आज का राशिफल एवं पञ्चांग

।। ? ।।
??जय श्री राम??
     ?? सुप्रभातम् ??
?««« आज का राशिफल एवं पञ्चांग »»»?
कलियुगाब्द…………………….5122
विक्रम संवत्……………………2077
शक संवत्………………………1942
मास…………………………….अश्विन
पक्ष………………………………शुक्ल
तिथी…………………………….नवमी
प्रातः 07.42 पर्यंत पश्चात दशमी
रवि………………………..दक्षिणायन
सूर्योदय……….प्रातः 06.27.36 पर
सूर्यास्त……….संध्या 05.53.47 पर
सूर्य राशि………………………..तुला
चन्द्र राशि……………………….मकर
गुरु राशि………………………….धनु
नक्षत्र…………………………..धनिष्ठा
दुसरे दिन प्रातः 04.14 पर्यंत पश्चात शतभिषा
योग………………………………..गंड
रात्रि 12.26 पर्यंत पश्चात वृद्धि
करण………………………….कौलव
प्रातः 07.42 पर्यंत पश्चात तैतिल
ऋतु……………………………..शरद
दिन…………………………..रविवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
25 अक्तूबर सन 2020 ईस्वी ।
? नवम सिद्धिदात्री पूजन (नवम दिवस) :-
सिद्धिदात्री : मां दुर्गा का नवम स्वरूप :-
सिद्धियों की दाता “माँ सिद्धिदात्री” देवी दुर्गा का अंतिम स्वरुप हैं। नवमी के दिन माँ सिद्धिदात्री की पूजा और कन्या पूजन के साथ ही नवरात्रि का अंत होता है।
मां का स्वरूप: माँ सिद्धिदात्री भक्तों को सभी प्रकार की सिद्धियाँ प्रदान करती हैं। मान्यता अनुसार भगवान शिव ने इन्हीं की उपासना कर सिद्धियों को प्राप्त किया था। माँ सिद्धिदात्री चार भुजाओं वाली हैं, जिनमें गदा, कमल पुष्प, शंख और चक्र लिये माँ कमल के फूल पर आसीन हैं। माँ सिद्धिदात्री का वाहन सिंह है।
☸ शुभ अंक…………………….7
? शुभ रंग…………………….लाल
⚜ अभिजीत मुहूर्त :-
दोप 11.47 से 12.33 तक ।
?‍?राहुकाल :-
संध्या 04.24 से 05.4९ तक ।
? उदय लग्न मुहूर्त :-
तुला
05:54:46 08:14:38
वृश्चिक
08:14:38 10:33:36
धनु
10:33:36 12:37:57
मकर
12:37:57 14:20:33
कुम्भ
14:20:33 15:48:16
मीन
15:48:16 17:13:27
मेष
17:13:27 18:48:55
वृषभ
18:48:55 20:44:45
मिथुन
20:44:45 22:59:43
कर्क
22:59:43 25:20:26
सिंह
25:20:26 27:38:06
कन्या
27:38:06 29:54:46
? दिशाशूल :-
पश्चिमदिशा – यदि आवश्यक हो तो दलिया, घी या पान का सेवनकर यात्रा प्रारंभ करें ।
✡ चौघडिया :-
प्रात: 07.55 से 09.20 तक चंचल
प्रात: 09.20 से 10.45 तक लाभ
प्रात: 10.45 से 12.09 तक अमृत
दोप. 01.34 से 02.59 तक शुभ
सायं 05.48 से 07.24 तक शुभ
संध्या 07.24 से 08.59 तक अमृत
रात्रि 08.59 से 10.34 तक चंचल ।
? आज का मंत्रः
॥ ॐ सिद्धिदात्र्यै नम:॥
॥  ध्यान मंत्र  ॥
सिद्धगन्धर्वयक्षाघैरसुरैरमरैरपि ।
सेव्यमाना सदा भूयात् सिद्धिदा सिद्धिदायिनी॥
 संस्कृत सुभाषितानि :-
द् दत्त्वा तप्यते पश्चादपात्रेभ्यस्तथा च यत् ।
अश्रद्धया च यद्दानं दाननाशास्त्रयः स्वमी ॥
अर्थात :-
देने के बाद पश्चात्ताप होना, अपात्र को देना, और श्रद्धारहित देना – इनसे दान नष्ट हो जाता है ।
? आरोग्यं सलाह :-
नवदुर्गा के औषधि रूप :-
नवम सिद्धदात्री (शतावरी) –
दुर्गा का नवम रूप सिद्धिदात्री है। जिसे नारायणी या शतावरी कहते हैं। शतावरी बुद्धि बल एवं वीर्य के लिये उत्तम औषधि है। रक्त विकार एवं वात पित्त शोध नाशक है। हृदय को बल देने वाली महाऔषधि है। सिद्धिधात्री का जो मनुष्य नियमपूर्वक सेवन करता है, उसके सभी कष्ट स्वयं ही दूर हो जाते हैं। इससे पीड़ित व्यक्ति को सिद्धिदात्री देवी की आराधना करना चाहिए।
इस प्रकार प्रत्येक देवी आयुर्वेद की भाषा में मार्कण्डेय पुराण के अनुसार नौ औषधि के रूप में मनुष्य की प्रत्येक बीमारी को ठीक कर मनुष्य को स्वस्थ करती है। अत: मनुष्य को देवी की आराधना के साथ साथ औषधियों का सेवन भी करना चाहिए।
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेंगे। आशंका-कुशंका रहेगी। घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। थकान व कमजोरी रह सकती है। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। यात्रा लाभदायक रहेगी। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। धन प्राप्ति सुगम होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। लंबे प्रवास की योजना बन सकती है।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
मित्रों व संबंधियों की सहायता कर पाएंगे। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। ईष्यालु व्यक्तियों से बचें। शेयर मार्केट व म्यूचुअल फंड से लाभ होगा। कार्यस्‍थल पर सुधार व परिवर्तन हो सकता है। योजना फलीभूत होगी किंतु तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल बनेगी। कारोबारियों को लाभ के अवसर बढ़ेंगे। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। मेहनत अधिक होने से स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है। किसी तीर्थस्थान के दर्शन हो सकते हैं। अध्यात्म में रुचि रहेगी। किसी साधु-संत का आशीष मिल सकता है।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
यात्रा यथासंभव टालें। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें। शत्रु सक्रिय रहेंगे। किसी छोटी सी बात पर विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। व्यापार, नौकरी व निवेश आदि मनोनुकूल रहेंगे। लाभ होगा।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
छोटे भाइयों व मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। किसी के झगड़ों में न पड़ें। विवाद से क्लेश संभव है। व्यापारियों को खुशखबर मिल सकती है। पति-पत्नी में संबंध मधुर होंगे। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। रुके कार्यों में गति आएगी। निवेश लाभप्रद रहेगा।
??‍♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
प्रसन्नता व संतुष्टि रहेंगे। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होकर स्थिति अनुकूल होगी। स्थायी संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं। जोखिम उठाने व जल्दबाजी करने से बचें। धनार्जन होगा।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। जल्दबाजी में कोई कार्य न करें। थकान रह सकती है। व्यापार लाभदायक रहेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। शैक्षणिक व शोध कार्य मनोनुकूल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का आनंद प्राप्त हो सकता है। नौकरी में कोई नया कार्य कर पाएंगे। निवेश शुभ रहेगा।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
वाणी पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। लेन-देन में सावधानी आवश्यक है। कारोबार में लाभ होगा। नए संबंध बनाने के पहले विचार कर लें। नौकरी में समस्याएं आ सकती हैं। कार्यभार रहेगा। आय बनी रहेगी। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
मित्रों व संबंधियों की सहायता कर पाएंगे। मान-सम्मान मिलेगा। कारोबार से लाभ वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकारी वर्ग प्रसन्न रहेगा। मेहनत का फल पूरा-पूरा मिलेगा। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। धनागम होगा।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। विवेक का प्रयोग लाभ में वृद्धि करेगा। व्यापार-व्यवसाय से आय बढ़ेगी। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। कोई बड़ा कार्य व लंबे प्रवास का मन बनेगा। जल्दबाजी न करें।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। पार्टनरों से सहयोग प्राप्त होगा। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। यात्रा लाभप्रद रहेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। झंझटों से दूर रहें।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आर्थिक परेशानी आ सकती है। फालतू खर्च होगा। समय पर व्यवस्था नहीं होगी। आशा-निराशा के भाव रहेंगे। विचारों में स्पष्टता नहीं होने से समस्या बढ़ सकती है। आय में निश्चितता रहेगी। विवाद न करें। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। व्यवसाय लाभदायक रहेगा।
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।
।। ? शुभम भवतु ? ।।
???? भारत माता की जय ??
।।  सुप्रभातम्  ।।
                ।।  संस्था  जय  हो  ।।
        ।।  दैनिक  राशि  –  फल  ।।
        आज दिनांक 25 अक्टूबर 2020 रविवार संवत् 2077 मास द्वितीय आश्विन ( शुद्ध ) शुक्ल पक्ष की  नवमी तिथि प्रातः 07:51 बजे तक रहेगी पश्चात् दशमी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:33 बजे एवं सूर्यास्त सायं 05:48 बजे होगा । धनिष्ठा नक्षत्र मध्य रात्रि पश्चात् 04:24 बजे तक रहेगा पश्चात् शततारा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा मकर राशि मे दोपहर 03:26 बजे भ्रमण करते हुए कुंभ राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल अपरान्ह 04:27 से 05:48 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त प्रातः 11:49 से 12:36 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पश्चिम दिशा मे रहेगा  यदि आवश्यक हो तो दलिया का सेवन कर यात्रा आरंभ करे । जय  हो  ।।
                  –:  विशेष  :–
आज महानवमी बलिदान के लिए , नवरात्री समाप्त , श्री हरि जयंती , अपराजिता शमी पूजन , आयुध पूजन , विजयादशमी दशहरा पर्व स्वयं सिद्ध अबूझ मुहूर्त । जय हो  ।।
          नवम सिद्धिदात्री पूजन
सिद्धियों की दाता “माँ सिद्धिदात्री” देवी दुर्गा का अंतिम स्वरुप हैं । नवमी के दिन माँ सिद्धिदात्री की पूजा और कन्या पूजन के साथ ही नवरात्रि का अंत होता है ।
मां का स्वरूप: माँ सिद्धिदात्री भक्तों को सभी प्रकार की सिद्धियाँ प्रदान करती हैं । मान्यता अनुसार भगवान शिव ने इन्हीं की उपासना कर सिद्धियों को प्राप्त किया था । माँ सिद्धिदात्री चार भुजाओं वाली हैं , जिनमें गदा , कमल पुष्प , शंख और चक्र लिये माँ कमल के फूल पर आसीन हैं । माँ सिद्धिदात्री का वाहन सिंह है । जय  हो ।।
                  ज्योतिषाचार्य
          डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
         श्री मंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार, एम. पी.
                  मो. नं.  9425491351
                    आज का राशिफल
          मेष :~ उगाही एवं प्रवास के लिए आज का दिन अच्छा है । व्यापार  कार्यों के लिए लाभदायी है । घर में शुभप्रसंग होगा । शेयर – सट्टे में लाभ होगा । पत्नी के आरोग्य की चिंता रहेगी ।
          वृषभ :~ आज का दिन मध्यम फलदाई है । व्यावसाय मे आप नई विचारधारा अपनायेंगे । आलस्य और व्यग्र रहेंगे , इसलिए स्वास्थ्य के प्रति ध्यान दे । प्रतिस्पर्धीयों के साथ वाद – विवाद में न उतरे । अग्नि , जल और अकस्मात से बचे । व्यापारियों को धन की लेन – देन में प्रवास करने से लाभ होगा । व्यवसाय में पदोन्नति होगी । बच्चों की प्रगति से मन पर प्रसन्नता रहेगी । गृहस्थजीवन आनंदपूर्वक बीतेगा ।
          मिथुन :~ नकारात्मक विचारों को मन से दूर रखे । खान – पान में ध्यान रखे । वाहन चलाते समय अनिष्ट न हो ध्यान रखे । आकस्मिक खर्च होगा । किसी कारणवश बाहर जाने का प्रसंग होगा । मध्याहन के बाद बौद्धिक अथवा साहित्यिक प्रवृत्तियों में रहेंगे । मानसिकरुप से अस्वस्थ होंगे । संतानों से मानसिक व्यग्रता बढेगी । खर्च अधिक न हो इसका ध्यान रखे ।
          कर्क :~ स्वादिष्ट एवं उत्तम भोजन , सुंदर वस्त्रों और विपरीत लिंगीय व्यक्तियों का साथ पाकर आप प्रसन्न रहेंगे । आर्थिक स्थितिअनुकूल रहेगी । विचारों में अनिर्णायक्ता रहेगी , मुसाफरी होगी । अचानक खर्च होगा । भागीदारों के साथ आंतरिक मतभेद बढेगा । नौकरी – धंधे में परिस्थिति अनुकूल है । गुस्से को काबू में रखे । नये काम की शुरुआत नही करे ।
          सिंह :~ आप के व्यापार का विस्तार होगा । व्यवसाय में धन – सम्बंधित होगा । उचित  खर्च होगा । विदेश स्थित व्यवसायीजनों से लाभ हो सकता है । आय मे वृद्धि होने से धन के मामलों में हाथ खुला रहेगा । प्रबल लाभ के योग हैं । फिर भी विचारों में अनिर्णायकता रहेगी । प्रवास होगा । आकस्मिक खर्च होगा । भागीदारों के साथ आंतरिक मतभेद रहेंगे , फिर भी परिस्थिति अनुकूल रहेगी । क्रोध पर संयम रखे । नए कार्य का प्रारंभ न करे ।
          कन्या :~ आज का आप का दिन सुख – शांति से बीतेगा । आभूषणों की खरीदी के साथ – साथ कला के प्रति भी अभिरुचि रहेगी । व्यापार के लिए आज का अच्छा दिन है । धन सम्बंधित विषयों में सरलता रहेगी । घर में शांति और आनंद रहेगा । आरोग्य अच्छा रहेगा । व्यवसाय में वातावरण अच्छा रहेगा और सहकार्यकरों का सहयोग मिलेगा ।
          तुला :~ आप का दिन मध्यम हैं । शारीरिक स्फूर्ति और मानसिक प्रसन्नता का अभाव रहेगा । परिवार में उग्र वातावरण रहेगा । व्यावहारिक जीवन में मानहानि हो सकती है । परंतु मध्याहन के बाद आप की शारीरिक और मानसिक स्थिति में सुधार होगा । आप सृजनात्मक और कलात्मक प्रवृत्तियों में प्रवृत्त रहेंगे ।
          वृश्चिक :~ आज संपत्ति सम्बंधित कार्यों एवं गृहस्थजीवन के प्रश्नों का निराकरण आ जाएगा । व्यवसायीयों के लिए दिन अनुकूल है । भाई – बंधुओं का व्यवहार सहयोग का रहेगा । प्रतिस्पर्धी परास्त होंगे । परंतु मध्याहन के बाद शारीरिक और मानसिक प्रतिकूलताएँ रहेंगी । व्यावहारिक जीवन में अपयश मिल सकता है । कौटुंबिकजनों मे मनमुटाव होगा । खान – पान की समयानुसार नहीं होगा । नींद भी समय पर नहीं आएगी । धन हानि का योग है ।
          धनु :~ निजी सम्बंधो मे मनदुःख न हो इसका ध्यान रखे । आरोग्य अच्छा रहेगा । आज आध्यात्मिक प्रवृत्तियों के लिए बहुत अच्छा है । आर्थिक लाभ होगा । विद्यार्थीयों को अधिक ध्यान देना पडेगा । मध्याहन के बाद स्थिति अनुकूल होगी । मन की दुविधा का हल हो जाएगा । शरीर और मन स्वस्थ रहेंगे । हितशत्रु सफल नहीं होंगे ।
          मकर :~ आप की धार्मिक और आध्यात्मिक प्रवृत्ति अधिक रहेगी । व्यवसाय और व्यापार में वातावरण अनुकूल रहेगा । आप के हर कार्य सरलता से होंगे । जीवन में भी आनंद बढेगा । फिर भी मध्याहन के बाद आप के विचारों में नकारात्मकता मे वृद्धि होगी । इससे हताशा होगी । शेयर – सट्टे में पूंजी – निवेश करोगे ।
          कुंभ :~ धार्मिक और सामाजिक कार्यों मे खर्च अधिक होगा । सम्बंधियों और मित्रों के साथ तूतू – मैंमैं होगी । आज कुछ अधिक ही आध्यात्मिकता आप के व्यवहार में रहेगी । दुर्घटना एवं शल्यचिकित्सा से बचे । मध्याहन के बाद प्रत्येक कार्य सरलतापूर्वक होंगे । दफ्तर में आप का प्रभाव दिखेगा । उपरी अधिकारियों की कृपादृष्टि रहेगी । मानसिक शांति रहेगी ।
          मीन :~ व्यावसायिक तथा अन्य क्षेत्रों में आज का दिन आप के लिए लाभप्रद है । विवाहोत्सुकों के विवाह के प्रश्न का निराकरण आ जाएगा । प्रवास – पर्यटन होगा तथा मित्रों से उपहार आदि मिलेगा । मध्याहन के बाद हर कार्य में कुछ सावधानी बरते । व्यावसायिक कार्यो में सरकारी प्रभाव बढ सकता है । अधिक श्रम करने पर भी कम प्राप्ति होगी । आध्यात्मिकता की ओर झुकाव रहेगा । ( डाँ. अशोक शास्त्री )
।।  शुभम्  भवतु  ।।  जय  सियाराम  ।।
।।  जय  श्री  कृष्ण  ।।  जय  गुरुदेव  ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *