आज का राशिफल एवं  पञ्चाङ्ग

🕉श्री हरिहरौ विजयतेतराम🕉
🌄सुप्रभातम🌄
🗓आज का राशिफल एवं  पञ्चाङ्ग🗓
🌻बुधवार, २८ सितम्बर २०२२🌻

सूर्योदय: 🌄 ०६:१९
सूर्यास्त: 🌅 ०६:०६
चन्द्रोदय: 🌝 ०८:१६
चन्द्रास्त: 🌜१९:३९
अयन 🌖 दक्षिणायने (दक्षिणगोलीय)
ऋतु: ❄️ शरद
शक सम्वत: 👉 १९४४ (शुभकृत)
विक्रम सम्वत: 👉 २०७९ (राक्षस)
मास 👉 आश्विन
पक्ष 👉 शुक्ल
तिथि 👉 तृतीया (२५:२७ से चतुर्थी)
नक्षत्र 👉 चित्रा (०६:१४ से स्वाती, २९:५२ से विशाखा)
योग 👉 वैधृति (२७:०७ से विषकुम्भ)
प्रथम करण 👉 तैतिल (१४:०० तक)
द्वितीय करण 👉 गर (२५:२७ तक)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 कन्या
चंद्र 🌟 तुला
मंगल 🌟 वृष (उदित, पश्चिम, मार्गी)
बुध 🌟 कन्या (अस्त, पूर्व, मार्गी)
गुरु 🌟 मीन (उदित, पूर्व, वक्री)
शुक्र 🌟 कन्या (उदित, पूर्व)
शनि 🌟 मकर (उदित, पूर्व, वक्री)
राहु 🌟 मेष
केतु 🌟 तुला
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
अभिजित मुहूर्त 👉❌️❌️❌️
अमृत काल 👉 २१:१२ से २२:४७
रवियोग 👉 २९:५२ से ३०:०९
विजय मुहूर्त 👉 १४:०७ से १४:५५
गोधूलि मुहूर्त 👉 १७:५४ से १८:१८
सायाह्न सन्ध्या 👉 १८:०६ से १९:१९
निशिता मुहूर्त 👉 २३:४३ से २४:३२
राहुकाल 👉 १२:०७ से १३:३७
राहुवास 👉 दक्षिण-पश्चिम
यमगण्ड 👉 ०७:३८ से ०९:०८
होमाहुति 👉 सूर्य – २९:५२ से बुध
दिशाशूल 👉 उत्तर
अग्निवास 👉 पृथ्वी (२५:२७ तक)
चन्द्र वास 👉 पश्चिम
शिववास 👉 सभा में (२५:२७ से क्रीड़ा में)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – लाभ २ – अमृत
३ – काल ४ – शुभ
५ – रोग ६ – उद्वेग
७ – चर ८ – लाभ
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – उद्वेग २ – शुभ
३ – अमृत ४ – चर
५ – रोग ६ – काल
७ – लाभ ८ – उद्वेग
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
पश्चिम-दक्षिण (गुड़ अथवा दूध का सेवन कर यात्रा करें)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️
सिन्दूर तृतीया, नवरात्रि के तृतीय दिवस आदिशक्ति माँ दुर्गा के चंद्रघण्टा स्वरूप की उपासना व्रत, उद्योग मशीनरी आरम्भ मुहूर्त प्रातः १०:४८ से दोपहर १२:१७ तक, शहीद भगत सिंह जन्मदिन आदि।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज ०६:१६ तक जन्मे शिशुओ का नाम
चित्रा नक्षत्र के चतुर्थ चरण अनुसार क्रमश (री) नामाक्षर से तथा इसके बाद २९:५२ तक जन्मे शिशुओ का नाम स्वाति नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (रू, रे, रो, ता) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम विशाखा नक्षत्र के प्रथम चरण अनुसार (ती) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
उदय-लग्न मुहूर्त
कन्या – २९:२२ से ०७:४०
तुला – ०७:४० से १०:०१
वृश्चिक – १०:०१ से १२:२०
धनु – १२:२० से १४:२४
मकर – १४:२४ से १६:०५
कुम्भ – १६:०५ से १७:३१
मीन – १७:३१ से १८:५४
मेष – १८:५४ से २०:२८
वृषभ – २०:२८ से २२:२३
मिथुन – २२:२३ से २४:३८
कर्क – २४:३८ से २६:५९
सिंह – २६:५९ से २९:१८
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
पञ्चक रहित मुहूर्त
शुभ मुहूर्त – ०६:०८ से ०६:१४
मृत्यु पञ्चक – ०६:१४ से ०७:४०
अग्नि पञ्चक – ०७:४० से १०:०१
शुभ मुहूर्त – १०:०१ से १२:२०
रज पञ्चक – १२:२० से १४:२४
शुभ मुहूर्त – १४:२४ से १६:०५
चोर पञ्चक – १६:०५ से १७:३१
शुभ मुहूर्त – १७:३१ से १८:५४
शुभ मुहूर्त – १८:५४ से २०:२८
चोर पञ्चक – २०:२८ से २२:२३
शुभ मुहूर्त – २२:२३ से २४:३८
रोग पञ्चक – २४:३८ से २५:२७
शुभ मुहूर्त – २५:२७ से २६:५९
मृत्यु पञ्चक – २६:५९ से २९:१८
मृत्यु पञ्चक – २९:१८ से २९:५२
अग्नि पञ्चक – २९:५२ से ३०:०९
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। कार्य व्यवसाय में लाभ के अवसर मिलेंगे सहकर्मी बिना बोले सहयोग करने के लिए तैयार रहेंगे। जोखिम वाले कार्य शेयर सट्टे आदि से धन कोष में वृद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा अंत समय पर टल सकती है। आज आप मन इच्छित वस्तुओं पर आसानी से खर्च कर सकेंगे। घर मे सुख सुविधा के साधन बढ़ेंगे परिजन भी आज आपके व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे। प्रेम प्रसंगों में समय एवं धन खर्च करेंगे लेकिन इसका सार्थक परिणाम भी मिलेगा। संध्या के समय आकस्मिक लाभ होने से रोमांचित रहेंगे।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आपका आज का दिन सुख-सौभाग्य में वृद्धि करेगा। आज आप नए संबंध बनाने के साथ ही पुरानो को भी जोड़े रखने में व्यस्त एवं सफल रहेंगे। घरेलू सुख के साधनों में वृद्धि हेतु खर्च करेंगे। आपकी मानसिकता आज अन्य लोगो से बेहतर दिखने की रहेगी जिससे कुछ लोग आपसे ईर्ष्या का भाव रख सकते है परन्तु इसका आपके व्यक्तित्त्व अथवा दिनचार्य पर कोई प्रभाव नही पड़ेगा। कार्य स्थल पर सुव्यवस्था रहने से निर्धारित से अधिक आय बन सकेगी। दान पुण्य के साथ ही आपसी व्यवहारिकता में आदान-प्रदान होगा। दाम्पत्य में थोड़ी बहुत नोकझोंक के बाद भी सुख की अनुभूति होगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के दिन आपकी किसी के साथ श्रेष्ठ बनने की होड़ रहेगी इसमे कुछ हद तक सफल तो रहेंगे लेकिन सामाजिक क्षेत्र पर आपकी गलत छवि भी बन सकती है। अहम की भावना रहने से लोग आपकी सहायता करने से कतराएंगे जिस वजह से कुछ महत्त्वपूर्ण कार्य अधूरे रहने की सम्भावना है। व्यावसायिक क्षेत्र पर कुछ नए प्रयोग करेंगे परन्तु आज लाभ पुरानी योजनाओ से ही सीमित मात्रा में होगा। परिवार के सदस्य की जिद थोड़ी देर के लिए परेशानी में डालेगी जिसे पूर्ण करने के बाद ही घर का वातावरण शांत होगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन भी विपरीत फलदायी रहने से आपको विवेक से हर कार्य करने की सलाह है। पारिवारिक वातावरण आज लगभग अशांत ही रहेगा। महिलाओ की अधिक बोलने की वृत्ति आग में घी का काम करेगी। अधिक बोलने से बचें आज किसी से हाथापाई की नौबत भी आ सकती है। घरेलू कलह के कारण मन दिनभर अशांत रहेगा कार्य क्षेत्र पर भी इसके परिणाम दिखेंगे। किसी भी कार्य मे उत्साह नही रहेगा। आज खर्च चलाने के लिए भी किसी से उधार लेना पड़ सकता है। सेहत भी नरम ही रहेगी। धैर्य एवं मौन धारण शांति बनाने में सहायक होगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन आप आर्थिक मामलों को लेकर संतुष्ट रहेंगे। व्यवसायी वर्ग किसी बड़ी योजना अथवा अनुबंध पर कार्य करेंगे इसका लाभ भी शीघ्र ही मिलना आरम्भ हो जाएगा। धन की आमाद आज कई स्त्रोतों से एक साथ हो सकती है इसके लिए आपको सामाजिक व्यवहारिकता भी बढ़ानी पड़ेगी। कुछ समय से चल रही आर्थिक उलझनों में कमी आएगी धन कोष में वृद्धि होगी भविष्य के लिए संचय भी कर सकेंगे। दाम्पत्य जीवन मे भी सरसता बनी रहेगी। परिजन आज आपसे कोई आशा लागये रहेंगे इसको थोड़े विलम्ब से परन्तु पूरी अवश्य करेंगे।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आप शांति से बिताएंगे। दिन के आरंभ में किसी कार्य को लेकर जल्दबाजी रहेगी इसके बाद लगभग सभी कार्यो को आराम से ही करेंगे। आज आप किसी भी काम को लेकर ज्यादा भागदौड़ करने के मूड में नही रहेंगे। सहज जितना प्राप्त होगा उसी में संतोष कर लेंगे। व्यवसाय में निवेश करेंगे परन्तु इसका लाभ शीघ्र नही मिल सकेगा निकट भविष्य में अवश्य ही धन दुगना होकर मिलेगा। घर का वातावरण भी आज सुख की अनुभूति कराएगा परिजनों के साथ हास्य परिहास ने समय व्यतीत होगा। परिजन मनोकामना पूर्ति करेंगे।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन आप बाहरी दुनिया को छोड़ अधिक समय अपने मे ही मस्त रहेंगे। आवश्यक कार्यो में लापरवाही अथवा टालमटोल करना आर्थिक हानि का साथ ही संबंधों में भी खटास ला सकता है। धार्मिक भावनाएं एवं परोपकारी स्वभाव रहते हुए भी मन से स्वार्थ सिद्धि की भावना नही जाएगी। आज आप अपना काम बनाने के लिए अत्यंत मीठे बन जायेगे इसके विपरीत अन्य लोगो के कार्य करने में उदासीनता दिखाएंगे। धार्मिक स्थान की यात्रा पर खर्च होगा। मध्यान तक आय निम्न रहेगी इसके बाद आकस्मिक लाभ होने की संभावना है। गृहस्थ में कुछ कटु अनुभव होंगे।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आपके लिए आज का दिन प्रतिकूल परिस्थितियों वाला रहेगा। घर एवं कार्य क्षेत्र पर सहयोग की कमी रहेगी। व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा अधिक रहने से परिश्रम भी अधिक करना पड़ेगा फिर भी लाभ होने की जगह किसी गलती के कारण हानि उठानी पड़ेगी। मन विषय वासनाओ में अधिक भटकेगा। आज आपको लाभ पाने के लिए व्यवहार में कोमलता रखनी पड़ेगी। अतिआवश्यक कार्यो को आज आगे के लिए टालना बेहतर रहेगा। उधारी के व्यवहार बढ़ने आर्थिक स्थिति खराब होगी। संध्या के समय थोड़ा बहुत धन लाभ होने से आवश्यक खर्च निकाल लेंगे।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा मनोरंजन के विचार आज मन मे ही रह जाएंगे। कार्य क्षेत्र पर काम अधिक रहने से दिनचार्य बिगड़ेगी परन्तु आर्थिक लाभ बीच-बीच मे होते रहने से खान पान का भी ध्यान नही रहेगा। सरकारी कार्यो में दौड़ धूप का सकारात्मक परिणाम मिलेगा इसके अतिरिक्त घरेलू कार्यो में भी आज आपके सहयोग की आवश्यकता पड़ेगी जिससे कुछ समय के लिए परिसानी होंगी। सार्वजनिक क्षेत्र पर नए लाभदायक संबंध बनाने आसान रहेंगे। आपके व्यक्तित्व से हर कोई सहज आकर्षित हो जाएगा। दाम्पत्य जीवन प्रेम पूर्ण रहेगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपको अधिकांश कार्यो में शुभ फल की प्राप्ति कराएगा परन्तु आज आप मन ही मन किसी गुप्त चिंता से बेचैन भी रहेंगे। बुजुर्गो का आशीर्वाद एवं पारिवारिक प्रतिष्ठा का लाभ व्यापार में मिलेगा। बाहरी लोग अन्य की अपेक्षा आपसे व्यवहार बनाना अधिक पसंद करेंगे इसका मुख्य कारण आज के दिन आपका आकर्षक व्यक्तित्त्व रहेगा। नौकरी पेशा जातक पदोन्नति अथवा अतिरिक्त आय की उम्मीद में रहेंगे जिसमे कुछ हद तक सफल हो जाएंगे। किसी की पुरानी उधारी चुकता होने से राहत मिलेंगी। गृहस्थ की आवश्यकता समय पर पूर्ण करने से शांति बनी रहेगी।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन भी आपके लिए शुभ फलदायी रहेगा परन्तु सेहत का भी विशेष ध्यान रखना होगा शारीरिक रूप से आज आकस्मिक कष्ट आने की संभावना है इसकारण से खर्च भी बढ़ेगा। दिन के आरम्भ में पूर्व निर्धारित व्यावसायिक कार्य से व्यस्त रहेंगे इसके बाद का अधिकांश समय मंदी में व्यतीत होगा संध्या से फिर व्यवसाय में तेजी आएगी भविष्य की योजना बनेगी इसके लिए पर्याप्त धन का संचय आसानी से हो जाएगा। पारिवारिक जन आपकी आवश्यकता को ज्यादा महत्त्व देंगे। मित्र परिचिति से प्रेम पूर्ण व्यवहार करेंगे।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन सेहत के दृष्टिकोण से ठीक नही। कार्य क्षेत्र पर व्यस्तता अधिक रहने से जान कर भी स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरतेंगे जिसका शीघ्र ही विपरीत परिणाम देखने को मिलेगा। हाथ पैरों में शिथिलता आएगी फिर भी मजबूरी में कार्य करने पड़ेंगे। गलतियां होने की संभावना भी आज अधिक है आर्थिक संबंधित अथवा अन्य महत्त्वपूर्ण कार्य मे किसी की सहायता अवश्य लें अन्यथा हानि हो सकती है। आज आपकी परवाह परिजन एवं अन्य लोग कम ही करेंगे केवल स्वार्थ पूर्ति के लिए व्यवहार करने से मन दुखी होगा। पारिवारिक माहौल में अकस्मात गरमा गरमी हो सकती है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️ 🙏राधे राधे🙏

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 28 सितंबर 2022 बुधवार संवत् 2079 मास आश्विन शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि मध्य रात्रि पश्चात् 01:31 बजे तक रहेगी बाद चतुर्थी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:21 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:18 बजे होगा । स्वाती नक्षत्र अगले दिन सूर्योदय पूर्व प्रातःकाल 05:52 बजे तक रहेगा पश्चात् विशाखा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा तुला राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 12:19 से 01:49 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त आज नही है । दिशाशूल उत्तर दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो तिल का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।

~: विशेष :~

आज शुक्र वृद्धत्व प्रारंभ रात्रि 08:30 से , वैधृति पुण्यं , रवि योग प्रातः 10:42 बजे से संपूर्ण दिनरात , राजयोग प्रातःकाल 06:21 से 10:34 बजे तक ।।

ज्योतिषाचार्य
डाॅ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351

आज का राशिफल

मेष :~ आज आप पर लक्ष्मीजी की कृपा रहेगी । सामाजिक यश – कीर्ति में वृद्धि हो सकती है । व्यापार में लाभ होगा । पूँजी निवेश से पहले सोच ले । पारिवारिक विरोध होगा , इसलिए मौन ही रहे ।

वृषभ :~ आज आपके व्यवसाय में अनुकूलता रहेगी तथा कार्य की प्रशंसा भी होगी । सामाजिक मान – प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी । कार्य सरलता से होंगे और लाभ भी होगा । नए कार्यों के के लिए अच्छा है ।

मिथुन :~ आज आप प्रतिस्पर्धीयों और उच्च अधिकारियों से वाद – विवाद न करे । व्यवसाय में माहौल अच्छा रहेगा । मानसिक स्वस्थ रहेंगे । कार्य से उच्च अधिकारी संतुष्ट रहेंगे ।

कर्क :~ आज आप अनैतिक कार्य और निषेधात्मक विचारों से दूर रहे । वाणी संयमित रखे । पारिवारिक तनाव होने से शारीरिक – मानसिक अस्वस्थता रहेगी । प्रतिस्पर्धीयों से वाद – विवाद में न करे ।

सिंह :~ आज आप स्वस्थ्य , प्रसन्न और आनंदित रहेंगे । क्रोध अधिक रहेगा । पारिवारिक वाद – विवाद से बचने के लिए वाणी संयमित रखे ।

कन्या :~ आज आपका स्वभाव में अधिक संवेदनशीलता रहेगी । कार्य सफलता से मानसिक प्रफुल्लित रहेंगे । यश – कीर्ति में वृद्धि होगी । पारिवारिक सुख – शांति रहेगी ।

तुला :~ आज आप अपनी बौद्धिकता से लेखन कार्य और अन्य सृजनात्मक कार्य में आगे बढेंगे । विचारों में शीघ्र परिवर्तन से मानसिक अस्वस्थ रहेंगे । आकस्मिक खर्च हैं ।

वृश्चिक :~ आज आप स्वभाव में हठीलापन छोड आगे बढेंगे तो अनेक समस्याओं का निराकरण होगा । नए वस्त्राभूषण तथा प्रसाधन पर अधिक खर्च हो सकता है । आर्थिक योजना सरलता से बनेगी ।

धनु :~ आप आज शारीरिक – मानसिक व्यग्र रहेंगे । सौंदर्य – प्रसाधन , घर की साज – सजावट और मनोरंजन मे खर्च करेंगे । स्थाई संपत्ति के मामले मे सावधानी रखे ।

मकर :~ आप आज अधिक वाद – विवाद न करें , वही हित में होगा । धार्मिक कार्यों और उपासना मे खर्च हो सकता है । पारिवारिक मनमुटाव न हो अतः वाणी संयमित रखे । भाग्य वृद्धि होगी ।

कुंभ :~ आज आप सांसारिक विषयों को छोड़कर आध्यात्मिकता मे अधिक झुकाव रहेगा । शारीरिक – मानसिक प्रसन्नता रहेगी । मध्याहन के बाद धार्मिक कार्यों मे लगेंगे ।

मीन :~ आज आप धन के लेन – देन , उगाही या निवेश मे सावधानी बरते । किसी के कार्य में विध्न न डाले । कोर्ट कचहरी में संभलकर चले । वाणी और क्रोध संयमित रखे । अकस्मात से बचे । ( डाॅ. अशोक शास्त्री )

।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *