इमारत की 25वीं मंजिल से गिरकर दो जुड़वा भाइयों की दर्दनाक मौत

ग़ाज़ियाबाद में शनिवार की देर रात दो जुड़वा बच्चों की 25 मंजील ऊंची इमारत की बालकनी से गिरकर मौत हो गई. घटना विजयनगर थाना क्षेत्र की है. यहां के सिद्धार्थ विहार स्थित प्रतीक ग्रांड सोसाइटी की 25वीं मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरकर दो बच्चों की मौत होने से इलाके के लोग स्तबध हो गये हैं. घटना शनिवार रात लगभग एक बजे की बताई जा रही है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि दोनों भाई रात को एक बजे अचानक कैसे गिर गए.

विजयनगर पुलिस के अनुसार घटना करीब रात 1:00 बजे की है. बच्‍चों के पिता उस वक्‍त घर पर मौजूद नहीं थे. वह ऑफिस के काम से मुंबई गए हुए थे. हादसे के वक्‍त फ्लैट में जुड़वां भाइयों के साथ उनकी मां और बहन भी थी. पुलिस ने बताया कि दोनों बच्‍चे 9वीं में पढ़ते थे और उनकी उम्र 14 साल थी.

फिलहाल बच्‍चों के शवों का पोस्‍टमार्टम कराया जाएगा. पुलिस के लिए यह बड़ा सवाल है कि यह हादसा कैसे हुआ, जिसमें जुड़वां भाइयों की 25वें फ्लोर से गिरकर मौत हो गई. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

पुलिस ने बताया कि जुड़वां बच्चों का नाम सत्यनारायण और सूर्य नारायण था. उनके पिता परली नारायण मूल रूप से चेन्‍नई के रहने वाले हैं. हालांकि नौकरी के चलते ही वह गाजियाबाद में रहते हैं. अपने पूरे परिवार के साथ वह काफी समय से प्रतीक ग्रैंड सिटी में रह रहे थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *