आज का राशिफल एवं पंचांग

।। ?️ ।।
??जय श्री राम??
?? सुप्रभातम् ??
?««« आज का राशिफल एवं पंचांग »»»?
कलियुगाब्द………………………5122
विक्रम संवत्……………………..2077
शक संवत्………………………..1942
मास……………………………..भाद्रपद
पक्ष………………………………..कृष्ण
तिथी…………………………अमावस्या
प्रातः 08.10 पर्यंत पश्चात प्रतिपदा
रवि………………………….दक्षिणायन
सूर्योदय…………प्रातः 06.05.51 पर
सूर्यास्त…………संध्या 06.55.25 पर
सूर्य राशि……………………………सिंह
चन्द्र राशि…………………………..सिंह
गुरु राशि…………………………..तुला
नक्षत्र………………………………..मघा
रात्रि 02.02 पर्यंत पश्चात पूर्वाफाल्गुनी
योग………………………………..परिघ
रात्रि 09.06 पर्यंत पश्चात शिव
करण………………………………..नाग
प्रातः ०८.10 पर्यंत पश्चात किस्तुघ्न
ऋतु…………………………………वर्षा
दिन………………………………बुधवार

?? आंग्ल मतानुसार :-
19 अगस्त सन 2020 ईस्वी ।

?‍? राहुकाल :-
दोपहर 12.30 से 02.05 तक ।

? उदय लग्न मुहूर्त :-
सिंह
05:57:10 08:08:59
कन्या
08:08:59 10:19:39
तुला
10:19:39 12:34:16
वृश्चिक
12:34:16 14:50:27
धनु
14:50:27 16:56:05
मकर
16:56:05 18:43:14
कुम्भ
18:43:14 20:16:47
मीन
20:16:47 21:47:59
मेष
21:47:59 23:28:42
वृषभ
23:28:42 25:27:19
मिथुन
25:27:19 27:41:00
कर्क
27:41:00 29:57:10

? दिशाशूल :-
उत्तरदिशा – यदि आवश्यक हो तो तिल का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें ।

☸ शुभ अंक……………………..9
? शुभ रंग……………………..हरा

⚜ चौघडिया :-
प्रात: 07.43 से 09.18 तक अमृत
प्रात: 10.54 से 12.29 तक शुभ
दोप 03.40 से 05.15 तक चंचल
सायं 05.15 से 06.50 तक लाभ
रात्रि 08.15 से 09.40 तक शुभ ।

? आज का मंत्र :-
|| ॐ प्रहसनाय नम: ||

? संस्कृत सुभाषितानि :-
कस्यैकान्तं सुखमुपनतं दुःखमेकान्ततो वा ।
नीचै र्गच्छत्युपरि च दशा चक्रनेमिक्रमेण ॥
अर्थात :-
किसको केवल सुख या दुःख ही कायम मिला है ? किसी को नहीं । सुख और दुःख की दशा तो चक्र के हाथे की तरह हमेशा उपर नीचे जाती है ।

? आरोग्यं :-
खुजली से राहत के घरेलू नुस्खे :-
1. नीम की २० कोपलें साफ़ करके, उन्हें ६० ग्राम पानी में घोटकर सुबह शाम सात दिनों तक पीने से खुजली पे असर दिखेगा ।
2. १० काली मिर्च का चूर्ण, १० ग्राम गाय के घी के साथ लेने का घरेलू एवं देसी नुस्खा आजमाएं ।
3. २० ग्राम नारियल के तेल में ५ ग्राम देसी कपूर मिलाकर घोले, इस तेल को लगाने से खुजली ठीक हो जाती है ।
4. चिकनी मिट्टी को पानी में घोल कर लेप करें ।
5. तुलसी की पत्ती और कपूर को पानी में घोल कर हर्बल औषधि के रूप में लगाते हैं ।

⚜ आज का राशिफल :-

? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
रुके कार्यों में गति आएगी। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में चैन बना रहेगा। सही काम का भी विरोध होगा। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक कार्य करने के प्रति रुझान रहेगा। मान-सम्मान मिलेगा। कोई बड़ी समस्या बनी रहेगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। कोई पुरानी व्याधि परेशानी का कारण बनेगी।

? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी। नौकरी में मातहतों का सहयोग मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। चोट व रोग से बचें। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी।दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। झंझटों में न पड़ें। परिवार में प्रसन्नता रहेगी। सेहत का ध्यान रखें।

?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
नकारात्मकता हावी रहेगी। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। ऐश्वर्य के साधनों पर सोच-समझकर खर्च करें। कोई ऐसा कार्य न करें जिससे कि बाद में पछताना पड़े। शत्रुभय रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। विवाद से क्लेश होगा। दूसरे अधिक अपेक्षा करेंगे।

? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। कोर्ट व कचहरी के काम मनोनुकूल रहेंगे। स्त्री वर्ग से सहायता प्राप्त होगी। नौकरी व निवेश में इच्छा पूरी होने की संभावना है। प्रतिद्वंद्विता कम होगी। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। बात बिगड़ सकती है। शत्रुभय रहेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।

? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। शेयर मार्केट आदि से बड़ा फायदा हो सकता है। भूमि व भवन संबंधी खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। आर्थिक उन्नति होगी। संचित कोष में वृद्धि होगी। देनदारी कम होगी। नौकरी में मनोनुकूल स्थिति बनेगी। परिवार की चिंता बनी रहेगी।

??‍♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
शारीरिक कष्ट संभव है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति मार्गदर्शन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। झंझटों में न पड़ें।

⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
लाभ में वृद्धि होगी। शत्रुओं का पराभव होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। दु:खद समाचार मिल सकता है। व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। काम पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। बेवजह किसी व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। दूसरों के बहकावे में न आएं। फालतू बातों पर ध्यान न दें।

? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
कार्य की बाधा दूर होगी। निवेश शुभ रहेगा। व्यापार में वृद्धि तथा सम्मान में वृद्धि होगी। पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है। जल्दबाजी न करें। आवश्यक वस्तुएं गुम हो सकती हैं। चिंता तथा तनाव रहेंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। भेंट व उपहार देना पड़ सकता है। प्रयास सफल रहेंगे।

? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। निवेश शुभ रहेगा। सट्टे व लॉटरी के चक्कर में न पड़ें। किसी भी तरह के विवाद में पड़ने से बचें। जल्दबाजी से हानि होगी। राजभय रहेगा। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। घर में मेहमानों का आगमन होगा। व्यय होगा। सही काम का भी विरोध हो सकता है।

? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। शेयर मार्केट से बड़ा लाभ हो सकता है। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर करें। किसी अनहोनी की आशंका रहेगी। शारीरिक कष्ट संभव है। लेन-देन में लापरवाही न करें।

? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। यश बढ़ेगा। आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है या समय पर नहीं मिलेगी। पुराना रोग उभर सकता है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। हल्की हंसी-मजाक करने से बचें। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। चिंता रहेगी। मस्तिष्क पीड़ा हो सकती है।

? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में उन्नति होगी। व्यापार-व्यवसाय की गति बढ़ेगी। चिंता रह सकती है। थकान रहेगी। प्रमाद न करें। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। विवेक से कार्य करें। लाभ में वृद्धि होगी। फालतू की बातों पर ध्यान न दें।

☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।

।। ? शुभम भवतु ? ।।

???? भारत माता की जय ??

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *