आज का राशिफल एवं पंचांग

।। ?️।।
??जय श्री राम??
     ?? सुप्रभातम् ??
  ?««« आज का राशिफल एवं पंचांग »»»?
कलियुगाब्द……………………..5122
विक्रम संवत्…………………….2077
शक संवत्……………………….1942
मास……………………………..अश्विन
पक्ष……………………………….शुक्ल
तिथी……………………………..पंचमी
प्रातः 09.10 पर्यंत पश्चात षष्ठी
रवि………………………….दक्षिणायन
सूर्योदय………….प्रातः 06.26.21 पर
सूर्यास्त………….संध्या 05.56.10 पर
सूर्य राशि…………………………..तुला
चन्द्र राशि…………………………..धनु
गुरु राशि……………………………धनु
नक्षत्र……………………………….मूल
रात्रि 01.10 पर्यंत पश्चात पूर्वाषाढ़ा
योग………………………………शोभन
प्रातः 06.47 पर्यंत पश्चात सुकर्मा
करण……………………………..बालव
प्रातः 09.10 पर्यंत पश्चात कौलव
ऋतु……………………………….शरद
दिन……………………………..बुधवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
21 अक्तूबर सन 2020 ईस्वी ।
⚜ पंचमं स्कन्द मातापूजन (पंचम दिवस) :-
? स्कन्द माता : मां दुर्गा का पांचवा स्वरूप :-
नवरात्रि का पाँचवाँ दिन स्कंदमाता की उपासना का दिन होता है। मोक्ष के द्वार खोलने वाली स्कंद माता परम सुखदायी हैं। माँ अपने भक्तों की समस्त इच्छाओं की पूर्ति करती हैं। प्रत्येक सर्वसाधारण के लिए आराधना योग्य यह श्लोक सरल और स्पष्ट है। भगवान स्कंद ‘कुमार कार्तिकेय’ नाम से भी जाने जाते हैं।
ये प्रसिद्ध देवासुर संग्राम में देवताओं के सेनापति बने थे। पुराणों में इन्हें कुमार और शक्ति कहकर इनकी महिमा का वर्णन किया गया है। इन्हीं भगवान स्कंद की माता होने के कारण माँ दुर्गाजी के इस स्वरूप को स्कंदमाता के नाम से जाना जाता है।
?‍? राहुकाल :-
दोपहर 12.11 से 01.36 तक ।
? उदय लग्न मुहूर्त :-
तुला
06:10:31 08:30:25
वृश्चिक
08:30:25 10:49:22
धनु
10:49:22 12:53:43
मकर
12:53:43 14:36:20
कुम्भ
14:36:20 16:04:02
मीन
16:04:02 17:29:13
मेष
17:29:13 19:04:41
वृषभ
19:04:41 21:00:31
मिथुन
21:00:31 23:15:29
कर्क
23:15:29 25:36:12
सिंह
25:36:12 27:53:52
कन्या
27:53:52 30:10:31
? दिशाशूल :-
उत्तरदिशा – यदि आवश्यक हो तो तिल का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें ।
☸ शुभ अंक……………………..3
? शुभ रंग……………………..हरा
? चौघडिया :-
प्रात: 07.54 से 09.19 तक अमृत
प्रात: 10.45 से 12.10 तक शुभ
दोप 03.01 से 04.26 तक चंचल
सायं 04.26 से 05.51 तक लाभ
रात्रि 07.26 से 09.01 तक शुभ ।
? आज का मंत्र :-
|| ॐ स्कन्दमात्रै नम: ||
॥  ध्यान मंत्र  ॥
सिंहासनगता नित्यं पद्माश्रितकरद्वया।
शुभदास्तु सदा देवी स्कन्दमाता यशस्विनी॥
? संस्कृत सुभाषितानि :-
उद्यमेन हि सिध्यन्ति कार्याणि न मनोरथैः ।
न हि सुप्तस्य सिंहस्य प्रविशन्ति मुखे मृगाः ॥
अर्थात :-
उद्यम से ही कार्य सिद्ध होते हैं, ना कि मनोरथों से । सोये हुए सिंह के मुख में हाथी (आकर) प्रवेश नही करते ।
? आरोग्यं :-
पंचम स्कंदमाता (अलसी) –
दुर्गा का पाँचवा रूप स्कंद माता है। इसे पार्वती एवं उमा भी कहते हैं। यह औषधि के रूप में अलसी के रूप में जानी जाती है। यह वात, पित्त, कफ, रोगों की नाशक औषधि है।
अलसी नीलपुष्पी पावर्तती स्यादुमा क्षुमा।
अलसी मधुरा तिक्ता स्त्रिग्धापाके कदुर्गरु:।।
उष्णा दृष शुकवातन्धी कफ पित्त विनाशिनी। इस रोग से पीड़ित व्यक्ति को स्कंदमाता की आराधना करना चाहिए।
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
कर्ज समय पर चुका पाएंगे। परिवार के सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। पारिवारिक समारोह में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। रुके कार्यों में गति आएगी। रोजगार में वृद्धि होगी।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
नए अनुबंध हो सकते हैं जिनका तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। विवाद से बचें। नई योजना बनेगी। कार्यकुशलता का विकास होगा। दूसरे के काम में दखल न दें। बाहर जाने का मन बनेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यवसाय में आय बढ़ेगी। शुभ समय। पूजा-पाठ में मन लगेगा। कोई धार्मिक कार्य में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से मुलाकात होगी। कोई बड़ी समस्या का हल मिलेगा। कोर्ट व कचहरी के कार्य निबटेंगे।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
विवेक से कार्य करें। लाभ होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। आलस्य हावी रहेगा। वाहन, मशीनरी तथा खेलकूद में लापरवाही न करें। तनाव व चिंता रहेंगे। बड़ों की सलाह मानें। चोट व दुर्घटना से बड़ी हानि हो सकती है। पुराना रोग उभर सकता है। बनते काम बिगड़ सकते हैं।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
व्यवसाय ठीक चलेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी । पारिवारिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। कोर्ट व कचहरी के कार्य बनेंगे। रोजगार में वृद्धि होगी। झंझटों से दूर रहें। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी।
??‍♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
जरूरी कागजात ध्यान से पढ़कर फैसला लें। अपरिचित व्यक्तियों पर अधिक विश्वास न करें। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त हो सकती है। आय में वृद्धि होगी। कारोबारी जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। जोखिम न लें। परिवार तथा मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। मातहतों का सहयोग मिलेगा। पार्टी व पिकनिक का आनंद प्राप्त होगा। विद्यार्थीगण सफलता हासिल करेंगे। विरोधी सक्रिय रहेंगे।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
जोखिम व जमानत के कार्य बिलकुल न करें। दु:खद समाचार मिल सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें। पुराना रोग उभर सकता है। बनते काम बिगड़ सकते हैं। किसी के व्यवहार से दिल को ठेस पहुंच सकती है।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
किसी बड़ी समस्या से निजात मिल सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में अनुकूल पद प्राप्ति के योग हैं। लाभ होगा। घर-परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। यात्रा लाभदायक रहेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। थोड़े प्रयास से ही कार्यसिद्धि होगी। कार्य की प्रशंसा होगी। सम्मान मिलेगा।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
सुख के साधनों पर व्यय होगा। दिखावा करने से बचें। प्रसन्नता रहेगी। वृद्धजनों के स्वास्‍थ्य का ध्यान रखें। घर में अतिथियों का आगमन होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। जोखिम न उठाएं। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। जुआ, सट्टा व लॉटरी से दूर रहें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। निवेश शुभ रहेगा।  बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। घर-परिवार में किसी आनंदोत्सव का आयोजन हो सकता है।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
जोखिम व जमानत के कार्य टालें। प्रयास करें, सफलता मिलेगी। आय बनी रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। विवाद न करें। अपेक्षित कार्यों में विघ्न हो सकता है। स्वास्थ्य पर व्यय हो सकता है। कोई बड़ी समस्या आ सकती है। कर्ज लेना पड़ सकता है।
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।
।। ? शुभम भवतु ? ।।
???? भारत माता की जय ??
।।  सुप्रभातम्  ।।
                ।।  संस्था  जय  हो  ।।
        ।।  दैनिक  राशि  –  फल  ।।
        आज दिनांक 21 अक्टूबर 2020 बुधवार संवत् 2077 मास द्वितीय आश्विन ( शुद्ध ) शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि प्रातः 09:08 बजे तक रहेगी पश्चात् षष्ठी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:30 बजे एवं सूर्यास्त सायं 05:52 बजे होगा । मूल नक्षत्र मध्य रात्रि पश्चात् 01:14 बजे तक रहेगा पश्चात् पूर्वा षाढा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा धन राशि मे दिन रात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 12:14 से 01:39 बजे तक रहेगा । दिशाशूल उत्तर दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो तिल का सेवन कर यात्रा आरंभ करे । जय हो ।
                  –:  विशेष  :–
     आज सरस्वती आव्हान , गुरु गोविंद सिंह पुण्य दिवस नवीन मत से , आजाद हिंद फौज स्थापना दिवस , नत पंचमी , गन्डमूल मध्य रात्रि पश्चात् 01:13 बजे तक रहेगा । जय हो ।
                  स्कन्द माता
नवरात्रि का पाँचवाँ दिन स्कंदमाता की उपासना का दिन होता है । मोक्ष के द्वार खोलने वाली स्कंद माता परम सुखदायी हैं । माँ अपने भक्तों की समस्त इच्छाओं की पूर्ति करती हैं । प्रत्येक सर्वसाधारण के लिए आराधना योग्य यह श्लोक सरल और स्पष्ट है । भगवान स्कंद ‘कुमार कार्तिकेय’ नाम से भी जाने जाते हैं ।
ये प्रसिद्ध देवासुर संग्राम में देवताओं के सेनापति बने थे । पुराणों में इन्हें कुमार और शक्ति कहकर इनकी महिमा का वर्णन किया गया है । इन्हीं भगवान स्कंद की माता होने के कारण माँ दुर्गाजी के इस स्वरूप को स्कंदमाता के नाम से जाना जाता है । जय हो ।।
                  ज्योतिषाचार्य
          डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
         श्री मंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
                  मो. नं.  9425491351
                    आज का राशिफल
          मेष :~ आज आपको ताजगी और स्फूर्ति का अभाव रहेगा । साथ ही क्रोध की अधिकता रहेगी । जिससे आपका काम बिगड़ सकता है । अतः गुस्से पर नियंत्रण रखे । अधिकारियों और घर में कुटुंबीजनों तथा विरोधियों के साथ वादविवाद में पड़े बिना मौन रहकर दिन व्यतीत करना बेहतर रहेगा।
          वृषभ :~ अत्यधिक कार्यभार और खानपान में लापरवाही से आपका स्वास्थ्य खराब होगा । समय से भोजन और नींद न लेने के कारण मानसिक बेचैनी होगी । प्रवास में विघ्न आएंगे । निर्धारित समय मे कार्य पूरा नहीं होने से मन अशांत रहेगा ।
          मिथुन :~ मौज – मस्ती और मनोरंजन की प्रवृत्तियों में विशेष रुचि होगी । कुटुंबीजन मित्र मंडल या प्रिय व्यक्ति के साथ बाहर घूमने – फिरने जा सकते है । सार्वजनिक जीवन में मान प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी । सार्वजनिक जीवन में मान – सम्मान के बढेगा । आपके हाथ से दान – धर्म के कार्य होंगे ।
          कर्क :~ आज का दिन खुशी और सफलता का है । परिवार में सुख – शांति रहेगी । नौकरीपेशा वालों को आफिस में अनुकूल वातावरण रहेगा । नौकर वर्ग औऱ ननिहाल पक्ष से लाभ होगा । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । आर्थिक लाभ होगा । आवश्यक खर्च होंगे । प्रतिस्पर्धियों को परास्त करेंगे ।
          सिंह :~ आज आप शारीरिक मानसिक स्वस्थता से काम करेंगे। सृजनात्मक प्रवृत्तियों में दिलचस्पी रहेगी । साहित्य और कला के क्षेत्र में कुछ नया करने की प्रेरणा मिलेगी । प्रेमीजनों एवं प्रिय व्यक्तियों से मुलाकात होगी । संतानों के समाचार मिलेंगे । धार्मिक या परोपकार कार्य  मन को आनंदित करेंगे ।
          कन्या :~ आज आप प्रतिकूलताओं का सामना करने के लिए तैयार रहे । शारीरिक स्वास्थ्य की चिंता रहेगी । मानसिक चिंता से बेचैनी होगी । पारिवारिक खटपट होगी । माता के स्वास्थ्य की चिंता होगी । पढ़ाई के लिए अनुकूल समय नहीं है । स्थाई संपत्ति , वाहन से सम्बंधित समस्याएँ होंगी । धन खर्च होगा ।
          तुला :~ वर्तमान समय भाग्यवृद्धि होने से साहस और कार्य हाथ में लेने के लिए आज शुभ दिन है । योग्य जगह पर पूँजी निवेश लाभदायक रहेगा । परिवार में भाई – बंधुओं के साथ आत्मीयता और मेल – मिलाप रहेगा । धार्मिक यात्रा का आयोजन होगा । विदेश से अच्छे समाचार मिलेंगे ।
          वृश्चिक :~ नकारात्मक मानसिक वृत्ति टाले । न बोलने में नौगुण की नीति अपनाकर चलेंगे तो पारिवारिक सदस्यों के साथ संघर्ष से बच सकेंगे । स्वास्थ्य की शिकायत रहेगी । अनावश्यक खर्च पर अंकुश रखे । विद्यार्थियों को पढ़ाई में अवरोध आएगा ।
          धनु :~ आज आपके निर्धारित कार्य में सफलता और आर्थिक लाभ मिलेगा । सपरिवार माँगलिक प्रसंग में उपस्थित होंगे । प्रवास की , विशेष रूप से किसी तीर्थयात्रा जा सकते है । स्वजनों से मिलन आपको हर्षित करेगा ।  समाज में आपके यश और कीर्ति में वृद्धि होगी ।
          मकर :~ आज आप धार्मिक और आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में व्यस्त रहेंगे । पूजा – पाठ या धार्मिक कार्य मे खर्च होगा । सगे – सम्बंधियों तथा परिवारजनों के साथ संभलकर बोलें क्योंकि आपकी वाणी से किसी को आघात पहुँच सकती है । अधिक परिश्रम से कम सफलता से हताशा होगी । स्वास्थ्य का ध्यान रखें ।
          कुंभ :~ नए कार्य या आयोजन हाथ में लेंगे । नौकरी धंधे में लाभ के साथ अतिरिक्त आय होगी । मित्र वर्ग , विशेष रूप से स्त्री मित्रों से लाभ होगा । सामाजिक ख्याति और प्रतिष्ठा प्राप्त होगी । पत्नी और पुत्र से सुख और संतोष होगा । तन – मन से आनंदित रहेंगे ।
          मीन :~ आपका आज का दिन शुभ है । काम की सफलता और उच्च पदाधिकारियों का प्रोत्साहन आपके उत्साह को बढाएंगे । व्यापारियों को व्यापार और आय में वृद्धि होगी । बकाया राशि की वसूली होगी । पिता एवं बुजुर्ग वर्ग से लाभ होगा । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । परिवार में सुख – शांति रहेगी । उन्नति होगी । सरकार की तरफ से लाभ होगा। ( डाँ. अशोक शास्त्री )
।।  शुभम्  भवतु  ।।  जय  सियाराम  ।।
।।  जय  श्री  कृष्ण  ।।  जय  गुरुदेव  ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *