
सोशल मीडिया पर मेट्रो के भी काफी वीडियो वायरल होते रहते हैं। इनमें कभी कोई डांस करते हुए नजर आता है, तो कभी कोई स्टंट करते हुए दिखाई देता है। इसके अलावा लड़ाई-झगड़े के वीडियो भी काफी वायरल होते रहते हैं। इसी कड़ी में एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें दो महिलाएं सीट के लिए आपस में लड़ रही हैं। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों की हंसी भी छूट रही है और वीडियो पर जमकर चटकारे भी ले रहे हैं।
ट्रेन, बस, मेट्रो में अक्सर सीट के लिए लोगों के बीस बहस हो जाती है। कई बार तो लोग हाथापाई भी करने लगते हैं। इस तरह के मामले आपने काफी देखें होंगे। अब इस वायरल वीडियो में ही देख लीजिए, किस तरह सीट के लिए आपस में दो महिलाएं भिड़ गईं। एक महिला पहले से बैठी हुई है। उसने बगल में सीट पर अपना बैग भी रखे है। बैग के बगल में एक और महिला बैठी है। तभी एक महिला वहां पहुंचती है और जगह देने के लिए कहती है। महिला जगह देने से इनकार कर देती है। लड़की जबरन थोड़ी सी खाली जगह में बैठ जाती है। इसके बाद बहस शुरू हो जाती है।
सीट के लिए भिड़ गईं महिलाएं:-किसी ने चुपके से इस मामले को कैमरे में कैद कर लिया और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। अब यह वीडियो वायरल हो गया है। ट्विटर पर इस वीडियो को ‘@Wellutwt’ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक एक लाख 75 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। जबकि, 52 सौ से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, 14 सौ से ज्यादा लोगों ने वीडियो को रिट्वीट किए है। वीडियो वायरल होने पर लोग जमकर इस पर मजे ले रहे हैं। किसी का कहना है कि सीट के लिए फीमेल वर्जन लड़ाई। किसी का कहना है कि लड़ाई के लिए केवल लड़के ही बदनाम होते हैं। एक ने लिखा, ‘अगर कोई लड़का मना कर दिया होता तो वो अभी तक जेल में होता’।