आज का राशिफल एवं पंचांग

 ।। ? ।।
    ?? सुप्रभातम् ??
?««« आज का राशिफल एवं पंचांग »»»?
कलियुगाब्द…………………..5122
विक्रम संवत्………………….2077
शक संवत्…………………….1942
रवि……………………….दक्षिणायन
मास…………………………कार्तिक
पक्ष…………………………….कृष्ण
तिथी…………………………द्वितीया
रात्रि 01.12 पर्यंत पश्चात तृतीया
सूर्योदय……….प्रातः 06.32.37 पर
सूर्यास्त……….संध्या 05.48.34 पर
सूर्य राशि……………………….तुला
चन्द्र राशि……………………..वृषभ
गुरु राशि………………………..धनु
नक्षत्र……………………….कृत्तिका
रात्रि 11.47 पर्यंत पश्चात रोहिणी
योग……………………………वरिघ
दुसरे दिन प्रातः 05.55 पर्यंत पश्चात परिघ
करण…………………………तैतिल
दोप 12.02 पर्यंत पश्चात गरज
ऋतु……………………………शरद
दिन………………………..सोमवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
02 नवम्बर सन 2020 ईस्वी ।
⚜ अभिजीत मुहूर्त :-
प्रातः 11.47 से 12.32 तक ।
?‍? राहुकाल :-
प्रात: 07.59 से 09.22 तक ।
? उदय लग्न मुहूर्त :-
तुला
05:23:14 07:43:01
वृश्चिक
07:43:01 10:02:03
धनु
10:02:03 12:06:25
मकर
12:06:25 13:49:01
कुम्भ
13:49:01 15:16:43
मीन
15:16:43 16:41:54
मेष
16:41:54 18:17:22
वृषभ
18:17:22 20:13:13
मिथुन
20:13:13 22:28:11
कर्क
22:28:11 24:48:53
सिंह
24:48:53 27:06:34
कन्या
27:06:34 29:23:14
?  दिशाशूल :-
पूर्व दिशा- यदि आवश्यक हो तो दर्पण देखकर यात्रा प्रारंभ करें ।
☸ शुभ अंक………………..2
? शुभ रंग………………सफ़ेद
✡ चौघडिया :-
प्रात: 06.34 से 07.58 तक अमृत
प्रात: 09.22 से 10.45 तक शुभ
दोप. 01.32 से 02.56 तक चंचल
अप. 02.56 से 04.20 तक लाभ
सायं 04.20 से 05.43 तक अमृत
सायं 05.43 से 07.20 तक चंचल ।
? आज का मंत्र :-
॥ ॐ माधवाय नम: ॥
? संस्कृत सुभाषितानि :-
देशाटनं पण्डित मित्रता च वाराङ्गना राजसभा प्रवेशः ।
अनेकशास्त्रार्थ विलोकनं च चातुर्य मूलानि भवन्ति पञ्च ॥
अर्थात :-
देशाटन, बुद्धिमान से मैत्री, वारांगना, राजसभा में प्रवेश, और शास्त्रों का परिशीलन – ये पाँच चतुराई के मूल है ।
? आरोग्यं :-
एक्जिमा के घरेलू उपचार :-
6. शहद और दालचीनी –
इसके लिए आप  2 चम्मच मनुका शहद तथा 2 चम्मच दालचीनी पाउडर लीजिए और इसे अच्छी तरह मिलाकर उसका पेस्ट बना लीजिए। फिर प्रभावित क्षेत्र को धो लीजिए तथा इस पेस्ट को लगाएं। फिर सूखने के बाद पानी से धो लीजिए। शहद एक व्यापक स्पेक्ट्रम एंटीमाइक्रोबायल एजेंट है। यह त्वचा को शांत करता है, सूजन को कम करता है, और उपचार प्रक्रिया को तेज करता है। दालचीनी भी एक एंटीमाइक्रोबायल एजेंट है। यह एंटीऑक्सीडेंट में समृद्ध है और इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी हैं।
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
ऐश्वर्य के साधनों पर व्यय होगा। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। कारोबार में वृद्धि होगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। निवेश शुभ रहेगा। बुद्धि का प्रयोग करें। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। तीर्थयात्रा की योजना बनेगी। प्रमाद से बचें। रोजगार में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रभाव क्षेत्र में वृद्धि होगी।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें, क्लेश हो सकता है। पार्टनरों से मतभेद हो सकता है। शारीरिक‍ शिथिलता रहेगी। चोट व दुर्घटना से हानि तथा पीड़ा का योग बनता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। आय में निश्चितता रहेगी। जोखिम न उठाएं।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
कारोबार में वृद्धि होगी। निवेश इत्यादि मनोनुकूल लाभ देंगे। पारिवारिक सहयोग मिलने से प्रसन्नता, उत्साह व संतुष्टि रहेंगे। कानूनी अड़चन दूर होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नौकरी में अधिकारी वर्ग प्रसन्नता जाहिर करेगा। कुसंगति से बचें। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। रोजगार में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय में मनोनुकूल लाभ होगा। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। स्थायी संपत्ति में वृद्धि के योग हैं। पार्टनरों से सहयोग प्राप्त होगा। कोई कारोबारी बड़ा सौदा लाभ दे सकता है। प्रतिद्वंद्विता बढ़ेगी। जल्दबाजी न करें।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
स्वादिष्ट व्यंजनों का लाभ प्राप्त होगा। जीवन सुखमय व्यतीत होगा। विवाद को बढ़ावा न दें। वाणी पर नियंत्रण आवश्यक है। शत्रु परास्त होंगे। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का आयोजन हो सकता है। काम में मन लगेगा। नौकरी में कोई नया काम कर पाएंगे। प्रमाद न करें।
??‍♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। दौड़धूप अधिक रहेगी। घर-परिवार की चिंता बनी रहेगी। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें। अपने काम पर ध्यान दें। बुरी खबर प्राप्त हो सकती है। उत्साह में कमी रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। आय में निश्चितता रहेगी।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
मेहनत का फल मिलेगा। नौकरी मे प्रभाव बढ़ेगा। उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उत्साह वृद्धि होगी। आय के नए साधन प्राप्त हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग हैं। मित्रों की सहायता कर पाएंगे। धनार्जन सुगम होगा। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। ऐश्वर्य के साधनों पर व्यय होगा। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। नौकरी में चैन रहेगा। घर में मेहमानों का आगमन होगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। नए मित्र बनेंगे। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम न लें।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति के योग हैं। रोजगार में वृद्धि होगी। नौकरी में पदोन्नति संभव है। आशंका-कुशंका के चलते निर्णय लेने की क्षमता कम हो सकती है। धन प्राप्ति सुगम होगी। उत्साह से काम कर पाएंगे। अच्‍छी खबरें प्राप्त होंगी।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
बड़ों की सलाह मानें, लाभ होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। कानूनी अड़चन से सामना हो सकता है। हड़बड़ी न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। चिंता बनी रहेगी। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। फालतू खर्च होगा। कुसंगति से हानि होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
नौकरी में मातहतों का सहयोग मिलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। उत्साह तथा प्रसन्नता से काम कर पाएंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी। रुका हुआ धन प्राप्ति के योग हैं, प्रयास करें। कारोबार मनोनुकूल लाभ देगा। थकान व कमजोरी रह सकती है। व्यस्तता रहेगी। जीवन सुखमय बीतेगा।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। नए काम मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी। नए लोगों से परिचय होगा। मित्रों तथा संबंधियों का सहयोग कर पाएंगे। मान-सम्मान मिलेगा। रुके कार्य पूर्ण होंगे। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। घर-परिवार की चिंता रहेगी।
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।
।। ? शुभम भवतु ? ।।
???? भारत माता की जय ??

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 02 नवंबर 2020 सोमवार संवत् 2077 मास कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि मध्य रात्रि पश्चात् 01:14 बजे तक रहेगी पश्चात् तृतीया तिथि आरंभ होगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:38 बजे एवं सूर्यास्त सायं 05:42 बजे होगा । कृतिका नक्षत्र रात्रि 11:50 बजे तक रहेगा पश्चात् रोहिणी नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा वृषभ राशि मे दिन रात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल प्रातः 07:57 से 09:21 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त प्रातः 11:44 से 12:31 बजे तक रहेगा ।दिशाशूल पूर्व दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो दर्पण देखकर यात्रा आरंभ करे । जय हो ।।

–: विशेष :–

अशून्यशयन व्रत , गुरु रामदास जयंती
आज अशून्यशयन व्रत के निमित्त शैष शैय्या पर लक्ष्मी सहित नारायण हरि का पूजन करे । दिनभर मौन रहे और व्रत करे । सांयकाल पुनः स्नान कर भगवान का शयनोत्सव करे और चंद्रोदय होने पर अर्घ देकर भगवान को प्रणाम कर भोजन ग्रहण करे तो सुख – सौभाग्य मिलता है । जय हो ।।

ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्री मंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351

आज का राशिफल

मेष :~ आज आप आर्थिक मामलों और लेन – देन में सचेत रहे । विवाद से बचे अन्यथा परिवार मे कलह होंगे । खाने – पीने में सावधानी रखें वरना स्वास्थ्य खराब हो सकता है । आज समय से भोजन भी नहीं मिलेगा । व्यर्थ खर्च हो सकता है । घर तथा अपने कार्यक्षेत्र में समझौते से भरा रवैया अपनाना लाभदायक साबित होगा ।

वृषभ :~ आज का दिन लाभ से भरा होगा । शारीरिक और मानसिक रुप से आज आप स्वस्थ रहेगें तथा ताजगी रहेगी । आप अपनी कलात्मकता और सृजनात्मकता का उपयोग कर पाएंगें । आर्थिक योजना बना सकेगें और धन लाभ की भी संभावना है । परिवार के साथ आपका समय आनंदपूर्ण बीतेगा ।

मिथुन :~ आज आप वाणी और व्यवहार में सावधानी रखे । आज कोई गलतफहमी न हो , ध्यान रखें । स्वास्थ्य खराब हो सकता है और विशेषकर आंखों में तकलीफ हो सकती है , ध्यान रखें । आज आपके खर्च का दिन है । मानसिक चिंता रहेगी । किसी भी प्रकार के अकस्मात से बचें ।

कर्क :~ नौकरी और व्यवसाय में अनुकूल परिस्थितियाँ होगीं । धन लाभ होगा । मित्रो , विशेष कर स्त्री मित्रों से लाभ होगा । दोस्तों के साथ प्रवास तथा पर्यटन पर जा सकते हैं । अपने प्रिय व्यक्ति के साथ समय बिताएंगें । आर्थिक योजनाएं सफलतापूर्वक पूरे होंगे । शारीरिक मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा ।

सिंह :~ आप अपने दृढ़ आत्मविश्वास और मनोबल से सभी कार्य को सफलतापूर्वक पूरा करेंगे । व्यवसाय में आपकी बौद्धिक प्रतिभा दिखेगी । नौकरी में पदोन्नति के योग हैं । उच्च पदाधिकारियों को आप अपने काम से प्रभावित कर सकेंगे । पिता से लाभ होगा । सम्पति तथा वाहन सम्बंधी कार्य अत्यंत सरलतापूर्वक पूरा करेंगे । सरकारी काम में सफलता मिलेगी ।

कन्या :~ आपका आज का दिन आनंददायक बीतेगा । आर्थिक लाभ होगा तथा विदेश में रहनेवाले सगे – सम्बंधियों के समाचार मिलेगें जिससे आप प्रसन्न रहेगें । धार्मिक कार्य या धार्मिक यात्रा के पीछे खर्च करेगें । भाई – बहनों से लाभ होगा । विदेश जाने के इच्छुक लोगों को विदेश जाने के लिए अनुकूल अवसर मिलेगें ।

तुला :~ आप नए काम का आरंभ नहीं करे । अपनी वाणी और व्यवहार को नियंत्रण में रखें अन्यथा गलतफहमी हो सकती है जिससे आपको नुकसान हो सकता है । हित शत्रुओं से सावधान रहें । स्वास्थ का ध्यान रखें । गूढ़ विद्या की ओर आपका आकर्षण बढ़ेगा , साधना सिद्धि के लिए आज का दिन अच्छा है । काफी कोशिश के बाद आप अपनी मानसिक शांति को प्राप्त कर पाएंगें ।

वृश्चिक :~ आज आप पूरी तरह से आमोद प्रमोद में दिन बिताएंगे । अपने दैनिक कार्यों से मुक्त होकर अपने लिए थोड़ा समय निकालेंगे । मित्रों के साथ बाहर जाने का कार्यक्रम बनेगा । व्यापार और भागीदारी में लाभ होगा । सार्वजनिक क्षेत्र में मान – सम्मान बढ़ेगा ।

धनु :~ आज का दिन शुभ होगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । यश कीर्ति तथा आनंद की प्राप्ति होगी । कुटुंबीजनों के साथ आनंद में समय बितेगा । प्रतिस्पर्धियों और शत्रुओं पर विजय मिलेगी । कार्यालाय में अधीनस्थ व्यक्तियों का पूरा सहयोग मिलेगा । स्त्री मित्रों से मुलाकात होगी । अधूरे कार्य पूरे होंगे । आर्थिक लाभ है ।

मकर :~ आज आप मानसिक रुप से काफी अशांत और असमंजस में रहेंगे । आप कोई भी ठोस निर्णय नहीं ले पाएंगे जिससे तनावयुक्त रहेगें । भाग्य आज आपके साथ नहीं रहेगा जिससे आपको काफी निराशा होगी । संतान की चिंतित रहेंगी । घर में बुजुर्गों की तबीयत खराब हो सकती है । शारीरिक अस्वथ्यता रहेगी । प्रतिस्पर्धियों से वाद – विवाद में न करे । पेट – दर्द से परेशानी होगी ।

कुंभ :~ अत्यधिक संवेदनशील से आज आप मानसिक बेचैन और अस्वस्थ रहेंगे । जिससे जिद्दीपन आएगा । सार्वजनिक मानहानि न हो , ध्यान रखें । स्थावर संपत्ति तथा वाहन आदि के दस्तावेज में सावधानी रखें । सौंदर्य प्रसाधन , वस्त्र और आभूषणों की खरीदारी में महिलाएं खर्च करेगीं । विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी ।

मीन :~ आज महत्त्वपूर्ण निर्णय ले सकते है । विचारों में दृढ़ता रहेगी , कार्य अच्छी तरह से पूरे होंगे । सृजनात्मक और कलात्मक शक्ति में वृद्धि होगी । दोस्तों या परिवारजनों के साथ प्रवास पर जा सकते हैं । भाई – बहनों से लाभ होगा । कार्य सफलता आप आनंदित रहेंगे । सार्वजनिक मान – सम्मान मिलेगा । अपने प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे । ( डाँ. अशोक शास्त्री )

।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *