कोलंबिया–वेनेज़ुएला सीमा पर दर्दनाक विमान हादसा: लैंडिंग से ठीक पहले SATENA की फ्लाइट NSE 8849 कैटटुम्बो में क्रैश, सांसद व चुनावी उम्मीदवार समेत 15 की मौत

बुधवार से लापता Beechcraft 1900 विमान का मलबा कोलंबियाई अधिकारियों ने खोज निकाला है. स्थानीय मीडिया और बचाव दलों के अनुसार, इस दुर्घटना में कोई भी जीवित नहीं बचा है. विमान में 13 यात्री और 2 क्रू सदस्य सवार थे, जिनमें कोलंबियाई संसद (चेंबर ऑफ डेप्युटीज) के एक सदस्य और आगामी चुनावों के एक उम्मीदवार भी शामिल थे.

कोलम्बिया–वेनेज़ुएला सीमा पर 15 सवारों वाला विमान लापता

दरअसल,और वेनेजुएला की सीमा के पास 15 लोगों को ले जा रहा यह कमर्शियल जेट लापता हो गया था कोलंबियाई विमानन अधिकारियों और राज्य एयरलाइन SATENA के अनुसार, विमान का आखिरी रडार संपर्क ‘कैटटुम्बो’ (Catatumbo) क्षेत्र के ऊपर दर्ज किया गया था जिसके बाद तलाशी अभियान शुरू किया गया था.

फ्लाइट NSE 8849 ने बुधवार सुबह 11:42 बजे कुकुटा से उड़ान भरी थी, लेकिन लैंडिंग से मात्र 11 मिनट पहले इसका संपर्क टूट गया था. विमान का मलबा दुर्गम और पहाड़ी इलाके कैटटुम्बो (Catatumbo) में मिला है. यह क्षेत्र खराब मौसम और ऊबड़-खाबड़ पहाड़ियों के लिए जाना जाता है, जिससे तलाशी अभियान में काफी चुनौतियां आईं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *