उज्जैन शहर में सांदीपनी आश्रम के सामने रविवार सुबह एक पुराना पेड़ अचानक गिर गया। जिसमें कार और बाइक उसकी चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। जिस कार पर पेड़ गिरा उसका अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
आंधी की वजह से शहर में महाकाल मंदिर, देवास रोड, दशहरा मैदान,फ्रीगंज, खाकचौक, हिरामिल की चाल आदि क्षेत्रों में कई पेड़ उखड़कर गिरने की सूचना मिली है पता चला है कि अनेक जगह कई पेड़ की बड़ी-बड़ी डालियां टूटकर जमीन पर आ गिरी हैं। हालांकि अभी कहीं से भी किसी जनहानि की सूचना नहीं मिली है। फिर भी लोगों को अर्थिक नुकसान हुआ है।