सकता है।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज भी मध्यान तक शारीरिक रूप से शिथिलता बनी रहेगी इस कारण कुछ आवश्यक कार्य आगे के लिये निरस्त करने पड़ेंगे वर्तमान स्थिति को देखते हुए यह निर्णय उपयुक्त ही रहेगा। मध्यान के बाद परिस्थिति में सुधार आने लगेगा लेकिन स्वभाव में जल्दबाजी रहने के कारण कुछ कार्य बिना सोचे करेंगे जिससे कार्य बनने की जगह ज्यादा उलझ जाएंगे। धन की आमद आवश्यकता से कम ही रहेगी आवश्यक खर्च संचित धन से करने पड़ेंगे। आज आपको परिजनों की कोई पुरानी सलाह ना मानने की ग्लानि भी होगी। संध्या के समय पति पत्नी के बीच कहाँ सुनी हो सकती है। संताने आज्ञाकारी रहेंगी लेकिन कोई गुप्त बात खुलने के कारण इनके प्रति हीन भावना बनेगी। पिता अथवा पैतृक कार्यो में लाचारी दिखेगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन आप सभी क्षेत्रों से ज्यादा ही उम्मीद लगाए रहेंगे परन्तु सफलता कुछ एक मे ही मिल सकेगी। सरकारी कार्य भी आज कुछ कमी रहने से अपूर्ण रह सकते है । नौकरी-व्यवसाय में कार्य विलम्ब से आरंभ करने के कारण पूर्ण होने में भी विलम्ब होगा। आर्थिक दृष्टिकोण से कुछ ना कुछ कमी बनी रहेगी धन की कमी रहने से महत्त्वपूर्ण कार्य की योजना बनी बनाई रह जायेगी। संध्या के समय से स्थिति सुधरेगी लाभ की संभावना बनेगी परन्तु समय की कमी भी रहने से लाभ सीमित रहेगा। पिता को छोड़ अन्य पारिवारिक जन का सहयोग मिलने पर भी मानसिक उद्वेग रहेगा। चर्म रोग खुजली अथवा अग्नि से जलने के भय है।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज दिन भर आप विपरीत लिंगीय आकर्षण में बंधे रहेंगे। अपने काम को छोड़ अनर्गल प्रवृतियों में समय और धन बर्बाद करने से घर और समाज मे सम्मान खो सकते है। कार्य क्षेत्र पर कार्य करते समय ध्यान कही और ही रहेगा धन लाभ के प्रसंग अकस्मात बनेंगे लेकिन लापरवाह रहने के कारण हाथ से निकलने की संभावना है। सहकर्मियो पर नाजायज दबाव और हुकुम ना चलाया अन्यथा अकेले रह जाएंगे। धन की आमद होगी लेकिन खर्च निकालने के लिए भी कम पड़ेगी। भाई बहन का अधिक बोलना अखरेगा फिर भी धैर्य बनाये रखें आपके हित की बात की करेंगे। किसी की चुगलखोरी के शिकार बनेंगे। आज अनैतिक साधनों से लाभ आसानी से मिलेगा फिर भी इनसे बचना ही बेहतर रहेगा। संध्या के समय शारीरिक क्षमता में
कमी आएगी फिर भी मौज शौक से पीछे नही हटेंगे।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिमाग इधर उधर की बातों में ज्यादा रहेगा। अपने काम छोड़ पराई समस्यों में उलझेगे बिना मांगे सलाह देना बाद में भारी पड़ जायेगा इसका ध्यान रहे। स्वभाव दिन भर मनमौजी रहेगा जो मन मे आएगा करेंगे किसी के टोकने पर नाराज हो जाएंगे। कार्य क्षेत्र पर आज दिन भर उदासीनता रहेगी भाग दौड़ के बाद भी परिणाम निराशाजनक ही मिलेंगे खर्च निकालने के लिये किसी से उधार लेने की नौबत आ सकती है। भाई बंधुओ से गलतफलमी के कारण बहस होगी शांत रहे उन्हें अपनी गलती का अहसास अपने आप हो जाएगा। आज भागीदारी की योजना बनेगी लेकिन पुराने पैतृक कार्यो में कोई भागीदार ना बनाये अन्यथा बाद में पछताना पड़ेगा। घर मे छूट पुट नोकझोंक लगी रहेगी। सेहत संध्या से विपरीत होगी छाती में संक्रमण हो सकता है।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आप मानसिक रूप से शांत रहने का प्रयास करेंगे लेकिन मध्यान और संध्या बाद के समय किसी न किसी से विवाद होने की संभावना है। आपकी वाणी और व्यवहार से किसी का अहित ना हो इसका ध्यान आज विशेष रूप से रखें। विरोधी पक्ष आज प्रबल रहेगा मध्यान तक स्वयं को किसी न किसी कार्य मे लगाये रखें इससे मन मे अनर्गल विचार नही आएंगे। दोपहर के बाद स्थिती सुधरने से कार्यो के प्रति गंभीरता आएगी लेकिन कार्य क्षेत्र पर भी ज्यादा व्यवसाय नही मिलेगा। आय व्यय बराबर रहने और खर्च पर जबरदस्ती नियंत्रण करने से आर्थिक संतुलन बना रहेगा। संध्या बाद फिर से पुरानी बातों को याद कर कलह के प्रसंग बनेंगे। आज परिजनों की अप्रिय बात को अनसुनी करें। सन्तानो का परीक्षा में खराब प्रदर्शन चिंता बढ़ाएगा। स्वास्थ्य बना रहेगा।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️🙏राधे राधे🙏

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 17 सितंबर 2022 शनिवार संवत् 2079 मास आश्विन कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि दोपहर 02:15 बजे तक रहेगी बाद अष्टमी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:18 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:25 बजे होगा । रोहिणी नक्षत्र दोपहर 12:21 बजे तक रहेगा पश्चात् मृगशीर नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा वृषभ राशि मे मध्य रात्रि पश्चात् 01:44 बजे तक भ्रमण करते हुए मिथुन राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल प्रातः 09:17 से 10:49 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:55 से 12:44 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पूर्व दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो उडद का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।

~: विशेष :~

आज आश्विन संक्रांति , सूर्य कन्या राशि मे प्रवेश प्रातः 07:22 बजे से , पुण्यकाल दोपहर 01:46 बजे से , रोहिणी व्रत , महालक्ष्मी व्रत समाप्त , कालाष्टमी , विश्वकर्मा पूजन ।।

ज्योतिषाचार्य
डाॅ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351

आज का राशिफल

मेष :~ आज आप स्फूर्तिली ताजगीपूर्ण सुबह से दिन का आरंभ करेंगे । घर में मित्रों और सगे – सम्बंधियों के आवागमन से खुशी का माहौल रहेगा । उनसे मिली आकस्मिक भेंट खुश कर देगी । आज आर्थिक लाभ मिल सकता है । प्रवास की तैयारी रखें । नये कार्य शुरू कर सकते हैं । उत्तम भोजन मिलेगा ।

वृषभ :~ आज किसी भी प्रकार के अविचारी कदम या निर्णय से पहले सोच विचार करले । किसी से गलतफहमी हो सकती हैं । खराब स्वास्थ्य से मन उदास रहेगा । परिवार में स्नेहियों का विरोध मतभेद से ग्लानि होगी । परिश्रम का उचित मुआवजा न मिलने से निराशा होगी । दिन खर्चीला होगा ।

मिथुन :~ आज के दिन आपको सामाजिक , आर्थिक तथा पारिवारिक क्षेत्र में लाभ हो सकता हैं । समाज में मान – प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी । मित्रों से लाभ होगा और उन पर खर्च करेंगे । सुंदर जगह पर पर्यटन होगा । जीवनसाथी की खोज के लिए अनुकूल है ।

कर्क :~ आज के दिन आप नौकरी व्यवसाय में उच्च पदाधिकारियों के प्रोत्साहन से उत्साह बढेगा । वेतन वृद्धि या पदोन्नति हो तो कोई आश्चर्य नहीं है । माता तथा परिवार के साथ अधिक निकटता रहेगी । मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । सरकारी कार्यों में अनुकूलता रहेगी ।

सिंह :~ आज के दिन आलस , थकान और ऊबन आपके कार्य की गति कम कर देंगे । पेट की शिकायत से अस्वस्थ्य रहेंगे । नौकरी व्यवसाय में विघ्न संतोषियों की बाधकता प्रगति में रुकावट बनेगी । पदाधिकारियों से दूर रहने में ही भलाई है । क्रोध को वश में रखे । धार्मिक कार्यों या यात्रा – प्रवास से भक्तिभाव प्रकट होने से मन की अशांति दूर करेंगे ।

कन्या :~ आज के दिन आपके मन की उग्रता किसी से मनमुटाव करा सकती है । हितशत्रु से बचे । नए कार्य का आरंभ स्थगित रखें । जलाशय से दूर रहे । अधिक खर्च होगा । गूढ़ विद्याओं और रहस्यमय बातों में रुचि रहेगी ।

तुला :~ आज के दिन आप दैनिक कार्यों के बोझ से हल्का होने के लिए पार्टी , सिनेमा , नाटक या पर्यटन का आयोजन मे मित्रों को आमंत्रित करेंगे । नए वस्त्रालंकार खरीदने या परिधान का अवसर आएगा । सार्वजनिक मान – सम्मान होगा । जीवनसाथी के उष्मापूर्ण सानिध्य का आनंद लेंगे ।

वृश्चिक :~ आपके साथ आज कुछ आकस्मिक घटनाएँ घटेंगी । पूर्वनिर्धारित मुलाकातें रद्द होने से हताशा और क्रोध होंगा । हाथ में आए अवसर हाथ में से जा सकते है । पारिवारिक मतभेद होंगे । ननिहाल से कोई समाचार मिलने से मन व्यग्र होगा । विरोधी प्रतिस्पर्धियों से सतर्क रहे । आय की अपेक्षा व्यय अधिक रहेगा । नए कार्य या योजनाओं का आरंभ नही करें ।

धनु :~ आज आप संतानों के स्वास्थ्य और पढ़ाई की चिंता से मन व्यग्र रहेगा । पेट सम्बंधी बीमारियाँ होंगी । कार्य असफलता से हताशा आएगी । गुस्से को वश में रखे । साहित्य , लेखन तथा कला मे गहरी रुचि रहेगी । प्रियजन से मुलाकात रोमांचक बनेगी । वाद – विवाद तथा चर्चा में न उतरें ।

मकर :~ आज आप ताजगी एवं स्फूर्ति के अभाव से अस्वस्थता रहेगी । मन में चिंता रहेगी । परिवार के साथ अनबन या तकरार से मन में खिन्नता रहेगी । समय से भोजन और शांत निद्रा से वंचित रहेंगे । स्त्री वर्ग से कोई नुकसान के साथ किसी कारण से तकरार होगी । खर्च और अपयश से संभले ।

कुंभ :~ आज आपका मन चिंता मुक्त होने से राहत महसूस करेंगे और उत्साह में भी वृद्धि होगी । बुजुर्गों और मित्रों से लाभ हो सकता हैं । स्नेहमिलन या प्रवास से मित्रों एवं स्वजनों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत करेंगे । प्रिय व्यक्तियों का साथ और दांपत्यजीवन में अधिक धनिष्ठता रहेगी । आर्थिक लाभ और सामाजिक मान प्रतिष्ठा बढेगी ।

मीन :~ आज आपका दिन आर्थिक आयोजन के लिए शुभ है । निर्धारित कार्य पूर्ण होंगे । आय बढ़ेगी । परिवार में सुख – शांति का रहेगी । सुरुचिपूर्ण भोजन होगा । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा तथा मन की स्वस्थता रहेगी ।
( डाॅ. अशोक शास्त्री )

।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *