आज का राशिफल एवं  पञ्चाङ्ग

श्री हरिहरो विजयतेतराम?
?सुप्रभातम?
?आज का राशिफल एवं  पञ्चाङ्ग?
?शनिवार, ७ नवंबर २०२०?

सूर्योदय: ? ०६:४६
सूर्यास्त: ? ०५:२५
चन्द्रोदय: ? २२:४७
चन्द्रास्त: ?१२:१८
अयन ? दक्षिणायने (उत्तरगोलीय)
ऋतु: ❄️ शरद
शक सम्वत: ? १९४२ (शर्वरी)
विक्रम सम्वत: ? २०७७ (प्रमादी)
मास ? कार्तिक
पक्ष ? कृष्ण
तिथि ? षष्ठी – ०७:२३ तक
नक्षत्र ? पुनर्वसु – ०८:०५ तक
योग ? शुभ – २९:२० तक
करण ? वणिज – ०७:२३ तक
विष्टि – १९:३१ तक
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
????
सूर्य ? तुला
चंद्र ? कर्क
मंगल ? मीन (उदित, पूर्व, वक्री)
बुध ? तुला (अस्त, पश्चिम, मार्गी)
गुरु ? धनु (उदित, पश्चिम, मार्गी)
शुक्र ? कन्या (उदित, पूर्व, मार्गी)
शनि ? मकर (उदय, पूर्व, मार्गी)
राहु ? वृष
केतु ? वृश्चिक
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त ? ११:३९ से १२:२२
अमृत काल ? २६:११+ से २७:५०+
त्रिपुष्कर योग ? ०७:२३ से ०८:०५
रवियोग ? ०८:०५ से ३०:३६+
निशिता मुहूर्त ? २३:३४ से २४:२७+
राहुकाल ? ०९:१८ से १०:३९
राहुवास ? पूर्व
यमगण्ड ? १३:२२ से १४:४३
दुर्मुहूर्त ? ०६:३६ से ०७:१९
होमाहुति ? गुरु
दिशाशूल ? पूर्व
अग्निवास ? आकाश – ०७:२३ तक
भद्रावास ? मृत्यु से ०७:२३ से १९:३१
चन्द्रवास ? उत्तर
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – काल २ – शुभ
३ – रोग ४ – उद्वेग
५ – चर ६ – लाभ
७ – अमृत ८ – काल
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – लाभ २ – उद्वेग
३ – शुभ ४ – अमृत
५ – चर ६ – रोग
७ – काल ८ – लाभ
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
???⛵?
उत्तर-पश्चिम (वाय विन्डिंग अथवा तिल मिश्रित चावल का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
तिथि विशेष
????
〰️〰️〰️〰️
नवीन गृह प्रवेश मुहूर्त प्रातः ०७:२० तक आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज ०८:०५ तक जन्मे शिशुओ का नाम
पुनर्वसु नक्षत्र के चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (ही) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम पुष्य नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमश (हू, हे, हो, डा) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
वृश्चिक – ०७:२२ से ०९:४१
धनु – ०९:४१ से ११:४५
मकर – ११:४५ से १३:२६
कुम्भ – १३:२६ से १४:५२
मीन – १४:५२ से १६:१५
मेष – १६:१५ से १७:४९
वृषभ – १७:४९ से १९:४४
मिथुन – १९:४४ से २१:५९
कर्क – २१:५९ से २४:२०+
सिंह – २४:२०+ से २६:३९+
कन्या – २६:३९+ से २८:५७
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
शुभ मुहूर्त – ०६:३६ से ०७:२२
रज पञ्चक – ०७:२२ से ०७:२३
अग्नि पञ्चक – ०७:२३ से ०८:०५
चोर पञ्चक – ०८:०५ से ०९:४१
शुभ मुहूर्त – ०९:४१ से ११:४५
रोग पञ्चक – ११:४५ से १३:२६
शुभ मुहूर्त – १३:२६ से १४:५२
मृत्यु पञ्चक – १४:५२ से १६:१५
रोग पञ्चक – १६:१५ से १७:४९
शुभ मुहूर्त – १७:४९ से १९:४४
मृत्यु पञ्चक – १९:४४ से २१:५९
अग्नि पञ्चक – २१:५९ से २४:२०+
शुभ मुहूर्त – २४:२०+ से २६:३९+
रज पञ्चक – २६:३९+ से २८:५७+
अग्नि पञ्चक – २८:५७+ से ३०:३६
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
??????
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आशाओं के विपरीत रहने वाला है। सोची हुई योजनाए आरम्भ में सफल होती नजर आएंगी परन्तु मध्यान तक इनसे निराशा ही मिलेगी। आज आप जिससे भी सहायता मांगेंगे वो भ्रम की स्थिति में रखेगा। आज आप आत्मनिर्भर होकर अपने कार्यो को करें। भागीदारों से धन को लेकर अनबन हो सकती है। मीठा व्यवहार रखने पर भी लोग आपको केवल कार्य निकालने के लिए इस्तेमाल करेंगे। कार्य क्षेत्र की भड़ास घर पर निकालने से घर का माहौल भी बेवजह खराब होगा। पुराने कार्यो को पूर्ण करने की चिंता रहेगी। प्रेम प्रसंगों से निराश होंगे।

वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। आज जिस भी कार्य को करने का मन बनायेंगे उसी में उलझने पड़ेंगी। फिर भी आज आप हिम्मत नही हारेंगे सतत प्रयास जारी रखने से कार्य सुधरेंगे लाभ की संभावनाएं बनेगी। दौड़ धूप अधिक रहने से शारीरिक शिथिलता बनेगी। मध्यान के बाद किसी अभीष्ट सिद्धि के योग बन रहे है आलस्य ना करें अन्यथा लाभ से वंचित रह सकते है। प्रियजनों के साथ आनंद के क्षण बिताने का समय मिलेगा। घर मे स्थिति सामान्य रहेगी। आज आर्थिक मामलों के प्रति बेपरवाह भी रहेंगे।

मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन काफी उठा पटक वाला रहेगा। व्यावसायिक योजनाओं में अचानक बदलाव करना पड़ेगा। दिन के आरंभ में कार्यो की गति धीमी रहेगी समय पर वादा पूरा ना करने से व्यावसायिक संबंध खराब हो सकते है। कार्यो के प्रति नीरसत अधिक रहेगी। किसी भी कार्य को लेकर ठोस निर्णय नही ले पाएंगे परन्तु जिस भी कार्य में निवेश करेंगे उसमे विलंभ से ही सही सफल अवश्य होंगे धन लाभ भी आवश्यकता अनुसार हों जायेगा लेकिन संध्या पश्चात धन संबंधित कोई भी कार्य-व्यवहार ना करें। परिजन आपके टालमटोल वाले व्यवहार से दुखी रहेंगे।

कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन मानसिक चंचलता के कारण बनते कार्यो को दुविधा के कारण आप स्वयं बिगाड़ लेंगे। सरकारी कार्य आज सावधानी से करें अन्यथा लंबित रखें हानि निश्चित रहेगी। संबंधो के प्रति भी आज ईमानदार नही रहेंगे। पारिवारिक वातावरण आपके गलत आचरण से कलुषित होगा। सामाजिक क्षेत्र पर लोग पीठ पीछे बुराई करेंगे। सेहत में मानसिक दबाव के चलते उतार चढ़ाव लगा रहेगा। घर के बुजुर्ग आपसे नाराज रहेंगे। धन लाभ अचानक होने से स्थिति संभाल नही सकेंगे रुपया आते ही हाथ से निकल भी जायेगा।

सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आपको आज के दिन प्रत्येक कार्यो में सावधान रहने की आवश्यकता है। धन के पीछे भागने की प्रवृति पर आज लगाम लगाकर रखे अन्यथा धन के साथ-साथ मान हानि भी होगी। दोपहर से पहले के भाग में पुराने कार्य पूर्ण होने से थोड़ा बहुत धन मिलने से दैनिक खर्च निकल जाएंगे। इसके बाद का समय प्रतिकूल बनता जाएगा। कार्य व्यवसाय में प्रतिस्पर्धी हर प्रकार से आपके कार्यो में व्यवधान डालने का प्रयास करेंगे। परिजनों से भी मामूली बात पर झगड़ा होगा। वाणी एवं व्यवहार से संयम बरतें।

कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन भी आशानुकूल रहेगा। सेहत उत्तम रहने से कार्यो को मन लगाकर करेंगे लेकिन किसी के हस्तक्षेप करने से मन विक्षिप्त हो सकता है। किसी के ऊपर ध्यान ना दें एकाग्र होकर अपने कार्य मे लगे रहे धन एवं सम्मान दोनों मिलने के योग है। लेकिन उधार के व्यवहार बढ़ने से असुविधा भी होगी। व्यावसाय में वृद्धि के लिए निवेश करना शुभ रहेगा। भाई-बंधुओ का सहयोग आज अपेक्षाकृत कम ही रहेगा। महिलाओं को छोड़ घर के अन्य सदस्य आपसे ईर्ष्यालु व्यवहार रखेंगे। स्त्री से सुखदायक समाचार मिलेंगे।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपके समस्त कार्य निर्बाधित रूप से चलते रहेंगे। कार्य व्यवसाय से आर्थिक लाभ भी रुक रुक कर होने से धन संबंधित परेशानियां कुछ हद तक सुलझेंगी। दोपहर के बाद किसी गुप्त चिंता के कारण मन व्याकुल हो सकता है लेकिन जल्द ही इस समस्या से भी छुटकारा पा लेंगे। महिलाये घर को खुशहाल बनाने में सहयोग करेंगी शारीरिक दर्द के कारण थोड़ी असहजता भी रहेगी फिर भी घरेलू कार्य समय पर पूर्ण कर सकेंगी। आस-पड़ोसियों से सम्बन्धो में सुधार आएगा। संताने मनमानी करेंगी। उधार के व्यवहार में कमी आएगी।

वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आपका आज का दिन व्यर्थ की भाग दौड़ में बीतेगा। शारीरिक एवं मानसिक रूप से थकावट रहेगी फिर भी कार्यो को बेमन से करना पड़ेगा। आज आप चाहे कितना भी परोपकार करें फिर भी लोगो को खुश नही रख पाएंगे। क्रोध को वश में कर लेंगे लेकिन राग द्वेष की भावना मन मे बनी रहेगी। गृहस्थ का वातावरण लगभग सामान्य ही रहेगा। आर्थिक कारणों से कुछ महत्त्वपूर्ण कार्य अधूरे रहेंगे। सन्तानो की प्रगति से संतोष होगा। सरकारी कार्यो में धन खर्च होगा लेकिन कुछ लाभ नही मिलेगा।

धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज दिन का पूर्वार्ध आलस्य से भरा रहेगा। शारीरिक रूप से भी अस्वस्थ्य रहेंगे। जोड़ो में दर्द अकड़न की समस्या रहेगी। कार्यो को विलंब से करेंगे व्यवसाय की गति भी धीमी रहने से आर्थिक आयोजन प्रभावित होंगे। दोपहर के बाद स्थिति में सुधार आएगा। नौकरी पेशा जातक आकस्मिक लाभ से रोमांचित होंगे। व्यवसायी वर्ग भी खर्च लायक लाभ अर्जित कर लेंगे। महिलाओ से आज ना उलझें अन्यथा गृह क्लेश लंबा खिंच सकता है। संध्या का समय आराम में बिताना पसंद करेंगे मनोरंजन के साधन भी सुलभ होंगे। भविष्य की योजनाएं आज ना बनाएं।

मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन कार्य सफलता वाला रहेगा। प्रातः काल जल्दी कार्यो में जुटने का फल शीघ्र ही धन लाभ के रूप में मिलेगा। अधिकांश कार्य थोड़े से परिश्रम से पूर्ण हो जाएंगे। अधिकारी वर्ग मुश्किल कार्यो में सहयोग करेंगे। आज आप जोड़ तोड़ वाली नीति अपना कर कठिन परिस्थितियों में भी अपना काम निकाल लेंगे। सरकारी कार्य मे भी सफलता की उम्मद जागेगी प्रयास करते रहे। दाम्पत्य जीवन मे छोटी-मोटी बातों को दिल पर ना लें स्थिति सामान्य ही रहेगी। मित्रो से कोई दुखद समाचार मिलेगा।

कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन लाभ के अवसर आपकी तलाश में रहेंगे। दिन में जिस किसी के भी संपर्क में रहेंगे उससे कुछ ना कुछ लाभ अवश्य होगा। कार्य क्षेत्र पर भी एक से अधिक साधनो से आय होगी। व्यावसायिक क्षेत्र से जुड़ी महिलाओ को पदोन्नति के साथ प्रोत्साहन के रूप में आर्थिक सहायता भी मिल सकती है। सामाजिक कार्यो में रुचि ना होने पर भी सम्मिलित होना पड़ेगा मान-सम्मान बढेगा। परिजनों का मार्गदर्शन आज प्रत्येक क्षेत्र पर काम आएगा। महिलाओं का सुख सहयोग मिलेगा। प्रेम प्रसंगों में निकटता रहेगी।

मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन अनैतिक कार्यो से बच कर रहें मन भ्रमित रहने के कारण निषेधात्मक कार्यो में भटकेगा। लोग आपसे भावनात्मक संबंध बनाएंगे परन्तु आवश्यकता के समय कोई आगे नही आएगा। कार्य क्षेत्र पर भी सहकर्मियो का रूखा व्यवहार रहने से स्वयं के ऊपर ज्यादा निर्भर रहना पड़ेगा। लंबी यात्रा के प्रसंग बनेंगे संभव हो तो आज टालें। पेट अथवा स्वांस, छाती संबंधित व्याधि हो सकती है। अधिकांश समय मानसिक रूप से भी अशान्त रहेंगे। परिवार में अनावश्यक खर्च बढ़ेंगे किसी की गलती का विरोध करना भी बेवजह कलह का कारण बनेगा।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️ ?राधे राधे?

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 07 नवंबर 2020 शनिवार संवत् 2077 मास कार्तिक कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि प्रातःकाल 07:24 बजे तक रहेगी पश्चात् सप्तमी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:42 बजे एवं सूर्यास्त सायं 05:38 बजे होगा । पुनर्वसु नक्षत्र प्रातः 08:01 बजे तक रहेगा पश्चात् पुष्य नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा कर्क राशि मे दिन रात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल प्रातः 09:16 से 10:39 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त प्रातः 11:46 से 12:12 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पूर्व दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो उडद का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।

ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351

आज का राशिफल

मेष :~ आज आप बहुत भावनाशील रहेंगे , इसलिए किसी के बोलने से आपकी भावनाओं को ठेस पहुँचेगी । माताजी के स्वास्थ्य की चिंता सताएगी । स्थावर मिल्कियत के मामले में कोई निर्णय नही ले । मानसिक व्यग्रता और शारीरिक अस्वस्थता रहेगी । विद्यार्थियों के लिए समय मध्यम है । आपका स्वाभिमान भंग होगा ।

वृषभ :~ आप तन और मन से स्वस्थ और प्रफुल्लित रहेंगे । परिवारजनों के साथ घर के प्रश्नों के सम्बंध में चर्चा करेंगे । मित्रों के साथ प्रवास पर जायेंगे । आर्थिक मामलों पर अधिक ध्यान देंगे आपको हर कार्य में सफलता मिलेगी । भाग्यवृद्धि है । भाई – बंधुओं का सहयोग मिलेगा । प्रिय व्यक्ति का साथ और सार्वजनिक सम्मान मिलेगा । व्यापार में वृद्धि होगी तथा प्रतिस्पर्धियों को परास्त करेंगे ।

मिथुन :~ थोड़ा विलंब या अवरोध के बाद निर्धारित कार्य पूरा होगा । आर्थिक आयोजन होगा । मिष्टान्न भोजन प्राप्त होगा । विद्यार्थियों के अध्ययन के लिए मध्यम दिन है । स्नेहीजनों और मित्रों की मुलाकात से आनंद होगा । व्यापार में अनुकूल वातावरण रहेगा । आय में वृद्धि होगी ।

कर्क :~ आज भावनाओं में सराबोर रहेंगे और कुटुंबीजन , मित्र तथा सगे – सम्बंधी उसमें सहभागी बनेंगे । भेंट – सौगात की प्राप्ति होगी । स्वादिष्ट भोजन करने और बाहर जा सकते है । मांगलिक अवसरों में जायेंगे । आनंददायक प्रवास होगा । धनलाभ होगा ।

सिंह :~ आज अधिक चिंता और भावनाओं से शारीरिक और मानसिक व्यग्रता और अस्वस्थता रहेगी । गलत दलील बाजी और वाद – विवाद तथा संघर्ष होगा । कोर्ट कचहरी में सावधानी रखे । वाणी और व्यवहार में संयम रखें । आय की अपेक्षा खर्च अधिक होगा । गलतफहमी पैदा न हो इसका ध्यान रखें ।

कन्या :~ व्यापार – धंधे में विकास के साथ – साथ आय भी बढ़ेगी । नौकरी पेशावालों को लाभ मिलेगा । पत्नी , पुत्र और बुजुर्गवर्ग से लाभ होगा । मित्रों के साथ घुमने जा सकते है । स्त्री मित्र विशेष लाभकारी साबित होंगे । संतानों के शुभ समाचार मिलेंगे ।

तुला :~ परिवार में आनंद और उत्साह का वातावरण रहेगा । आफिस और नौकरी में आय वृद्धि पदोन्नति हो सकती है । माता से लाभ होगा । गृह सजावट पर ध्यान देंगे । आफिस में उच्च पदाधिकारियों द्वारा काम की सराहना होगी और वे आपके प्रेरणा स्रोत बनेंगे । सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा । शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा ।

वृश्चिक :~ आज हर विषय के नकारात्मक पहलुओं का अनुभव होगा । थकान और आलस के कारण स्फूर्ति का अभाव रहेगा । मन में गहरी चिंताएँ सताएगी । नौकरी – व्यवसाय में अवरोध आएंगे । उच्च पदाधिकारियों के साथ वाद – विवाद में न उतरे । विदेशगमन के अवसर आयेंगे अथवा विदेश में बसनेवाले निकटस्थ सम्बंधियों के समाचार मिलेंगे । संतानों की चिंता होगी ।

धनु :~ आज आप वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखे अन्यथा अनर्थ हो सकता है । सर्दी और कफ से स्वास्थ्य खराब होगा । मानसिक व्यग्रता रहेगी । खर्च में वृद्धि होगी । निषेधात्मक कार्य तथा अनैतिक कामवृत्ति कुमार्ग पर न ले जाए इसका ध्यान रखें ।

मकर :~ विचार , व्यवहार में भावुकता विशेष रहेगी । फिर भी आप परिवारजनों औऱ मित्रों के साथ खुशीपूर्वक दिन व्यतीत करेंगे । तन – मन में स्फूर्ति और प्रसन्नता रहेगी । व्यवसाय में वृद्धि होगी । दलाली , व्याज , कमिशन द्वारा आपकी आय में वृद्धि होगी । भागीदारी में लाभ होगा । सार्वजनिक जीवन में मान – प्रतिष्ठा बढ़ेगी । यात्रा की संभावना है ।

कुंभ :~ आज के कार्य में आपको यश , कीर्ति और सफलता मिलेगी । परिवार में मेल – जोल रहेगा । शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । आपके विचार और व्यवहार में भावुकता रहेगी । नौकरी में साथी कर्मचारी सहयोग देंगे । नौकर और ननिहाल से लाभ होगा । काम में ही खर्च होगा । विरोधियों या प्रतिस्पर्धियों की पराजय होगी ।

मीन :~ कल्पना लोक में विचरण करेंगे । साहित्य में आपकी सृजनात्मकता प्रकट करेंगे । विद्यार्थियों के लिए अच्छा दिन है । प्रेमीजनों और प्रिय व्यक्तियों का सानिध्य मिलेगा । शेयर – सट्टा में लाभ होगा । मानसिक संतुलन बनाए रखें । ( डाँ. अशोक शास्त्री )

।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *