गुना में ट्रेनी विमान क्रैश, पायलट घायल, नीमच से सागर के लिए भरी थी उड़ान – देखें VIDEO

नीमच से सागर जा रहा एक ट्रेनी विमान गुना में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में ट्रेनी पायलट नैंसी मिश्रा घायल हो गई। विमान ने सागर जाने उड़ान भरी थी, लेकिन गुना के पास विमान के इंजन में खराबी आ गई। इस वजह से ट्रेनी पायलट ने गुना एरोड्रम पर उतारने की परमिशन मांगी। लेकिन गुना हेलिपैड के रनवे पर उतरते समय विमान क्रैश हो गया और तालाब किनारे गिर गया।

विमान झाड़ियों में जाकर गिरा। हादसे में नैंसी मिश्रा घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *