जबलपुर में दो गार्ड्स को दिनदहाड़े गोली मारकर केश वेन से 40 लाख रुपए लूटे। घटना के सीसीटीवी फुटेज – देखे विडीओ

मध्यप्रदेश के जबलपुर में दिनदहाड़े हत्या और लूट से सनसनी फैल गई. एटीएम कैश वैन के गार्ड को गोली मारकर 40 लाख रुपये लूट लिए गए. फिल्मी अंदाज में दिनदहाड़े हुई सनसनीखेज वारदात में सिक्योरिटी गार्ड की मौत हो गई है और दो अन्य लोग घायल हैं. घटना तिलहरी क्षेत्र स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र के एटीएम की है.

 

कुछ बदमाशों ने एटीएम कैश वैन पर फायरिंग करते हुए दो गार्डस को गोली मार दी और रुपयों से भरा बक्सा लेकर फरार हो गए. दिनदहाड़े इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. बताया जा रहा है कि करीब 40 लाख रुपए एटीएम में भरने के लिए लाए गए थे. घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया.

कैश वैन के सुरक्षा गार्ड की इलाज के दौरान मौत:-एडिशनल एसपी गोपाल खांडेल ने बताया कि घटना दोपहर ढाई बजे के आसपास की है. बैंक ऑफ महाराष्ट्र की तिलहरी ब्रांच के एटीएम में कैश डालने के लिए वैन आई थी. इसी दौरान कुछ नकाबपोश बदमाशों ने वैन के पास आकर फायरिंग शुरू कर दी. फायरिंग में सिक्योरिटी गार्ड राज बहादुर सिंह, श्याम ताम्रकार समेत वैन चालक अभिलाष यादव को गोली लगी. इलाज के दौरान सुरक्षा गार्ड राज बहादुर सिंह ने दम तोड़ दिया.

फायरिंग कर एटीएम के कैश बॉक्स की हुई लूट:-पुलिस के मुताबिक घटना उस वक्त हुई जब कैश वैन से रुपयों का बक्सा लेकर दो कर्मचारी एटीएम की तरफ बढ़े थे. इसी दौरान एटीएम के अंदर पहले से बैठे बदमाशों एक कर्मचारी पर फायरिंग की और उसके बाद दूसरे कर्मचारी को गोली मारते हुए कैश बॉक्स लेकर मौके से फरार हो गए. बताया जा रहा है कि वारदात को अंजाम दो बाइक सवारों ने दिया है. दोनों बदमाशों की करतूत सीसीटीवी में कैद हो गई है. फिलहाल आरोपियों की तलाश की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *