आज का पञ्चाङ्ग

🌞 ~ वैदिक पंचांग ~ 🌞

🌤️ दिनांक – 18 मई 2023
🌤️ दिन – गुरूवार
🌤️ विक्रम संवत – 2080 (गुजरात – 2079)
🌤️ शक संवत -1945
🌤️ अयन – उत्तरायण
🌤️ ऋतु – ग्रीष्म ॠतु
🌤️ मास – ज्येष्ठ (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार वैशाख)
🌤️ पक्ष – कृष्ण
🌤️ तिथि – चतुर्दशी रात्रि 09:42 तक तत्पश्चात अमावस्या
🌤️ नक्षत्र – अश्विनी सुबह 07:22 तक तत्पश्चात भरणी
🌤️योग – सौभाग्य शाम 07:37 तक तत्पश्चात शोभन
🌤️ राहुकाल – दोपहर 02:14 से शाम 03:55
🌞 सूर्योदय-06:01
🌤️ सूर्यास्त- 19:09
👉 दिशाशूल- दक्षिण दिशा में
🚩 *व्रत पर्व विवरण –
🔥 विशेष – चतुर्दशी  अमावस्या  पूर्णिमा और व्रत के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)
🌞~वैदिक पंचांग ~🌞

🌷 नकारात्मक ऊर्जा मिटाने के लिए 🌷
➡ 19 मई 2023 शुक्रवार को अमावस्या है ।
🏡 घर में हर अमावस अथवा हर १५ दिन में पानी में खड़ा नमक (१ लीटर पानी में ५० ग्राम खड़ा नमक) डालकर पोछा लगायें । इससे नेगेटिव एनेर्जी चली जाएगी । अथवा खड़ा नमक के स्थान पर गौझरण अर्क भी डाल सकते हैं ।
🙏🏻
🌞 ~ वैदिक पंचांग ~ 🌞

🌷 अमावस्या 🌷
🙏🏻 अमावस्या के दिन जो वृक्ष, लता आदि को काटता है अथवा उनका एक पत्ता भी तोड़ता है, उसे ब्रह्महत्या का पाप लगता है (विष्णु पुराण)
🌞 ~ वैदिक पंचांग ~ 🌞

🌷 धन-धान्य व सुख-संम्पदा के लिए 🌷
🔥 हर अमावस्या को घर में एक छोटा सा आहुति प्रयोग करें।
🍛 सामग्री : १. काले तिल, २. जौं, ३. चावल, ४. गाय का घी, ५. चंदन पाउडर, ६. गूगल, ७. गुड़, ८. देशी कर्पूर, गौ चंदन या कण्डा।
🔥 विधि: गौ चंदन या कण्डे को किसी बर्तन में डालकर हवनकुंड बना लें, फिर उपरोक्त ८ वस्तुओं के मिश्रण से तैयार सामग्री से, घर के सभी सदस्य एकत्रित होकर नीचे दिये गये देवताओं की १-१ आहुति दें।
🔥 आहुति मंत्र 🔥
🌷 १. ॐ कुल देवताभ्यो नमः
🌷 २. ॐ ग्राम देवताभ्यो नमः
🌷 ३. ॐ ग्रह देवताभ्यो नमः
🌷 ४. ॐ लक्ष्मीपति देवताभ्यो नमः
🌷 ५. ॐ विघ्नविनाशक देवताभ्यो नमः

🌞 ~ वैदिक पंचांग ~ 🌞मई पंचक तिथि

पंचक प्रारंभ: शनिवार, 13 मई 2023 पूर्वाह्न 00:18 बजे

पंचक समाप्त: बुधवार, 17 मई 2023 पूर्वाह्न 07:39 बजे
🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आपके जन्मदिन की संख्या भी नौ है। आप सही मायनों में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता।

मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनंद आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है।

शुभ दिनांक : 9, 18, 27

शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72

शुभ वर्ष : 2025, 2036, 2045

ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।

शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला

कैसा रहेगा यह वर्ष
राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। आप अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी। नौकरी में आ रही बाधा When होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों के मन में यदि कोई आईडिया आये, तो उसे तुरंत आगे बढ़ाएं, क्योंकि वह आपके व्यापार के लिए अच्छा रहने वाला है। किसी बड़े निवेश में आज आप अच्छा धन लगा सकते हैं। रोजगार की तलाश में दर-दर भटक रहे लोगों को अच्छा अवसर मिल सकता है, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती देगा। आपको अपने मन में चल रही बातों को किसी बाहरी व्यक्ति के सामने उजागर करने से बचना होगा।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में काम अधिक होने के कारण आपके ऊपर तनाव हावी रहेगा, लेकिन आप अपनी मेहनत और लगन से सभी कामों को समय से पूरा करके देंगे। माताजी को आप ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं। आपको किसी निवेश की तैयारी करने का मौका मिल सकता है। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। परिवार के सदस्यों का आज आपको पूरा साथ मिलेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको आज अपने मन में चल रही किसी उलझन को लेकर समस्या बनी रहेगी, जिसके कारण आपका स्वभाव चिड़चिड़ा रहेगा। पिताजी से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है, जिसके बाद वह आपसे नाराज रहेंगे। यदि आप किसी नए काम की शुरुआत करने जा रहे हैं, तो उसमें भी कुछ समय रुकना बेहतर रहेगा। जीवनसाथी को करियर में तरक्की करते देख आज आपको खुशी होगी।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है, क्योंकि आज आप अपने पिताजी से अपने मन में चल रही बातों को लेकर बातचीत करेंगे। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर फोकस बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे, जहां आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी। बिजनेस संबंधित कुछ योजनाओं को आज बहुत ही सोच विचारकर बनाएं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा, लेकिन भाई बहनों से आप सलाह मशवरा करके आगे बढ़े, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। पहले यदि किसी को धन उधार दिया था, तो आज वह भी आपको वापस मिल सकता है, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती देगा। यदि आप किसी यात्रा पर जाए, तो उसमें कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें, नहीं तो उसके खोने और चोरी होने का भय सता रहा है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतनी है और आपको अपने प्रियजनों को किसी धार्मिक यात्रा पर लेकर जा सकते हैं, लेकिन शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको यदि संतान के करियर की कोई चिंता सता रही थी, तो वह भी आज दूर होगी। जीवनसाथी का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। आपको आज यदि कोई जानकारी मिले, तो आप उसे तुरंत आगे ना बढ़ाएं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहेगा। आज आपको समस्या रहने के कारण समझ नहीं आएगा कि इस काम को पहले करुं और किसे बाद में, लेकिन यदि आपने किसी निवेश संबंधी फैसले को जल्दबाजी में लिया, तो उससे आपको समस्या हो सकती है। कोई काम आप किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह मशवरा करके ना करें। विद्यार्थियों को पढ़ाई के प्रति सतर्क रहना होगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में यदि बाधा आ रही थी, तो वह आज दूर होगी और उनके विवाह प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आज आपको किसी नयी संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में भी आज आपको जीत मिल सकती है, लेकिन यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो आज आपका वह धन फंस सकता है, जो आपको थोड़ी समस्या देगा। आप अपनी माताजी की सेहत के प्रति सचेत रहें। यदि उन्हें कोई समस्या चल रही है, तो उसे नजरअंदाज ना करें। बिजनेस कर रहे लोग किसी को साझेदार बनाने से बचें, नहीं तो वह उन्हें धोखा दे सकते हैं।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए एक के बाद एक खुशखबरी लेकर आने वाला है। आपको अपने किसी मित्र की सेहत की चिंता सता सकती है। पिताजी से आज आप अपने मन में चल रहे कुछ उलझनों को लेकर बातचीत कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में यदि कुछ समस्याएं आपको लंबे समय से घेरे हुए हैं, तो उनसे भी आज आपको काफी हद तक निजात मिलेगी। संतान के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो वह भी आज दूर होगी। परिवार में किसी सदस्य को आज अच्छी नौकरी मिलने से घर से दूर जाना पड़ सकता है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से आज सबक लेना होगा। किसी को बिना मांगे सलाह ना दें। छोटे बच्चों के साथ आज आप कुछ मस्ती करते नजर आएंगे, लेकिन जीवनसाथी से यदि आपकी कुछ अनबन चल रही है, तो आज उसमें आपको उनसे बातचीत करके उसे समाप्त करना होगा। भाई बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा और किसी नए काम की शुरुआत करना आपके लिए बेहतर रहेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल ( Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन बिजनेस कर रहे हैं लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। किसी पुरानी डील से आज आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। आपका कोई मित्र आज आपसे लंबे समय बाद मुलाकात करने आ सकता है। आपको परिवार में किसी सदस्य के करियर को लेकर आज कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अभी कुछ समय और परेशान होना होगा, उसके बाद ही कोई अच्छा अवसर हाथ लग पाएगा। आज आप अपने घर पूजा पाठ व भजन कीर्तन आदि करा सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आय के नए-नए एक स्त्रोत से आय दिलाने वाला रहेगा। आपको किसी सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। यदि आपने कार्यक्षेत्र में कोई अहम फैसला लिया, तो आज वह गलत साबित हो सकता है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई के प्रति सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो उन्हें परीक्षा की तैयारियों में समस्या आ सकती है। संतान को यदि आप कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उस पर खरे उतरेंगे। आप आज किसी को धन उधार देने से बचें।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

 

🏵️ आज का राशिफल 🏵️
दिनांक : 18 मई 2023

🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन का पूर्वार्ध आपके लिए आनंददायक रहेगा। मानसिक रूप से प्रसन्न रहेंगे। कार्यो में थोड़े प्रयत्न से लाभ होगा। प्रियजनों से उपहार-भेंट मिलेगी। नौकरी पेशा जातको को दिन के उत्तरार्ध में काम का बोझ बढेगा। दोपहर के बाद का समय परिश्रम साध्य रहेगा। लापरवाही करने पर बनते कार्यो में विघ्न आएंगे। लाभ के अनुबंध मिलने की संभावना है परन्तु किसी के टांग अड़ाने से दुविधा में पड़ेंगे। परिवार में आज समय से काम ना करने पर स्त्री-संतान से मतभेद हो सकता है।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा। दिन के पूर्वार्ध में कार्य क्षेत्र पर बेहतर वातावरण मिलने से धन लाभ होगा। इसके बाद का समय गलत निर्णय लेने से हानिकर रहेगा प्रतिस्पर्धा भी बढ़ेगी। खर्च पर नियंत्रण नहीं रहने से आर्थिक समस्या बन सकती है। परिजनों का सहयोग बराबर मिलते रहने से मानसिक रूप से शान्ति रहेगी। महिलाओ की सेहत आज नरम रहने से घरेलू कार्य बिखरे रहेंगे ठंडे पदार्थो का सेव ना करें। मित्रो का भी साथ मिलेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। परन्तु सेहत में थोड़ा उतार चढ़ाव बना रहेगा। पुराने लटके कार्यो में गति आएगी। नई योजनाएं अधिक फलीभूत होंगी। सामाजिक कारणों से भी आज अधिक व्यस्त रह सकते है। सरकारी कार्य आज करना ठीक रहेगा निश्चित सफलता मिलेगी। संध्या के समय धन की आमद होने से आर्थिक स्थिति सुधरेगी। विरोधी आज शांत रहेंगे। महिलाये आज घरेलू कार्य मे ज्यादा व्यस्त रहेंगी। रिश्तेदारों के आने से चहल पहल बढ़ेगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपको शुभ फल देने वाला है। आज आप अपने व्यवहार कुशलता से किसी का भी दिल जीत सकते हैं। सरकारी अथवा अचल संपत्ति के दस्तावेज करने के लिए आज का दिन शुभ है। व्यवसाय में निवेश भविष्य के लिए लाभदायक रहेगा। मित्र-परिजनों के साथ मनोरंजन के अवसर मिलेंगे महिला वर्ग घरेलु झगड़े का कारण बनेगी निवारण भी स्वयं ही करेंगी। आज आपके हाथ से किये गए शुभकर्म अति लाभदायक सिद्ध होंगे। मध्यान के समय मन चंचल रहेगा आवश्यक निर्णय इस अवधि में ना लें।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आध्यात्म एवं धार्मिक आस्था में वृद्धि करने वाला रहेगा। पुण्योदय होने से भाग्योन्नति के अवसर मिलेंगे। फिर भी आज आपके निर्णय सही दिशा ले रहे है या नहीं इसकी जांच अवश्य करलें। धार्मिक यात्रा देव दर्शन के योग है। घर में वैवाहिक कार्यो की रूप रेखा बनेगी। कार्य व्यवसाय पर भी दिन लाभ कराने वाला रहेगा। पुराने परिचितों से भेंट होगी। महिलाये आज कार्यो में विलंब करेंगी जिससे थोड़ी अव्यवस्था फैलेंगी। संतानो का स्वभाव चंचल रहेगा शान्ति के लिए छोटी मोटी बातो की अनदेखी करें।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आपका आज का दिन प्रतिकूल परिस्थिति वाला रहेगा। आज घर सदस्य की चिकित्सा पर अधिक खर्च होने से आर्थिक हालात असामान्य बनेंगे उधार भी लेना पड़ सकता है यथा संभव आज उधार ना लें। कार्य क्षेत्र पर आज दुसरो के ऊपर निर्भर रहना पड़ सकता है। अधिक भाग दौड़ रहने के कारण थकान एवं स्वाभाव में रूखापन आने से प्रेम संबंध बिगड़ने की संभावना है। यात्रा में वाहन से चोट लग सकती है। जोखिम वाले कार्यो से दूर रहें आज परिवार की महिलाओं की बात ना मानने से बाद में पछतावा होगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिए उन्नति दायक रहेगा। कार्य क्षेत्र पर आज अधिकारियो का प्रोत्साहन मिलने से उन्नति के मार्ग खुलेंगे। व्यवसाय में लाभ पाने के लिए थोड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है लेकिन इसका फल आश्चर्य में डालने वाला रहेगा। अनैतिक कार्यो में पड़ने से मान हानि के योग बनेंगे इससे दूर रहें। परिजनों से मधुर भावनात्मक सम्बन्ध रहेंगे घरेलू समस्याओ को महिलाये अपने बल पर सुलझा लेंगी। संध्या के समय शुभ समाचार मिलेंगे। उत्तम भोजन वाहन मनोरंजन पर्यटन से आनंद मिलेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज की दिनचर्या असंयमित रहेगी। आज के दिन का पूर्वार्ध परिवार में कलह रहने के कारण अशान्त रहेगा इसका कारण आप ही रहेंगे। सेहत भी असामान्य रहने से कार्य क्षेत्र पर बेहतर अनुभव नहीं करेंगे। धन लाभ के लिए आज चाटुकारिता का सहारा लेना पड़ सकता है। धार्मिक स्थानों पर दान पुण्य के अवसर मिलेंगे। स्त्री मित्रो से संबंदो में कड़वाहट आ सकती है बहसबाजी से बचें। व्यवहार में नरमी रखें भ्रामक बातो पर विश्वास ना करें लोग आपको उकसाने का काम करेंगे।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके लिये बीते कल की तुलना में थोड़ी राहत प्रदान करेगा। आज धन का खर्च आय की तुलना में अधिक रहेगा फिर भी मानसिक रूप से दिन भर प्रसन्न रहेंगे। घर में किसी अविवाहित के रिश्ते की बात आगे बढ़ेगी। कीमती वस्तुओ की खरीददारी पर खर्च होगा। कार्य क्षेत्र से आज सिमित धन लाभ होगा। अधिकांश कार्य आज सहयोगियों की सहायता लेकर ही करने पढ़ेंगे। शेयर एवं अन्य जोखिम वाले कार्य मे निवेश अवश्य लाभ देगा। महिलाये आज किसी का सहयोग करके आत्मसंतुष्टि अनुभव करेंगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन विषम परिस्थितियों वाला रहेगा। आज मन में भावुकता एवं क्रोध की अधिकता रहने से छोटी बात गंभीर विवाद का रूप ले सकती है। मध्यान पश्चात संतान और जीवनसाथी के स्वास्थ्य ख़राब हो सकता है। वाणी एवं व्यवहार संयमित रखें अन्यथा सम्मान में कमी आ सकती है। सरकारी कार्यो को संभवतः टाले निर्णय आपके विपरीत रहेंगे। धन लाभ की संभावनाएं आज कम ही है परन्तु जब भी होगा आकस्मिक ही होगा। विपरीत लिंगीय आकर्षण अधिक रहने से कार्यो से ध्यान भटकेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन घर एवं बाहर के वातावरण में बदलाव लाने वाला रहेगा। सेहत थोड़ी नरम रहने से आलस्य रहेगा फिर भी आज आप घरेलु समस्याओं के समाधान के प्रति अधिक सतर्क रहेंगे। आज वाणी एवं व्यवहार में भी कल की अपेक्षा नरमी रहेगी। सरकारी कार्यो में पहले उलझन पड़ेगी लेकिन किसी अनुभवी के सहयोग से समाधान मिल जाएगा।कार्य क्षेत्र पर आज कुछ महत्त्वपूर्ण बदलाव कर सकते है इस पर खर्च भी होगा। संध्या के समय मनोरंजन के अवसर तलाशेंगे स्त्री सुख आवश्यकता पूर्ति करने पर ही मिलेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन बीते दिनों की अपेक्षा सुख-शांति से बितायेंगे। आज आपके स्वाभाव में नरमी रहने से परिजनों के साथ चल रहे मतभेद सामान्य होंगे। कला एवं संगीत में आज विशेष रूचि रहेगी। कार्य क्षेत्र पर आज किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति का सहयोग मिलने से रुके कार्य पूर्ण होंगे। संतानों के ऊपर खर्च बढेगा महिलाये अस्त-व्यस्त गृहस्थी को संभालने में अधिक व्यस्त रहेंगी। नजदीकी रिश्तेदारो से शुभ समाचार मिलेगा। धन लाभ परिश्रम के बाद दोपहर बाद ही होगा।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *