आज का पञ्चाङ्ग

🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

 

🌤️ *दिनांक – 25 सितम्बर 2023*

🌤️ *दिन – सोमवार*

🌤️ *विक्रम संवत – 2080 (गुजरात – 2079)*

🌤️ *शक संवत -1945*

🌤️ *अयन – दक्षिणायन*

🌤️ *ऋतु – शरद ॠतु*

🌤️ *मास – भाद्रपद*

🌤️ *पक्ष – शुक्ल*

🌤️ *तिथि – दशमी सुबह 07:55 तक तत्पश्चात एकादशी*

🌤️ *नक्षत्र – उत्तराषाढा सुबह 11:55 तक तत्पश्चात श्रवण*

🌤️ *योग – अतिगण्ड शाम 03:23 तक तत्पश्चात सुकर्मा*

🌤️ *राहुकाल – सुबह 07:59 से सुबह 09:29 तक*

🌞 *सूर्योदय-06:29*

🌤️ *सूर्यास्त- 18:31*

👉 *दिशाशूल- पूर्व दिशा में*

🚩 *व्रत पर्व विवरण – पद्मा-परिवर्तिनी एकादशी (स्मार्त),एकादशी क्षय तिथि*

💥 *विशेष – हर एकादशी को श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से घर में सुख शांति बनी रहती है l राम रामेति रामेति । रमे रामे मनोरमे ।। सहस्त्र नाम त तुल्यं । राम नाम वरानने ।।*

💥 *आज एकादशी के दिन इस मंत्र के पाठ से विष्णु सहस्रनाम के जप के समान पुण्य प्राप्त होता है l*

💥 *एकादशी के दिन बाल नहीं कटवाने चाहिए।*

💥 *एकादशी को चावल व साबूदाना खाना वर्जित है | एकादशी को शिम्बी (सेम) ना खाएं अन्यथा पुत्र का नाश होता है।*

💥 *जो दोनों पक्षों की एकादशियों को आँवले के रस का प्रयोग कर स्नान करते हैं, उनके पाप नष्ट हो जाते हैं।*

🌞~*वैदिक पंचांग* ~🌞

 

 

🌷 *पद्मा एकादशी* 🌷

🌷 *एकादशी व्रत के लाभ* 🌷

➡️ *25 सितम्बर 2023 सोमवार को सुबह 07:56 से 26 सितम्बर,मंगलवार को प्रातः 05:00 तक एकादशी है।*

💥 *विशेष – 25 सितम्बर, सोमवार को पद्मा-परिवर्तिनी एकादशी (स्मार्त) एवं 26 सितम्बर, मंगलवार को पद्मा-परिवर्तिनी एकादशी (भागवत) 26 सितम्बर,मंगलवार को एकादशी का व्रत उपवास रखें।*

🙏🏻 *पद्मा एकादशी के व्रत करने व माहात्म्य पढ़ने – सुनने से सर्व पापों का नाश |*

🙏🏻

🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞नजरदोष दूर करने के लिए: घर-परिवार के लोगों या बच्चों को अक्सर किसी कि नजर लग जाती है. ऐसे में नजर दोष दूर करने के लिए आप जिसे नजर लगी है उसके ऊपर गंगाजल से छिड़काव कर दें. कर्ज मुक्ति के लिए: कर्ज से परेशान हैं या लंबे समय से कर्ज उतर नहीं रहा है तो पीतल के पात्र में गंगाजल भरकर कमरे के उत्तर-पूर्व कोण में रख दें.

 

🌷 *भगवान श्रीगणेश* 🌷

🙏🏻 *19 सितम्बर से दस दिवसीय गणेशोत्सव प्रारंभ हो चुका है। इन दस दिनों में गणेशजी की पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व होता है। श्रीगणेश अंक में भगवान गणेश के 12 नामों का वर्णन किया गया हैं, जिनको बोलकर श्रीगणेश की पूजा करने से मनुष्य के सभी दुखों का नाश हो जाता है और उसकी सभी इच्छा पूरी होती हैं।*

➡ *ये 12 नाम बोलकर करें श्रीगणेश की पूजा, हर काम में मिलेगा किस्मत का साथ*

🌷 *श्लोक-*

*प्रथमं वक्रतुण्ड च एकदन्तं द्वितीयकम्, तृतीयं कृष्णपिड्गाक्षं गजवक्त्रं चतुर्थकम्।।*

*लम्बोदरं पंचमं च षष्ठं विकटमेव च, सप्तमं विघ्नराजेन्द्रं धूम्रवर्ण तथाष्टमम्।।*

*नवमं भालचन्द्रं च दशमं तु विनायकम्, एकादशं गणपतिं द्वादर्श तु गजाननम्।।*

*द्वादशैतानि नामानि त्रिसंध्यं यः पठेन्नरः, न च विध्नभयं तस्य सर्वसिद्धिकरं परम्।।*

🙏🏻 *श्लोक का अर्थ-*

*पहला नाम है वक्रतुण्ड, दूसरा एकदन्त, तीसरा कृष्णपिड्गाक्ष, चौथा गजवक्त्र, पांचवां लम्बोदर, छठा विकट, सातवां विघ्नराजेन्द्र, आठवां धूमवर्ण, नौवां भालचन्द्र, दसवां विनायक, ग्यारहवां गणपति और बारहवां नाम गजाजन है। जो मनुष्य प्रतिदिन भगवान गणेश के इन बारह नामों का जप करता है, उसके सभी विघ्न (परेशानियां) खत्म हो जाती हैं।*

🌷 *इन 12 नामों का पाठ करने से मिलते हैं कौन-से लाभ-*

🌷 *श्लोक-*

*विद्यार्थी लभते विद्यां, धनार्थी लभते धनम्।*

*पुत्रार्थी लभते पुत्रान्, मोक्षार्थी लभते गतिम्।।*

🙏🏻 *अर्थात- भगवान गणेश के इन बारह नामों का पाठ करने से विद्या चाहने वाले को विद्या, धन चाहने वाले को धन, पुत्र चाहने वाले को पुत्र और मोक्ष की इच्छा रखने वाले को मोक्ष की प्राप्ति होती है।*

➡ 1. *विद्या की प्राप्ति*

*भगवान गणेश को बुद्धि का देवता माना जाता है। अच्छी बुद्धि और विद्या के लिए श्रीगणेश की पूजा-अर्चना की जाती है। श्रीगणेश-अंक के अनुसार, जिस भी मनुष्य को अच्छी विद्या पाने की इच्छा हो, उसे भगवान गणेश के इन 12 नामों का पाठ करना चाहिए। नियमित रूप से इनका जप करने से भगवान गणेश की कृपा हमेशा बनी रहती है और मनुष्य की हर मनोकामना पूरी होती है।*

➡ 2. *धन की प्राप्ति*

*भगवान गणेश को सुख और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। जिस भी मनुष्य को धन-संपत्ति पाने की इच्छा हो, उसे पूरी श्रद्धा के साथ भगवान गणेश के इन बारह नामों का पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से घर से दरिद्रता कम होती है और धन-धान्य में वृद्धि होती है।*

➡ 3. *संतान की प्राप्ति*

*भगवान गणेश के इन बारह नामों को चमत्कारी माना जाता है। इनके जप से मनुष्य की हर मनोकामना जरूर ही पूरी होती है। संतान चाहने वाले दंपत्ति को रोज सुबह और शाम इनका पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से उनकी संतान पाने की इच्छा पूरी होती है।*

➡ 4. *मोक्ष की प्राप्ति*

*भगवान गणेश प्रथम पूज्य माने जाते है। किसी भी काम की शुरुवात में सबसे पहले उनका पूजन किया जाता है। भगवान गणेश की आराधना करने से मनुष्य को अपने पापों से मुक्ति मिलती हैं और उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। भगवान गणेश के इन बारह नामों का पाठ करने से मनुष्य को धरती पर ही स्वर्ग के समान सुख मिलते है।*

 

🌞 ~ *वैदिक पंचांग* ~ 🌞पंचक प्रारंभ : मंगलवार, 26 सितंबर 2023 अपराह्न 08:28 बजे

 

पंचक समाप्त : शनिवार, 30 सितंबर 2023 को रात 09:08 बजे

 

एकादशी,

भाद्रपद, शुक्ल एकादशी)

सोमवार, 25 सितंबर 2023

25 सितंबर 2023 पूर्वाह्न 07:56 बजे – 26 सितंबर 2023 पूर्वाह्न 05:01 बजे

एकादशी तिथि

अक्टूबर में

कृष्ण पक्ष एकादशी (इंदिरा एकादशी, अश्विना, कृष्ण एकादशी)

मंगलवार, 10 अक्टूबर 2023

09 अक्टूबर 2023 दोपहर 12:37 बजे – 10 अक्टूबर 2023 दोपहर 03:09 बजे

 

🙏🏻🌷🌻🌹🍀🌺🌸🍁💐🙏🏻 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 25 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आप पैनी नजर के होते हैं।

 

किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं।

 

 

शुभ दिनांक : 7, 16, 25

 

शुभ अंक : 7, 16, 25, 34

 

 

शुभ वर्ष : 2023

 

ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु

 

 

शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं। आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। मंदिर में पताका चढ़ाएं

 

 

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय उनकी समस्याओं को सुनने में व्यतीत करेंगे और स्वास्थ्य समस्याओं में यदि आपने लापरवाही की, तो इससे आपको समस्या हो सकती है। आप इधर-उधर बैठकर खाली समय व्यतीत ना करें, नहीं तो आप अपने जरूरी कामों को लेकर बहुत परेशान होंगे, इसलिए आप उनकी सूची बनाकर चले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। जीवनसाथी आपको कहीं डिनर डेट पर लेकर जा सकते हैं।

 

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको नौकरी में तरक्की मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे और यदि आपने किसी से कोई वादा किया है, तो आप उसे भी समय रहते पूरा करें, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। साझेदारी में किसी काम की शुरुआत करने से पहले आप पार्टनर की पूरी जांच पड़ताल करें। आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप कामों को समय रहते पूरा करें और आपका आत्मविश्वास भरपूर रहेगा।

 

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मेहनत और लगन से काम करने के लिए रहेगा। कारोबार में आप अपनी जिम्मेदारियां को समझेंगे, किसी पर ज्यादा भरोसा ना करें। आपको एक से अधिक स्त्रोतों से आय प्राप्त होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। व्यापार कर रहे लोग अपने रूटीन को बनाए रखें। यदि उन्होंने उसमें बदलाव किया, तो उन्हें समस्या हो सकती है। सेवा क्षेत्र से जुड़कर आप अच्छा नाम कामाएंगे। आपको अपने विरोधियों से किसी जरूरी जानकारी को लेकर बातचीत नहीं करनी है।

 

 

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने के लिए रहेगा। विद्यार्थी परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। अध्ययन और आध्यात्म के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। आप किसी डील को फाइनल करने से पहले उसकी जांच पड़ताल अवश्य करें। आप कुछ नए मित्र बनाने में कामयाब रहेंगे। पिताजी से यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, तो वह दूर होगी। परिवार में यदि आप किसी को कोई सलाह देंगे, तो वह उस पर अमल अवश्य करेंगे।

 

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको आवेश में आकर कोई निर्णय लेने से बचना होगा और पारिवारिक मामलों में आप हंस बोलकर आगे बढ़ सकेंगे, लेकिन आप किसी की बातों में आकर कार्यक्षेत्र में किसी से वाद विवाद में ना पड़े। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई बेहतर अवसर हाथ लगेगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। महिला मित्रों से आपको सावधान रहने की आवश्यकता है।

 

 

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप सबको जोड़कर चलेंगे। नव विवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है और सामाजिक गतिविधियां बढ़ेगी। आप कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करके अधिकारियों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे, लेकिन आपके विरोधियों की चालों को समझना होगा, नहीं तो वह आपको कोई नुकसान पहुंचा सकते हैं। आप किसी डील को फाइनल करने की पूरी कोशिश करेंगे, लेकिन वह होते-होते रह जाएगी।

 

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आप सभी के साथ आदर और सम्मान बनाए रखेंगे। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग किसी बचत की योजना में धन लगा सकते हैं, जिससे भविष्य में उन्हें अच्छा लाभ अवश्य मिलेगा। आपको संतान के करियर को लेकर यदि कोई चिंता सता रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपके घर किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा, जिससे परिवार के सभी सदस्य भी व्यस्त रहेंगे और आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा।

 

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। आप अपनों की सलाह पर पूरा ध्यान देंगे। कार्यक्षेत्र में आपको किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है, जो लोग राजनीति में हाथ आजमाना चाहते हैं, तो उनकी वह इच्छा भी पूरी होगी। आपको अपने पारिवारिक रिश्तों में सहजता बनकर चलना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। परिवार में किसी सदस्य की ओर से आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।

 

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए किसी कानूनी मामले में सूझबूझ दिखाकर आगे बढ़ने के लिए रहेगा और आप कार्यक्षेत्र में स्मार्ट नीतियों को अपनाकर अच्छा लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। करियर को लेकर आप परेशान चल रहे थे, तो उसके लिए आपको कोई बेहतर अवसर हाथ लग सकता है। उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। पिताजी की सेहत के प्रति सचेत रहें, क्योंकि उन्हें कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है। आप यदि कहीं घूमने फिरने जाने की योजना बना रहे थे, तो उसमें अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें।

 

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा लाभ लेकर आने वाला है, लेकिन आप किसी की बातों में ना आएं, नहीं तो आपके कुछ विरोधी आपको बहलाने फुसलाने की कोशिश करेंगे। किसी कानूनी मामले में आपको ढील देने से बचना होगा। आप अधिक उत्साह से यदि किसी काम को करेंगे, तो उसमें आपसे कुछ गड़बड़ी हो सकती है। आपका अपनी प्रियजनों से भेंट होगी और आर्थिक गतिविधियों में भी आपकी पूरी रुचि रहेगी।

 

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए पद प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आने वाला है। सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में आप कामयाब रहेंगे। आपके साथ संबंधों में आज वृद्धि होगी और यदि आप बड़े सदस्यों की सलाह पर चलेंगे, तो इसका आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आपको किसी पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में चुप रहना बेहतर रहेगा, क्योंकि इससे आपको अच्छा मुनाफा हो सकता है। आप परिवार के किसी सदस्य से बहसबाजी में ना पड़े, नहीं तो उन्हें आपकी कोई बात बुरी लग सकती है।

 

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि दिलाने वाला रहेगा। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं और आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आप बिजनेस में किसी के साथ पार्टनरशिप में कोई काम ना करें, नहीं तो इससे आपको समस्या होगी और श्रेष्ठ प्रयासों से आज सभी लोग प्रभावित होंगे। आर्थिक स्थिति को बेहतर करने की पूरी कोशिश करेंगे, जिसमें आप कामयाब भी होंगे

 

 

 

 

*🌸 आज का राशिफल 🌸*

 

*दिनांक 25 सितंबर 2023 सोमवार*

 

🐐🐂💏💮🐅👩

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन भी आपके लिए शुभ रहेगा। दिन के आरंभ में दैनिक अथवा घरेलू कार्यो को लेकर व्यस्त रहेंगे इसके बाद व्यावसायिक कारणों से परिश्रम करना पड़ेगा। मेहनत का फल थोड़ी विलम्ब से लेकिन अवश्य मिलेगा। किसी सौदे की बात पक्की होने से व्यवसायी वर्ग प्रसन्न होंगे। नौकरी पेशा लोग जल्दबाजी में कार्य पूर्ण करेंगे जिससे छोटी मोटी भूल हो सकती है लेकिन नुकसानदायी नही रहेगी। परिवार में आज एक साथ कई फरमाइशें मिलने से परेशानी होगी किसी सदस्य द्वारा इसका निराकरण भी शीघ्र ही हो जाएगा। आज अन्य लोगो के कारण आपके मन की इच्छाएं अधूरी रह सकती है। फिजूल खर्ची करेंगे।

 

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। दिन काफी व्यस्तता भरा रहेगा आप काम की आपाधापी में शरीर की अवहेलना करेंगे लेकिन परिणाम अनुकूल मिलने से सभी परेशानियां भुला देंगे। सरकारी अथवा अन्य कागजी कार्यो के लिये आज दिन उपयुक्त है इसके बाद विघ्न आने लगेंगे। कार्य व्यवसाय में भी बड़ो का सहयोग मिलने से आसानी रहेगी। पैतृक संपत्ति से लाभ होगा पारिवारिक माहौल में धैर्य की कमी के कारण थोड़ी तना-तनी हो सकती है फिर भी स्थिति नियंत्रण में ही रहेगी। विरोधी आपको हराने का हर संभव प्रयास करेंगे परन्तु सफल नही ही सकेंगे। संध्या का समय ज्यादा थकान भरा फिर भी दिन की अपेक्षा शांति से व्यतीत होगा। धार्मिक कार्यो में रुचि बढ़ेगी लेकिन पूरा समय नही दे पाएंगे।

 

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज भी दिनचार्य संघर्ष वाली रहेंगी लेकिन हिम्मत नही हारेंगे दिन के आरंभ से मध्यान तक का समय उदासीन रहेगा इसके बाद अन्य लोगो का आश्रय छोड़ स्वयं के पराक्रम से हानि को लाभ में बदलेंगे। आपका काफी समय दुविधा में भी बीतेगा। कार्य क्षेत्र और घर में तालमेल बैठाने में असफल रहेंगे एक काम करने के लिए किसी अन्य काम के बिगड़ने का डर सताएगा फिर भी आज जरूरत अनुसार धन लाभ कही ना कही से हो ही जायेगा। व्यवसाय की व्यस्तता के चलते परिजनों की कामना पूर्ति करने में असमर्थ रहेंगे। भाई बंधुओ को आपकी मदद की आवश्यकता पड़ेगा अथवा आपको इनसे लेनी पड़ सकती है इसमे भी कुछ ना कुछ विघ्न आएंगे। आपका कोई भी कार्य बिना भाग-दौड़ के पूर्ण नही हो सकेगा। निवेश से बचें हानि के योग है। सेहत का साथ भी कम ही रहेगा।

 

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज का दिन भी विजय दिलाने वाला है आज आलस्य से बचें अन्यथा संध्या बाद परिस्थिति प्रतिकूल होने लगेगी। लाभ के अवसर मध्यान से सायं तक मिलते रहेंगे। आपको अपने कार्यो के साथ ही किसी परिचित के कार्य से भी भागदौड़ करनी पड़ेगी। लोग अपना भार आपके ऊपर डालेंगे इस वजह से दिनचार्य में तालमेल बैठाना मुश्किल होगा। कार्य क्षेत्र पर आज पुराने सामान अथवा पुराने अनुबंध से धन लाभ होगा। नए कार्य का आरंभ आज सोच विचार कर ही करें। आर्थिक स्थिति आज बेहतर रहेगी लेकिन किसी को ना चाहते हुए भी उधार देना पड़ेगा। महिलाये आज घर को व्यवस्थित करने में व्यस्त रहेंगी हल्की थकान एवं कमजोरी की समस्या से परेशान होंगी। गृहस्थ सुख अन्य दिनों की अपेक्षा उत्तम रहेगा भाई बंधुओ से प्रेमपूर्ण व्यवहार करेंगे लेकिन आस पड़ोसियों से आज ज्यादा व्यवहार ना बढ़ाये दुखदायी हो सके है।

 

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज दिन आशानुकूल रहेगा लेकिन आज लक्ष्य के पास पहुचकर दिग्भ्रमित होंगे फिर भी दोबार प्रयास असफल नही जाएगा। धन लाभ की कामना संध्या के आस पास अवश्य पूर्ण होगी। मध्यान तक कार्य क्षेत्र पर परिश्रम की अधिकता रहेगी इसके बाद मेहनत का फल धन लाभ के रूप में मिलने लगेगा यह क्रम संध्या बाद तक रुक रुक कर चलता रहेगा। संध्या के समय कहीं से अचनाक लाभदायक समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आज आप लंबी यात्रा की योजना बनाएंगे इसमे विघ्न भी आ सकते है। सहकर्मी या परिजन कुछ अनैतिक माग करेंगे इससे थोड़ी देर के लिए दुविधा होगी। मध्यान बाद का समय अधिकांश कार्यो में सफलता दायक रहेगा लेकिन सतर्क रहें हित शत्रु कोई गड़बड़ कर सकते है। आवश्यक कार्य आज पहले करें कल के चक्कर मे अधूरे रह जाएंगे।

 

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज के दिन भाग्य का साथ कम ही मिलेगा। जो योजना बनाएंगे उसमे कुछ ना कुछ कमी रहेगी कारण कोई अन्य व्यक्ति ही रहेगा। बौद्धिक एवं तार्किक क्षमता आज बढ़ी रहेगी लेकिन अन्य लोगो की बात ना मानने का पश्चाताप बाद में होगा। दिन के पूर्वार्ध में घर एवं कार्य क्षेत्र में तालमेल बैठाने में परेशानी होगी नौकरी वाले लोग अधिकांश कार्य बाद के लिए टालेंगे इससे प्रतिष्ठा में कमी आएगी। आर्थिक मामलों को मध्यान पूर्व ही निपटाने के प्रयास करें इसके बाद कार्य तो चलते रहेंगे लेकिन संतोष कम ही होगा। घरेलू वातावरण मध्यान तक ठीक रहेगा इसके बाद किसी गलतफहमी अथवा मांग पूरी ना होने पर अशांति हो सकती है। संध्या के आसपास सेहत में नरमी आएगी किसी भी कार्य मे उत्साह नही रहेगा।

 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज का दिन मानसिक तनाव को छोड़ अन्य सभी कार्यो के लिये बेहतर रहेगा आज किसी भी कार्य मे ज्यादा परिश्रम नही करना पड़ेगा। आज आप जिस किसी का भी पक्ष लेंगे अथवा जो भी निर्णय लेंगे उसमे अवश्य ही सफलता मिलेगी। काम-धंधा भी अन्य लोगो से बेहतर रहेगा। व्यवसाय में आज लिए निर्णय एवं निवेश निकट भविष्य में धन लाभ कराएंगे। आज भी धन लाभ आशानुकूल रहेगा। सरकारी कार्य मध्यान से पहले उलझेंगे इसके बाद करना ही बेहतर रहेगा। नए कार्य आज आरंभ ना करें। नौकरी पेशा जातक लंबी यात्रा की योजना बनाएंगे। पारिवारिक आवश्यकताओं की पूर्ति पर एवं मनोरंजन पर खर्च होगा। घर मे मांगलिक कार्यक्रम की रूप रेखा बनेगी। मामूली बहस हो सकती है।

 

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज परिस्थिति पिछले दिनों की अपेक्षा बेहतर रहेगी। शारीरिक रूप से पहले से ठीक रहेगी। आज आर्थिक लाभ की संभावनाएं भी रहेंगी परन्तु आप अपने मन के विचार अथवा व्यवसाय का प्रचार संकोची वृति रहने के कारण खुल कर नही कर सकेंगे फिर भी आज आप दिन भर की गतिविधियों से संतोषी रहेंगे। आर्थिक विषयो को लेकर ज्यादा सरदर्दी नही लेंगे आवश्यकता अनुसार आसानी से हो जाएगा। संतोषी स्वभाव रहने के कारण मानसिक रूप से भी शांत ही रहेंगे परन्तु किसी आवश्यक कार्य को करने में हड़बड़ी अवश्य करेंगे उसके बाद भी कार्य लंबित रहने पर निराशा होगी। महिलाये आज अपने मे ही मगन रहेंगी जिससे घरेलू कार्य थोड़े अस्त-व्यस्त होंगे। आकस्मिक कार्य पड़ने पर दिनचार्य में बदलाव करना पड़ेगा।

 

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज के दिन प्रातः काल से ही किसी विशेष कार्य को लेकर दौड़-धूप करनी पड़ेगी लेकिन आज की गई मेहनत व्यर्थ नही जाएगी देर अबेर ही सही परिणाम लाभदायक रहेंगे। सरकारी क्षेत्र से आश्चर्यजनक परिणाम मिलने से उत्साह बढेगा लेकिन अधिकारी वर्ग से बना कर रहें अन्यथा परिणाम उल्टे हो सकते है।

कार्य क्षेत्र पर आज स्थिति आपकी पकड़ में रहेगी मनचाहा लाभ मिलने से उत्साह वृद्धि होगी। परोपकार की भावना भी बनी रहेगी मांगने वालों को मना नही कर सकेंगे इससे आपको आर्थिक परेशानी भी हो सकती है परन्तु कुछ समय के लिए ही। पारिवारिक जीवन उत्तम रहेगा लेकिन किसी सदस्य की मांग समय पर पूरी ना करने से नारजगी का सामना करना पड़ेगा। सेहत सामान्य रहेगी।

 

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज आप सुनेंगे सबकी लेकिन करेंगे अपने मन की ही लोगो से बिना सोचे वायदे करेंगे बाद में इन्हें पूरा करने में आनाकानी करेंगे। काम-धंधा मध्यान तक मंदा रहेगा इसके बाद आशानुसार व्यवसाय होने से धन की आमद होगी।

आपका मतलबी व्यवहार किसी ना किसी से मतभेद बढ़ायेगा। आध्यात्मिक पक्ष एवं परोपकार की भावना भी प्रबल रहेगी धार्मिक क्षेत्र की यात्रा दान पुण्य के अवसर मिलेंगे। स्वभाव में दिखावा अधिक रहेगा सार्वजिनक कार्यो में प्रतिस्पर्धा के कारण सहयोग करेंगे। मध्यान बाद का समय अधिक खर्चीला रहेगा मनोरंजन के लिए आंख बंद कर खर्च करेंगे। परिजन आपकी किसी बुरी आदत से परेशान होंगे। भाई बंधुओ से तकरार होने की संभावना है धर्य का परिचय दें।

 

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज के दिन भी आपको घरेलू एवं व्यावसायिक कारणों से संधर्ष करना पड़ेगा। दिन का आरंभ आज भी बेचैनी भरा रहेगा मन सही कार्यो को छोड़ अनैतिक गतिविधियों में भटकेगा लेकिन मध्यान बाद से स्थिति सामान्य बनने लगेगी कार्य क्षेत्र से व्यवसाय बढ़ने से धन की आमद होगी। महिलाये हर काम मे नखरे करेंगी। मध्यान के बाद का कुछ समय रुके धन को प्राप्त करने में व्यतीत होगा। कार्य क्षेत्र पर आज मनमानी ज्यादा करेंगे जिससे सहकर्मियों को असुविधा होगी फिर भी आज आप अपने व्यवहार में सुधार करने का प्रयास करेंगे। पारिवारिक स्थिति भी संध्या से बेहतर बनेगी। घर के बुजुर्गों से थोड़ी अनबन रहने की संभावना है फिर भी आज संध्या का समय परिजनों के साथ आनंद से बिताएंगे। पेट की परेशानी अथवा हाथ पैरों में शिथिलता रहेगी।

 

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपको कार्य व्यवसाय के साथ सामाजिक क्षेत्र से भी उन्नति के अवसर मिलेंगे। अपनी वाणी एवं व्यवहार से प्रभावित कर किसी से भी आसानी से काम निकाल लेंगे। कार्य क्षेत्र पर किसी से किये वादे पूर्ण करने में असमर्थ रहेंगे थोड़ी गरमा गरमी भी होगी फिर भी स्वयं ही शांति से इसका समाधान निकाल लेंगे। आप अपनी भावनाओं को किसी के आगे सांझा करने से कतराएंगे आपसी संबंध को बचाना इसका मूल उद्देश्य रहेगा। लोगो की उद्दंडता को मजबूरन नजरअंदाज करना पड़ेगा। आर्थिक रूप से दिन सामान्य ही रहेगा। खर्च लायक आय आसानी से हो जाएगी। खर्च करने में भी मितव्ययता बरतेंगें। जिस भी कार्य को लेकर निश्चिन्त रहेंगे उसी में विघ्न उपस्थित होगा। गले अथवा छाती संबंधी व्याधि से परेशानी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *