
*उज्जैन..जुआं खेलते 14 लोग गिरफ्तार..11 इंदौर के*
क्राइम ब्रांच के प्रभारी डीएसपी योगेश तोमर ने बताया पुलिस को खबर मिली थी कि देवास रोड पर स्थित खाना खजाना रेस्टोरेंट के ऊपर हिमालय होटल में बड़े स्तर पर जुआं खेला जा रहा है। इस पर पुलिस टीम ने होटल पर छापा मारकर एक कमरे से 14 लोगों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकड़ा। वहीं इनके पास से साढ़े सात लाख रुपए नकद, चार फोर व्हीलर वाहन और 15 मोबाइल जब्त किए हैं।डीएसपी योगेश तोमर ने बताया कि पकड़े गए लोगों में 11 इन्दौर के रहने वाले हैं। इनमें से कुछ लोगों का आपराधिक रिकॉर्ड भी मिला है। यह सभी लोग इसके पहले भी इस होटल में जुआं खेल चुके हैं। वहीं मामले में होटल मालिक की भूमिका के बारे में जांच की रही है।