
हम में से ज्यादातर लोग ऐसे होते हैं कि चोर न होते हुए भी होटलों में क्लेप्टोमैनियाक जैसा व्यवहार करने लगते हैं। हमारे बीच एक ये गलत धारणा बहुत है कि अगर हमने रूम में रहने के पैसे दिए हैं, तो हमारा उन सभी चीजों पर हक है, जो जो वहां मौजूद हैं। इस वजह से सामानों को अपने बैग में इकठ्ठा करना शुरू कर देते हैं। वैसे हर चीज ले जाने की अनुमति नहीं है, लेकिन हां, अगर आप अपने साथ पानी की बोतल, टॉयलेटरीज़ ले जाना चाहते हैं, तो होटल स्टाफ आपको इसकी इजाजत दे देते हैं। चलिए इस लेख में हम आपको बताते हैं कि आप होटलों से किन चीजों को फ्री में अपने साथ ले जा सकते हैं।
(1)टूथब्रश और टूथपेस्ट :-कुछ होटल्स ऐसे होते हैं जहां आपको खुद का टूथब्रश और टूथपेस्ट इस्तेमाल करना पड़ता है। लेकिन ज्यादातर होटलों में गेस्ट को फ्री में टूथब्रश और टूथपेस्ट हाथ में दिया जाता है। और जब आप होटल से निकलते हैं, तो आप इन्हें साथ में ले जा सकते हैं, होटल्स को इसमें कोई आपत्ति नहीं होती, आखिर उन्हें आपत्ति होगी भी क्यों, इन प्रोडक्ट्स में होटल का लोगों जो लगा होता है और वो ऐसे अपने नाम का प्रचार कर रहे होते हैं।
(2)एक्स्ट्रा तकिया और कंबल :-अगर आपको होटल में कोई चीज़ पसंद आई है तो इसका मतलब ये नहीं है कि आप उसकी चोरी कर लेंगे। उस चीज़ के लिए आप होटल स्टाफ से प्यार से भी पूछ सकते हैं। वैसे कंबल या तकिए को अपने साथ ले जाना सही नहीं है, ये एक तरह से चोरी ही मानी जाएगी। लेकिन आप होटल स्टाफ से एक्स्ट्रा कंबल या तकिए के बारे में पूछ सकते हैं, क्योंकि होटल्स में कई अधिक मात्रा में इन चीजों के विकल्प मौजूद होते हैं।
(3)शैम्पू और कंडीश्नर :-आजकल बहुत सारे होटल अपने कमरों में अच्छी क्वालिटी वाले शैंपू और कंडीशनर उपलब्ध कराते हैं। ये छोटी बोतलें गेस्ट के नहाने के साथ-साथ आगे की यात्रा के लिए घर पर बहुत काम आती हैं। आप जब भी निकलें, तो होटल के नाम के ब्रांड के शैम्पू ले सकते हैं, इसके आपके कोई चार्जेस नहीं लगेंगे।
(4)जूते चमकाने की किट :-आपके होटल द्वारा दिया जाने वाला कोई भी कॉम्प्लिमेंट्री शू शाइन किट आगे की जाने वाली यात्रा के आपके पर्स, डेस्क ड्रॉअर या ब्रीफकेस में रखने के लिए बहुत अच्छा है, फटे या गंदे जूतों के लिए घर में आप टचअप कर सकते हैं।
(5)कॉफ़ी और चाय :-यदि आपके कमरे में कॉफी के छोटे बैग्स या टी बैग्स मौजूद हैं, तो आप इन्हें भी ले सकते हैं और जहां भी कोल्ड या हॉट डिस्पेंसर दिखे वहां आप अपनी कॉफी या चाय बना सकते हैं। अगर होटल में आर्टिफिशियल शुगर के पैकेट्स भी मौजूद हैं, तो आप उन्हें भी ले सकते हैं।
(6)ब्रेकफास्ट और स्नैक :-अगर आपको निशुल्क नाश्ता दिया जा रहा है, तो उसका लाभ उठायें। वैसे हर होटल में मुफ्त में खाना नहीं दिया जाता है, लेकिन अगर आपको फ्रंट डेस्क पर कुछ फ्री में खाने को दिखाई देता है ,तो उसे बिना किसी हिचकर के उठा सकते हैं।
(7)रेजर और शेविंग क्रीम :-टूथब्रश और टूथपेस्ट की तरह, ही ये भी कमरे में उपलब्ध नहीं होते, लेकिन अधिकांश होटलों में ये मुफ्त में उपलब्ध होते हैं। वैसे तो ये फ्री होते हैं, लेकिन आप इनके मुफ्त होने के बारे में होटल स्टाफ से बिना किसी झिझक के पूछ सकते हैं। आप अपने साथ मुफ्त टॉयलेटरीज़ भी घर ले जा सकते हैं।