
सूखी खांसी बेहद खतरनाक होती है। खांसते-खांसते पूरे पेट में और पसलियों में दर्द होने लगता है। खांसी वैसे तो जुकाम और फ्लू के साइड इफेक्ट से होती है, लेकिन कई लोग मौसम बदलने की वजह से ही इसकी गिरफ्त में आ जाते हैंआपको यह बात किसी न किसी माध्यम से जरूर पता होगी कि खांसी की समस्या लंबे समय तक बनी रहे तो व्यक्ति को टीबी भी हो सकती है।अगर आप लंबे समय से सूखी खांसी से परेशान हैं, तो यहां कुछ घरेलू नुस्खे बताए जा रहे हैं जो झट से खांसी को खत्म कर देंगे।
इस घरेलू उपचार से होगा फायदा
सूखी खांसी की समस्या को दूर करने के लिए आपको हल्दी की जरूरत पड़ेगी। हल्दी के औषधीय गुणों के बारे में तो आपको वैसे भी बहुत पता होगा। लेकिन सूखी खांसी की समस्या को दूर करने के लिए हल्दी के सेवन के फायदे बहुत कम लोगों को ही मालूम हैं।
हल्दी में करक्यूमिन होता है। यह एक ऐसा यौगिक है जिसमें एंटी इन्फ्लेमेट्री, एंटीवायरल और एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं। यह खांसी की समस्या को दूर करने के लिए लाभदायक असर दिखा सकते हैं। इसके अलावा NCBI के एक वैज्ञानिक अध्ययन के अनुसार, हल्दी का सेवन करने से खांसी की समस्या को दूर करने में काफी मदद मिलती है।
कैसे इस्तेमाल करना है यह घरेलू उपचार
इस घरेलू उपचार को ट्राय करने के लिए आपको हल्दी के साथ कालीमिर्च पाउडर और शहद की जरूरत पड़ेगी। इसे निम्न प्रकार तैयार करना है –
½ चम्मच हल्दी लें।
इसमें ½ चम्मच काली मिर्च पाउडर मिक्स कर लें।
अब इसमें शहद को मिलाकर इसका पेस्ट तैयार कर लें।
अब इस पेस्ट को रात में सोने से पहले खाएं।
आप चाहें तो इस पेस्ट को गर्म पानी में मिलाकर पीने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
आपको कुछ ही दिन में इस समस्या से राहत मिल जाएगी।
एक बात का ध्यान दें कि अगर आपको दो दिन से ज्यादा खांसी की समस्या बनी रहे तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लें।