
।। ? ।।
??जय श्री राम??
?? सुप्रभातम् ??
?««« आज का राशिफल एवं पंचांग »»»?
कलियुगाब्द…………………..5122
विक्रम संवत्………………….2077
शक संवत्…………………….1942
रवि……………………….दक्षिणायन
मास…………………………कार्तिक
पक्ष…………………………….कृष्ण
तिथी………………………….अष्टमी
प्रातः 06.51 पर्यंत पश्चात नवमी
सूर्योदय……….प्रातः 06.36.41 पर
सूर्यास्त……….संध्या 05.45.06 पर
सूर्य राशि……………………….तुला
चन्द्र राशि………………………कर्क
गुरु राशि………………………..धनु
नक्षत्र……………………….अश्लेषा
प्रातः 08.37 पर्यंत पश्चात मघा
योग……………………………बह्मा
रात्रि 01.17 पर्यंत पश्चात इंद्र
करण………………………..कौलव
प्रातः 06.51 पर्यंत पश्चात तैतिल
ऋतु……………………………शरद
दिन………………………..सोमवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
09 नवम्बर सन 2020 ईस्वी ।
⚜ अभिजीत मुहूर्त :-
प्रातः 11.48 से 12.32 तक ।
?? राहुकाल :-
प्रात: 08.02 से 09.25 तक ।
? उदय लग्न मुहूर्त :-
तुला
04:55:38 07:15:11
वृश्चिक
07:15:11 09:34:27
धनु
09:34:27 11:38:49
मकर
11:38:49 13:21:25
कुम्भ
13:21:25 14:49:07
मीन
14:49:07 16:14:18
मेष
16:14:18 17:49:46
वृषभ
17:49:46 19:45:37
मिथुन
19:45:37 22:00:35
कर्क
22:00:35 24:21:18
सिंह
24:21:18 26:38:58
कन्या
26:38:58 28:55:38
? दिशाशूल :-
पूर्व दिशा- यदि आवश्यक हो तो दर्पण देखकर यात्रा प्रारंभ करें ।
☸ शुभ अंक…………………9
? शुभ रंग………………सफ़ेद
✡ चौघडिया :-
प्रात: 06.39 से 08.01 तक अमृत
प्रात: 09.24 से 10.47 तक शुभ
दोप. 01.32 से 02.54 तक चंचल
अप. 02.54 से 04.17 तक लाभ
सायं 04.17 से 05.40 तक अमृत
सायं 05.40 से 07.17 तक चंचल ।
? आज का मंत्र :-
॥ ॐ नीलकंठाय नम: ॥
? संस्कृत सुभाषितानि :-
निषेवते प्रशस्तानि निन्दितानि न सेवते ।
अनास्तिकः श्रद्धानः एतत् पण्डितलक्षणम् ॥
अर्थात :-
सत्पुरुषों की सेवा, निंदितों का त्याग, अनास्तिक होना, (और) श्रद्धावान होना – ये पंडित के लक्षण हैं ।
? आरोग्यं :-
जैतून की पत्तियां के औषधीय अनुप्रयोग :-
3. ब्लड प्रेशर –
आज की इस भागदौड़ वाली जीवन में हमें छोटी-छोटी समस्याओं से होकर गुजरना पड़ता है। लेकिन ये समस्याएं कब तनाव का रूप धारण कर लेती और हमें बीपी का मरीज बना देती हैं हमें इस बारे में पता भी नहीं चलता। ब्लड प्रेशर के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है ऐसे में जैतून की पत्तियों का सेवन करना काफी लाभ पहुंचाने का काम करता है।
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
आय में निश्चितता रहेगी। व्यापार में लाभ होगा। तनाव रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। आशंका-कुशंका के चलते समय पर निर्णय नहीं ले पाएंगे। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें। कर्ज लेना पड़ सकता है। कुसंगति से बचें। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
समय की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। पार्टनरों व मित्रों का सहयोग व मार्गदर्शन मिलेगा। यात्रा लाभदायक रहेगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। शेयर मार्केट व मुच्युअल फंड लाभदायक रहेगा। जल्दबाजी न करें। डूबी हुई रकम प्राप्ति के योग हैं, प्रयास करें। सफलता मिलेगी।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
नई योजना बनेगी। मित्रों व रिश्तेदारों का सहयोग कर पाएंगे। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। ईर्ष्यालु व्यक्तियों से सावधान रहें। निवेश शुभ फलदायक रहेगा। कार्यस्थल पर सुधार या परिवर्तन हो सकता है। नए अनुबंध हो सकते हैं। प्रतिद्वंद्विता बढ़ेगी।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कारोबार में वृद्धि संभव है। स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें। जल्दबाजी न करें। कारोबार में वृद्धि संभव है। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। सत्संग का लाभ मिलेगा। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल बनेगी। नौकरी में चैन रहेगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। कार्य की गति धीमी रहेगी। चोट व दुर्घटना से शारीरिक हानि की आशंका प्रबल है। लापरवाही न करें। किसी भी व्यक्ति के उकसाने में नहीं आएं। अपने विवेक से कार्य करें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा।
??♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
लाभ के अवसर बढ़ेंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। भेंट व उपहार पर व्यय होगा। पारिवारिक सहयोग से कार्य में सफलता प्राप्त होगी। समय की अनुकूलता का लाभ लें। झंझटों से दूर रहें। राजकीय सहयोग समय पर प्राप्त होगा। कारोबारी लाभ में वृद्धि होगी।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें। स्थायी संपत्ति में वृद्धि के योग हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। किसी बड़े सौदे से बड़ा लाभ हो सकता है। धन प्राप्ति सुगम होगी। किसी बड़ी समस्या का हल सहज ही मिल सकता है। नौकरी में प्रभाव क्षेत्र बढ़ेगा।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
शैक्षणिक व शोध कार्यों में सफलता मिलेगी। वरिष्ठ व्यक्तियों का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। प्रसन्नता व संतुष्टि में वृद्धि होगी। किसी पारिवारिक मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रमाद न करें।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
किसी से बिना वजह विवाद हो सकता है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। मन में संवेदनशीलता अधिक रहेगी। चिड़चिड़ापन रहेगा। मेहनत अधिक तथा लाभ कम रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। फिजूल की बातों पर ध्यान न दें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। व्यापार ठीक चलेगा।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
मित्रों तथा संबंधियों का सहयोग करने का अवसर प्राप्त होगा। रुके कार्य पूर्ण होने के योग हैं। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड जैसे स्थानों में सफलता प्राप्त होगी। मेहनत का फल पूरा-पूरा मिलेगा। कार्य की प्रशंसा होगी। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। प्रेम-प्रसंग अनुकूल रहेंगे।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी। आय में वृद्धि होगी। घर में अतिथियों का आगमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। कारोबारी लाभ होता रहेगा। नौकरी में चैन रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी। कोई बड़ा कार्य करने का मन बनेगा। आत्मसम्मान बना रहेगा।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
धन प्राप्ति सुगम होगी। उत्साह बना रहेगा। प्रमाद न करें। भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि से लाभ होगा। सट्टे व लॉटरी से दूरी बनाए रखें। समय की अनुकूलता का लाभ लें ।
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।
।। ? शुभम भवतु ? ।।
???? भारत माता की जय ??

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 09 नवंबर 2020 सोमवार संवत् 2077 मास कार्तिक कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि प्रातः 06:51 बजे तक रहेगा पश्चात् नवमी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:43 बजे एवं सूर्यास्त सायं 05:37 बजे होगा । अश्लेषा नक्षत्र प्रातः 08:42 बजे तक रहेगा पश्चात् मघा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा कर्क राशि मे प्रातः 08:42 बजे तक भ्रमण करते हुए सिंह राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल प्रातः 08:06 से 09:28 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त प्रातः 11:51 से 12:35 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पूर्व दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो दर्पण देखकर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
–: विशेष :–
नवमी तिथि क्षय , गुरु हरिराय पुण्य दिवस , गंडमूल पुरे दिन रात , महापात प्रातः 10:47 से 04:33 बजे तक रहेगा ।। जय हो ।।
ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ आज संभलकर कदम उठाए । आज स्वजनों के साथ उग्र चर्चा न हो ध्यान रखे । शारीरिक और मानसिक रूप से आप व्यग्र रहेंगे । अनिद्रा से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है । बौद्धिक चर्चा से आनंद हो सकता है , परंतु ऐसी बौद्धिक चर्चा से दूर रहे ।
वृषभ :~ भावनाओ के बंधन में बंध जाने का अनुभव आपको होगा । आपके कार्य संपन्न होने से आनंद में वृद्धि होगी । भाई – बहनों से लाभ होगा । शारीरिक और मानसिक रूप से आप प्रफुल्लित रहेंगे । आर्थिक लाभ होगा । परंतु मध्याहन के बाद विपरीत परिस्थित होगी । खर्च अधिक होगा और अपयश हो सकता है ।
मिथुन :~ नकारात्मक मानसिक व्यवहार न रखे । असंतोष की भावनाओं से मन ग्रस्त रहेगा । पारिवारिक मेलजोल नहीं रहेगा । शारीरिक स्वस्थता नहीं रहेगी । पढने – लिखने में विद्यार्थियों का मन नहीं लगेगा । परंतु मध्याहन के बाद मन प्रफुल्लित रहेगा । नए कार्य का प्रारंभ न करे । प्रतिस्पर्धी परास्त होंगे । स्वजनों के भेंट से मन आनंदित होगा।
कर्क :~ भावनाओं के प्रवाह में न बहे । छोटे प्रवास या पर्यटन हो सकता है । आपका आरोग्य भी अच्छा रहेगा और प्रसन्न रहेंगे । परंतु मध्याहन के बाद आपके मन में हताशा से मन अस्वस्थ रहेगा । अनैतिक प्रवृत्तियों से दूर रहे । खर्च अधिक होगा ।
सिंह :~ आज किसी भी निर्णय की स्थिति में आप नहीं रहेंगे इसलिए आवश्यक निर्णय आज न ले । पारिवारिक कार्यों मे खर्च होगा । वाणी पर संयम रखे । गलत फहमियों को दूर करे । सम्बंधियों के साथ मनमुटाव होंगे । परंतु मध्याहन के बाद मित्रों और स्नेहीजनों के साथ मन प्रसन्न रहेगा ।
कन्या :~ आज का आपका मध्यम फलदायी रहेगा । परिस्थिति अनुकूल रहेगी । शारीरिक और मानसिक सुख शांति रहेगी । व्यावसाय में वातावरण अनुकूल रहेगा । परंतु मध्याहन के बाद आपमे दुविधा रहेगी । इससे महत्वपूर्ण निर्णय में बाधा होगी । आज वाणी पर संयम बरते । कोर्ट – कचहरी के कार्यों में निर्णय मे सावधानी रखे । धनहानि के साथ – साथ मानहानि से भी संभले ।
तुला :~ आज पारिवारिक वातावरण आनंदप्रद रहेगा । परिवार मे प्रेमपूर्ण व्यवहार रहेगा । घर की साज – सजावट में परिवर्तन करेंगे , इससे मानसिक स्वस्थता रहेगी । व्यवसाय में उच्च अधिकारियों से आर्थिक लाभ होगा । आर्थिक आयोजन संपन्न कर सकेंगे । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । मानसिक शांति रहेगी । संतान से सुख मिलेगा ।
वृश्चिक :~ आप के लिए भाग्यवृद्धि का दिन है । विदेश स्थित स्नेहीजन से समाचार प्राप्त होंगे । शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । धार्मिक प्रवास हो सकती है । धन लाभ है । व्यवसाय में पदोन्नति होगी । आपके कार्य सफल होने के साथ – साथ पूर्ण भी होंगे । माता से सम्बंध अच्छा रहेगा । मान – सन्मान प्राप्त होगा ।
धनु :~ आज प्रातःकाल आप का स्वास्थ्य नरम – गरम रहेगा । निषेधात्मक विचार आप के मन की स्वस्थता पर नकारात्मक असर करेंगे , इसलिए वैचारिक स्तर पर संयम रखें । आर्थिक तंगी रहेगी । परंतु मध्याहन के बाद आप शारीरिक और मानसिक स्वस्थता से प्रफुल्लित रहेंगे । आकस्मिक धन प्राप्ति है । व्यावसायिकों को लाभ होगा ।
मकर :~ आज परिवारजनों के साथ आनंदपूर्वक प्रवास या पर्यटन पर जा सकते है , परंतु मध्याहन के बाद आप का मन व्यग्र रहेगा । अधिक खर्च से तंगी रहेगी । सरकारी कार्यों में विघ्न आएँगे । अनैतिक कार्यों की वृत्तियों पर अंकुश रखे ।
कुंभ :~ आप का आज का दिन सुख – शांतिपूर्वक बीतेगा । पारिवारिक जीवन में आनंद रहेगा । शारीरिक और मानसिक स्वस्थता रहेगी । आनंद – प्रमोद के साथ वाहनसुख मिलेगा । व्यावसाय मे कीर्ति होगी । नए वस्त्र और आभूषणों के पीछे खर्च होगा । छोटे प्रवास या पर्यटन की संभावना है ।
मीन :~ आज विजातीय आकर्षण से दूर रहे । किसी के भी साथ बौद्धिक चर्चा या वाद – विवाद न करे । नए कार्य का प्रारंभ न करे । परंतु मध्याहन के बाद स्थिति में आकस्मिक सुधार आयेगा । शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थता रहेगी । व्यावसायिकों को कार्यालय में सानुकूल वातावरण रहेगा । प्रतिस्पर्धीयों पर विजय होगी । ( डाँ. अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।