
🕉श्री हरिहरौ विजयतेतराम🕉
🌄सुप्रभातम🌄
🗓आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग🗓
🌻मंगलवार, ०४ अक्टूबर २०२२🌻
सूर्योदय: 🌄 ०६:१९
सूर्यास्त: 🌅 ०६:००
चन्द्रोदय: 🌝 १४:३८
चन्द्रास्त: 🌜२५:००
अयन 🌖 दक्षिणायने (दक्षिणगोलीय)
ऋतु: ❄️ शरद
शक सम्वत: 👉 १९४४ (शुभकृत)
विक्रम सम्वत: 👉 २०७९ (राक्षस)
मास 👉 आश्विन
पक्ष 👉 शुक्ल
तिथि 👉 नवमी (१४:२० से दशमी)
नक्षत्र 👉 उत्तराषाढ (२२:५१ से श्रवण)
योग 👉 अतिगण्ड (११:२३ से सुकर्मा)
प्रथम करण 👉 कौलव (१४:२० तक)
द्वितीय करण 👉 तैतिल (२५:१० तक)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 कन्या
चंद्र 🌟 मकर
मंगल 🌟 वृष (उदित, पश्चिम, मार्गी)
बुध 🌟 कन्या (उदित, पूर्व, मार्गी)
गुरु 🌟 मीन (उदित, पूर्व, वक्री)
शुक्र 🌟 कन्या (अस्त, पूर्व)
शनि 🌟 मकर (उदित, पूर्व, वक्री)
राहु 🌟 मेष
केतु 🌟 तुला
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
अभिजित मुहूर्त 👉 ११:४२ से १२:२९
अमृत काल 👉 १६:५२ से १८:२२
रवियोग 👉 पूरे दिन
विजय मुहूर्त 👉 १४:०३ से १४:५०
गोधूलि मुहूर्त 👉 १७:४७ से १८:११
सायाह्न सन्ध्या 👉 १७:५९ से १९:१२
निशिता मुहूर्त 👉 २३:४१ से २४:३०
राहुकाल 👉 १५:०२ से १६:३१
राहुवास 👉 पश्चिम
यमगण्ड 👉 ०९:०९ से १०:३७
होमाहुति 👉 शुक्र (२२:५१ से शनि)
दिशाशूल 👉 उत्तर
अग्निवास 👉 आकाश
चन्द्रवास 👉 दक्षिण
शिववास 👉 गौरी के साथ (१४:२० से सभा में)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – रोग २ – उद्वेग
३ – चर ४ – लाभ
५ – अमृत ६ – काल
७ – शुभ ८ – रोग
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – काल २ – लाभ
३ – उद्वेग ४ – शुभ
५ – अमृत ६ – चर
७ – रोग ८ – काल
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
दक्षिण-पूर्व (धनिया अथवा दलिया का सेवन कर यात्रा करें)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️
श्री दुर्गा नवमी, नवरात्रि के नवम दिवस आदिशक्ति माँ दुर्गा के सिद्धिदात्री स्वरूप की उपासना व्रत, सरस्वती बलिदान, श्री बुद्ध जयन्ती आदि।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज २२:५१ तक जन्मे शिशुओ का नाम
उत्तराषाढ नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमश (भे, भो, ज, जी) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम श्रवण नक्षत्र के प्रथम चरण अनुसार क्रमशः (खी) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
उदय-लग्न मुहूर्त
कन्या – २८:५९ से ०७:१७
तुला – ०७:१७ से ०९:३७
वृश्चिक – ०९:३७ से ११:५७
धनु – ११:५७ से १४:००
मकर – १४:०० से १५:४१
कुम्भ – १५:४१ से १७:०७
मीन – १७:०७ से १८:३१
मेष – १८:३१ से २०:०५
वृषभ – २०:०५ से २१:५९
मिथुन – २१:५९ से २४:१४
कर्क – २४:१४ से २६:३६
सिंह – २६:३६ से २८:५५
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
पञ्चक रहित मुहूर्त
शुभ मुहूर्त – ०६:१२ से ०७:१७
रज पञ्चक – ०७:१७ से ०९:३७
शुभ मुहूर्त – ०९:३७ से ११:५७
चोर पञ्चक – ११:५७ से १४:००
शुभ मुहूर्त – १४:०० से १४:२०
रोग पञ्चक – १४:२० से १५:४१
शुभ मुहूर्त – १५:४१ से १७:०७
मृत्यु पञ्चक – १७:०७ से १८:३१
रोग पञ्चक – १८:३१ से २०:०५
शुभ मुहूर्त – २०:०५ से २१:५९
मृत्यु पञ्चक – २१:५९ से २२:५१
अग्नि पञ्चक – २२:५१ से २४:१४
शुभ मुहूर्त – २४:१४ से २६:३६
रज पञ्चक – २६:३६ से २८:५५
शुभ मुहूर्त – २८:५५ से ३०:१२
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके मन के अनुरूप रहेगा। आज आप दिनचार्य को शानदार रूप से बिताना चाहेंगे। कार्य क्षेत्र से मनोरंजन के लिये समय निकालने की योजना मन मे लगी रहेगी लेकिन संध्या बाद ही इसके लिये समय मिलेगा। आज आप रोजगार के क्षेत्र में जो भी निर्णय लेंगे आरम्भ में वे गलत होते प्रतीत होंगे लेकिन धीरे धीरे इनसे ही धन लाभ के मार्ग बनेंगे धैर्य रखें एक बार जो निर्णय ले लिया उससे पीछे ना हटे हानि हो सकती है। अन्य लोगो से देखा देखी के कारण आप बजट से अधिक खर्च करेंगे बाद में पछतायेंगे भी। मौज शौक की प्रवृति बड़े बुजुर्गों से नाराजगी बढ़ाएगी। पेट अथवा मूत्राशय संबंधित समस्या हो सकती है। संताने आपके पक्ष में रहेंगी।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन आपको पारिवारिक समस्याओं का स्थायी समाधान मिल सकेगा किसी वरिष्ठ व्यक्ति का इसमें महत्त्वपूर्ण सहयोग रहेगा पूजा-पाठ के आयोजन की रूप रेखा भी बनेगी। व्यावसायिक क्षेत्र पर भी अधिक ध्यान देने से कार्य समय से पूर्ण कर लेंगे। लेकिन नौकरी वाले जातक आज आलस्य के कारण कार्य अधूरे छोड़ेंगे। जमीन-जायदाद अथवा सरकारी कार्य आगे के लिए लंबित होंगे बेहतर रहेगा आज इनमे समय ख़राब ना करें। सामाजिक कार्यो में भागीदारी देने की सहमति देंगे दान-पुण्य पर खर्च करेंगे।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के दिन आपको आशा के विपरीत फल मिलेंगे। अपनी अथवा परिजन की सेहत को लेकर अस्पताल के चक्कर लग सकते है। मानसिक रूप से चिड़चिड़ापन रहेगा भावुकता भी अधिक रहेगी आज आप स्वयं किसी को कुछ भी कहे परन्तु किसी अन्य की हास्य में कही बातो का भी बुरा मान लेंगे। कार्य व्यवसाय पर सुव्यवस्था रहने पर भी धन लाभ अनिश्चित रहेगा दोपहर बाद ही थोडी बहुत आमाद होगी। सहकर्मी अथवा अन्य किसी परिचित को आर्थिक अथवा अन्य सहायता देनी पड़ेगी। परिजनो से आत्मीयता रहने पर भी घर मे उदासी ज्यादा रहेगी। मनोरंजन विपरीत लिंगीय आकर्षण भी आज अधिक रहेगा।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन भी परिस्थितियां आपके पक्ष में ही रहेंगी ठाठ-बाट वाला जीवन व्यतीत करेगे। काम-धंधे में आश्चर्यजनक वृद्धि होगी प्रतिस्पर्धी भी हावी रहेंगे फिर भी विजय आपकी ही होगी। व्यवसाय में आज कुछ महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ेंगे इसका शुभ परिणाम आने वाले समय मे मिलेगा। जन सम्पर्क में वृद्धि आएगी अधिकारी वर्ग से नजदीकी का लाभ भी अवश्य मिलेगा। सरकार विरोधी गतिविधियों से दूर रहे अन्यथा फल उल्टा हो सकता है। धन की आमद प्रयास करने पर नही स्वतः ही होगी। परिजन आपसे नई अपेक्षाएं रखेंगे इनकी पूर्ति करने में आपको परेशानी नही आएगी। आरोग्य बना रहेगा।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन आपके दिमाग मे धन संबंधित मामलों को लेकर कुछ ना कुछ तिकडम लगी रहेगी। मध्यान तक रुपये पैसे को अधिक अहमियत देंगे स्वभाव से कंजूस रहेंगे लेकिन व्यक्तिगत सुखों की पूर्ति के लिये व्यर्थ खर्च करने से हिचकिचाएंगे नही। कारोबारी दशा में अन्य दिनों की अपेक्षा थोड़ा सुधार आएगा लेकिन कार्य क्षेत्र पर आपका जिद्दी व्यवहार होने वाले लाभ में कमी रकह सकता है बने बनाये सौदे बिगाड़ भी सकता है। धार्मिक कार्यो में केवल स्वार्थ हेतु रुचि लेंगे अन्यथा नही। परिवार में थोड़ी बहुत बहस बाजी होगी भाई बंधुओ से शत्रु जैसे व्यवहार बन सकते है। सेहत आज ठीक ही रहेगी आँखों मे जलन पानी आने की परेशानी हो सकती है। अधिक ठंडे पदार्थो का परहेज करें।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन आपमे बुद्धि विवेक की प्रचुर मातारा होने पर भी व्यवहार जिद्दी घमंडी जैसा रहेगा जिसके चलते कुछ लोगो से आपसी स्नेह संबंधों में खटास आने की संभावना है। लेखन अथवा पठन पाठन के कार्यो में अवरोध आएंगे या भ्रम में पड़ने से मन नही लगेगा। आज आपके द्वारा बोले गए कठोर शब्द स्वयं को ही परेशानी में डाल सकते है इसका विशेष ध्यान रखें। कारोबारी दशा कुछ समय के लिये बेहतर बनेगी लेकिन पूर्व में बोले गए किसी झूठ के कारण आज हानि भी उठानी पड़ सकती है। लकड़ी के उपकरण, खेती संबंधी सामान अथवा निर्माण कार्य मे निवेश तुरंत फलित होगा। गृहस्थ का वातावरण आपके विरोधी व्यवहार के चलते खरब हो सकता है आज धैर्य का परिचय दे। सेहत अकस्मात पेट संबंधित व्यादि बढ़ने से नरम हो सकती है।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज परिस्थितियां एकदम उलट बन रही है कल तक जो आपकी हाँ में हाँ मिला रहे थे वही लोग आज आपका साथ देने से पीछे हटेंगे आपका स्वभाव भी आज कुछ तीखा रहेगा किसी के सामान्य प्रश्न का उत्तर उल्टा ही देंगे कार्य क्षेत्र पर लेन देन को लेकर विवाद होगा आज आप कहेंगे कुछ करेंगे कुछ इस वजह से लोग आपके ऊपर जल्दी से विश्वास नही करेंगे। कारोबारियों को हाथ आये अनुबंध निरस्त होने की ग्लानि रहेगी इसका कारण भी आपका रूखा व्यवहार हो सकता है। धन लाभ की केवल सम्भावनाये ही रहेंगी प्राप्ती नगण्य होगी। खर्च चलाने के लिये उधार लेने की नौबत आ सकती है। परिवार में भी लोग आपसे असंतुष्ट रहेंगे। सेहत अचानक बिगड़ेंगी।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन आपको मिला जुला फल मिलेगा। एक पल में ख़ुशी के समाचार मिलने से आनंदित हो उठेंगे अगले ही पल किसी अन्य कारण से चिंता की स्थिति बनेगी। कार्य स्थल पर आपको प्रलोभन दिए जाएंगे इनपर आगे भविष्य की हानि-लाभ परख कर ही निर्णय लें। भाई बंधू आपसे स्वार्थ सिद्धि की भावना के कारण अत्यन्त मीठा व्यवहार करेंगे। किसी प्रियजन से कई दिनों बाद हुई भेंट से प्रसन्नता होगी। धन लाभ भी अवश्य होगा परन्तु इसके लिए बौद्धिक परिश्रम एवं प्रतीक्षा अधिक करनी पड़ेगी। गृहस्थ में भी उतार चढ़ाव लगा रहेगा। बाहर घूमने की योजना बनाएंगे।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन आप को अपने सभी कार्यो से संतोष रहेगा लेकिन अन्य लोगो की कार्य प्रणाली से असंतुष्ट रहेंगे। व्यवसायीजन एवं नौकरी वाले लोग आसानी से सफलता मिलने पर अतिआत्मविश्वास की भावना से ग्रस्त रहेंगे आज आपकी सफलता के पीछे किसी अन्य का हाथ रहेगा जिसको आप अनदेखा करेंगे। सहकर्मियों का प्रति हीं भावना रहेगी आपको भी इसका प्रतिउत्तर इसी प्रकार किसी ना किसी रूप में मिलेगा। परिजन आपकी हाँ में हाँ तो मिलाएंगे परन्तु आपके विचारों के एकदम विपरीत चलेंगे। धन को लेकर आज निश्चिन्त रहेंगे व्यवसाय वृद्धि एवं धन की आमद एकसाथ होगी। गृहस्थ में नोकझोंक लगी रहेगी सेहत आज उत्तम रहेगी।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन आप किसी भी कार्य को लेकर ज्यादा गंभीर नही रहेंगे घर एवं बाहर मसखरी के मूड में रहेंगे परिजनों की गंभीर बातों को भी नजरअंदाज करने पर फटकार सुन्नी पड़ेगी। घर की अपेक्षा आज बाहर का वातावरण आपके अनुकूल रहेगा लोग आपके साथ समय बिताना पसंद करेंगे मित्रो के साथ भी मनोरंजन के अवसर मिलेंगे। कार्य व्यवसाय को लेकर आज ज्यादा झंझट में नही पड़ेंगे फिर भी आशा से अधिक मुनाफा होगा अधीनस्थों के ऊपर नजर रखें अन्यथा कार्य हानि हो सकती है। आज घर एवं कार्य क्षेत्र की सुरक्षा भी सुनिश्चित करें चोरी चकारी का भय है। परिजन आपकी बात सहर्ष स्वीकार करेंगे इसके पीछे व्यक्तिगत स्वार्थ छिपा होगा सेहत आज उत्तम बनी रहेगी।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपको हानिकारक रहेगा। आज स्वयं लिए निर्णय गलत ही रहेंगे इस लिये आज कोई भी बड़ा कार्य अथवा निवेश करने से बचें। कार्य क्षेत्र पर अनिर्णय अथवा गलतफहमी के कारण बड़ा नुकसान हो सकता है। परिवार के सदस्यों के हाथ किसी भी प्रकार के उपकरण अथवा वाहन ना दें दुर्घटना होने की संभावना है। कार्य क्षेत्र पर भी आज आपको वादे से मुकरने अथवा समय से पूर्ण ना करने पर वैर विरोध का सामना करना पड़ेगा। धन संबंधित मामलों में असफल होने पर मन में नकारात्मक भाव आएंगे गुस्से में आकर कुछ अनैतिक कार्य भी कर सकते है आज धैर्य का अधिक परिचय देना पड़ेगा। स्वास्थ्य भी नरम रहेगा।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिये समृद्धिकारक रहेगा पारिवारिक एवं सार्वजनिक क्षेत्र पर आज विरोध करने वाले भी कम रहेंगे काम-काज के सिलसिले से यात्रा करनी पड़ेगा इसका सकारात्मक परिणाम मिलेगा। धन लाभ आज सहज ही हो जाएगा पुरानी उधारी चुकता होगी। कार्य क्षेत्र का वातावरण आपके सुआचरण एवं व्यवहारिकता से महकेगा। परोपकारी भावना रहने से आप किसी को भी किसी कार्य के लिये मना नही करेंगे। नौकरी वाले जातक कार्य क्षेत्र बदलने का विचार करेंगे इसमे सफल भी रहेंगे प्रयास करने पर पहले से बेहतर जगह पदोन्नति हो सकती है। घरेलू माहौल सुख सुविधा बढ़ने पर प्रसन्न रहेगा।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️🙏राधे राधे🙏

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 04 अक्टूबर 2022 मंगलवार संवत् 2079 मास आश्विन शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि दोपहर 02:16 बजे तक रहेगी बाद दशमी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:24 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:09 बजे होगा । उत्तराषाढा नक्षत्र रात्रि 10:51 बजे तक रहेगा पश्चात् श्रवण नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा मकर राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 03:12 से 04:41 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:46 से 12:38 बजे तक रहेगा । दिशाशूल उत्तर दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो गुड का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
~: विशेष :~
आज सरस्वती बलिदान , महानवमी , शारदीय नवरात्र समाप्त , श्रीहरि जयंती , आयुध व नवाश्य पूजन , मन्वादि ।।
ज्योतिषाचार्य
डाॅ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ आज आप परिवार के साथ महत्वपूर्ण विचार-विमर्श करेंगे । घर की साज-सज्जा में परिवर्तन की इच्छा होगी । ऑफिस या व्यवसाय में अधिकारियों के साथ भी महत्वपूर्ण चर्चा होगी । सरकारी लाभ मिल सकता है ।
वृषभ :~ आज आपको नए कार्य की प्रेरणा मिलेगी और आरंभ कर पाएँगे । दूर स्थित स्नेहीजन या मित्रों के समाचार मिलेंगे । परेदश जाने की संभावनाएँ बनेगी । व्यापार में लाभ हो सकता है । स्वास्थ्य मध्यम रहेगा ।
मिथुन :~ आज आप नए कार्य का प्रारंभ तथा रोगोपचार करना हितकर नहीं होगा । क्रोध संयमित नहीं रखेंगे तो अनिष्टकर प्रसंग बन सकते है । अधिक खर्च से आर्थिक तंगी होगी । निषेधात्मक विचारो से दूर रहे ।
कर्क :~ आज के दिन आप वैभवी जीवनशैली तथा मनोरंजक प्रवृत्तियों से आनंदित रहेंगे । व्यावसाय में लाभ होगा । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । मान – प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी । प्रवास का आयोजन करेंगे ।
सिंह :~ आपका आज का दिन मध्यम फलदायक रहेगा । पारिवार के साथ वाणी संयमित रखने से विवाद टाल सकेंगे । दैनिक कार्य में विध्न आ सकते हैं । अधिक परिश्रम के बाद भी प्राप्ति कम होने से हताशा हो सकती है ।
कन्या :~ आज के दिन आप किसी भी तरह के कलह और चर्चा से दूर रहे । आकस्मिक खर्च हो सकता है । विद्यार्थियों को बाधाएँ आएँगी । पेट सम्बंधित पीडा़ हो सकती है । शेयर – सट्टे में निवेश में सावधानी बरते ।
तुला :~ आज आप अधिक संवेदनशील रहेंगे । शारीरिक – मानसिक व्यग्रता रहेगी । धन और कीर्ति की हानि होगी । निकट सम्बंधियो के साथ विवाद से मन को चोट पहुंचेगी ।
वृश्चिक :~ आज आप नए कार्य प्रारंभ कर सकेंगे । साथियों के साथ आनंदित रहेंगे । काम में सफलता मिलेगी । आर्थिक लाभ एवं भाग्यवृद्धि होगी । भाई – बहनों से लाभ होगा । प्रतिस्पर्धियों पर विजय मिलेगी । स्नेह संबंध बनेंगे ।
धनु :~ आज आप असामंजस्य से अनिर्णय की स्थिति रहेगी । मन व्यग्र रहेगा । परिवारिक मनमुटाव न हो इसका ध्यान रखे । कार्य में अपेक्षित सफलता न मिलने से निराशा होगी । कार्यभार बढ सकता है । निरर्थक खर्च होगा ।
मकर :~ आज आपके हर कार्य आसानी से पूर्ण होंगे । कार्यालय तथा व्यावसाय मे प्रतिष्ठा बढेगी । पदोन्नति के योग हैं । शारीरिक हानि से संभले तथा गिरने से बचें ।
कुंभ :~ आज आप मानसिक अस्वस्थ्य रहेंगे । कोर्ट – कचहरी से बचे । अनुचित पूँजी – निवेश न हो इसका ध्यान रखे । परिवार द्वारा अव्यवहार कर सकते है । अकस्मात से बचे । क्रोध संयमित रखे । खर्च होगा ।
मीन :~ आज आप पारिवारिक तथा सामाजिक बातों में लगे रहेंगे । मित्रों से भेंट होगी तथा खर्च करना पडेगा । प्रवास – पर्यटन हो सकता है । हर क्षेत्र में लाभ होगा । ( डाॅ. अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।