
उत्तर प्रदेश में फिल्म सिटी बनाने को लेकर योगी सरकार ने कवायद तेज कर दी है. इसी क्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को लखनऊ अहम बैठक बुलाई. उन्होंने फिल्म और टीवी जगत के तमाम लोगों के साथ अपने आवास पर बैठक की. इस मीटिंग में एक कई बॉलीवुड सेलेब्स ने भाग लिया। इसमें राजू श्रीवास्तव, अशोक पंडित, कैलाश खेर, मनोज जोशी , नितिन देसाई, विनोद बच्चन और अनूप जलोटा जैसे कलाकार मीटिंग में मौजूद रहे। वहीं, रवि किशन, अनुपम खेर, सौंदर्या रजनीकांत, परेश रावल, अतुल अग्निहोत्री, सतीश कौशिक और मनोज मुंतशिर जैसे कलाकार वर्चुअली इस मीटिंग में शामिल हुए।
बैठक के दौरान गायक उदित नारायण ने सीएम योगी के लिए लगान मूवी का मितवा गीत गीत भी प्रस्तुत किया. इस पर सीएम योगी ने उन्हें धन्यवाद दिया. इस दौरान मनोज जोशी ने सीएम योगी के सम्मान में अपनी बात की शुरुआत श्लोक से की. उन्होंने कहा कि यूपी में ग्रेटर नोएडा में फिल्म सिटी का निर्माण होने जा रहा है. मेरा सुझाव है कि प्राइवेट स्टूडियो तो हर जगह है. अगर सरकार पूर्ण रूप से ऐसी विराट फिल्म सिटी का निर्माण करे इसमें कदम बढ़ाए तो मुंबई छोड़कर ये पहला उदाहरण होगा.
दिल्ली के पास बनेगी फ़िल्म सिटी:-सीएम ऑफ़िस की ओर से जारी बयान के मुताबिक, दिल्ली से एक घंटे के दूरी पर यमुना एक्सप्रेस वे पास 1000 एकड़ जमीन को चिहिंत करने का आदेश दिया है। फ़िल्म सिटी को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘भारतीय सिनेमा को एक नया मंच मिले, यह समय की आवश्यकता है। इसमें प्रदेश सरकार पूरा सहयोग करेगी। हमारे मन में भारतीयता होनी चाहिए, हमें कहीं भी इसको अपने से इतर नहीं रखना। इस भाव के साथ हम कार्य करेंगे तो उत्तर प्रदेश सरकार इसमें भरपूर सहयोग करेगी।’
कंगना रनोट कर चुकी है समर्थन:-उत्तर प्रदेश सरकार ने कुछ दिनों पहले ही इस बात की घोषणा की। घोषणा करने के ठीक बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट का बयान सामने आया कि देश में कई फ़िल्म सिटी की जरूरत है। बॉलीवुड एक दबदबे को कम किया जाना चाहिए। एक भारतीय फ़िल्म इंडस्ट्री बननी चाहिए, जिसमें अलग-अलग फ़िल्म सिटी होनी चाहिए। इसके अलावा कई और सेलेब्स भी इस कदम की तारीफ कर चुके हैं।