Turkey Earthquake: तबाही का मंजर, जो हमेशा रहेगा याद! 10 सेकंड में जमींदोज हुई बहुमंजिला इमारत, देखें Video

तुर्की में मंगलवार के दिन यानी आज फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.9 मापी गई है. बीते दिन ही शक्तिशाली भूकंप तुर्की और सीरिया में भयंकर तबाही मचा चुका है. तुर्की और पड़ोसी देश सीरिया में सोमवार को आए 7.8 की तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप में 4000 से अधिक लोगों की मौत हो गई, जबकि हजारों की संख्या में लोग घायल हुए हैं.

 

भूकंप की वजह से हजारों इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा है. यहां तक की कई इमारतें तो पूरी तरह मलबे के ढेर में तब्दील हो गई. हालांकि अभी भी हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका है, क्योंकि बचावकर्मी अब भी प्रभावित इलाकों में मलबे में फंसे लोगों की तलाश में जुटे हैं. सोमवार को सबसे पहले 7.8 तीव्रता का भूकंप आया. जिसके बाद फिर भूकंप के दो और तेज झटके आए, जिनकी तीव्रता क्रमशः 7.6 और 6.0 थी. आज फिर आए भूकंप के झटकों ने लोगों को बुरी तरह डरा दिया है.

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *