
।। ॐ ।।
? ? सुप्रभातम् ??
? ««« आज का राशिफल एवं पंचांग »»»?
कलियुगाब्द……………………5122
विक्रम संवत्…………………..2077
शक संवत्…………………….1942
रवि………………………..दक्षिणायन
मास…………………………..अश्विन
पक्ष…………………………….शुक्ल
तिथी………………………..एकादशी
प्रातः 10.48 पर्यंत पश्चात द्वादशी
सूर्योदय………..प्रातः 06.29.16 पर
सूर्यास्त……….संध्या 05.52.41 पर
सूर्य राशि………………………..तुला
चन्द्र राशि………………………कुम्भ
गुरु राशि…………………………धनु
नक्षत्र……………………पूर्वाभाद्रपद
दुसरें दिन प्रातः 09.01 पर्यंत पश्चात उत्तराभाद्रपद
योग……………………………..ध्रुव
रात्रि ०1.03 पर्यंत पश्चात व्याघात
करण…………………………..विष्टि
प्रातः 10.48 पर्यंत पश्चात बव
ऋतु…………………………….शरद
दिन………………………..मंगलवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
27 अक्तूबर सन 2020 ईस्वी ।
⚜ तिथि विशेष :
पापांकुशा एकादशी :
आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को पापांकुशा एकादशी कहते हैं। इस एकादशी पर मनोवांछित फल की प्राप्ति के लिए भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। पापांकुशा एकादशी का व्रत रखने वाले व्यक्ति का सभी जाने -अनजाने में किए गए पापों का प्रायश्चित होता है। इस व्रत को करने से मन और आत्मा दोनों शुद्ध होते हैं। पापाकुंशा एकादशी एक हजार अश्वमेघ और सौ सूर्ययज्ञ करने के समान फल प्रदान करने वाली होती है। इस एकादशी व्रत के समान अन्य कोई व्रत नहीं है। इसके अतिरिक्त जो व्यक्ति इस एकादशी की रात्रि में जागरण करता है वह स्वर्ग का अधिकारी बनता है। इस एकादशी के दिन दान करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। पद्म पुराण के अनुसार जो व्यक्ति सुवर्ण, तिल, भूमि, गौ, अन्न, जल, जूते और छाते का दान करता है, उसे यमराज के दर्शन नहीं होते। पापांकुशा एकादशी के दिन गरूड़ पर विराजमान भगवान विष्णु के दिव्य रूप की पूजा की जाती है।
⚜ अभिजीत मुहूर्त :-
दोप 11.47 से 12.32 तक ।
?? राहुकाल :-
दोप 02.59 से 04.23 तक ।
☸ शुभ अंक………………….9
? शुभ रंग……………….सफ़ेद
? उदय लग्न मुहूर्त :-
तुला
05:46:53 08:06:43
वृश्चिक
08:06:43 10:25:43
धनु
10:25:43 12:30:04
मकर
12:30:04 14:12:40
कुम्भ
14:12:40 15:40:23
मीन
15:40:23 17:05:33
मेष
17:05:33 18:41:01
वृषभ
18:41:01 20:36:52
मिथुन
20:36:52 22:51:50
कर्क
22:51:50 25:12:33
सिंह
25:12:33 27:30:13
कन्या
27:30:13 29:46:53
? दिशाशूल :-
उत्तरदिशा – यदि आवश्यक हो तो गुड़ का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें ।
✡ चौघडिया :-
प्रात: 09.20 से 10.45 तक चंचल
प्रात: 10.45 से 12.09 तक लाभ
दोप. 12.09 से 01.34 तक अमृत
दोप. 02.48 से 04.23 तक शुभ
रात्रि 07.23 से 08.58 तक लाभ ।
? आज का मंत्र :-
।। ॐ पद्मनाभाय नम: ।।
? संस्कृत सुभाषितानि :-
अनुबन्धं क्षयं हिंसामनवेक्ष्य च पौरुषम् ।
मोहादारभ्यते कर्म यत्तत्तामसमुच्यते ॥
अर्थात :-
जो कर्म परिणाम, हानि, हिंसा, और सामर्थ्य को ध्यान में लिये बगैर, केवल अज्ञान की वजह से किया जाता है, वह तामसी कहा गया है ।
? आरोग्यं :-
एक्जिमा के घरेलू उपचार :-
1. नारियल का तेल –
नारियल के तेल में बहुत मॉइस्चराइजिंग गुण हैं और एक्जिमा के लिए उपलब्ध महंगे क्रीम के लिए एक अच्छे विकल्प के रूप में कार्य कर सकता हैं। यह एक प्राकृतिक एमोलिएंट और एंटी इंफ्लेमेटरी एजेंट है। आप एक्जिमा से पीड़ित बच्चों के लिए इस घरेलू उपाय का भी उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए आप प्रभावित जगह पर रेगुलर बॉडी लोशन की तरह इस तेल को लगाएं ।
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
परीक्षा, साक्षात्कार व करियर संबंधी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। मान-सम्मान मिलेगा। नौकरी में प्रशंसा प्राप्त होगी। स्थायी संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी। जोखिम न उठाएं। थकान महसूस होगी।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
नौकरी कार्य में उत्साह व प्रसन्नता से सफलता प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेशादि लाभदायक रहेंगे। शैक्षणिक व शोध इत्यादि कार्यों के परिणाम सुखद रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का आयोजन हो सकता है। भाग्य का साथ रहेगा। जल्दबाजी न करें।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। मानसिक बेचैनी रहेगी। प्रियजनों के साथ रिश्तों में खटास आ सकती है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। अपरिचितों पर अंधविश्वास न करें। दु:खद समाचार मिल सकता है। भागदौड़ रहेगी। कारोबार ठीक चलेगा। आय होगी। धैर्य रखें।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से मनोनुकूल लाभ होगा। संबंधियों तथा मित्रों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य कमजोर होगा। किसी बाहरी व्यक्ति पर भरोसा न करें।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। लंबे प्रवास की योजना बनेगी। बड़ा काम करने का मन बनेगा। घर में अतिथियों का आगमन होगा। कारोबार में अनुकूलता रहेगी। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी से बचें।
??♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
प्रतिद्वंद्वी पस्त होंगे। घर-बाहर प्रसन्नता का माहौल रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। बेरोजगारी दूर होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी। कोई रुका हुआ कार्य पूर्ण होने के योग हैं।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। फालतू खर्च होगा। असमंजस रहेगा। निर्णय लेने की क्षमता कम होगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। किसी अपरिचित व्यक्ति पर अंधविश्वास न करें। किसी अपने ही व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। अशुभ समय।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
कारोबार मनोनुकूल लाभ देगा। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में मातहतों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है। यात्रा लाभदायक रहेगी। काफी समय से रुका हुआ धन प्राप्ति के योग हैं। भरपूर प्रयास करें। आय में वृद्धि होगी। जल्दबाजी न करें।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में वृद्धि होगी। नए कार्यकारी अनुबंध हो सकते हैं। नई योजना बनेगी। पुराने किए गए निर्णयों का लाभ अब प्राप्त होगा। नौकरी में चैन रहेगा। घर में तनाव रह सकता है। चिंता में वृद्धि होगी।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
लाभ के अवसर हाथ आएंगे। धार्मिक कृत्यों में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। आय में वृद्धि होगी। व्यस्तता रहेगी। थकान महसूस होगी। किसी लंबे प्रवास की योजना बनेगी। राजकीय बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। कारोबार लाभदायक रहेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
विवाद को बढ़ावा न दें। अतिउत्साह हानिप्रद रहेगा। कुसंगति से बचें। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। किसी उलझन में फंस सकते हैं। विवेक से निर्णय लें। चोट व दुर्घटना से शारीरिक हानि की आशंका है। सार्वजनिक स्थान पर लोगों का ध्यान नहीं खींच पाएंगे। धैर्य रखें।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में चैन रहेगा। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। शारीरिक कष्ट की आशंका है, अत: लापरवाही से बचें। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी।। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। बाहरी सहायता से कार्यों में गति आएगी। प्रसन्नता बनी रहेगी।
☯ नवरात्रि विषयक व्यस्तता के चलते कल पञ्चांग नहीं प्रेषित कर पाया इसलिए क्षमाप्रार्थी हूँ, आप सभी को विजयादशमी पर्व पर मंगलकामनाएँ…
पं. गौरव तिवारी, राऊ
☯ आज मंगलवार है परन्तु कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते आपसे मंदिर स्थान पर ज्यादा संख्या एकत्रित होना उपयुक्त नहीं है अतः आपसे आग्रह है अपने घर के मंदिर में संध्या 7 बजे सपरिवार हनुमान चालीसा पाठ अवश्य करे और यदि संभव होवे तो उसे फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लाइव के माध्यम से सम्पूर्ण जगत के साथ साझा करे (यदि आप लाइव करते है तो #हनुमतशक्तिजागरण इस हैशटैग का उपयोग आपकी पोस्ट में अवश्य करें) |
।। ? शुभम भवतु ? ।।
???? भारत माता की जय ??

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 27 अक्टूबर 2020 मंगलवार संवत् 2077 मास द्वितीय आश्विन ( शुद्ध ) शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि प्रातः 10:47 बजे तक रहेगी पश्चात् द्वादशी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:34 बजे एवं सूर्यास्त सायं 05:46 बजे होगा । शततारा नक्षत्र प्रातः 06:38 बजे तक रहेगा पश्चात् पूर्वा भाद्रपदा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा कुंभ राशि मे मध्य रात्रि पश्चात् 2:31 बजे तक भ्रमण करते हुए मीन राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 03:01 से 06:26 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त प्रातः 11:49 से 12:35 बजे तक रहेगा । दिशाशूल उत्तर दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो गुड का सेवन कर यात्रा आरंभ करे । जय हो ।।
–: विशेष :–
आज भद्रा प्रातः 10:47 बजे तक , पापांकुशा एकादशी व्रत ।
एकादशी का व्रत कर भगवान श्री हरि का पूजन , भजन व जागरण करे ।पाप पारायण पुरुषो के पापों को वशवर्ती बनाने मे यह एकादशी अंकुश के समान है । इसलिए इसे पापांकुश एकादशी कहते है ।। जय हो ।।
ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्री मंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ आज आप का मित्रों के साथ आनंद – प्रमोद करने का दिन है । मित्रों से भेंट उपहार मिलेंगे तथा मित्रों के पीछे खर्च होगा । नई मित्रता के कारण भविष्य में भी लाभ हो सकता है । संतानो से लाभ होगा । प्राकृतिक स्थल पर प्रवास हो सकता है । सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी ।
वृषभ :~ आज नौकरी करने वालों के लिए शुभ है । नए कार्य को सफलतापूर्वक करेंगे । उच्चाधिकारियों की कृपादृष्टि रहेगी । पदोन्नति हो सकती है । गृहस्थ जीवन में मधुरता रहेगी । आपके अधूरे कार्य पूर्ण होंगे । सरकारी लाभ मिलेगा ।
मिथुन :~ नये कार्य प्रारंभ करने के लिए दिन अनुकूल नहीं है । शरीर में थकान और आलस्य से कार्य में उत्साह नहीं होगा । पेट रोगों से परेशानी हो सकती है । नौकरी या व्यापार में विपरीत परिस्थितियां रहेंगीं , इससे उच्चाधिकारियों की नाराजगी रहेगी । खर्च अधिक होगा । महत्त्वपूर्ण कार्यो के लिए आज कोई निर्णय न ले ।
कर्क :~ हर विषय में आज सावधानी पूर्वक व्यवहार करे । पारिवार मे वाद – विवाद न करे । वाणी तथा क्रोध पर संयम से अनिष्ट दूर कर सकेंगे । अधिक खर्च होगा । निषेधात्मक तथा अनैतिक कार्यो से दूर रहे ।
सिंह :~ वैवाहिक जीवन में आपसी तकरार से पति – पत्नी के बीच तनाव होगा । जीवन साथी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है । अपने भागीदार तथा व्यापारियों के साथ धीरज से काम ले । निरर्थक चर्चा या विवाद में नही पडे । कोर्ट – कचहरी के कार्य में सफलता कम मिलेगी । सामाजिक तथा बाह्य क्षेत्र में यश नहीं मिलेगा ।
कन्या :~ आज आप स्फूर्ति तथा स्वस्थ रहेंगे । घर तथा नौकरी में भी वातावरण आनंददायी रहेगा । सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा । रोगी व्यक्ति के स्वास्थ्य में सुधार होगा । मायके से अच्छे समाचार मिलेंगे । कार्य – संपन्नता के कारण आपको यश मिलेगा । खर्च साधारण की अपेक्षा अधिक हो सकता है ।
तुला :~ आप का दिन मध्यम फलदायी है । संतानो की चिंता सताएगी । विद्या – अभ्यास में बाधाएँ आएँगी । वाद – विवाद या बौद्घिक चर्चा से दूर रहे । नए कार्य आज करने पर वह असफल रहेगा । किसी प्रियजन से भेंट होगी । मानभंग हो सकता है । प्रवास टाले ।
वृश्चिक :~ आज शांत चित्त से दिन बिताए । चिंतातुर मन तथा अस्वस्थ शरीर आपको व्यग्र रखेगा । सम्बंधियो के साथ मनमुटाव होगा । आर्थिक हानि हो सकती है । कोई भी दस्तावेज में सावधानी बरते ।
धनु :~ नए कार्य के लिए आज का दिन शुभ है । भाई – बंधुओ से मेल – जोल में वृद्धि होगी तथा परिवारजनों के साथ प्रवास हो सकता है । आरोग्य अच्छा रहेगा । भाग्य वृद्धि हो सकती है । रहस्यवाद तथा आध्यात्मिकता में अधिक रस लेंगे । कार्य सफलता का दिन है । सामाजिक दृष्टि से मान – सम्मान मिलेगा ।
मकर :~ आज परिवारजनों के साथ कलह न हो इसका ध्यान रखे । वाणी पर संयम आपको कठिनाई से बाहर निकालेगी । शेयर – सट्टे में पूँजी – निवेश करेंगे । आरोग्य मध्यम रहेगा । आँख में पीडा हो सकती है । विद्यार्थियों को पढाई में अधिक ध्यान देना होगा ।
कुंभ :~ आज शुभ फलदायी है । शारीरिक तथा मानसिकरुप से आप प्रसन्न रहेंगे । भौतिक तथा आध्यात्मिक मे अच्छा अनुभव होगा । परिवारजनों के साथ प्रवास में भोजन तथा भेंट उपहार से आप प्रसन्न होंगे । आध्यात्मिक विचार आपके हृदय एवं मन को छू लेंगे ।
मीन :~ लोभ या लालच में न फँसे। आर्थिक में बहुत सावधानी बरते। पूँजी – निवेश अथवा सही , मुहर करने से पहले ध्यान रखे । स्वास्थ्य बिगड़ सकता है । एकाग्रता कम रहेगी । धार्मिक कार्यों मे खर्च होगा । परिवार मे मतभेद होगा । ( डाँ. अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।