
।। ? ।।
??जय श्री राम??
?? सुप्रभातम् ??
?««« आज का राशिफल एवं पंचांग »»»?
कलियुगाब्द…………………….5122
विक्रम संवत्……………………2077
शक संवत्………………………1942
मास………………….(अधिक)अश्विन
पक्ष………………………………कृष्ण
तिथी……………………….अमावस्या
रात्रि 01.00 पर्यंत पश्चात प्रतिपदा
रवि………………………..दक्षिणायन
सूर्योदय……….प्रातः 06.24.23 पर
सूर्यास्त……….संध्या 06.00.29 पर
सूर्य राशि……………………….कन्या
चन्द्र राशि………………………कन्या
गुरु राशि………………………….धनु
नक्षत्र……………………………..हस्त
दोप 02.52 पर्यंत पश्चात चित्रा
योग…………………………….वैधृति
रात्रि 01.36 पर्यंत पश्चात विष्कुम्भ
करण………………………..चतुष्पद
दोप 02.56 पर्यंत पश्चात नाग
ऋतु……………………………..शरद
दिन………………………….शुक्रवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
16 अक्तूबर सन 2020 ईस्वी ।
☸ शुभ अंक…………………7
? शुभ रंग……………आसमानी
⚜ अभिजीत मुहूर्त :-
प्रातः 11.49 से 12.34 तक ।
?? राहुकाल (अशुभ) :-
प्रात: 10.45 से 12.12 तक ।
? दिशाशूल :-
पश्चिमदिशा – यदि आवश्यक हो तो जौ का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें।
? उदय लग्न मुहूर्त –
कन्या
04:13:35 06:29:57
तुला
06:29:57 08:50:07
वृश्चिक
08:50:07 11:09:05
धनु
11:09:05 13:13:26
मकर
13:13:26 14:56:02
कुम्भ
14:56:02 16:23:45
मीन
16:23:45 17:48:55
मेष
17:48:55 19:24:23
वृषभ
19:24:23 21:20:14
मिथुन
21:20:14 23:35:12
कर्क
23:35:12 25:55:55
सिंह
25:55:55 28:13:35
✡ चौघडिया :-
प्रात: 07.52 से 09.18 तक लाभ
प्रात: 09.18 से 10.45 तक अमृत
दोप. 12.11 से 01.37 तक शुभ
सायं 04.29 से 05.55 तक चंचल
रात्रि 09.03 से 10.37 तक लाभ ।
? आज का मंत्र :-
॥ ॐ कुमुदवासिन्यै नम: ॥
? संस्कृत सुभाषितानि –
न कश्चिदपि जानाति किं कस्य श्वो भविष्यति ।
अतः श्वः करणीयानि कुर्यादद्यैव बुद्धिमान् ॥
अर्थात :-
कल किसका क्या होनेवाला है, वह कोई इन्सान जानता नहि । इस लिए कल करनेवाले काम बुद्धिमान मनुष्य ने आज ही करने चाहिए ।
? आरोग्यं सलाह :-
वजन को कम करने के लिए पियें ये ड्रिंक्स –
5. ऊलांग टी –
ऊलांग टी हरे और काली चाय से संबंधित अविश्वसनीय रूप से स्वस्थ चाय है। इसमें आपके शरीर और मस्तिष्क के लिए कई प्रभावशाली स्वास्थ्य लाभ हैं। ऊलांग टी परंपरागत चीनी चाय है, जो फैट को कम करती है, फैट को बर्न करती है। यह शरीर में कोलेस्टेरोल की मात्रा को भी घटाती है।
6. फलों का जूस –
फलों का जूस विटामिन सी और विटामिन ए से भरा होता है। यह शरीर में पौष्टिकता का काम करते हैं। फ्रूट जूस से वजन को कम करने में मदद मिलती है।
7. पुदीने की चाय –
पुदीने की चाय न केवल सादा स्वादिष्ट चाय है बल्कि इससे कई तरह के तरह स्वास्थ्य और सौंदर्य लाभ मिलते हैं। इसे पीने से तनाव से राहत तो मिलती ही है साथ ही वजन घटाने में भी यह मदद करता है।
8. वेजिटेबल जूस –
सब्जियों का रस कैलोरी और वसा में स्वाभाविक रूप से कम है, फिर भी वे पोषक तत्वों, फोलेट और विटामिन ए और सी जैसे पोषक तत्वों के महत्वपूर्ण स्रोत हैं। वजन घटाने के लिए सब्जियों का रस अच्छा विकल्प है। सब्जियों का रस पीने से आपको काफी देर तक पेट भरे होने का एहसास होता है। सब्जियों का रस बनाने के लिए गाजर, आंवला, चुकंदर आदि ले सकते हैं। यह बहुत ही पौष्टिक होते हैं।
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
हृदय को ठेस पहुंच सकती है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। काम में उत्साह की कमी रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। किसी अपने नजदीकी से कहासुनी हो सकती है। भागदौड़ रहेगी। मानसिक उलझनें रहेंगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। फालतू बातों पर ध्यान न दें।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। घर में भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में गति आएगी। निवेश आदि मनोनुकूल लाभ देंगे। कम मेहनत से ही कार्यसिद्धि होगी। काफी समय से रुके कार्य पूर्ण होने से प्रसन्नता रहेगी। कार्य की प्रशंसा होगी। प्रमाद न करें।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
अच्छी खबर मिलने से प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। आय में वृद्धि होगी। शत्रु सक्रिय रहेंगे। नए मित्र बनेंगे। नए कार्य प्रारंभ करने की योजना बनेगी। किसी भी तरह के विवाद में भाग न लें। व्यापार-व्यवसाय में लाभ वृद्धि होगी। प्रसन्नता बनी रहेगी।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें। नौकरी में कार्यभार रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। नवीन वस्त्राभूषण पर व्यय होगा। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा मनोनुकूल लाभ देगी। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। प्रमाद न करें।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
दूसरों से अपेक्षा पूरी नहीं होगी। कार्य की गति धीमी रहेगी। नौकरी में कार्यभार रहेगा। थकान व कमजोरी रह सकती है। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। किसी व्यक्ति की अच्छी बात भी बुरी लग सकती है। व्ययवृद्धि होगी। बजट बिगड़ेगा। सोच-समझकर महत्वपूर्ण निर्णय लें।
??♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
लाभ के अवसर हाथ आएंगे। सभी कार्य पूर्ण व सफल रहेंगे। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। उत्साह बना रहेगा। समय की अनुकूलता का लाभ लें। रुका पैसा मिल सकता है। यात्रा में जल्दबाजी न करें। प्रमाद न कर भरपूर प्रयास करें। वाहनादि का प्रयोग संभलकर करें।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
किसी बड़े कार्य को करने की योजना बनेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नए काम मिल सकते हैं। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। आर्थिक नीति का परिवर्तन सुखद रहेगा। कई तरह के लाभ प्राप्त होंगे। उत्साह व प्रसन्नता से काम कर पाएंगे। दूसरों की बातों में न आएं।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
अध्यात्म तथा तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। किसी विद्वान व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। शारीरिक कष्ट की आशंका प्रबल है अत: लापरवाही न करें। लंबित कार्य पूर्ण होंगे। प्रसन्नता रहेगी। चिंता तथा तनाव में कमी रहेगी।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
शारीरिक कष्ट संभव है। दूसरों के उकसाने में न आएं। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में लापरवाही न करें। समय शीघ्र ही बदलेगा। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेंगे।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
कुंआरों को वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। नौकरी में प्रमोशन इत्यादि मिल सकता है। घर-बाहर उत्साह व प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। पारिवारिक मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। समय की अनुकूलता का लाभ लें। प्रमाद न करें। फालतू बातों पर ध्यान न दें।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
प्रॉपर्टी ब्रोकर्स समय का लाभ ले सकते हैं। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। रोजगार में वृद्धि होगी। धनार्जन सुगम होगा। स्थायी संपत्ति की खरीद-फरोख्त से बड़ा लाभ हो सकता है। उत्साह व प्रसन्नता से काम कर पाएंगे। व्यस्तता रहेगी। थकान संभव है।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
सफलता प्राप्त होगी। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। मस्तिष्क में नए-नए विचार आएंगे। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। पठन-पाठन व लेखन आदि कामों में मन लगेगा। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। प्रसन्नता में वृद्धि होगी।
☯️ आज का दिन सभी के लिए मंगलमयी हो ।
।। ? शुभम भवतु ? ।।
???? भारत माता की जय ?