
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका लगता दिख रहा है और वह करारी शिकस्त की ओर बढ़ रहे हैं। इस चुनाव में पीएम मोदी के साथ ‘प्रचार’ करने वाले डोनाल्ड ट्रंप को भारतीय मतदाताओं की ओर से तगड़ा झटका लगा है। ट्रंप को उम्मीद थी कि ‘हाउडी मोदी’ और अहमदाबाद में लाखों की भीड़ को संबोधित करने के बाद भारतीय समुदाय उनकी ओर आएगा लेकिन ऐसा हुआ नहीं। नेशनल एग्जिट पोल की रिपोर्ट पर नजर डालें तो पता चलता है कि 64 प्रतिशत एशियाई अमेरकी लोगों ने जो बाइडन को सपोर्ट किया है.
ट्रंप के खाते में गए सिर्फ 30 प्रतिशत वोट:-हैरानी वाली बात है कि पोल में सिर्फ 30 प्रतिशत वोट की ट्रंप के खाते में गए हैं. बता दें कि साल 2016 में भी चुनाव के दौरान लगभग इतने ही लोगों ने ट्रंप को सपोर्ट किया था. अमेरिका में सबसे ज्यादा बढ़ रहे वोटों में एशियाई अमेरिकी लोगों की तादाद सबसे ज्यादा है. हालांकि कुल मतों में उनकी संख्या अभी 5 फीसदी से कम है.
भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिकों ने किया जो बाइडन को सपोर्ट:-विशेषज्ञों का कहना है कि स्विंग स्टेट में एशियाई मूल के अमेरिकी नागरिक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं. एशियाई अमेरिकी वोटरों के सर्वेक्षण में इस बात को स्पष्ट किया गया है कि भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिकों ने सबसे ज्यादा वोट जो बाइडन को दिया है. जबकि वियतनाम मूल के अमेरिकी नागरिकों ने डोनाल्ड ट्रंप को सपोर्ट किया है. इतना ही नहीं चीनी मूल के अमेरिकी मतदाताओं ने भी ट्रंप का समर्थन किया है.