तुनिषा सुसाइड केस में एक्टर शीजान खान गिरफ्तार:एक्ट्रेस की मां ने आरोप लगाया था- शीजान की प्रताड़ना के चलते बेटी ने जान दी

TV एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा की सेट पर मौत मामले में सह अभिनेता शीजान खान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. शीजान पर तुनिषा को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने तुनिषा के परिवार की शिकायत के आधार पर IPC की धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। शीजान को कल कोर्ट में पेश किया जाएगा।

गौरतलब है कि तुनिषा ने शनिवार को शूटिंग के सेट पर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी, जिसके बाद तुनिषा की मां ने अभिनेता शीजान पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि तुनिषा ने शीजान से परेशान होकर आत्महत्या की। पुलिस ने सेट पर मौजूद सभी लोगों से पूछताछ भी की थी। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। पुलिस का कहना है कि वे हत्या और सुसाइड दोनों एंगल से मामले की जांच कर रहे हैं।

म्यूजिक वीडियो के लिए शूट करने वाली थीं तुनिषा
20 साल की तुनिषा एक म्यूजिक वीडियो शूट करने वाली थीं। सेट पर लोगों ने उन्हें फांसी पर झूलते देखा तो उतारकर अस्पताल ले गए, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। तुनिषा आत्महत्या के पहले तक बिल्कुल नॉर्मल थीं और 5 घंटे पहले ही उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो और कुछ नोट शेयर किए थे।

तुनिषा कटरीना कैफ की फिल्म फितूर में उनके बचपन का रोल कर चुकी हैं। इसके अलावा अलीबाबा दास्ताने काबुल में शहजादी मरियम की भूमिका कर रही थीं। इसके अलावा बार बार देखो, कहानी-2, दबंग-3 जैसी फिल्मों में भी बतौर बाल कलाकार काम कर चुकी हैं।

सुसाइड के चंद घंटे पहले शेयर किया पोस्ट
तुनिषा शर्मा ने अपनी मौत के चंद घंटे पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था। पोस्ट में उन्होंने लिखा था,’जो अपने जुनून से आगे बढ़ते हैं वो रुकते नहीं हैं

टीवी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस थीं तुनिषा
20 साल की तुनिषा ने अपने करियर की शुरुआत टीवी शो भारत का वीर पुत्र-महाराणा प्रताप से की थी। वे चक्रवर्तिन अशोका सम्राट, गब्बर पूंछवाला, शेर-ए-पंजाब: महाराणा रंजीत सिंह, इंटरनेट वाला लव और इश्क शुभान अल्लाह जैसे सीरियल्स में भी नजर आई थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *