
।। ?️ ।।
??जय श्री राम??
?? सुप्रभातम् ??
?««« आज का राशिफल एवं पंचांग »»»?
कलियुगाब्द…………………..5122
विक्रम संवत्………………….2077
शक संवत्…………………….1942
मास……………….(अधिक)आश्विन
पक्ष…………………………….कृष्ण
तिथी……………………….त्रयोदशी
प्रातः 08.32 पर्यंत पश्चात चतुर्दशी
रवि………………………दक्षिणायन
सूर्योदय………प्रातः 06.23.39 पर
सूर्यास्त………संध्या 06.01.30 पर
सूर्य राशि…………………….कन्या
चन्द्र राशि……………………कन्या
गुरु राशि……………………….धनु
नक्षत्र……………….उत्तराफाल्गुनी
संध्या 05.51 पर्यंत पश्चात हस्त
योग…………………………..ब्रह्मा
प्रातः 10.10 पर्यंत पश्चात वैधृति
करण………………………वणिज
प्रातः 08.32 पर्यंत पश्चात विष्टि
ऋतु………………………….शरद
दिन………………………..गुरुवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
15 अक्तूबर सन 2020 ईस्वी ।
⚜ अभिजीत मुहूर्त :-
प्रातः 11.49 से 12.35 तक ।
?? राहुकाल :-
दोपहर 01.38 से 03.04 तक ।
? उदय लग्न मुहूर्त :-
कन्या
04:17:31 06:33:49
तुला
06:33:49 08:54:04
वृश्चिक
08:54:04 11:13:01
धनु
11:13:01 13:17:23
मकर
13:17:23 14:59:59
कुम्भ
14:59:59 16:27:41
मीन
16:27:41 17:52:52
मेष
17:52:52 19:28:20
वृषभ
19:28:20 21:24:10
मिथुन
21:24:10 23:39:09
कर्क
23:39:09 25:59:51
सिंह
25:59:51 28:17:31
? दिशाशूल :-
दक्षिणदिशा – यदि आवश्यक हो तो दही या जीरा का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें ।
☸ शुभ अंक…………………..6
? शुभ रंग……………..केसरिया
✡ चौघडिया :-
प्रात: 10.45 से 12.11 तक चंचल
दोप. 12.11 से 01.37 तक लाभ
दोप. 01.37 से 03.04 तक अमृत
सायं 04.30 से 05.56 तक शुभ
सायं 05.56 से 07.30 तक अमृत
रात्रि 07.30 से 09.04 तक चंचल |
? आज का मंत्र :-
।। ॐ भक्तवत्सलायै नम: ।।
? सुभाषितम् :-
शरीरनिरपेक्षस्य दक्षस्य व्यवसायिनः ।
बुद्धि प्रारब्ध कार्यस्य नास्ति किञ्चन दुष्करम् ॥
अर्थात :-
शरीर-निरपेक्ष, दक्ष, व्यवसायी, और बुद्धिपूर्वक कार्य शुरु करनेवाले को, कोई भी बात दुष्कर नहि ।
? आरोग्यं :-
वजन को कम करने के लिए पियें ये ड्रिंक्स –
1. पानी –
वजन घटाने के लिए जल वास्तव में सहायक हो सकता है। यह 100 फीसदी कैलोरी-मुक्त है, इससे आपको अधिक कैलोरी बर्न करने में सहायता मिलती है। वजन घटाने के लिए आपको खाना खाने से आधा घंटा पहले और खाना खाने के एक घंटा बाद खूब पानी पीना चाहिए। इसके अलावा आप दिन में कभी भी पानी पीजिए। इससे आप ओवरईटिंग से भी बचेंगे।
2. नारियल पानी –
नारियल का पानी फलों में प्राकृतिक रूप से पैदा होने वाला फल है। इसमें 94 फीसदी पानी और बहुत कम वसा होता है। नारियल पानी भी वजन कम करने में मदद करता है। यह फैट फ्री ड्रिंक कोलेस्ट्रॉतल के एलडीएल को कम करता है और जमी चर्बी को जलाता है।
3. ग्रीन टी –
ग्रीन टी एंटीऑक्सिडेंट और पोषक तत्वों के साथ भरी हुई है, जो शरीर पर शक्तिशाली प्रभाव डालता है। यह शरीर का वसा कम करने में मदद करता है। एक शोध में माना की ग्रीन टी में विशेष प्रकार के पोलीफेनॉल्स पाए जाते हैं जिससे शरीर में फैट्स को बर्न करने में मदद मिलती है।
4. नींबू पानी –
नींबू पानी एक ऐसा पेय पदार्थ है, जिसका आनंद किसी भी मौसम में लिया जा सकता है। इसे पीने से कई तरह के स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। जिसमें पाचन शक्ति को बढ़ाना, फोकस बढ़ाना और ऊर्जा के स्तर क बढ़ाना शामिल है। इसके अलावा इससे वजन घटाने में भी मदद मिलती है।
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
किसी बड़ी समस्या से मुक्ति मिलेगी। अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। सट्टे व लॉटरी के चक्कर में न पड़ें। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। पार्टनरों से मतभेद दूर होकर सहयोग प्राप्त होगा। भाग्य का साथ मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
किसी भी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। धैर्यशीलता में कमी होगी। पुराना रोग उभर सकता है। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। कुसंगति से हानि होगी। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। धनार्जन होगा।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। कोई बुरी सूचना मिल सकती है। प्रसन्नता में कमी रहेगी। शत्रुता में वृद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। कारोबारी लाभ में वृद्धि के योग हैं। प्रमाद न करें।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
मित्रों तथा संबंधियों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। शत्रुभय रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। शारीरिक कष्ट से बाधा संभव है। अच्छे समाचार मिल सकते हैं। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सुख के साधन जुटेंगे। आय बढ़ेगी।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
लेन-देन में जल्दबाजी न करें। पूजा-पाठ में मन लगेगा। शत्रु परास्त होंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कोर्ट व कचहरी, सरकारी दफ्तरों में रुका कार्य पूर्ण अनुकूल होगा। प्रसन्नता तथा संतुष्टि रहेंगे। चोट व रोग से बचें। साधु-संत का आशीर्वाद मिल सकता है। व्यापार ठीक चलेगा।
??♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
पारिवारिक चिंता रहेगी। कुसंगति से हानि होगी। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। किसी व्यक्ति से अकारण विवाद हो सकता है। शांति बनाए रखें। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय में जल्दबाजी न करें।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। किसी प्रभावशाली प्रबुद्ध व्यक्ति से मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। धनलाभ के अवसर बार-बार प्राप्त होंगे। थकान व कमजोरी रह सकती है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। नौकरी में मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार ठीक चलेगा।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। शत्रुओं का पराभव होगा। सुख के साधन जुटेंगे। नौकरी में उन्नति होगी। लाभ में वृद्धि होगी। स्थायी संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। कोई कारोबारी बड़ा सौदा बड़ा लाभ दे सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जल्दबाजी बिलकुल न करें।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग को पठन-पाठन व लेखन इत्यादि के कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। दांपत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
गलतफहमी के कारण विवाद संभव है। चोट व दुर्घटना से शारीरिक हानि संभव है। किसी भी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। दु:खद समाचार मिल सकता है। नए संबंध बनाने से पहले विचार कर लें। मन में काम के प्रति दुविधा रहेगी। आय में निश्चितता रहेगी। जोखिम न लें।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। मान-सम्मान प्राप्त होगा। जल्दबाजी में कोई कार्य न करें। विवाद संभव है। नौकरी में नई जिम्मेदारी प्राप्त हो सकती है। ऐश्वर्य के साधनों की प्राप्ति संभव है। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। घर में कोई मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। राजमान व यश में वृद्धि संभव है। अतिथियों का आगमन होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यापार ठीक चलेगा।
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।
।। शुभम भवतु ।।
???? भारत माता की जय ??