गर्मी के कारण पानी चोर बनी दो महिलाएँ, अपना कैम्पर रख ठंडे पानी का कैम्पर ले भागी चोरनियाँ; CCTV में कैद हुई अनोखी चोरी – देखें VIDEO

मुजफ्फरनगर:आप लोगों ने गहनों, पैसों, गाड़ी और फोन की चोरी से जुड़ी कई खबरें जरूर सुनी होगी. लेकिन यूपी में दो महिलाओं ने पानी की ही चोरी कर डाली. पानी चोरी की ये पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हुई है. बढ़ती गर्मी के सितम ने इस कदर दो महिला को परेशान किया कि वो ठंडा पानी चोरी करने पर मजबूर हो गई. चोरी का ये अनोखा मामला मुज़फ्फरनगर थाना नगर कोतवाली के मोहल्ला सुथराशाही का है.

वायरल वीडियो में स्कूटी सवार मां-बेटी दुकान के बाहर से कैंपर की चोरी करते हुए नजर आई. दोनों महिलाएं दुकान के बाहर रखे पानी से भरे कैंपर को स्कूटी पर लाए खाली कैंपर से बदलकर फरार हो गई. ये मामला उस समय सामने आया, जब दुकानदार ने रोज खाली कैंपर मिलने की शिकायत की. दरअसल दुकान के बाहर पानी की एजेंसी वाले प्रतिदिन ठंडे पानी के कैंपर रखते थे. दुकानदार ने रोज खाली कैंपर मिलने की शिकायत एजेंसी वालों से की. जिसके बाद CCTV खंगाला गया और चोरी की ये वारदात सामने आ गी.

आरोपी महिलाओं को इसकी जानकारी थी कि दुकान के बाहर रोज ठंडे पानी का कैंपर होता है, फिर क्या इन्होंने पानी चोरी करने की प्लानिंग बनाई. रात को स्कूटर में सवार होकर आई और दुकान के बाहर रखा ठंडा पानी का कैंपर लेकर फरार हो गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *