Tunisha Sharma Case: तुनिशा शर्मा मामले में हुआ ये बड़ा खुलासा!

तुनिशा शर्मा  ने 24 दिसंबर को अपने शो के सेट पर सुसाइड कर लिया था. उन्होंने फांसी का फंदा बनाने के लिए, जिस चीज का इस्तेमाल किया था, उसे अपने हाथ में बांधा हुआ था. एक्ट्रेस ने हाथ में मोच की वजह से क्रेप बैंडेज बांधा हुआ था. पुलिस सुसाइड की तमाम एंगल से जांच कर रही है.

एसीपी चंद्रकांत जाधव ने तुनिशा शर्मा मौत मामले में कहा, ‘सभी एंगल से पुलिस जांच करेगी, फांसी लगने से मृत्यु हुई है. एक्ट्रेस की मां का कहना है कि ब्रेक-अप हुआ था, उसके कारण ही सुसाइड किया है. प्रेग्रेंसी का कोई प्रमाण अभी नहीं है. बॉडी पर कोई निशान नहीं है.’

तुनिशा के करीबी और दोस्त उनकी मौत से काफी दुखी हैं. एक्ट्रेस ने मेकअप रूम में सुसाइड किया था. पुलिस ने तुनिशा के घरवालों के बयान के आधार पर एक्टर शीजान खान को कस्टडी में लिया है. शीजान से पुलिस की पूछताछ में कई बातें निकलकर सामने आ सकती हैं.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, तनिशा और शीजान रिलेशनशिप में थे और 15 दिन पहले ही उनका ब्रेकअप हुआ था. माना जा रहा है कि तुनिशा शर्मा ब्रेकअप की वजह से तनाव में थीं और हो सकता है कि यही बात उनके सुसाइड करने की वजह बनी हो.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *