आज का राशिफल एवं पंचांग

  ।। ?️ ।।
??जय श्री राम??
      ?? सुप्रभातम् ??
?««« आज का राशिफल एवं पंचांग »»»?
कलियुगाब्द……………………5122
विक्रम संवत्…………………..2077
शक संवत्……………………..1942
रवि……………………….दक्षिणायन
मास………………..(अधिक)अश्विन
पक्ष……………………………..कृष्ण
तिथी……………………….एकादशी
दोप 02.30 पर्यंत पश्चात द्वादशी
सूर्योदय………प्रातः 06.22.54 पर
सूर्यास्त……..संध्या 06.03.38 पर
सूर्य राशि……………………..कन्या
चन्द्र राशि………………………सिंह
गुरु राशि………………………..धनु
नक्षत्र……………………………मघा
रात्रि 10.45 पर्यंत पश्चात उत्तराफाल्गुनी
योग……………………………..शुभ
संध्या 05.28 पर्यंत पश्चात ब्रह्मा
करण………………………..बालव
दोप 02.30 पर्यंत पश्चात कौलव
ऋतु…………………………….शरद
दिन………………………..मंगलवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
13 अक्तूबर सन 2020 ईस्वी |
☸ शुभ अंक………………..4
? शुभ रंग……………….सफ़ेद
⚜ अभिजीत मुहूर्त :-
दोप 11.49 से 12.35 तक ।
?‍? राहुकाल :-
दोप 03.050 से 04.32 तक ।
? उदय लग्न मुहूर्त :-
कन्या
04:25:25 06:41:43
तुला
06:41:43 09:01:57
वृश्चिक
09:01:57 11:20:54
धनु
11:20:54 13:25:16
मकर
13:25:16 15:07:52
कुम्भ
15:07:52 16:35:34
मीन
16:35:34 18:00:45
मेष
18:00:45 19:36:13
वृषभ
19:36:13 21:32:04
मिथुन
21:32:04 23:47:02
कर्क
23:47:02 26:07:44
सिंह
26:07:44 28:25:25
? दिशाशूल :-
उत्तरदिशा – यदि आवश्यक हो तो गुड़ का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें ।
✡ चौघडिया :-
प्रात: 09.18 से 10.46 तक चंचल
प्रात: 10.46 से 12.13 तक लाभ
दोप. 12.13 से 01.41 तक अमृत
दोप. 03.09 से 04.37 तक शुभ
रात्रि 07.37 से 09.09 तक लाभ ।
? आज का मंत्र :-
।। ॐ कुमुदवासिन्यै नमः ।।
? संस्कृत सुभाषितानि :-
उत्साहो बलवानार्य नास्त्युत्साहात्परं बलम् ।
सोत्साहस्य लोकेषु न किञ्चिदपि दुर्लभम् ॥
अर्थात :
हे आर्य ! उत्साह बलवान है । उत्साह के सिवा अन्य कोई बल नहि । उत्साही मनुष्य को इस दुनिया में कुछ दुर्लभ नहि ।
? आरोग्यं :-
आंखों की देखभाल एवं घरेलु नुस्खे :-
5. गुलाब जल –
तवचा की समस्या को दूर करने के लिए गुलाब जल का इस्तेमाल करना बहुत ही लाभकारी होता है। यह स्किन को साफ करने के साथ ही अपने एंटी-बैक्टीरियल गुण से संक्रमण भी दूर करता है। जब आंखों में दर्द और थकावट से राहत चाहिए तो गुलाब का पानी एक प्रसिद्ध घरेलू उपाय है। आप बहुत ही जल्द कूलिंग और आराम महसूस करेंगे। इसके लिए आप कॉटन को पानी में डुबोएं और इसे 10 से 15 मिनट के लिए बंद पलकों पर रखें। यदि आपको अच्छे परिणाम चाहिए तो ठंड़ा गुलाब जल प्रयोग में लाएं।
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
मित्रों तथा संबंधियों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। अपेक्षित कार्य समय पर पूरे होंगे। विवाद से बचें। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। कोई बड़ा काम करने का मन बनेगा। मेहनत का फल मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। प्रमाद न करें।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। दूसरे अधिक अपेक्षा करेंगे। दुष्टजनों से सावधान रहें। नजदीकी वातावरण सुखद रहेगा। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। कोई बड़ा कार्य होने से प्रसन्नता में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ रहेगा। भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। यात्रा लाभदायक रहेगी। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि से मनोनुकूल लाभ होगा। पुराना रोग उभर सकता है।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आर्थिक परेशानी रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। नौकरी में समस्याएं रहेंगी। यात्रा यथासंभव टालें। जोखिम नहीं लें। पुराना रोग परेशानी तथा बाधा का कारण बन सकता है। लापरवाही न करें। फालतू खर्च होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। आय बनी रहेगी।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। आय में वृद्धि होगी। यात्रा लाभदायक रहेगी। समय की अनुकूलता का लाभ लें। घर-परिवार की चिंता रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।
??‍♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कार्यस्थल पर सुधार या परिवर्तन संभव है। लंबित कार्य पूर्ण होने के योग हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नई योजना बनेगी। तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। कारोबार में अनुकूलता रहेगी। निवेश शुभ फल देगा। शत्रुओं से सावधान रहें।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
व्यापार-व्यवसाय से लाभ होगा। नौकरी में चैन रहेगा। सहकर्मी साथ देंगे। किसी धार्मिक यात्रा का आयोजन हो सकता है। राजकीय सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे। अध्यात्म में रुचि रहेगी। प्रसन्नता तथा उत्साह में वृद्धि होगी। आलस्य न करें।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
स्वास्थ्‍य का पाया कमजोर रहेगा। काम में मन नहीं लगेगा। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। कीमती वस्तुएं गुम हो सकती हैं। चोट व दुर्घटना से शारीरिक हानि संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। विवेक से कार्य करें। लाभ होगा।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
कारोबार में वृद्धि होगी। नए काम मिल सकते हैं। नौकरी में अधीनस्थ कर्मचारी सहयोग करेंगे। घर-बाहर प्रसन्नता तथा उत्साह बने रहेंगे। कानूनी बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। प्रेम-प्रसंग में उपहार आदि देना पड़ सकते हैं। जल्दबाजी न करें।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
प्रमाद न कर भरपूर प्रयास करें। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। स्थायी संपत्ति में वृद्धि के योग हैं। कोई बड़ा सौदा बड़ा लाभ दे सकता है। धनलाभ सहज होगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। चिंता बनी रहेगी।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
शोध इत्यादि कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। संगीत इत्यादि रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। जोखिम न उठाएं। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। मित्रों तथा परिवार के सदस्यों के साथ समय सुखमय व्यतीत होगा। वाणी में संयम आवश्यक है।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। भावना में बहकर कोई निर्णय न लें। किसी नजदीकी व्यक्ति से संबंध बिगड़ सकते हैं। नौकरी में तनाव रहेगा। अपेक्षित कार्य समय पर पूरे नहीं हो पाएंगे। पुराना रोग उभर सकता है। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय होगी। धैर्य रखें।
☯ आज मंगलवार है परन्तु कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते आपसे मंदिर स्थान पर ज्यादा संख्या एकत्रित होना उपयुक्त नहीं है अतः आपसे आग्रह है अपने घर के मंदिर में संध्या 7 बजे सपरिवार हनुमान चालीसा पाठ अवश्य करे और यदि संभव होवे तो उसे फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लाइव के माध्यम से सम्पूर्ण जगत के साथ साझा करे  (यदि आप लाइव करते है तो #हनुमतशक्तिजागरण इस हैशटैग का उपयोग आपकी पोस्ट में अवश्य करें) |
।। ? शुभम भवतु ? ।।
???? भारत माता की जय ??
।।  सुप्रभातम्  ।।
                ।।  संस्था  जय  हो  ।।
        ।।  दैनिक  राशि  –  फल  ।।
        आज दिनांक 13 अक्टूबर 2020 मंगलवार संवत् 2077 मास द्वितीय आश्विन ( अधिक ) कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि दोपहर 02:34 बजे तक रहेगी पश्चात् द्वादशी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:25 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:01 बजे होगा । मघा नक्षत्र रात्रि 10:55 बजे तक रहेगा पश्चात् पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा सिंह राशि मे दिन रात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 03:47 से 04:31 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त प्रातः 11:48 से 12:34 बजे तक रहेगा । दिशाशूल उत्तर दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो गुड का सेवन कर यात्रा आरंभ करे  । जय  हो ।
                –:  विशेष  :–
आज कमला ( पुरुषोत्तम ) एकादशी व्रत , एकादशी को भगवान श्री हरि का पूजन कर उपवास रखे और जागरण करे तो इच्छित सफलता मिलती है । जय हो ।
                  ज्योतिषाचार्य
          डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
         श्री मंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार, एम. पी.
                  मो. नं.  9425491351
                    आज का राशिफल
          मेष :~ आपको आज शारीरिक और मानसिक थकान रहेगी । परिश्रम की अपेक्षा कम सफलता से हताशा होगी । सत्ता के सम्बंध में चिंतित रहेंगे । काम की भाग – दौड़ में परिवार की तरफ ध्यान नहीं दे पाएँगे । यात्रा टालें । पाचनतंत्र सम्बंधी शिकायत होगी । आपका व्यवहार किसी को हानि न पहुँचाए ध्यान रखें ।
          वृषभ :~ आप आज हर कार्य दृढ़ आत्मविश्वास और मनोबल से पूरा करेंगे और उसमें सफलता भी मिलेगी । पिता की तरफ से लाभ मिलेगा । विद्यार्थीगण पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे । संतानों के अध्ययन या अन्य मामलों के पीछे धन खर्च या पूँजी निवेश होंगे । कलाकारों तथा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का उत्तम समय है । सरकार की ओर से लाभ होंगे ।
          मिथुन :~ नई योजनाएँ शुरू करने के लिए आज अनुकूल है । व्यवसाय करने वालों को सरकार की तरफ से लाभ मिलने और नौकरी पेशावालों को उच्च पदाधिकारियों की कृपादृष्टि मिलेगी । भाई – बंधुओं और पड़ोसियों के साथ सौहार्दपूर्ण सम्बंध रहेंगे । शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य बने रहें । प्रतिस्पर्धियों के समक्ष विजय प्राप्त करेंगे ।
          कर्क :~ आज आप शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता रहेगी । परिणामस्वरूप मन में नकारात्मक विचार होंगे । किसी गलतफहमी होने से मनमुटाव होंगे । पारिवारिक वातावरण गंदा हो जाएगा । विद्यार्थी पढ़ाई में ध्यान नहीं दे सकेंगे । धन खर्च बढ़ेगा । अनैतिक प्रवृत्तियों की तरफ मन न दौड़ , इसका ध्यान रखे ।
          सिंह :~ भरपूर आत्मविश्वास और दृढ़ निर्णय शक्ति के कारण आज आप कोई भी कार्य त्वरित निर्णय लेकर पूरा करेंगे । समाज में मान – प्रतिष्ठा बढ़ेंगे । पिता तथा अभिभावकों का सहयोग प्राप्त होगा । मन आनंदित रहेगा । फिर भी स्वभाव में उग्रता और अहं आपकी बागी बिगाड़े नहीं , उसका ध्यान रखे । स्वास्थ्य सम्बंधी मामूली शिकायत रहेगी ।
          कन्या :~ शारीरिक अस्वस्थता के साथ – साथ मानसिक चिंता बढेगी । आँख सम्बंधी शिकायत होगी । पारिवार मे मनमुटाव होगा । उग्रवाणी और अहं के टकराव से किसी के साथ झगड़े न हो , उसका ध्यान रखें । आकस्मिक खर्च होगा । नौकरी पेशावालों को अपने अधीनस्थ व्यक्तियों से संभलकर चले । कोर्ट – कचहरी का कामकाज आज टाले ।
         तुला :~ आज विविध क्षेत्र में लाभ मिलने से आप शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ और प्रफुल्लित रहेंगे । मित्रों के साथ मुलाकात , रमणीय स्थानों पर प्रवास पर्यटन आपके दैनिक कार्यों का हिस्सा बनेंगे । गृहस्थ जीवन में सुख – शांति रहेगी । स्त्री मित्रों से मिलन होगा । आय में वृद्धि होगी ।
          वृश्चिक :~ आपके हर कार्य निर्विघ्न पूरे होंगे । गृहस्थजीवन में आनंद रहेगा । मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी । नौकरी – व्यवसाय में प्रगति होगी । उच्च पदाधिकारिगण और बुजुर्गों से लाभ मिलेगा । धन लाभ होगा । व्यापारियों की बकाया वसूली होगी । संतानों की प्रगती से मन प्रसन्न होगा । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा ।
          धनु :~ शरीर में थकान , ऊबन और बेचैनी रहेगी । स्वास्थ्य नरम – गरम रहेगा । मन चिंता से व्याकुल रहेगा । प्रवास यात्रा स्थगित रखे । संतानों की चिंता होगी । भाग्य साथ न देगा । नौकरी – धंधे मे उच्च पदाधिकारियों के क्रोध का शिकार बनना पड़ेगा । प्रतिस्पर्धियों से वाद – विवाद टालें । साहसिक प्रवृत्तियाँ न करें ।
          मकर :~ खान – पान पर ध्यान नहीं रखेंगे तो आज स्वास्थ्य खराब हो सकती है । मरीज़ की चिकित्सा , प्रवास या व्यापारिक कार्यों मे खर्च होगा । नकारात्मक विचार और क्रोध को दूर रखने से बहुत सी मुसीबतों से बच जाएँगे । भागीदारों के साथ मतभेद होगा । नौकरी – धंधा में प्रतिकूल वातावरण होगा । नए सम्बंध स्थापित करते समय सावधानी रखें ।
          कुंभ :~ भरपूर आत्मविश्वास और दृढ़ मनोबल के साथ प्रणय और रोमांस आपके आज के दिन को रंगीन बनाएँगे । आनंददायक प्रवास पर्यटन और सुरुचिपूर्ण भोजन , नए वस्त्र आपके आनंद को दुगना करेंगे । सार्वजनिक मान – सम्मान में वृद्धि होगी ।
          मीन :~ घर में सुख – शांति और आनंद के वातावरण से आप दैनिक कार्यों को आत्मविश्वास पूर्वक करेंगे । हालाकि आप स्वाभाविक उग्रता और वाणी पर  संयम रखे । नौकरी में सहकर्मियों और अधीनस्थ व्यक्तियों का सहयोग प्राप्त होगा । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । ( डाँ. अशोक शास्त्री )
।।  शुभम्  भवतु  ।।  जय  सियाराम  ।।
।।  जय  श्री  कृष्ण  ।।  जय  गुरुदेव  ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *