आज का राशिफल एवं पंचांग

 ।। ?️ ।।
??जय श्री राम??
    ?? सुप्रभातम् ??
?««« आज का राशिफल एवं पंचांग »»»?
कलियुगाब्द…………………..5122
विक्रम संवत्………………….2077
शक संवत्…………………….1942
मास…………………………कार्तिक
पक्ष……………………………शुक्ल
तिथी………………………….पंचमी
रात्रि 10.05 पर्यंत पश्चात षष्ठी
रवि………………………दक्षिणायन
सूर्योदय………प्रातः 06.42.54 पर
सूर्यास्त………संध्या 05.42.09 पर
सूर्य राशि……………………वृश्चिक
चन्द्र राशि………………………धनु
गुरु राशि……………………….धनु
नक्षत्र…………………….पूर्वाषाढ़ा
प्रातः 09.33 पर्यंत पश्चात उत्तराषाढ़ा
योग……………………………शूल
प्रातः 09.56 पर्यंत पश्चात गंड
करण…………………………..बव
प्रातः 10.35 पर्यंत पश्चात बालव
ऋतु…………………………..शरद
दिन…………………………गुरुवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
19 नवम्बर सन 2020 ईस्वी ।
⚜ अभिजीत मुहूर्त :-
प्रातः 11.50 से 12.33 तक  ।
?‍? राहुकाल :-
दोपहर 01.33 से 02.54 तक ।
? उदय लग्न मुहूर्त :-
वृश्चिक
06:36:04 08:54:59
धनु
08:54:59 10:59:23
मकर
10:59:23 12:42:00
कुम्भ
12:42:00 14:09:42
मीन
14:09:42 15:34:53
मेष
15:34:53 17:10:21
वृषभ
17:10:21 19:06:11
मिथुन
19:06:11 21:21:10
कर्क
21:21:10 23:41:52
सिंह
23:41:52 25:59:32
कन्या
25:59:32 28:16:13
तुला
28:16:13 30:36:04
? दिशाशूल :-
दक्षिणदिशा – यदि आवश्यक हो तो दही या जीरा का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें ।
☸ शुभ अंक…………………..5
? शुभ रंग……………..केसरिया
✡ चौघडिया :-
प्रात: 10.49 से 12.11 तक चंचल
दोप. 12.11 से 01.32 तक लाभ
दोप. 01.32 से 02.54 तक अमृत
सायं 04.15 से 05.37 तक शुभ
सायं 05.37 से 07.15 तक अमृत
रात्रि 07.15 से 08.54 तक चंचल |
? आज का मंत्र :-
।। ॐ देवदेवाय नमः ।।
? सुभाषितानि :-
लक्ष्मणो लघुसन्धानः दूरपाती च राघवः ।
कर्णो दृढप्रहारी च पार्थस्यैते त्रयो गुणाः ॥
अर्थात :-
लक्ष्मण छोटी वस्तु का वेध करने में काबेल थे; दूर का वध करने में राम निपुण थे; और कर्ण दृढ प्रहार करने में कुशल थे; (पर) पार्थ (अर्जुन) तो इन तीनों गुणों में माहेर था ।
? आरोग्यं :-
कान में दर्द के घरेलू उपाय –
1. कान में हो रहे दर्द के लिए अदरक का रस एक कारगर दवा है। इसका रस निकालकर कानों में डालने से दर्द से राहत मिलती है।
2. कई रोगों में रामबाण की तरह काम करने वाला जैतून का तेल कान दर्द में भी राहत देता है।
3. प्याज का रस भी कान के दर्द में बहुत ही फायदेमंद है। इसका रस निकालकर रूई की मदद से कान में कुछ बूंदे डालने से कान दर्द से राहत मिलती है।
4. खाने की चीज में विटामिन सी की मात्रा अधिक हो, उसका भरपूर सेवन करना चाहिए। कान दर्द में आराम मिलती है।
5. अगर आप कान के दर्द से पीड़ित हैं तो तुलसी की ताजी पत्तियों का रस निकालकर उसकी बूंदे कान में डालिए। इससे कान दर्द से राहत मिलेगी। यह बहुत ही पुराना और कारगर उपाय है।
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
भावनाओं को वश में रखें। दूर से बुरी सूचना प्राप्त हो सकती है। किसी व्यक्ति से विवाद संभव है। मन की बात किसी को न बताएं। स्वाभिमान को चोट पहुंच सकती है। पुराना रोग उभर सकता है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
मित्रों तथा संबंधियों की सहायता करने से मान-सम्मान मिलेगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि से मनोनुकूल लाभ होगा। मेहनत का फल मिलेगा। कार्य पूर्ण होंगे। प्रसन्नता तथा उत्साह से काम कर पाएंगे। नौकरी में सहयोगी सहायता करेंगे। व्यापार ठीक चलेगा।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। व्यस्तता रहेगी। थकान हो सकती है। व्यापार ठीक चलेगा। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। व्यय होगा। आत्मसम्मान बना रहेगा। दुष्ट व्यक्तियों से सावधान रहें। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। कोई बड़ा काम करने का मन बनेगा।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। यात्रा लाभदायक रहेगी। भेंट उपहार की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। समय की अनुकूलता का लाभ लें। प्रमाद न करें। निवेश शुभ फल देगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आय में निश्चितता रहेगी। कारोबार अच्‍छा चलेगा। नए संबंध बनाने से पहले विचार कर लें। अपरि‍चितों पर अधिक भरोसा ठीक नहीं। नौकरी में अधिकारी की अपेक्षाएं बढ़ेंगी। मन में दुविधा रहेगी। फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें। आर्थिक तंगी रहेगी।
??‍♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
व्यापार- व्यवसाय से संतुष्टि रहेगी। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से लाभ होगा। किसी समस्या का अंत होगा। प्रसन्नता व उत्साह में वृद्धि होगी। डूबी हुई रकम प्राप्ति होने के योग हैं। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। आय बढ़ेगी। भाग्य का साथ रहेगा।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
मित्रों तथा संबंधियों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। मान-सम्मान मिलेगा। कार्यकारी नए अनुबंध हो सकते हैं। धन प्राप्ति सुगम होगी। काम में मन लगेगा। कार्यस्थल पर सुधार या परिवर्तन हो सकता है। योजना फलीभूत होगी।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। कोर्ट व कचहरी के कार्यों में गति आएगी। चिंता में कमी रहेगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। सत्संग का लाभ प्राप्त होगा।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। हताशा का अनुभव होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। आय में निश्चितता रहेगी। चोट व दुर्घटना आदि से शारीरिक व आर्थिक हानि की आशंका है। लापरवाही न करें। कारोबार ठीक चलेगा। नौकरी में जिम्मेदारी बढ़ सकती है।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। घर में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। कारोबार मनोनुकूल लाभ देगा। बाहरी वातावरण सुखद रहेगा। निवेश शुभ फल देगा। भाग्य का साथ रहेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। भूमि व भवन संबंधी क्रय-विक्रय की योजना बनेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। परीक्षा व प्रतियोगिता आदि में सफलता प्राप्त होगी। आय में वृद्धि होगी। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। शारीरिक कष्ट की आशंका प्रबल है।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। नौकरी में कोई नया काम कर पाएंगे। मान-सम्मान मिलेगा। अधिकारी वर्ग प्रसन्न रहेगा। शैक्षणिक व शोध इत्यादि के कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। किसी लंबी यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। प्रसन्नता रहेगी।
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।
।। शुभम भवतु ।।
???? भारत माता की जय  ??
।।  सुप्रभातम्  ।।
                ।।  संस्था  जय  हो  ।।
        ।।  दैनिक  राशि  –  फल  ।।
        आज दिनांक 19 नवंबर 2020 गुरुवार संवत् 2077 मास कार्तिक शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि रात्रि 09:59 बजे तक रहेगी पश्चात् षष्ठी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:51 बजे एवं सूर्यास्त सायं 05:33 बजे होगा । पूर्वा षाढा नक्षत्र प्रातः 08:38 बजे तक रहेगा पश्चात् उत्तरा षाढा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा धन राशि मे दोपहर 03:30 बजे तक भ्रमण करते हुए मकर राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 01:37 से 02:58 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त प्रातः 11:53 से 12:36 बजे तक रहेगा । दिशाशूल दक्षिण दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो जीरा का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।।  जय  हो  ।।
                    –:  विशेष  :–
आज सौभाग्य पंचमी व्रत , पांडव व लाभ पंचमी , ज्ञान पंचमी , इंदिरा गांधी जयंती , एकता दिवस , गुरु गोविंद सिंह पुण्य दिवस , सूर्य छठ व्रत  दुसरा दिन ।।  जय  हो  ।।
                  ज्योतिषाचार्य
          डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
          श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
                  मो. नं.  9425491351
                    आज का राशिफल
          मेष :~ आपको सभी कार्यों में सफलता मिलने से आप मन में हर्ष और प्रसन्नता रहेगी । आर्थिक क्षेत्र में आपका दिन लाभदायक होगा ।
          वृषभ :~ आज आपका मन अनेक प्रकार की चिंताओं से घिरा रहेगा । विशेष रूप से आँख में तकलीफ होगी । स्नेहीजनों और परिवारजनों के साथ मनमुटाव होने से मन में ग्लानि होगी ।
          मिथुन :~ आपका आज का दिन विविध लाभों की प्राप्ति कराने वाला साबित होगा । व्यापरियों की आय में वृद्धि होगी । नौकरी में उच्च पदाधिकारियों की कृपादृष्टि रहेगी । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा ।
          कर्क :~ नौकरी वालों पर उच्च पदाधिकारियों की कृपादृष्टि रहने से पदोन्नति हो सकती है । उच्च पदाधिकारियों के साथ महत्त्वपूर्ण मामलों के साथ भी खुले मन से चर्चा करेंगे । शारीरिक – मानसिक ताजगी रहेगी ।
          सिंह :~ आप धार्मिक और माँगलिक कार्यों में उपस्थित रहेंगे । आपका व्यवहार न्याय प्रिय रहेगा । स्वास्थ्य साधारण नरम – गरम रहेगा । पेट दर्द से परेशान रहेंगे । विदेश में रहनेवाले स्वजनों का समाचार मिलेगा ।
          कन्या :~ बाह्य खाद्य पदार्थ खाने से स्वास्थ्य खराब हो सकता है । गुस्सा अधिक रहेगा अतः संयम रखें । पानी से बचें , महत्त्वपूर्ण निर्णय या जोखिम से बचने के लिए विल , विरासत से सम्बंधित समस्याएँ पैदा होंगी ।
          तुला :~ आपका आज का दिन सफलता और आमोद – प्रमोद से बितायेगे , जिससे पूरे दिन प्रसन्नता होगी । सार्वजनिक कार्यों में सफलता और सिद्धि प्राप्त करेंगे । शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा ।
          वृश्चिक :~ आज सब तरह से सुखमय बीतेगा । परिवार मे आनंदपूर्वक समय बिताएँगे । शारीरिक स्वस्थता तथा मानसिक प्रफुल्लितता होगी । नौकरी वालो को साथी कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा । धनलाभ होगा । अधूरे कार्य पूरे होंगे ।
          धनु :~ आज आपको पेट सम्बंधी समस्याएँ होंगी । कार्य की असफलता से क्रोध पर काबू रखें । बातचीत तथा बौद्धिक चर्चाओं से दूर रहे ।
          मकर :~ मन में खिन्नता होगी । शरीर में स्फूर्ति और ताजगी का अभाव रहेगा । सार्वजनिक जीवन में मानहानि हो सकती है । छाती में दर्द रह सकता है ।
          कुंभ :~ आपकी चिंता के बादल दूर होने से उत्साह बढ़ेगा । आनंदपूर्वक समय बितेगा । लघु प्रयास होंगे । कार्यक्षेत्र में प्रभावकारी परिणाम प्राप्त होंगे ।
          मीन :~ क्रोध से किसी के साथ तकरार या मनमुटाव हो सकता है । आँख का ध्यान रखें । पारिवारिक सदस्य और प्रेमीजनों द्वारा घर में विरोध का वातावरण बनेगा । गलत खर्च होगा । नकारात्मक विचार  हावी न हो इसका ध्यान रखें । ( डाँ. अशोक शास्त्री )
।।  शुभम्  भवतु  ।।  जय  सियाराम  ।।
।।  जय  श्री  कृष्ण  ।।  जय  गुरुदेव  ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *