
त्योहारों के इस मौसम को और आकर्षक बनाने के लिए Toyota Kirloskar Motor (टोयोटा किर्लोस्कर मोटर) (टीकेएम) ने Innova Crysta Limited Edition (टोयोटा इनोवा क्रिस्टा लिमिटेड एडिशन) लॉन्च किया है। दिवाली के पहले फेस्टिव सीजन में आई नई इनोवा में कंपनी ने कुछ ख़ास फीचर्स को शामिल किया है, जो कि इसे रेगुलर मॉडल से और भी बेहतर बनाते हैं।
आपको बता दें कि, Toyota Innova अपने सेग्मेंट की बेस्ट सेलिंग एमपीवी में से एक है। कंपनी ने इसे पहली बार साल 2005 में लॉन्च किया था और तब से इसे कई बार अपडेट किया गया है। अब तक इस एमपीवी के 9 लाख से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री की जा चुकी है। 7 सीटों वाली ये एमपीवी कैप्टन और बेंच दोनों सीट विकल्प के साथ आती है।
नई Innova Crysta लिमिटेड एडिशन में क्या है ख़ास:-जैसा कि हमने पूर्व में आपको बताया कि, इस लिमिटेड एडिशन में कंपनी ने कुछ नए फीचर्स को जोड़ा है। जैसे कि रेगुलर मॉडल की तुलना में इसमें आपको मल्टी-टेरेन मॉनिटर (360 डिग्री कैमरा), हेड-अप डिस्प्ले, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, वायरलेस चार्जर, डोर-एड्ज लाइटिंग (6 अलग-अलग रंगों की लाइटिंग के साथ), एयर ऑयोनाइजर इत्यादि इसे और भी बेहतर बनाते हैं।
वहीं इनोवा क्रिस्टा के स्टैंडर्ड फीचर्स भी इसमें मिलते हैं और उनमें किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। इसमें ट्चस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम के लिए एप्पल कार प्ले और एंड्रॉयड ऑटो कनेक्टिविटी, डायमंड कट् अलॉय व्हील, केबिन में एम्बीएंट लाइटिंग, 7 एयरबैग, स्टैबिलिटी कंट्रोल, हिल स्टार्ट एसिस्ट, क्रूज कंट्रोल, ड्राइविंग मोड्स (पावर और इको) जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
इंजन क्षमता:-Innova Crysta पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन विकल्पों के साथ आती है। इसके पेट्रोल वर्जन में कंपनी ने 2.7 लीटर की क्षमता का पेट्रोल इंजन दिया है जो कि 164 bhp की पावर और 245 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं इसका 2.4 लीटर का डीजल इंजन 147.5 bhp की पावर और 360 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। ये दोनों इंजन 5 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन गियरबॉक्स के साथ आते हैं।
लिमिटेड एडिशन पैकेज (फेस्टिव ऑफर) केवल डीलरशिप पर स्टॉक खत्म होने तक ही ऑफर किया जाएगा। ऑफ़र में रुचि रखने वाले खरीदारों को आगे की पूछताछ और खरीदारी के लिए निकटतम टोयोटा डीलरशिप पर जाना होगा। तो यदि आप भी इस दिवाली एक बेहतरीन एमपीवी के लिए प्लान कर रहे हैं तो ये बेहतर मौका है।